बस्तर

संत कबीर दास के बताये सतमार्ग को आत्मसात करें - किरण देव
22-Jun-2024 10:34 PM
संत कबीर दास के बताये सतमार्ग को आत्मसात करें - किरण देव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 22 जून। कबीर जयंती पर शनिवार को नगरनार मंडल के ग्राम माड़पाल में पनका समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव शामिल हुए और संत कबीर दास के बताए सतमार्ग पर चलने और उनके संदेश को जन-जन को आत्मसात करने की बात कही।

 कबीर जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव का पारंपरिक रूप से माड़पाल ग्राम में स्वागत किया गया। कबीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक  किरण देव ने कहा कि कबीर दास जी के दोहे को पढक़र विषयों को समझ कर अपने जीवन में पालन करना चाहिए। संत कबीर दास जी ने सभी वर्गों को साथ लेकर सभी के हित में कार्य किया।

श्री देव ने कहा कि समाज ने जो मांगें रखी है, उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा। कबीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री  रामाश्रय सिंह ,नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, मनोहर तिवारी, माड़पाल सरपंच मंदना नाग, पनका समाज अध्यक्ष रामदास, उपाध्यक्ष बलिराम ,सचिव विजय दास एवं धरमुदास, मुरली मनोहर, रघु सेठिया, समुद्र नाथ, तिलो दास, संपत पंत, रूपेश समरथ, राधेश्याम पंद्रे एवं क्षेत्र की जनता उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश व समाज के लोगों को कबीर जयंती की बधाई व शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news