कोरिया

कलेक्टर ने वृद्धजनों को राखी बांधकर मनाया त्योहार
19-Aug-2024 2:19 PM
कलेक्टर ने वृद्धजनों को राखी  बांधकर मनाया त्योहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 19 अगस्त।
कोरिया जिले की कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बैकुण्ठपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया, जिनका कोई नहीं ऐसे में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी को अपने बीच पाकर और उस पर उनके द्वारा राखी बांधते देख लोगों की आंखे नम हो गई। 

रक्षाबंधन के दिन सुबह कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी बैकुण्ठपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंची, उन्होंने वृद्धजनों का हाल चाल जाना, और उनके साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया, पहले वृद्धजनों के माथे पर तिलक लगाया, उसके बाद राखी बांधी, पूछकर मीठा खिलाया कि आपको शुगर तो नहीं है, उसके बाद उनकी आरती उतारी। वृद्धजनों के मेडिकल चेक, बीपी शुगर के साथ उनके खाने रहने की व्यवस्था का जायजा लिया, पहले तो वृद्ध उनसे बात करने से कतरा रहे थे, बाद में एक मूकबधिर वृद्ध ने उनसे खूब बात की। उन्होंने आश्रम में वृद्धजनों के लिए पुस्तकें, सहित कई सुविधाएं खुद मुहैया कराने को कहा।

वृद्धजन की सेवा में लगे सामाजिक कार्यकर्ता के कार्यों की सराहना की, सभी वृद्धजनों को एकसाथ रहने को लेकर बधाई दी, कहा कि वो समय-समय पर जरूर उनको देखने आएंगी।
इस अवसर पर उनके साथ अपर कलेक्टर अरुण मरकाम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि ऐसा पहली बार देखा गया है कि जिले की कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर वृद्धजनों के साथ न सिर्फ समय बिताया, उनको खुशी देने मिठाई और फल भी साथ लाई और उनके बारे में जरा जरा सी बात की जानकारी ली। 
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news