इतिहास
- 11 जुलाई : मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके
- नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद दुनियाभर में एक नासूर बनकर उभरा है। ग्यारह जुलाई को आतंकवाद ने देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को एक ऐसा जख्म दिया था, जिसकी टीस समय के साथ-साथ बढ़ती चली गई।
- मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में से कुछ में 11 जुलाई, 2006 को एक के बाद एक कई बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 187 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 700 लोग घायल हुए थे।
- इस दिन की अन्य बड़ी घटनाओं की बात करें तो 11 जुलाई 1989 से इस दिन को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई थी।
- देश और दुनिया के इतिहास में 11 जुलाई की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1889 : सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
- 1921 : मंगोलिया को चीन से आजादी मिली। 1948 : यरूशलम पर पहला हवाई हमला।
- 1973 : पेरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 122 की मौत।
- 1977: मार्टिन लूथर किंग जूनियर को ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया गया।
- 1995 : अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते बने।
- 1995 : बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार।
- 2002 : चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 2006 : मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके।
- 2008 : एप्पल ने आईफोन 3जी लॉन्च किया।
- 1922 - हॉलीवुड बाउल की शुरुआत।
- 1975-चीन के पुरातत्वविदों ने 221 से 206 ई. पू. की सिपाहियों की टेराकोटा से बनी मूर्तियां खोज निकालीं।
- 1979 - अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काईलैब विखंडित होकर आस्ट्रिया के पश्चिमी तट के समीप समुद्र में गिरी।
- 2002 - चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 2003 - लाहौर में दोस्ती बस और दिल्ली से सदा-ए-सरहद बस का परिचालन हुआ।
- 2004 - एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन बैंकॉक में।
- 2006 - मुम्बई उपनगरीय में 7 रेल बम विस्फोट हुए।
- 2008 - पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रांत में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।
- 2003 - जाने माने भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म हुआ।
- 1857-आयरिश भौतिकशास्त्री सर जोजफ़ लार्मर का जन्म हुआ, जो त्वरित इलेक्ट्रॉन से ऊर्जा निकलने की दर बताने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने यह भी समझाया कि चुम्बकीय क्षेत्र में स्पेक्ट्रमी रेखाएं क्यों विभाजित हो जाती हैं। (निधन-19 मई 1942)
- 1916- रुसी भौतिकशास्त्री ऐलेक्ज़ैन्डर मिखाइलोविच प्रोखोरोव का जन्म हुआ, जिन्हें रूस के ही निकोलेय जी. बैसोव तथा अमेरिका के चार्ल्स एच. टॉउन्स के साथ सन् 1964 में क्वांटम इलेक्ट्रॉनिक्स पर कार्य के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-8 जनवरी 2002)
- 1808 -खगोल-विज्ञान तथा चिकित्सा के पहले व्यवस्थित शिक्षक विलियम शिप्पन जूनियर का निधन हुआ, जो अमेरिका में मानव शरीर का विच्छेदन करने वाले पहले शिक्षक थे। (जन्म-21 अक्टूबर 1736)
- 1948-जर्मन ऐनाटॉमिस्ट और भौतिकी मानवविज्ञानी फ्रैन्ज़ वीडेनरीक का निधन हुआ, जिन्होंने पीकिंग मानव के इतिहास को जानने की कोशिश की। (जन्म-7 जून 1873)
- महत्वपूर्ण दिवस-विश्व जनसंख्या दिवस।
नौ जुलाई : अभिनय और निर्देशन के ‘गुरू’ का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, नौ जुलाई। साल के सातवें महीने का नौवां दिन इतिहास के पन्नों में बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें कुछ भारतीय सिनेमा से जुड़ी हैं। दरअसल 1925 में आज ही के दिन वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरु दत्त का जन्म हुआ था, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। गुरूदत्त की प्रतिभा का अंदाजा लगाने के लिए यह तथ्य अपने आप में पर्याप्त है कि टाइम पत्रिका ने गुरूदत्त की फिल्मों ‘प्यासा’ और ‘कागज़ के फूल’ को दुनिया की सौ बेहतरीन फ़िल्मों में जगह दी थी। ‘चौदहवीं का चाँद’ तथा ‘साहब बीबी और ग़ुलाम’ को भी उनकी उम्दा फिल्मों में रखा जाता है।
- हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले एक और समर्थ अभिनेता संजीव कुमार का जन्म भी नौ जुलाई को ही हुआ था।
- अन्य घटनाओं की बात करें तो नौ जुलाई 1875 को बंबई में स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई और वर्ष 1816 में इसी दिन अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- देश दुनिया के इतिहास में नौ जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1816 : अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1819 : सिलाई मशीन के आविष्कारक एलायस हाउ का जन्म।
- 1875 : बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना।
- 1925 : भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरु दत्त का जन्म।
- 1938 : अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।
- 1951 : देश में पहली पंचवर्षीय योजना :1951-56: को प्रकाशित किया गया।
- 1969 : वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया। 1973 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।
- 1973 : ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।
- 1982 : तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।
- 1991 : दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
- 2002 : ‘आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया।
- 2004 : एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।
- 2011 : सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।
- ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 9 जुलाई वर्ष का 190 वां (लीप वर्ष में यह 191 वां) दिन है। साल में अभी और 175 दिन शेष हैं।
- 1957-एक नए तत्व नोबेलियम संख्या 102 की खोज की घोषणा की गई।
- 1979-वोयेजर 2 ज्युपिटर की ओर गया।
- 2000 - फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
- 2001-भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।
- 2002 - आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ्रीकन यूनियन किया गया।
- 2004 - एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लडऩे हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
- 2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2008 - ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
- 1925 - प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक गुरु दत्त का जन्म हुआ।
- 1938 - भारतीय अभिनेता संजीव कुमार का जन्म हुआ।
- 1930 -फि़ल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर का जन्म हुआ।
- 1894- वैज्ञानिक पर्सी स्पेन्सर का जन्म हुआ, जिन्होंने माइक्रोवेव ओवेन का आविष्कार किया। फिर उन्होंने माइक्रोवेव ओवेन में खाना बनाने पर अनुसंधान किया और पहला व्यावसायिक माइक्रोवेव ओवेन रेस्त्रा के लिए बना। (निधन-7 सितम्बर 1970)
- 1766 -एक अमेरिकी अन्वेषक जैकब पर्किन्स का जन्म हुआ, जिन्होंने उच्च दाब की भाप मशीन का निर्माण किया तथा फ्रांसीसी सरकार के लिए उन्होंने 1827-28 में भाप की बंदूक का निर्माण किया। 1834 में उन्हें रेफ्रिजरेटर के लिए अमेरिकी पेटेन्ट प्राप्त किया। (निधन-30 जुलाई 1849)
- 1932- वैज्ञानिक किंग कैम्प जिलेट का निधन हुआ, जिन्होंने ब्लेड बदलने वाले सेफ्टी रेजऱ की खोज की। अपनी निरंतर कोशिशों से उन्होंने ऐसी वस्तु का आविष्कार किया जिसे हर व्यक्ति इस्तेमाल कर सके। 1895 में उन्होंने अपरिष्कृत डिस्पोज़ल रेजऱ ब्लेड का निर्माण किया। उन्होंने बोस्टन में अपनी सेफ्टी रेजऱ तथा ब्लेड बनाने के लिए जिलेट सेफ्टी रेजऱ कम्पनी की स्थापना की। (जन्म-5 जनवरी 1855)
- 1856-इटली के रसायनज्ञ और भौतिकविद् काउन्ट ऐमीडियो ऐवोगैड्रो का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि समान तापमान और दाब में सभी पर्फैक्ट गैसों के समान आयतन में कणों की समान संख्या होती है। जिसे ऐवोगैड्रो का नियम (1811) कहा जाता है। (जन्म-9 अगस्त 1776)। (भाषा)
