बेमेतरा

गोबर से बने उत्पाद का उपयोग प्रकृति की सेवा- प्रज्ञा
22-Apr-2022 2:37 PM
गोबर से बने उत्पाद का उपयोग प्रकृति की सेवा-  प्रज्ञा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 22 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना तीसरा आम बजट जिस सूटकेस में ले के आये थे उसकी चर्चा पूरे देश में रही, पहली बार पूरे देश ने देखा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने गोबर से बने सूटकेस से देश दुनिया को परिचित कराया, गौ सेवा और गोबर से बने उत्पाद वैसे भी सरकार की प्राथमिकता की सूची में है, जिले के कंतेली निवासी किसान तरुण वर्मा ने जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी के समक्ष गोबर से बने भगवान की प्रतिमा, धूप, अगरबत्ती, नेम प्लेट, रंगीन दिया।

गमले और फिनाइल और उनकी खूबियों का प्रदर्शन किया,कृषक तरुण वर्मा ने बताया कि गोबर से बने गमले पर्यावरण के अनुकूल हैं और मिट्टी की अपेक्षा कृत सस्ते भी,और पौधों को गमले से भी मिलते रहता है पोषण,ग्राम पंचायत कंतेली स्थित बसंत गौ शाला के संचालक तरुण के गौ माता के गोबर से बने उत्पाद मध्यप्रदेश के संघमित्रा एम्पोरियम और झारखंड बिरसा मुंडा कला कृति जैसे बड़े संस्थानो में बहुत पसंद की गई हैं।

प्रज्ञा निर्वाणी ने गौ सेवक तरुण वर्मा से कहा कि बेमेतरा के ग्रामीण महिला समूहों को प्रशिक्षित कर ज्यादा से ज्यादा इस विधा में लोगो को निपुण करें,उन्होंने कहा तरुण सिर्फ गौ माता की सेवा ही नही कर रहे बल्कि अलग अलग उत्पादों से प्रकृति माँ की भी सेवा कर रहे हैं इस राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं,तरुण वर्मा ने बताया कि गोबर से तेल भी निकाल रहे हैं और उसके वेस्ट से बिना कचुवा के जैविक खाद और लकड़ी बना रहे हैं,इसके लिए उन्होंने बाकायदा अपने घर मे फैक्ट्री लगाई है जिसका लोग दूर दूर से आकर मुआयना करते हैं,शीघ्र ही तरुण गोबर से बने पेंट के प्रशिक्षण के लिए जयपुर जाने वाले है,जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने उन्हें अग्रिम 1100 दियों का आर्डर दिया।

तरुण ने बताया कि गोबर से तेल निकालने की मशीन उन्होंने गुजरात से मंगाई है,तेल निकालने से बने फ़ाइबर से बने लकड़ी की ज्वलनशीलता अधिक रहती है,प्रज्ञा निर्वाणी का गणेश प्रतिमा देकर तरुण वर्मा और ग्रामीणों ने सम्मान किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news