दुर्ग

निगम दुर्ग क्षेत्र में घूमने वाले आवारा मवेशियों की धरपकड़
27-Jul-2023 3:23 PM
निगम दुर्ग क्षेत्र में घूमने वाले आवारा मवेशियों की धरपकड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 जुलाई।
नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इंदिरा मार्केट, राजेन्द्र पार्क, पुलगांव चौक सहित मुख्य सडक़ों से 35 आवारा पशुओं को पकड़ा गया। नगर निगम क्षेत्र में आवारा घूमने वाले मवेशियों से किसी को परेशानी न हो इसे देखते हुए नगर निगम क्षेत्रों में आवारा पशुओं को पकडऩे अभियान चला रही है। 

अभियान के तहत आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठान भेजा गया है। आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी अतिक्रमण दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकडऩे टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं।काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है।नगर निगम की टीम मुख्य रूप से शहर के सभी मार्केट क्षेत्र तथा अंदरूनी क्षेत्र की सडक़ों के किनारे घूमने वाले मवेशियों को टारगेट करते हुए इंदिरा मार्केट, पुलगांव चौक,अंजोरा रोड, राजेन्द्र पार्क,मालवीय नगर साइंस कॉलेज,नया बस स्टैंड,रायपुर नाका ओवरब्रिज, गंजपारा महेश कालोनी तथा जीई रोड के किनारे आवारा मवेशियों को पकड़ रही है। क्षेत्र सडक़ों से पशुओं को पकडक़र गौठान भेजा गया।

आवारा पशुओं के कारण  आने वाले लोगों को समस्या से निजात दिलाने निगम की टीम पशुओ को पकडऩे की कार्रवाई कर रहे हैं। विशेष अभियान में निगम क्षेत्र के वार्डों से आवारा मवेशी पकडऩे योजना बनाकर कार्य कर रहे है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news