- आठ जुलाईः बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारत के इतिहास में आठ जुलाई का दिन एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन पश्चिम बंगाल में महान राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली का जन्म हुआ था।
- कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह कहे जाने वाले ज्योति बसु के नाम किसी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सर्वाधिक लंबे समय तक आसीन रहने का अनोखा रिकार्ड रहा था जो उनकी लोकप्रियता को ही दिखाता है। उनका कार्यकाल भूमि सुधारों के लिए प्रसिद्ध रहा है।
- पश्चिम बंगाल की सरजमीं पर इसी दिन सौरव गांगुली का भी जन्म हुआ था और उन्होंने अपने जुझारू एवं आक्रामक तेवर से भारतीय क्रिकेट की सूरत ही बदल दी। बाएं हाथ के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट में आत्मविश्वास भरा और टीम को आखिरी गेंद तक भी हार नहीं मानने वाली टीम में रूपांतरित कर दिया।
- देश-दुनिया के इतिहास में आठ जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1497: पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से रवाना हुये और भारत की यात्रा समुद्र से करने वाले पहले यूरोपीय बने।
- 1792: फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1836: महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पर पहुंचे।
- 1914: महान वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म।
- 1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।
- 1972: बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट को नए तेवर देने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म।
- 1981: फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंकों और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।
- 1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन।
- 2007: पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन।
- 2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन।
- 1497 - वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।
- 1800 -चेचक का टीके का सफल प्रयोग हुआ।
- 1856 -चाल्र्स ई. बैन्र्स ने क्रैंक चालित मशीनगन का पेटेन्ट कराया।
- 1858 - ग्वालियर के कि़ले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की थी।
- 1918 - भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
- 1954 - सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था।
- 1975 - म्यांमार के बगां में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की क्षति हुई।
- 1994 - शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
- 1999 - पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।
- 2002 - दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
- 2003 - सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गए।
- 2005 - जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
- 2008 - पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
- 1914 - भारतीय माक्र्सवादी राजनीतिज्ञ और भारत में सबसे लंबे समय तक किसी राज्य (पश्चिम बंगाल) के मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु का जन्म हुआ।
- 1958 - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री नीतू सिंह का जन्म हुआ।
- 1972-भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान रहे सौरव गांगुली का जन्म हुआ।
- 2007-भारत के 11 वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का निधन हुआ।
- 1904- गणितज्ञ हेनरी कार्टन का जन्म हुआ। जिनका जन्म फ्रांस में हुआ। उन्होंने आधारभूत गणित पर काम किया। बीजगणितीय सांस्थितिकी और गतिज सिद्धान्त पर इनके कार्य बहुत मायने रखते हैं।
- 1894-रूसी भौतिक शास्त्री प्योट्र लियोनिडोविच कैपिट्सा का जन्म हुआ, जिन्हें 1978 में भौतिकशास्त्र में आधारभूत उच्च चुम्बकीयक्षेत्र तथा अल्पतापमान भौतिकी में कार्य करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-8 अप्रैल 1984)
- 1979 - वैज्ञानिक रॉबट्र्स बर्न्स वुडवर्ड का निधन हुआ, जो एक रसायनज्ञ थे जो गुआनिन, कोलेस्ट्रॉल तथा कॉर्टिज़ोन सहित कई जटिल कार्बनयुक्त यौगिकों के संश्लेषण के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 10 अप्रैल 1917)
