राजनांदगांव

वरिष्ठ पार्षद भाजपा प्रत्याशी को जीताने प्रचार अभियान में जुटी
31-Oct-2023 2:21 PM
वरिष्ठ पार्षद भाजपा प्रत्याशी को जीताने प्रचार अभियान में जुटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 अक्टूबर।
भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह के पक्ष में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता प्रचार अभियान में जुट गए हैं। भाजपा की वरिष्ठ पार्षद मधु बैद अपनी टीम के साथ रमन सिंह को विजयी बनाने प्रचार अभियान में जुटी हुई है। मधु बैद शहर के वार्ड क्र. 31, 32, 35, 36, 37, 40 व 48 में सघन जनसंपर्क कर घर-घर वोट मांग रही है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों को भी संबोधित कर रही है।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार बैठकों एवं जनसंपर्क में मधु बैद ने डॉ. रमन सिंह को रिकार्ड मतों से विजयी होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में शहर एवं क्षेत्र का विकास ठहर सा गया है, सडक़ों में गड्ढे पड़ गए हैं। बढ़ते अपराध व बढ़ती शराबखोरी से नागरिकों का जीवन असुरक्षित हो गया है, आए दिन चाकूबाजी की घटना, डराना, धमकाना आदि कृत्य असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे हैं, जिसे क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। महिला अपराध की बढ़ती घटनाओं से महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, इसलिए डॉ. रमन सिंह एक बार फिर से प्रदेश ब क्षेत्र में जनता की पहली पसंद बन गए हैं।

इस दौरान राजेश बैद, नंदू भूतड़ा, विशन अग्रवाल, सुनील बरडिया, मनीष गोलछा, भवेंद्र पटेल, मनोज यादव, जैनम वेद, राजु तंवर, मुदित चितलांग्या, मोती रजक, इरफान खान, जुगलीबाई, सुमन देवांगन, बालू भंसाली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news