इतिहास
- 5 जुलाई : पाकिस्तान में सेना ने किया तख्ता पलट, जुल्फीकार अली भुट्टो को सत्ता से हटाया
- नयी दिल्ली, 5 जुलाई। इतिहास में पांच जुलाई का दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना की बात करें तो इस दिन हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने जुल्फिकार अली भुट्टो सरकार का तख्ता पलट दिया और शासन अपने हाथ में ले लिया।
- इस दिन से जुड़ी अन्य बड़ी घटना की बात करें तो दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की नींव पांच जुलाई के दिन ही पड़ी थी। अमेजन के नाम से दुनियाभर में अपना व्यवसाय चलाने वाली कंपनी की स्थापना वाशिंगटन में जेफ बेजोस ने पांच जुलाई 1994 को की थी।
- देश दुनिया के इतिहास में पांच जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
- 1811 : वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1922 : नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।
- 1935 : फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए।
- 1947 : भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटेश संसद में पेश किया गया। इसे 18 जुलाई को ब्रिटिश राजशाही की मंजूरी मिली।
- 1950 : नये कानून के तहत सभी यहूदियों को इस्राइल में रहने की अनुमति दी गयी।
- 1954 : बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया।
- 1959 : इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया।
- 1960 : मंगोलिया ने संविधान अपनाया।
- 1962 : अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ।
- 1968 : भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
- 1977 : जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्ता पलट कर देश के शासन पर कब्जा किया।
- 1994 : जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की स्थापना की।
- 1998 : टैंक भेदी प्रक्षेपास्त्र ‘नाग’ का परीक्षण।
- 1998 : महाबलीपुरम में डाल्फिन सिटी का उद्घाटन।
- 2013 : इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की मौत। (भाषा)
- 4 जुलाई: सर्न के वैज्ञानिकों ने की गॉड पार्टिकल की खोज
- नयी दिल्ली, 4 जुलाई। विज्ञान के लिए चार जुलाई एक खास दिन है। वर्ष 2012 में इसी दिन वैज्ञानिकों ने हिग्स बोसॉन कण का पता लगाने में मिली सफलता का ऐलान किया था। जिनेवा में यूरोपियन ऑर्गेनाइज़ेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च यानी सर्न के वैज्ञानिकों ने दावा किया कि उन्होंने गॉड पार्टिकल, यानी 'हिग्स बोसॉन' कण के बेहद ठोस संकेत हासिल किए हैं।
- इसके अलावा देश-विदेश में भारत का परचम लहराने वाले स्वामी विवेकानंद का निधन वर्ष 1902 में आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने भारतीय दार्शन और चिंतन की समृद्ध परंपरा को विश्व स्तर पर रेखांकित करके उसे सम्मान दिलाया। इतिहास में आज की तारीख में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है… 1776: अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1810: फ्रांसीसी सेनाओं ने एम्सटर्डम पर कब्जा किया।
- 1827: न्यूयार्क से दासत्व खत्म करने की घोषणा हुई।
- 1897: आंधप्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म।
- 1898: भारत के प्रधानमंत्री पद पर दो बार अस्थाई रूप से रहे राजनीतिज्ञ गुलजारी लाल नंदा का सियालकोट में जन्म।
- 1902: भारतीय मनीषी विवेकानंद का निधन।
- 1946: फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।
- 1963: तिरंगे का डिजाइन बनाने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।
- 1997: नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा।
- 2012: सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण हिग्स बोसॉन की खोज कर ली है। (भाषा)
- 3 जुलाई : आधुनिक समाज का बेजोड़ चित्रण करने वाले महान लेखक काफ्का का जन्म
- नयी दिल्ली, 3 जुलाई। बीसवीं सदी के महान लेखक फ्रांज काफ्का का जन्म प्राग में तीन जुलाई, 1883 को हुआ था। उनकी रचनाएं आधुनिक समाज का बेजोड़ चित्रण करती हैं और दुनिया भर के साहित्यकार उनसे प्रेरणा पाते हैं। उनके वैश्विक महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके नाम पर शब्द तक गढ़ा गया है। मनुष्य की ऐसी परिस्थिति, जिसमें उसे कोई रास्ता नहीं सूझता और वह चारों ओर मुश्किलों में घिरा होता है उसे ‘काफ्काएस्क’ कहा जाता है। उनकी रचनाएं ‘मेटामाफोर्सिस’, ‘द ट्रायल’ और ‘द कैसल’ को दुनियाभर में खूब सराहना मिली।
- देश दुनिया के इतिहास में तीन जुलाई के नाम पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1661 : पुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटिश शासक चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दिया।
- 1720 : स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1760 : मराठा सेना ने दिल्ली पर अधिकार किया।
- 1778 : प्रशा ने ऑस्ट्रिया के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
- 1876 : मांटनीग्रो ने तुर्की के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।
- 1883 : महान लेखक फ्रांज काफ्का का प्राग में जन्म।
- 1884 : स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी किया।
- 1908 : ब्रिटिश सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया।
- 1941 : भारतीय सिने प्रतिभा अडूर गोपालकृष्णन का जन्म।
- 1947: सोवियत संघ ने मार्शल योजना में भाग लेने से मना कर दिया।
- 1951 : न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का जन्म।
- 1962 : अमेरिकी अभिनेता टॉम हैंक्स का जन्म।
- 1971 : विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म।
- 1996 : हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राजकुमार का निधन। उन्होंने संवाद अदायगी के अनूठे अंदाज के चलते रूपहले पर्दे पर अपनी एक खास जगह बनाई।
- 2018 : मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया।
- 2020: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन। (भाषा)
- 2 जुलाई : अंतिम स्वतंत्र नवाब की हत्या, अंग्रेजी शासन की नींव पड़ी
- नयी दिल्ली, 2 जुलाई। बंगाल के अंतिम स्वतंत्र नवाब सिराजुद्दौला की हत्या के साथ ही उनके शासन की समाप्ति को भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की नींव माना जाता है। प्लासी की लड़ाई में नवाब की सेना के सेनापति मीर जाफर ने धोखा किया और 23 जून, 1757 को बंगाल की सेना रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व वाली ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना से हार गयी।
- हार के बाद दो जुलाई 1757 को जवाब सिराजुद्दौला को पकड़ लिया गया। ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ हुए समझौते के मुताबिक मोहम्मद अली बेग ने नवाब की हत्या कर दी। सिराजुद्दौला की हत्या को लेकर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और मीर जाफर के बीच समझौता हुआ था।
- बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की कब्र पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के खुशबाग में स्थित है।
