रायगढ़

पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल का निधन
01-Feb-2021 2:28 PM
पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल का निधन

रायगढ़, 1 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रखर नेता व पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल का आज दोपहर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से गंभीर चोटों से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया था जहां इलाज के दौरान उनके निधन की खबर मिल रही है। 

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व सीढ़ी से गिर जाने से उनके सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोट आई थी जिसके चलते उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
 
2013 से 2018 तक रायगढ़ के विधायक रहे थे और इससे पहले भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर भी काबिज थे। पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल विधायक के साथ-साथ छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन का पद भी सम्हाला था और उनके कार्यकाल में रायगढ़ शहर को कई सौगातें मिली थीं। अपने तेजतर्रार स्वभाव के चलते भाजपा में उनकी अलग ही छवि थी। उनके निधन से भाजपा में शो की लहर है। समाचार लिखे जाने तक दिल्ली में उनके साथ उनके बड़े बेटे गौतम अग्रवाल तथा अन्य परिवार के लोग हैं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news