दुर्ग

निदान-1100 में दर्ज शिकायतों के निराकरण में भिलाई निगम का अच्छा रिस्पांस, मिल रहा ए ग्रेड
13-Dec-2022 2:47 PM
निदान-1100 में दर्ज शिकायतों के निराकरण में भिलाई निगम का अच्छा रिस्पांस, मिल रहा ए ग्रेड

भिलाई निगम ने निदान में 25287 शिकायतों का समय-सीमा में किया निराकरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर,13 दिसंबर।
निगम प्रशासन ने निदान-1100 में शहर से ऑनलाइन दर्ज बिजली, पानी, सडक़, साफ-सफाई सहित अन्य समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण कर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ग्रेडिंग में ए ग्रेड हासिल कर रही है। 
निगम प्रशासन ने निदान-1100 में ऑनलाइन शिकायत प्राप्त होने के बाद अधिकतम शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण किया है। ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली की रिपोर्ट के अनुसार शहर से निदान-1100 में माह अप्रैल से लेकर अब तक कुल 30559 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से 25287 शिकायतों का निगम ने समय सीमा में निराकरण कर दिया है तथा इसमें से 4993 शिकायतों का भी निराकरण कर दिया। यानी कि निगम के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे से सप्ताह भर के अंदर 82.74 फीसद शिकायतों का निराकरण कर लिया। बाकी कुछ आवेदनों को समय-सीमा के बाद निराकरण किया गया। 
शिकायतों के लिए अलग-अलग मामलों में समय सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास की नियमित मॉनिटरिंग से निदान में प्राप्त शिकायतों का निराकरण शीघ्रता से गंभीरता पूर्वक किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग ने सडक़, नाली की सफाई, स्ट्रीट लाइट, मृत जानवर का उठाव, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, आवारा मवेशियों इत्यादि से होने वाले समस्याओं के निराकरण के लिए कुछ साल पहले निदान 1100 की शुरुआत की थी। 
टोल फ्री नंबर के जरिए दर्ज होने वाले शिकायतों का निराकरण के लिए तीन चरण की व्यवस्था की गई है। इस प्रकिया के अंतर्गत आनलाइन दर्ज होने वाले अधिकतर शिकायतों को भिलाई निगम ने प्रथम चरण में ही 24 घंटे के अंदर मैसेज प्राप्त होते ही निराकरण कर दिया गया। दूसरे व तीसरे चरण तक शिकायतें बहुत कम पहुंचती हैं। 
इस श्रेणी में शिकायतें हैं सीधे आयुक्त के पास पहुंचती है। टोल फ्री नंबर 1100 पर कई तरह की शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं। इनमें स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, मलबा उठाव, मृत जानवर, पेयजल, सडक़, सार्वजनिक शौचालक, आवारा पशुओं से होने वाली परेशानियों, जाम नाली सहित अन्य छोटी-छोटी समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकती है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news