- देश दुनिया के इतिहास में दो जुलाई के नाम पर इतिहास में दर्ज कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1306 : अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया।
- 1757 : प्लासी की लड़ाई में हार के बाद बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की हत्या।
- 1777 : वरमोंट दास प्रथा समाप्त करने वाला पहला अमेरिकी क्षेत्र बना।
- 1897 : इतालवी वैज्ञानिक गुगलेल्मो मारकोनी को लंदन में रेडियो का पेटेंट मिला।
- 1937 : एविएशन के अग्रणी एमेलिया इयरहार्ट और नाविक फ्रेड नोनान्डिसिस ने एसाइक्यूमिनेविजनल फ्लाइट बनाने के प्रयास के दौरान प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ान भरी।
- 1983 : स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
- 1990 : सऊदी अरब में मक्का-मीना में भगदड़ से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई।
- 1972 : भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तानी पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के बाद शिमला संधि पर हस्ताक्षर किया।
- 1985 : आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1940 : ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया।
- 1940 : हिटलर ने ब्रिटेन पर हमले का आदेश देते हुए ‘‘ऑपरेशन सी लायन’’ की शुरुआत की।
- 1941: नाजी नरसंहार हुआ, लेम्बर्ग में करीब 7000 लोग मारे गए।
- 1949 : वियतनाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।
- 1962 : सैम वाल्टन ने अरकंसास के रोजर्स में अपना पहला वॉलमार्ट स्टोर खोला।
- 1979 : सुसान बी एंथनी डॉलर जारी किया गया, एक महिला का सम्मान करने के लिए पहला अमेरिकी सिक्का।
- 1993 : अध्यादेश के जरिए ओएनजीसी को कॉरपोरेशन में बदला गया।
- 2002 : हेपेटाइटिस सी की जांच को पूरे भारत में अनिवार्य किया गया।
- 2004 : छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। (भाषा)
- 1 जुलाई : देश में माल एवं सेवा कर प्रणाली लागू
- नयी दिल्ली, 1 जुलाई। देश की अर्थव्यवस्था के लिए साल के सातवें महीने का यह पहला दिन इतिहास में अपनी जगह बना गया, जब केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार 2017 में इसी दिन देश में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को अमल में लेकर आई। देश की कर प्रणाली में सुधार की दिशा में इसे अत्यंत महत्वपूर्ण कदम करार दिया गया।
- देश दुनिया के इतिहास में एक जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।
- 1852 : सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया। 1862 : कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
- 1879 : भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत। 1955 : इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया।
- 1960 : अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।
- 1962 : बिधान चंद्र रॉय का निधन।
- 1964 : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना 1968 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए।. 1975 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया।
- 1991 : वारसा संधि भंग की गयी।
- 1995 : अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाये।
- 1996 : इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।
- 1997 : भारत की पहली साईंस सिटी कलकत्ता में खोली गई।
- 1997 : हांगकांग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।
- 2000 : लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
- 2006 : शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।
- 2017 : भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया। (भाषा)
30 जून : कॉमिक्स के पन्नों पर पहली बार नजर आया सुपरमैन
नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा)। साल के छठे महीने का अंतिम दिन यानी 30 जून आने के साथ ही हम इस वर्ष का आधा सफर पूरा कर चुके हैं। साल का 181वां दिन देश दुनिया के इतिहास में बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है।
वह 1938 में 30 जून का ही दिन था, जब बच्चों के सबसे पसंदीदा कार्टून चरित्रों में शुमार सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स के पन्नों पर नजर आया था। उसके बाद सुपरमैन दुनियाभर के बच्चों का पसंदीदा किरदार बन गया।
देश दुनिया के इतिहास में 30 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1855 : बंगाल के भोगनादिघी में सशस्त्र संथालों ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया।
1914 : महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी का निधन।
1933 : फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
1934 : जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया।
1938 : बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक में नजर आया।
1947 : भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा।
1960: अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया।
1962 : रवांडा और बुरूंडी आजाद हुए।
1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का विलय।
1997 : हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म।
2000 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
2005 : स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।
2012 : मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।
- 28 जून : आपातकाल में प्रेस पर लगाए गए कड़े प्रतिबंध
- नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा)। जून के महीने को भारत के राजनीतिक इतिहास में आपातकाल के लिए सदियों तक याद रखा जाएगा। आपातकाल की घोषणा के दो दिन के भीतर ही राजनीतिक विरोधियों और आंदोलनकारियों की गतिविधियों पर तो पहरा बिठा ही दिया गया, साथ ही आजाद भारत में ऐसा पहली ऐसा हुआ, जब सरकार ने प्रेस पर प्रतिबंध लगाये।
- आलम यह था कि समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों को सेंसर किया जाने लगा और अखबार छापने से पहले सरकार की अनुमति लेने की बंदिश लगा दी गई। आपातकाल के दौरान 3801 समाचार-पत्रों के डिक्लेरेशन जब्त कर लिए गए। 327 पत्रकारों को मीसा में बंद कर दिया गया और 290 अखबारों के विज्ञापन बंद कर दिए गए।
- हालात इस कदर बिगड़े कि टाइम और गार्जियन अखबारों के समाचार-प्रतिनिधियों को भारत से जाने के लिए कह दिया गया। रॉयटर सहित अन्य एजेंसियों के टेलेक्स और टेलीफोन काट दिए गए।
- देश दुनिया के इतिहास में 28 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1651: पोलैंड और यूक्रेन के बीच बेरेस्तेको युद्ध शुरू।
- 1776: अमेरिकी क्रांति: अमेरिकी की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त।
- 1787: ब्रिटिश-भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले सर हेनरी जी. डब्ल्यू. स्मिथ का जन्म।
- 1838 : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
- 1838: विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं।
- 1846: एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन को पेटेंट कराया।
- 1857: नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया, अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
