दुर्ग

गले मिलकर दी ईद की बधाई
23-Apr-2023 3:51 PM
गले मिलकर दी ईद की बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 23 अप्रैल। शहर में शनिवार को ईद उल फितर की नमाज ईदगाह मैदानों एवं अलग-अलग मस्जिदों में अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने मुल्क में अमन चैन व सुकून की दुआएं मांगी। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

इस दौरान ईदगाह मैदान में कई समाज के लोग भी पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। गंजपारा स्थित ईदगाह मैदान एवं जामा मस्जिद सेक्टर 6 ईदगाह मैदान में हजारों लोगों ने इमाम के पीछे नमाज अदा की। ईद उल फितर को लेकर आज सुबह ही ईदगाह मैदानों और भिलाई दुर्ग के लगभग सभी मस्जिदों में अलग-अलग इमाम द्वारा नमाज अदा करवाई गई। इमाम के पीछे हजारों लोगों ने नमाज पढ़ी। गंजपारा स्थित ईदगाह मैदान में सुबह 8.30 बजे हाफिज एहतेशाम रजा ने नमाज पढ़ाया। बोरसी स्थित गौसुलवरा मस्जिद में 9.15 हाफिज मजहर आलम ने ईद उल फितर की नमाज पढ़ाई। गौसुलवरा मस्जिद बोरसी के अध्यक्ष डॉक्टर आदिल शेख ने बताया कि इस मस्जिद में लगभग 300 मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की है। तकिया पारा छोटे ईदगाह मैदान मे 7.30 बजे हाफिज मंसूर रजा ने नमाज अदा कराई। इसी तरह नूरी मस्जिद केलाबाड़ी में सुबह 8 बजे, जामा मस्जिद दुर्ग में 9 बजे, कर्मचारी नगर मस्जिद में 8.45 बजे नमाज पढ़ी गई।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news