राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 सितंबर। समाजसेवी महिलाओं की संस्था कस्तूरबा महिला मंडल द्वारा पोला पर्व की पूर्व संध्या सावन अधि मास पर चौमासा तीज मिलन का आयोजन किया गया और शिक्षक दिवस प्रसंग पर संस्था वरिष्ठों द्वारा कस्तूरबा के शिक्षकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में जन्माष्टमी प्रसंग पर कान्हा सजाओ प्रतियोगिता भीआयोजित रही। जिसमें कस्तूरबा विद्यालय के बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को उनके श्रेष्ठ वेशभूषा व मनोहारी प्रदर्शन पर संस्था के वरिष्ठ शारदा तिवारी, सरस्वती माहेश्वरी, अध्यक्ष अलका जानी, सचिव साधना तिवारी आदि द्वारा पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके पूर्व कस्तूरबा विद्यालय के प्राचार्य अनिल बाजपेई, शिक्षक प्रवीण गुप्ता व अन्य शिक्षकों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।
उक्त जानकारी संस्था की सचिव साधना तिवारी ने दी।