रायपुर

प्रदेश के कई जिलों में चार दिनों के लिए यलो अलर्ट, हो सकती है अंधड़ के साथ बारिश
10-May-2024 7:11 PM
प्रदेश के कई जिलों में चार दिनों के लिए यलो अलर्ट, हो सकती है अंधड़ के साथ बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मई। चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफ़ान के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसकी वजह से तापमान में कमी आएगी।  वहीं, दिन में बादल छाए रहने के कारण  उमस वाली गर्मी का सामना भी करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का प्रवाह के  चलते राजधानी समेत प्रदेश का मौसम बदल गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटो के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, दिन में तेज सतही हवाएं चलेंगी और रात में बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार दोपहर बाद मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर कांकेर, कोंडागांव, नाराणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर असम और इससे जुड़े इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। बांग्लादेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी है।

उत्तर-पूर्वी राजस्थान और इससे जुड़े इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिणी असम तक फैली हुई है।

उत्तर-पूर्व राजस्थान से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से गुजरते हुए एक ट्रफ/हवा का असंतुलन मौजूद है। तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल,

ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है। उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news