बेमेतरा

किसान का विकास और समृद्धि भूपेश सरकार का उद्देश्य-अविनाश
20-Jul-2023 9:50 PM
किसान का विकास और समृद्धि भूपेश सरकार का उद्देश्य-अविनाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 20 जुलाई। साजा सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष कृष्णा राठी ने पुन: पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रतिनिधि अविनाश चौबे थे। चौबे ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में नव नियुक्त समिति अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि किसान का विकास और उनकी सुख समृद्धि प्रदेश की भूपेश बघेल, रविंद्र चौबे सरकार का मुख्य उद्देश्य है। आपकी सेवा का जो अवसर हमें मिला और मिल रहा, ये हमारे लिए गर्व सौभाग्य की बात है। सबको साथ लेकर विकास कार्य करेंगे। पूर्व जनपद अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसानों की सरकार सत्ता पर बैठी है। सरकार की तमाम योजना किसान और कृषि के लिए बनी है जिसका प्रत्यक्ष लाभ उन्हें मिल रहा है।

किसान हित में सदैव कार्य किया

शपथ ग्रहण करते ही कृष्णा राठी ने सर्वप्रथम कृषि मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रविन्द्र चौबे का आभार व्यक्त किया और कहा कि रविंद्र चौबे और कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया है। अब छत्तीसगढ़ के किसानों की सरकार समर्थन मूल्य पर 20 क्विंटल धान खरीदी करने 2800 रुपए मूल्य देगी। यह निर्णय किसानों के लिए सौगात भरा है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी किसानों के विकास के बारे मन: स्थिति रखते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में अविनाश चौबे ने बलराम देव और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजन अर्चना कर कृष्णा राठी को अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया और उनके अच्छे कार्यकाल की उम्मीद करते हुए बधाई दी।

इस मौके पर संतोष वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष और मनोज जायसवाल, ओम वर्मा पूर्व जनपद अध्यक्ष, डेनिस यादव अध्यक्ष जैव विविधता प्रबंधन, रमेशचंद्र तिवारी रामाधार वर्मा, जितेंद्र दुग्गड़, बल्ला पटेल, पंकज राठी भरदा समिति अध्यक्ष, राजा चौबे अध्यक्ष बेमेतरा रवि सेन सचिव ब्लाक साजा सागर सिन्हा विक्की पाटिल परमानंद साहू गिरधर पटेल आनंद पटेल भारत वर्मा कुंभ जांगड़े योगेश बाघरेचा, राकेश जैन मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news