रायपुर

अभाविप के शुभम अध्यक्ष, अरुण सचिव
06-Feb-2021 5:19 PM
अभाविप के शुभम अध्यक्ष, अरुण सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी।
अरुण गुप्ता  एवं  शुभम जायसवाल  सत्र 2020-21 हेतु विद्यार्थी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की छत्तीसगढ़ प्रान्त इकाई के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश कार्यालय मंत्री वेदांश पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति में इस आशय की जानकारी दी। दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा। 11 फरवरी को अम्बिकापुर में आयोजित  अभाविप के 53वें प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

वेदांश पांडेय ने बताया कि अरुण गुप्ता चाम्पा के निवासी हैं और विद्यार्थी जीवन से ही परिषद् के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। परिषद् में नगर मन्त्री, नगर अध्यक्ष, जिला प्रमुख जैसे दायित्वों का उन्होंने निर्वहन किया है। पुनर्निर्वाचित प्रदेश मंत्री  शुभम जायसवाल धमतरी के निवासी हैं। आपने आईटीएम विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक. तक की शिक्षा प्राप्त की है। वर्ष 2014 से परिषद् के सम्पर्क में हैं। 
विद्यार्थी परिषद् में धमतरी जिला संयोजक, कांकेर एवं महासमुन्द विभाग संयोजक, प्रदेश सहमन्त्री जैसे दायित्वों का इन्होंने निर्वहन किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news