दुर्ग

दहेज प्रताडऩा से होकर की खुदकुशी, पति बंदी
28-Apr-2024 2:04 PM
दहेज प्रताडऩा से होकर की खुदकुशी, पति बंदी

दुर्ग, 28 अप्रैल। पति द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त किए जाने से परेशान होकर आत्महत्या कर लेने वाली महिला के आरोपी पति को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है। प्रताडऩा से परेशान होकर से 16 जून 2022 को रीना साहू पति चैतराम साहू उम्र 22 साल निवासी गैंदा डबरी मोहन नगर जिला दुर्ग ने फिनाईल का सेवन कर लिया था। उसे गंभीर अवस्था में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था। मोहन नगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया था। मर्ग जांच दौरान मृतका रीना साहू के पति चैतराम साहू द्वारा आये दिन शराब पीकर गाली-गलौज, मारपीट करने तथा दहेज की मांग करने से प्रताडि़त होकर फिनाइल पीकर आत्महत्या कर लेना पाया गया था।

पुलिस ने धारा 304 (बी) कायम कर विवेचना में लिया गया था। थाना प्रभारी आकांक्षा पांडे के नेतृत्व में टीम ने आरोपी चैतराम साहू  (25) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news