- 1894: श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित।
- 1902: अमेरिकी संसद ने स्पूनर कानून पारित कर राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार दिया।
- 1914: ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड और उनकी पत्नी सोफी की साराजेवो में हत्या, यह प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण बना।
- 1919: वारसा की संधि पर हस्ताक्षर। 1921: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव का जन्म।
- 1926: गोत्तलिब डैमलर और कार्ल बेन्ज ने दो कंपनियों का विलय कर मर्सिडिज-बेन्ज की शुरूआत की।
- 1940: बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद युनुस का जन्म।
- 1950: कोरिया युद्ध: वामपंथियों के प्रति नरम रूख रखने के संदेह में करीब एक से दो लाख लोगों की ‘बोडो लीग नरसंहार’ में हत्या। ।
- 1975: भारत में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में केन्द्र ने स्वतंत्रता के बाद सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया।
- 1981 : चीन ने कैलाश और मानसरोवर का रास्ता खोला।
- 1981: तेहरान में भीषण बम विस्फोट, इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी मारे गये।
- 1986: मिजो नेशनल फ्रंट के साथ समझौता, लाल डेंगा मिजोरम के मुख्यमंत्री बने।
- 1986: केन्द्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया।
- 1995: बाघों को शिकारियों से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ घोषित किया गया।
- 1996: भारत ने फलस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना मिशन खोला।
- 1999 - रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।
- 2003 - इस्रायल-फ़लस्तीन पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।
- 2004 - अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को बागडोर सौंपी।
- 2005 - रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा।
- 2010 : हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरे। इन डिब्बों से विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी के टकराने से 149 यात्रियों की मौत और 100 से अधिक घायल हो गए।
- 27 जून : तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाने का निर्णय लिया गया
- नयी दिल्ली, 27 जून। इतिहास में 27 जून का विशेष महत्व है। 1964 में इसी दिन यह निर्णय लिया गया था कि दिल्ली में स्थित तीन मूर्ति भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय बनाया जाएगा। उनके निधन के बाद उनकी स्मृति में इसे संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया। सीढ़ीनुमा गुलाब उद्यान और एक दूरबीन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। इसी गुलाब उद्यान से नेहरु जी अपनी शेरवानी पर लगाने के लिए गुलाब का फूल चुना करते थे।
- देश और दुनिया के इतिहास में 27 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1693 : लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन शुरू।
- 1838 : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
- 1839 : पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का निधन। महाराजा रणजीत एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने न केवल पंजाब को एक सशक्त सूबे के रूप में एकजुट रखा, बल्कि अपने जीते-जी अंग्रेजों को अपने साम्राज्य के पास भी नहीं फटकने दिया।
- 1940 : सोवियत संघ की सेना ने रोमानिया पर हमला किया।
- 1957 : ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।
- 1967 : लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।
- 1967 : भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
- 1991 : युगोस्लाविया की सेना ने स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे के भीतर ही इस छोटे से देश पर हमला कर दिया।
- 2002 : जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत हुए।
- 2003 : अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
- 2005 : ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
- 2008 : माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
- 2008 : भारत और पाकिस्तान ने ईरानी गैस पाइप लाइन परियोजना को शुरू करने में आ रही बाधाओें को दूर किया।
- 2008 : 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व थल सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन।
- 2021: जम्मू में वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादियों ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराए। (भाषा)
- 26 जून: संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र को मंजूरी, 50 देशों ने किए हस्ताक्षर
- नयी दिल्ली, 26 जून। संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में 26 जून के दिन का एक खास महत्व है। संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक महत्व, युद्ध को टालने में उसकी भूमिका, कमजोर देशों को दी जाने वाली सहायता और शांति स्थापना में उसके योगदान से सभी वाकिफ हैं। यह अन्तरराष्ट्रीय संगठन औपचारिक रूप से 24 अक्टूबर 1945 को वजूद में आया, लेकिन इसके घोषणापत्र को उसी वर्ष 26 जून को स्वीकार कर लिया गया था और इसपर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे।
- आने वाली पीढ़ियों को युद्ध की आग से बचाना और हर परिस्थिति में मानव अधिकारों की रक्षा करना इस संगठन के प्रारंभिक दायित्वों में शामिल था, लेकिन वक्त गुजरने के साथ साथ संगठन के कार्य और दायित्वों का विस्तार होता चला गया। आज दुनिया के लगभग सभी देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन का मुख्यालय न्यूयार्क में है।
- देश और दुनिया के इतिहास में 26 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1498: चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया। आधुनिक टूथ ब्रश के पहले मॉडल को चीन के राजा ने पेटेंट कराया था।
- 1714: स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1945: सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। 1949: बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। 1976 : कनाडा के टोरंटो में स्थित सीएन टॉवर को जनता के लिए खोला गया। 1,815 फुट की यह इमारत उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी, जिसे 2007 में दुबई की इमारत बुर्ज खलीफा ने दूसरे स्थान पर धकेल दिया। 1982 : एयर इंडिया का पहला बोईंग विमान ‘गौरीशंकर’ बम्बई में दुर्घटनाग्रस्त।
- 2000 : बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई।
- 2004 : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरूल्लाह खान जमाली ने इस्तीफा दिया।
- 2004 मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर का निधन। (भाषा)
- 25 जून : देश में आपातकाल लगाने की घोषणा
- नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा)। इतिहास में 25 जून का दिन भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि के लिए आपातकाल लागू था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी।
