बेमेतरा

मतदाताओं में उत्साह, लंबी कतारें, सेल्फी भी
07-May-2024 4:07 PM
मतदाताओं में उत्साह, लंबी कतारें, सेल्फी भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 7 मई। 
लोकसभा निर्वाचन संसदीय  क्षेत्र 07 दुर्ग अन्तर्गत  जि़ले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 68 साजा, 69 बेमेतरा और 70 नवागढ़ में मतदान निर्धारित समय पर सुबह 7 बजे शुरू हुआ। मतदान शांतिपूर्ण हुआ। 

90 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदाता रोहनी बाई अग्रवाल ने  क्रमांक 21 नवीन स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान किया। उनके पुत्र  संजय मतदान केंद्र लेकर आये। अग्रवाल ने बताया कि इस बार मतदान केंद्र में अच्छी व्यवस्था है। छांव,पानी, बैठने की भी व्यवस्था की गयी है।

93 बरस के झब्बूलाल ने किया मतदान 
विधानसभा क्षेत्र 69 बेमेतरा के सिंघोरी मतदान केंद्र पर 93 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता  झब्बूलाल ने मतदान किया। 

दिव्यांग हीरालाल ने डाला वोट 
विधानसभा क्षेत्र 69 बेमेतरा के कृषि उपज मंडी मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता श्री हीरालाल पांडे ने पूरे उत्साह से  मतदान किया। उन्होंने सेल्फ़ी पॉइंट पर सेल्फ़ी ली  अंगुली में अमिट स्याही दिखाई। 

बुजुर्ग बदरा बाई ने किया दिव्यांग रथ का उपयोग 
बदरा बाई साहू  (85) की बुजुर्ग मतदाता ने  साजा विधानसभा क्षेत्र में  नि:शुल्क विशेष वाहन सुविधा  (दिव्यांग रथ)  का मतदान हेतु उपयोग किया। बदरा बाई साहू  और अंजनी बाई को उम्र के कारण चलने की दिक्क़त थी। निर्वाचन आयोग ने के निर्देश पर जि़ला प्रशासन द्वारा विशेष  वाहन सुविधा  (दिव्यांग रथ) उपलब्ध करायी है। कोई भी 80 उम्र से अधिक उम्र या दिव्यांग मतदाताओं या 80 से अधिक उम्र या जो चलने में असमर्थ है। निर्वाचन आयोग ने के निर्देश पर जि़ला प्रशासन द्वारा विशेष  वाहन सुविधा  (दिव्यांग रथ) उपलब्ध करायी है।

ऐसा मतदाता या उसका कोई परिजन या परिचित व्यक्ति टोल फ्ऱी नंबर 1950 पर फ़ोन कर  नि:शुल्क परिवहन सुविधा (दिव्यांग रथ)का लाभ ले सकता है।  जि़ले के सभी मतदान केंद्रों मैं बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचीयर की व्यस्थापन की गयी  है।उनकी सहायता के लिए स्काउट गाइड,(गल्स) स्काउट (वॉयज) की भी व्यवस्था है। 

लोकसभा  सामान्य निर्वाचन में निर्वाचन  प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी वर्गों खासकर दिव्यांग मतदाताओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के प्रयासों के तहत यह पहल की गई है। इसके लिए दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में आने वाली सभी बाधाओं को यथासंभव दूर करने के लिए, यातायात की सुविधा, मतदान केंद्र पर रेंप, व्हील चेयर और मतदान प्रक्रिया में मदद के लिए सहायक उपलब्ध कराने के अलावा दृष्टिबाधित मतदाताओं को ब्रेल युक्त ईपीआईसी देने की भी सुविधा है। पहल की गई है।

लोकसभा  सामान्य निर्वाचन में दृष्टिबाधित मतदाता अपने परिजन के साथ जाकर मतदान कर सकेंगे। वहीं जो दृष्टिबाधित मतदाता ब्रेल लिपि के जानकार हैं वो स्वयं वोट डाल रहे। ईवीएम के बगल में इस लिपि के माध्यम से प्रत्याशियों के नाम उन्हें मिल जाएंगे। वहीं दिव्यांगों को बूथों तक ले जाने के लिए मतदाता मित्र तैयार है।

क़तार में  खड़े मतदाताओं को भी मिल रहा शरबत
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जि़ले के सभी तीनों  विधानसभा क्षेत्र साजा,बेमेतरा और नवागढ़ मतदान केन्द्रों में दिव्यांग, वृद्ध, गर्भवती, शिशुवती महिलाओं के लिये व्हीलचेयर, स्टीक, रैम्प की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा छाव व  शुद्ध पेयजल के साथ जल जीरा,नीबू पानी की भी उपलब्ध है।  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई, स्काउट गाइड, आदि क़तार में  खड़े मतदाताओं को क़तार में भी पानी उपलब्ध करा रहे है।मतदान केंद्रों में ठण्डे पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। सभी केंद्रों पर यही व्यवस्था है।मतदाता इस पहल से बेहत खुश है।इस भीषण गर्मी में ठण्डे पानी के साथ जलजीरा,नीबू पानी आदि मिल जाने से बहुत राहत मिल रही।साथ ही छाव की व्यवस्था से गर्मी का कम  एहसास हो रहा है। 

मतदान हेतु दिव्यांग एवं अधिक उम्र के वृद्ध मतदाताओं को कतार में खड़े होने से छूट मिलने से बहुत लोगों को वोट डालने में सहूलियत हुई। ऐसे ही संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग अन्तर्गत  बुजर्ग़,दिव्यांग मतदाता अपना कीमती वोट मतदान केंद्र में आकर  दे  रहे है। जो चलने-फिरने में असमर्थ है ।उनके लिए नि:शुल्क सुविधा वहाँ( दिव्यांग रथ) की भी व्यवस्था की गयी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट देकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाली 85 वर्षीय श्रीमती बेदरा बाई ने बताया कि वह चुनाव के समय अपना वोट अवश्य डालती है। उन्हें खुशी है कि लोकतंत्र के निर्माण में वह भी अपना मनपसंद का जनप्रतिनिधि चुनती है। 90 वर्षीय बुजुर्ग भुवन साहू अपने विधानसभा क्षेत्र साजा में मतदान किया।

मतदान प्रतिशत की जानकारी दोपहर 01 बजे तक
विधानसभा  -             कुल प्रतिशत
68 साजा —               45.22  
69 बेमेतरा —             446.32 
70 नवागढ़ —             45.11  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news