दुर्ग

माधो वाटिका में बच्चों के खेलने के लिए और विस्तार
06-Oct-2024 1:37 PM
माधो वाटिका में बच्चों के खेलने के लिए और विस्तार

विधायक -महापौर ने किया उद्घाटन

दुर्ग, 6 अक्टूबर। माधो वाटिका (ठगड़ा डैम) में बच्चों के खेलने के लिए और विस्तार किया गया। विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने विद्यार्थियों के साथ नवनिर्मित ट्रेमपोलिन पार्क का शुभारंभ किया और बच्चों के आयु के अनुरूप बनाए गए जोन में खेल का लुफ्त भी उठाये। लगभग 35 लाख की लागत से बने 2000 स्क्वायर फीट में बने है। सॉफ्ट प्ले एरिया बच्चों के मनोरंजन के साथ फिजिकल एक्टिविटी को ध्यान में रखा गया है। 

विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर ने माधो वाटिका (ठगड़ा डैम) में सॉफ्ट प्ले एवं ट्रेमपोलिन पार्क एरिया का शुभारम्भ कर वाटिका का निगम के इंजीनियर के साथ निरीक्षण किए। परिसर में एडवेंचर को बढ़ावा देने को लेकर प्लानिंग पर चर्चा की। एडवेंचर एक्टिविटी के तहत जीप लाइनर (डाउन टू अप) लगवाने तथा वाटर बैलुन पर प्राक्कलन तैयार करने निर्देश दिए हैं। लगभग 35 लाख की लागत निर्मित ट्रेमपोलिन 2000 स्क्वायर फीट में बना है। इसमें 3 साल से 12 साल तक के बच्चे खेल सकते है। इसमें झूले, फिसलपट्टी है। बच्चों को आकर्षित करने कलरफुल अलग अलग तरह के गेंद है।

इसमें 5 साल से 50 की उम्र के लोग खेल सकते है। इन खेल पूरी तरह से फिजिकल एक्सरसाइज की तरह है, जिससे तीव्र गति शरीर का कैलोरी बर्न होता है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news