दुर्ग

भेलवा तालाब में सुबह-शाम गश्त
05-Oct-2024 3:03 PM
भेलवा तालाब में सुबह-शाम गश्त

भिलाई नगर, 5 अक्टूबर। नेहरू नगर भेलवा तालाब हमेशा से शहर का आकर्षण का केन्द्र रहा है, वहां की प्राकृतिक बनावट सब के मन को लुभाता है। वहां पर शहर के हजारो लोग सुबह साम टहलने जाते है। वहां का तालाब और तालाब के किनारे का पेड़ एवं तालाब में खेलते बतख, हंश आकर्षण का केन्द्र बने रहते है। भिलाई निगम द्वारा वहां पर ओपन जिम भी लगाया गया है।

जहां सुबह-साम सभी लोग व्यायाम करते है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वहां पर अभद्रता किया जाता है। जानबूझकर निगम द्वारा लगाये गये लाईट को रात में तोड़ देते है। वहां चारों तरफ लगी हुई जो जालियां है, उसे भी काट दिये है। इसकी शिकायत नेहरू नगर रेसिडेन्ट एसोसिएशन, वार्ड पार्षद चंद्रेश्वरी बांधे द्वारा उसको पुन: व्यवस्थित करने की मांग की गई थी।

आयुक्त बजरंग दुबे के संज्ञान में जैस ही यह बात आया उन्होने सुबह-शाम पुलिस गस्त, सफाई व्यवस्था, लाईटिंग एवं संधारण हेतु निर्देशित किए। अभी वहां सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से की जा रही है। लाईट को व्यवस्थित करने के लिए जोन आयुक्त को निर्देशित किये है। बाकी संधारण का कार्य भी शीध्र किया जाएगा। सफाई व्यवस्था देखकर पार्षद चंदेश्वरी बांधे एवं नेहरू नगर रेसिडेन्ट एसोसिएशन के देवेन्द्र भाटिया ने प्रशन्नता व्यक्त की और साथ ही सफाई, लाईट संधारण, पुलिस गस्त के साथ एक समय सारणी के साथ चौकीदार नियुक्त करने को कहा। जो निर्धारित समय पर भेलवा तालाब का गेट सुबह शाम खोल और बंद करें। जिससे असमाजिक तत्वो का आना-जाना बंद हो।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news