- देश और दुनिया के इतिहास में 25 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1529 : मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
- 1788 : वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
- 1941 : फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
- 1947 : एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।
- 1950 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया और बाद में इसने अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।
- 1974 : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म।
- 1975 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की।
- 2005 : ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदीनेजाद की जीत की घोषणा।
- 2009 : पाश्चात्य संगीत और नृत्य की एक नई परिभाषा लिखने वाले अमेरिकी पॉप गायक माइकल जैक्सन की मृत्यु।
- 24 जून : राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत हुई
- नयी दिल्ली, 24 जून। इतिहास में 24 जून का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण है। डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने 24 जून को राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत करके इसे खास बना दिया और क्रिकेट और टेनिस के कुछ रिकॉर्ड भी 24 जून के दिन ही बने।
- वर्ष 1974 में 24 जून के दिन ही भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मात्र 42 रन पर सिमट गई थी। बहुत वर्षों तक यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का न्यूनतम स्कोर बना रहा, लेकिन दो वर्ष पहले भारतीय बल्लेबाजों ने आस्ट्रेलिया दौरे के पहले मैच में अपनी दूसरी पारी में 36 रन बनाकर इस स्कोर को और भी न्यूनतम बना डाला। वर्ष 2010 में 24 जून के दिन ही विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला।
- देश और दुनिया के इतिहास में 24 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1206 : दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी।
- 1564 : भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुईं।
- 1793 : फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया।
- 1963 : डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की।
- 1966 : मुम्बई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्जरलैंड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।
- 1974 : भारतीय टीम लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमटी। यह टेस्ट में भारत का न्यूनतम स्कोर है।
- 1975 : न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।
- 1980 : भारत के चौथे राष्ट्रपति वी. वी. गिरि का निधन।
- 2010 : विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और पांच मिनट तक चला। यह ऐतिहासिक मैच अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच खेला गया था। (भाषा)
- 23 जून : दो बड़े विमान हादसों की गवाह बनी यह तारीख, एक ने संजय गांधी की जान ली
- नयी दिल्ली, 23 जून। विश्व इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिन्होंने कई बार हवाओं के रुख मोड़ दिए। 23 जून 1980 की एक घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले।
- इस दिन हुई एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी का निधन हो गया। संजय गांधी को इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन उनके निधन से देश की सियासी हवाएं पूरी तरह से बदल गईं।
- 23 जून का दिन एक अन्य विमान हादसे का भी गवाह बना। 1985 में वह 23 जून का ही दिन था, जब एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के पास हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और 329 यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे के समय विमान अपने गंतव्य हीथ्रो हवाई अड्डे से मात्र 45 मिनट की दूरी पर था।
- देश-दुनिया के इतिहास में 23 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1661 : सम्राट चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाल की राजकुमारी से विवाह हुआ। पुर्तगाल ने दहेज के तौर पर बंबई को ब्रिटेन को सौंप दिया।
- 1757 : पलासी की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथों हार के बाद सिराजुद्दौला ऊंट पर बैठकर भाग निकला।
- 1761 : मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन।
- 1810 : बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
- 1868 : क्रिस्टोफर एल शोल्स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
- 1953 : जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर के एक अस्पताल में निधन।
- 1960 : जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता।
- 1980 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की विमान हादसे में मौत।
- 1985 : एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, सभी 329 यात्रियों की मौत।
- 1992 : न्यूयॉर्क में अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रक़ैद की सजा सुनाई गई।
- 1994 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया।
- 1994 : उत्तरी कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा की।
- 1996 : शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
- 2008 : टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी जेके टायर इंडिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कंपनी टोर्नल और उसकी सहायक कंपनियों का 270 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया।
- 2013 : निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने।
- 2016 : ब्रिटेन के लोगों ने जनमत संग्रह में यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 48.1 ने इसका विरोध किया।
- 2021 : इथोपिया के तिग्रे में हवाई हमला, 50 से ज्यादा लोगों की मौत। (भाषा)
- 22 जून : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की फारवर्ड ब्लाक की स्थापना
- नयी दिल्ली, 22 जून। इतिहास के पन्ने पलटते पलटते 22 जून को हम साल के 173वें दिन पर आ पहुंचे और अब साल के 192 दिन बाकी हैं। इतिहास में 22 जून के नाम जो घटनाएं दर्ज हैं उनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा फारवर्ड ब्लाक की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण घटना भी है।
- साल 1939 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 22 जून के ही दिन ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया। कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को जनता की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही फारवर्ड ब्लाक की स्थापना की थी।
- देश दुनिया के इतिहास में 22 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1555 : मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया।
- 1897 : चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी।
- 1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
- 1911 : किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
- 1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 'फॉरवर्ड ब्लॉक' की स्थापना की।
