रायगढ़

छुही खदान में मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत
02-Feb-2021 5:19 PM
छुही खदान में मिट्टी धंसने  से दो महिलाओं की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 2 फरवरी।
कल घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटंगडीह के पास छुई खदान में छुही लेने गई महिलाओं के ऊपर से मिट्टी का टीला धंसने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं एक महिला ने उपचार के लिए ले जाते वक्त अस्पताल में दम तोड़ दी। घटना में अन्य महिलाएं भी घायल हुई जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। 

घरघोडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झरिया पाली गांव की 10- 12 महिलाएं एकत्रित होकर ट्रैक्टर में घर में लिपाई के लिए छुही लेने के लिए कटंगडीह रेलवे लाइन के बगल में गई हुई थी। तभी छुही खदान से खोदते वक्त मिट्टी टीला धंस गया। जिससे कुछ महिलाएं दब गई। 
जिससे एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरे महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतिका का नाम सीता राजपूत उम्र 30 वर्ष व मुक्ता चौहान 45 वर्ष बताया जा रहा है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news