राजनांदगांव

64 लाख टन का लक्ष्य लेकर आज से धान खरीदी शुरू
01-Nov-2023 3:32 PM
64 लाख टन का लक्ष्य लेकर आज से धान खरीदी शुरू

नांदगांव के 96 उपार्जन केंद्रों में खरीदी के पुख्ता इंतजाम, बोहनी भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 नवंबर।
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आज से शुरू हो गई। 64 लाख का लक्ष्य लेकर सोसायटियों के जरिये धान खरीदी के लिए  पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोसायटी में पहुंचे किसानों का पहले दिन तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वहीं फूल माला के साथ उपज लेकर पहुंचे किसानों का सोसायटी के कर्मियों ने आत्मीय स्वागत किया। 

जिले के 96 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। वहीं कई सोसायटियों में बोहनी भी हुई। इसके एवज में टोकन भी किसानों के हाथ थमा दिए गए। ऑनलाईन किसानों को भुगतान किया जाएगा।  वहीं लिकिंग के जरिये कर्जधारी किसानों के खाते से राशि भी काटी जाएगी। राज्य स्थापना दिवस के पहले दिन शुरू हुई खरीदी को लेकर कई सोसायटियों में अव्यवस्था का आलम रहा। 

बताया जा रहा है कि पर्याप्त बारदाना उपलब्ध होने का दावा जरूर किया जा रहा है, लेकिन कुछ सोसायटियों में बारदाने के बंडल की आपूर्ति नहीं हुई है। इस साल राज्य सरकार ने बायोमैट्रिक मशीन से धान खरीदी करने का दावा किया था, लेकिन मशीन के माध्यम से खरीदी नहीं हो पाई। सोसायटियों में पहुंचे किसानों की उपज की नमी की जांच की गई।  इस साल जिला सहकारी बैंक द्वारा पहले दिन के लिए  450 टोकन जारी किए गए हैं। कुल 19 लाख 698 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी किया गया है। धान बेचने के लिए पंजीयन की प्र्िरकया भी पूरी हो गई। 

जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या एक लाख 27 हजार 865 है। वहीं इस साल प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की पहली शुरूआत होगी। राज्य सरकार ने 20 क्विंटल धान खरीदी करने का शुरूआत किया था। बहरहाल पहले दिन धान बेचने वाले किसानों को टोकन दिया गया है। जल्द ही उनके खाते में राशि जमा होगी।  इधर ढ़ाबा सोसायटी के समिति प्रबंधक उपेन्द्र सिंह देशमुख ने बताया कि पहले दिन किसानों का धान सोसायटी में पहुंच गया है। 

धान लेकर पहुंचे किसानों का तिलक, फूल-हार और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि टोकन जारी किया गया है। इधर धान बेचने सोसायटी पहुंचे किसानों ने बताया कि 19 कट्टा धान लेकर पहुंचा हूं। सोसायटी में खरीदी की व्यवस्था बेहतर है। इसके अलावा किसानों के बैठने, पेयजल समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news