- 1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
- 1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
- 1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।
- 1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज करके अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा।
- 2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण। भारत में लाखों लोगों ने इसे विभिन्न तरीकों से देखा। (भाषा)
- भारत की पहल पर दुनिया 21 जून को मनाती है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- नयी दिल्ली, 21 जून। 21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। अन्य तमाम घटनाओं के अलावा 21 जून की तारीख 2015 में पहले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए।
- भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में सभी बढ़ चढ़कर शिरकत करते हैं। 21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।
- देश दुनिया के इतिहास में 21 जून की तारीख पर अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1756 : जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी के बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद 146 अंग्रेजों को एक कमरे में बंद किया गया। उनमें से 123 की मौत।
- 1862 : ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
- 1898 : अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
- 1933 : भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म।
- 1948 : सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने। वह देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे।
- 1975 : वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता।
- 1991 - पी.वी. नरसिम्हाराव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
- 2001 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवाद निरोधक क़ानून बहाल किया।
- 2003 : जेके रोलिंग की पांचवी किताब ‘हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स’ जारी।
- 2008 - फ़िलिपीन में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
- 2009 - भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
- 2012 : ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
- 2015 : पहला अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सभी देश स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रसार की इस मुहिम में शामिल हुए। (भाषा)
- 19 जून : दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, 19 जून। साल के छठे महीने का 19 वां दिन देश और दुनिया के इतिहास में कई कारणों से खास है। यह दिन दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। हालांकि, अपने अपने देश के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में जन्म लेने के बावजूद इन दोनों के हालात और कार्य एकदम अलग हैं। भारत के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और म्यांमा में लोकतंत्र की स्थापना के लिए कई बरस तक संघर्ष करने वाली और दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू ची का जन्म 19 जून को ही हुआ था।
- राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के यहां हुआ।
- म्यांमा की लौह महिला सू ची देश के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं, जिनकी 1947 में राजनीतिक हत्या कर दी गयी थी। सू ची ने बर्मा में लोकतन्त्र की स्थापना के लिए लम्बा संघर्ष किया। उन्हें 1990 में राफ्तो पुरस्कार से, विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार से, 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार से और 1992 में भारत सरकार द्वारा जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- देश दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया।
- 1716 : मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया।
- 1843: 'दास कैपिटल' के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।
- 1910 : वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया।
- 1945: म्यांमा में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची का जन्म।
- 1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म।
- 1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।
- 1970 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म।
- 1981 : भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह एपल का सफल प्रक्षेपण किया। 1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया।
- 1968: मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
- 2005: फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया। (भाषा)
- 18 जून : गोवा की आजादी के आंदोलन की शुरुआत
- नयी दिल्ली, 18 जून। हम सब जानते हैं कि भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली, लेकिन आजाद भारत का एक हिस्सा ऐसा भी था जहां आजादी के बाद भी कई बरस तक विदेशियों का शासन रहा तथा इसे आजाद होने में 14 बरस और लगे। यह हिस्सा था देश का तटीय क्षेत्र गोवा, जो उस समय पुर्तगालियों के कब्जे में था।
- दरअसल, 1946 में जब यह साफ हो गया कि अंग्रेज अब भारत में अधिक समय तक अपना शासन नहीं चला पाएंगे तब राष्ट्रीय नेता यह मानकर चल रहे थे कि अंग्रेजों के साथ-साथ पुर्तगाली भी गोवा छोड़कर चले जाएंगे। हालांकि स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी विचारधारा में यकीन रखने वाले राममनोहर लोहिया इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते थे।
- यही वजह थी कि लोहिया ने 18 जून, 1946 को गोवा पहुंचकर पुर्तगालियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। इस आंदोलन में हजारों गोवावासी शामिल हुए। हालांकि कई साल के संघर्ष के बाद गोवा को 1961 में आजादी मिली।
- देश दुनिया के इतिहास में 18 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1576: अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
- 1758 : फ्रेंच जनरल बुस्सी ने निजाम सलाबत जंग से जाने की इजाजत ली, जो भारत से फ्रांस की मौजूदगी का अंत था।
- 1812: अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मेडिसन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1815: वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट को हार का सामना करना पड़ा।
- 1858 : झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ग्वालियर के निकट लड़ाई के मैदान में ब्रिटिश सेना से लोहा लेने के बाद मारी गईं।
- 1941: तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1946 : गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराने के लिए पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया।
- 1956: हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ।
- 1972: ब्रिटिश यूरोपियन विमान 548 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार 118 लोगों की मौत।
- 1979: अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
- 1987 : एम एस स्वामीनाथन को पहला वर्ल्ड फूड प्राइज मिला।
