रायगढ़

महिला से रेप जुर्म दर्ज
01-Feb-2021 5:51 PM
महिला से रेप जुर्म दर्ज

रायगढ़, 1 फरवरी। कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला से घर घुसकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है।  युवक ने पीडि़ता को यह धमकी भी दी कि अगर वह किसी को घटना के बारे में बताती है तो वह उसे जान से मार देगा। किसी प्रकार महिला ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिस पर कापू पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार महिला अपने पति व बच्चों के साथ रहती है इसी बीच 11 दिसंबर को उसका पति रिश्तेदारी में दूसरे गांव गया हुआ था। महिला अपने बच्चों के साथ घर में थी। तभी रात करीबन 12 बजे गांव के ही भुवन यादव घर में दाखिल हुआ और रेप किया और महिला को घटना के बारे में पता जाने पर जान से मारने की धमकी दिया घटना से डरी हुई महिला एक माह तक यह बात को छुपाए रखी लेकिन अंदर ही अंदर महिला पूर्ण रूप से भयभीत हो चुकी थी। जिससे उसके व्यवहार में परिवर्तन आ चुका था। अपनी पत्नी के व्यवहार को देखते हुए पति ने पूछा तो भयभीत होकर वह घटना के बारे में बताई। जिससे पति भी दंग रह गया।

इसके बाद आरोपी को किए की सजा दिलाने के लिए थाने की शरण लिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news