- 2009: नासा ने चांद पर पानी की तलाश में विशेष यान भेजा। (भाषा)
- 16 जून : पहली बार एक महिला ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी
- नयी दिल्ली, 16 जून। इतिहास में 16 जून की तारीख पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना छह दशक से ज्यादा पुरानी है, जब रूस की एक महिला ने पहली बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।
- रूस की इस 26 वर्षीय महिला का नाम लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा था और उन्होंने रूस की राजधानी मोस्को से 16 जून 1963 को अंतरिक्ष यान - वोस्टोक 6 में सवार होकर अंतरिक्ष की ओर अपना सफर शुरू किया था। दुनिया में किसी भी महिला की यह अंतरिक्ष की ओर पहली उड़ान थी।
- देश दुनिया के इतिहास में 16 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
- 1779 : स्पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया।
- 1911 : न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था।
- 1925 : राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन
- 1963 : रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। वह अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।
- 1979 - सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत।
- 1992 : ब्रिटेन की राजवधू डायना के जीवन पर लिखी गई एक किताब का विमोचन। राजकुमारी डायना पर विवादास्पद किताब का विमोचन। 'डायना - ए ट्रू स्टोरी' शीर्षक की इस पुस्तक में डायना को दुखी और असंतुलित बताया गया।
- 2008 - कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत।
- 2012 - चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ 9 लांच किया।
- 2012 : अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापस लौटा।
- 2012 : बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया। भाषा।
- 14 जून : कई महान विभूतियों का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, 14 जून। इतिहास में 14 जून की तारीख कई महान व्यक्तियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है, जिनमें सिनेमा से लेकर खेल, संगीत और राजनीति के देश विदेश के कई धुरंधर शामिल हैं। इनमें भारतीय सिनेमा को मुगल-ए-आजम जैसी कालजयी फिल्म देने वाले के. आसिफ, टेनिस की दुनिया में अपनी एक खास जगह रखने वाली जर्मनी की स्टेफी ग्राफ, शास्त्रीय संगीत की महान फनकार हीराबाई बारोदकर शामिल हैं।
- राजनीति के मैदान के धुरंधरों की बात करें तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म भी 14 जून को ही हुआ था और अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्मदिन भी 14 जून ही है।
- देश दुनिया के इतिहास में 14 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1658 : ड्यून्स के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने स्पेन को हराया। 1777 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक बैठक में देश के लिए 13 लाल और सफेद धारियों वाले नये झंडे का स्वरूप निर्धारित किया। इस दिन को 1885 से अमेरिका में झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1905 : प्रसिद्ध संगीत साधिका हीराबाई बारोदकर का जन्म। 1907: नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। 1922 : फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्देशक के आसिफ का जन्म।
- 1934: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और मसोलिनी की मुलाकात। 1928: अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्म। इन्होंने क्यूबा में 1959 में हुए तख्तापलट में अहम योगदान दिया था। 1940 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन तानाशाह हिटलर के नेतृत्व में पश्चिमी यूरोप पर तकरीबन एक महीने तक हवाई हमले करने के बाद जर्मन सेना फ्रांस की राजधानी पेरिस में घुसी।
- 1945 : वायसराय लार्ड वावेल ने भारत के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मिलने की इच्छा जाहिर की और इस दौरान जो नेता जेलों में बंद थे, उन्हें रिहा कर दिया गया।
- 1946 : अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म।
- 1969: जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लम जीते। (भाषा)
- 13 जून : उपहार सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी शाम
- नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा)। आज का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह ही एक सामान्य सा दिन है, लेकिन यह दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ था।
- दरअसल, शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई, जो तेजी से अन्य हिस्सों में फैल गई। आग की वजह से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
- घटना की जांच के दौरान पता चला कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।
- देश-दुनिया के इतिहास में 13 जून की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-
- 1290 : खिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया।
- 1731 : स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना। 1757 : बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया। उस समय उसके पास 1,000 यूरोपीय और 2,000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं।
- 1888 : अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
- 1909 : केरल के पालाघाट में ईएमएस नंबूदरीपाद का जन्म।
- 1932 : ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने पास रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा।
- 1940 : देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई। उन्हें जलियांवाला बाग की त्रासदी के समय पंजाब के गवर्नर रहे जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया। 1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे।
- 1997 : राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में शो के दौरान आग लगने से 50 से अधिक लोगों की मौत।
- 2002 : अमेरिका ने एंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया। 2005 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी। 2006 : नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया। 2012 : पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन।
- 11 जून: ब्रिटेन की ‘लौह महिला’ ने रचा इतिहास
- नयी दिल्ली, 11 जून। भारत के इतिहास में 11 जून की बात करें, तो इसी दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की इच्छा के अनुरूप उनकी अस्थियों (राख) को देश भर में बिखेरा गया था।
- दुनिया के इतिहास में ब्रिटेन के लिए 11 जून के दिन का खास महत्व है। दरअसल वह 11 जून का ही दिन था, जब ब्रिटेन की ‘लौह महिला’ कही जाने वाली मारग्रेट थैचर ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और देश के 160 बरस के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली राजनेता बनीं।
- देश-दुनिया के इतिहास में 11 जून की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-
- 1770: कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।
- 1776: अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।
- 1866: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
- 1897: भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी पण्डित राम प्रसाद 'बिस्मिल' का जन्म हुआ।
- 1921: ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार मिला।
- 1935: एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया।
- 1940: यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
- 1955: पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।
- 1964: जवाहरलाल नेहरू की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न हिस्सों में बिखेरा गया।
- 1987: 160 वर्षों में पहली बार मारग्रेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनीं।
- 2001: अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में 1995 में एक संघीय इमारत पर बम फेंकने वाले टिमोथी मैग्वेग को मौत की सजा दी गई।
- 2010: अफ्रीका ने 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की। यह पहला मौका था, जब अफ्रीकी महाद्वीप में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। (भाषा)
छह जून : स्वर्ण मंदिर में सेना का ऑपरेशन ब्लूस्टार समाप्त
नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) इतिहास का हर दिन किसी न किसी अहम घटना से जुड़ा होता है। छह जून भी एक ऐसी ही तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। इतिहास में 6 जून का दिन सिखों को एक गहरा जख्म देकर गया।
इस दिन स्वर्ण मंदिर में सेना का ऑपरेशन ब्लूस्टार खत्म हुआ। अकाल तख्त हरमंदिर साहिब की तरफ बढ़ती सेना का जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने जमकर विरोध किया और इस दौरान दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। भारी खूनखराबे के बीच अकाल तख़्त को भारी नुकसान पहुंचा और सदियों में पहली बार ऐसा हुआ कि हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ नहीं हो पाया।
पाठ न हो पाने का यह सिलसिला 6, 7 और 8 जून तक चला।
6 जून के नाम पर एक और ऐतिहासिक घटना भी दर्ज है। वह 6 जून का ही दिन था, जब मुगलों के साम्राज्यवादी सपनों को हकीकत में बदलने से रोकने के लिए भारत के महान सपूत छत्रपति शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था और उन्हें छत्रपति की उपाधि से नवाजा गया था।
देश दुनिया के इतिहास में छह जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है: 1674 : छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।
1916 : अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।
1919 : फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका और मित्र देशों के सेनाओं ने नॉर्मैंडी पर आक्रमण किया। यह इतिहास में समुद्र, जमीन और हवा से होने वाला सबसे बड़ा आक्रमण था। 1966 : अश्वेतों के मानवाधिकारों के पैरोकार जेम्स मेरिडिथ कार्यकर्ता पर गोली चली। घटना के समय अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के मेरिडिथ अश्वेतों के दमन के खिलाफ पदयात्रा पर निकले थे।
1967 : इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1981 : बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर जाने से क़रीब 800 लोगों की मौत। इसे देश के सबसे बड़े ट्रेन हादसों में शुमार किया जाता है। मानसी से सहरसा जा रही इस यात्री गाड़ी के नौ में से सात डिब्बे नदी में जा गिरे थे।
1995 : पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा पर रोक।
1997 : बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिम्सटेक' नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
2002 : इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़लस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
2004 : भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
2005 : ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
- 5 जून : भारतीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रवेश किया
- नयी दिल्ली, 5 जून। इतिहास में हर दिन किसी न किसी अहम घटना से जुड़ा होता है। पांच जून एक ऐसी तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। जून का पहला सप्ताह और उसमें भी पांच जून का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, जब भारतीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में छिपे आतंकवादियों को निकालने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार को अंजाम दिया।
- दरअसल देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश के सबसे खुशहाल राज्य पंजाब को आतंकवाद के दंश से छुटकारा दिलाना चाहती थीं, लिहाजा उन्होंने यह सख्त कदम उठाया और खालिस्तान के प्रबल समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले का खात्मा करने तथा सिखों की आस्था के पवित्रतम स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादियों से मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया।
- समूचे सिख समुदाय ने इसे हरमंदिर साहिब की बेअदबी माना और इंदिरा गांधी को अपने इस कदम की कीमत अपने सिख अंगरक्षक के हाथों जान गंवाकर चुकानी पड़ी।
- देश दुनिया के इतिहास में पांच जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1659 : मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा। 1944 : रोम मित्र सेनाओं के कब्जे में। द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला रोम पहला शहर था।
- 1953 : डेनमार्क में आज ही के दिन नया संविधान लागू हुआ। 1967 : इजराइल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।
- 1968 : अमेरिका के शहर लॉस एंजिलिस के एक होटल में मशहूर अमेरिकी सांसद रॉबर्ट कैनडी पर जानलेवा हमला। हमलावर को तत्काल पकड़ लिया गया और उसे उम्रकैद की सजा हुई। वह फलस्तीनी मूल का था और उसका कहना था कि उसने अपने देश के लिए यह कदम उठाया।
- 1972 : संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए पांच जून साल 1972 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को मनाया गया।
- 1984 : पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया।
- 1990 : सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2013 : अमेरिकी जासूस स्नोडेन ने खुलासा किया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है। (भाषा)
लॉर्ड माउंटबेटन ने किया भारत के बंटवारे का ऐलान
नयी दिल्ली, 3 जून । तीन जून का दिन भारत के इतिहास और भूगोल को बदलने वाले दिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। वर्ष 1947 में आज ही के दिन ब्रिटिश राज में भारत के अंतिम वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश के बंटवारे का ऐलान किया था।
भारत के बंटवारे की इस घटना को ‘तीन जून योजना’ या ‘माउंटबेटन योजना’ के तौर पर जाना जाता है। देश में दंगे हो रहे थे और केंद्र में कांग्रेस की अंतरिम सरकार हालात को काबू में नहीं कर पा रही थी, क्योंकि कानून एवं व्यवस्था का मामला प्रांतों के पास था। लिहाजा, राजनीतिक और सांप्रदायिक गतिरोध को खत्म करने के लिए ‘तीन जून योजना’ आई जिसमें भारत के विभाजन और भारत तथा पाकिस्तान को सत्ता के हस्तांतरण का विवरण था।
देश दुनिया के इतिहास में तीन जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1867: भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म।
1901 : ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म।
1915 : ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा।
1918: महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इन्दौर में ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ का आयोजन। 1924: तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि का जन्म।
1930: पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म।
1943: संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की। 1947: ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया।
1959: सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया।
1972 : देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया।
1974: बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन।
1985 : भारत सरकार ने पांच दिन का कार्य दिवस सप्ताह शुरू किया।
1999: हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन।
2005: फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया।
2014: पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन। (भाषा)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया
नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) साल के पांचवें महीने का अंतिम दिन बहुत सी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया जाना भी शामिल है।
महात्मा गांधी ने 1921 में 31 मई के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ध्वज को स्वीकृत और संशोधित किया। यह मूल रूप से आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति द्वारा डिजाइन किया गया था।
देश दुनिया के इतिहास में 31 मई की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1577: मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म।
1727: फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।
1759: अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेंसिलवेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया।
1878: जर्मनी का युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत।
1889: अमेरिका के पेंसिलवेनिया स्थित जांसटाउन में भीषण बाढ़ से 2200 से अधिक लोगों की मौत।
1900: लार्ड राबर्टस के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा किया।
1907: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू।
1921: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1935: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1959: बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1964 - बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
1966: दक्षिणी वियतनाम के शासन के विरोध में ह्यू शहर में वियतनाम की बौद्ध युवती ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। आग की लपटों से घिरी युवती की तस्वीर ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया।
1977: भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई की।
2008: विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- 25 मई : शहजादे सलीम और मेहरून्निसा के निकाह का दिन
- नयी दिल्ली, 25 मई। मुगल सल्तनत की कई कहानियां मशहूर हुई हैं, जिनमें सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी से इस पीढ़ी के शायद सबसे ज्यादा लोग वाकिफ हैं। हालांकि यह कहानी इतिहास के जरिए कम और फिल्मों के जरिए ज्यादा लोगों को मालूम हुई। जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के शहजादे सलीम उर्फ जहांगीर और मेहरून्निसा उर्फ नूरजहां का निकाह 25 मई के दिन ही हुआ था।
- मुगलों के सबसे चर्चित सम्राटों में शुमार जहांगीर को लेकर कई किस्से मशहूर हैं। इतिहास में इस बात का जिक्र है कि मुगल बादशाह अकबर के यहां बड़ी मन्नतों के बाद सलीम के रूप में पहली संतान हुई। पार्वती शर्मा द्वारा जहाँगीर पर लिखी एक किताब 'एन इंटिमेट पोर्ट्रेट ऑफ़ अ ग्रेट मुग़ल जहाँगीर' के अनुसार अकबर के पास दुनिया की हर चीज मौजूद थी बस, उनके औलाद नहीं थी। वह औलाद की आस लेकर सलीम चिश्ती के पास जाने लगे और एक दिन उनसे पूछा कि उनके कितने बेटे होंगे। सलीम चिश्ती ने कहा, ‘‘ख़ुदा तुमको तीन बेटे देगा।’’ कुछ अर्से बाद पैदा हुए बेटे का नाम अकबर ने सलीम चिश्ती के नाम पर सलीम ही रखा।
- सलीम चिश्ती और जहांगीर के बारे में किताब में एक दिलचस्प घटना का जिक्र है। किताब के अनुसार एक बार सलीम चिश्ती ने कहा था कि जब शहज़ादा सलीम किसी चीज़ को पहली बार याद कर, उसे दोहराएंगे, उसी दिन सलीम चिश्ती इस दुनिया से कूच कर जाएंगे। एक दिन नन्हे सलीम ने किसी की कही हुई दो पंक्तियाँ दोहरा दीं और शेख़ सलीम चिश्ती की तबियत ख़राब होने लगी और कुछ वक्त के बाद उनका इंतकाल हो गया। अन्य मुगल बादशाहों के इसी तरह के कई किस्से इतिहास में भरे पड़े हैं।
- देश दुनिया के इतिहास में 25 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1611: मुगल शासक जहांगीर ने मेहरून्निसा से निकाह किया जो इतिहास में नूरजहां के तौर पर जानी जाती हैं।
- 1877 : यात्रियों से भरा स्टीमर ‘सर जॉन लारेंस उड़ीसा तट के पास डूब गया। स्टीमर में कुल 732 लोग सवार थे।
- 1961: अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी ने देश के अंतरिक्ष अभियान के लिए लाखों डॉलर की राशि को मंजूरी दी। उन्होंने वर्ष 1970 तक अमेरिका को चांद पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।
- 1963 : अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ़्रीकी संघ का गठन किया।
- 1985 : बांग्लादेश में भारी तूफान के कारण लगभग 10 हजार लोगों की मौत। 1991 : इस्राइल ने 14 हजार यहूदियों को इथियोपिया से निकाला।
- 1998 : यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए सहमत हुए।
- 2003 : चिली ने विश्व कप टेनिस का ख़िताब पहली बार जीता।
- 2008 : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबोट आज ही के दिन मंगल ग्रह पर उतरा।
- 2011 : द ओपरा विनफ्रे शो की अंतिम कड़ी का प्रसारण। सबसे लंबे समय तक प्रसारित हुए इस टेलीविजन कार्यक्रम ने ओपरा को अमेरिका की सबसे रईस और प्रभावी शख्सियत बना दिया।
- 2013 : जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया।
- 2021 : माली के पूर्व सैन्य शासक ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बर्खास्त किया। 2021 : मलेशिया के कुआलालंपुर में एक सुरंग के भीतर दो लाइट रेल ट्रेनों (मेट्रो एवं ट्राम की विशेषता वाली ट्रेन) के बीच हुई टक्कर में 200 से ज्यादा लोग घायल। 2022 : ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी की भारतीय मूल की राजनेता, पार्षद मोहिंदर के मिधा को पश्चिम लंदन में ईलिंग काउंसिल की मेयर चुना गया। वह दलित समुदाय से संबंधित स्थानीय लंदन परिषद की पहली महिला मेयर बनीं।
- 2022 : रूस के हमले के चलते यूक्रेन के मारियुपोल में एक अपार्टमेंट की खंडहर बन चुकी इमारत के भूतल में मलबे से करीब 200 शव मिले। (भाषा)