- 1695 -डच गणितज्ञ, खगोलशास्त्री तथा भौतिकशास्त्री क्रिस्टिएन हाइगैन का निधन हुआ, जिन्होंने प्रकाश के तरंग सिद्धांत की स्थापना की। उन्होंने शनि के छल्लों का सही रूप ज्ञात किया। (जन्म 14 अप्रैल 1629) (भाषा)।
सात जुलाई : देश के लिए क्रिकेट की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले कप्तान का जन्म
नयी दिल्ली, सात जुलाई। झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार में सात जुलाई को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता और जुझारूपन से विश्व क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया है।
उनकी सफलताओं को देखते हुये उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।
भारतीय सिनेमा के इतिहास में सात जुलाई का एक खास महत्व है। दरअसल 1896 में इसी दिन फ़्रांस के सिनेमैटोग्राफर ल्युमिर भाइयों ने भारतीय सिनेमा की नींव रखी थी। इन दोनों ने इस दिन बम्बई (अब मुंबई) के वाटसन होटल में छह फिल्मों का प्रदर्शन किया था।
इन फिल्मों को देखने के लिए टिकट की कीमत तब एक रुपये रखी गई थी और उस समय के अखबारों ने इसे सदी का चमत्कार बताया था। इस कार्यक्रम को दर्शकों का अपार प्रोत्साहन मिला, जिससे प्रभावित होकर जल्द ही कलकत्ता (अब कोलकाता) और मद्रास (अब चेन्नई) में भी फिल्मों का प्रदर्शन होने लगा और भारतीय फिल्म निर्माण का रास्ता खुला।
देश दुनिया के इतिहास में सात जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
- 1456: जॉन ऑफ आर्क को उनकी मृत्यु के 25 साल बाद दोषमुक्त करार दिया गया।
- 1656: सिखों के आठवें गुरू हर किशन का जन्म।
- 1758: आधुनिक त्रावणकोर के निर्माता राजा मार्तंड वर्मा का निधन 1896: भारत में सिनेमा का प्रवेश। बम्बई के वाटसन होटल में ल्यूमिर बंधुओं ने फिल्मों का पहली बार प्रदर्शन किया।
- 1912: अमेरिकी खिलाड़ी जिम थोर्पे ने स्टॉकहोम ओलम्पिक में चार स्वर्ण जीतकर तहलका मचाया।
- 1928: स्लाइस्ड ब्रेड की पहली बार बिक्री हुई। इसे मशीन से काट कर तैयार किया गया।
- 1930: ब्रिटिश लेखक आर्थर कॉनन डॉयल का निधन 1948: बहुउद्देश्यीय परियोजना के लिए दामोदर घाटी निगम की स्थापना।
- 1978: सोलोमन द्वीप ने यूनाइटेड किंगडम से अपनी आजादी का ऐलान किया।
- 1985: महज 17 साल की उम्र में बोरिस बेकर ने विम्बलडन जीता 1981: क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का जन्म।
- 1999: परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा देश की रक्षा करते हुये शहीद हो गए।
- 2021: केंद्रीय मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित फेरबदल व विस्तार संपन्न। रविशंकर प्रसाद और सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कुल 12 मंत्रियों की छुट्टी जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे और सर्बानंद सोनोवाल समेत 36 नये चेहरे सरकार का हिस्सा बने।
- 1550-यूरोप में पहली चॉकलेट बेची गई।
- 1668-सर आइज़ैक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से एम. ए. की डिग्री प्राप्त की।
- 1998 - पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
- 1999 - फ्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।
- 2007 - अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
- 2008 - काबुल (अफग़़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।
- 1656 - सिखों के आठवें गुरु-गुरु हर किशन सिंह का जन्म हुआ।
- 1913 -आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म हुआ।
- 1981 - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म हुआ।
- 1883 -प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म हुआ।
- 1898 -आज़ेन्शटाइन नामक रुसी फिल्म निर्देशक का जन्म हुआ। उन्होंने सन 1924 ईसवी में पहली फिल्म का निर्देशन किया जिसके नाम का हिंदी अनुवाद हड़ताल है। उनकी फिल्में ने विश्व फिल्म जगत में एक क्रांति उत्पन्न की।
- 1944- अंग्रेज़ भ्रूण विज्ञानी इयान विल्मट का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1996 में एक भेड़ का क्लोन तैयार करने में वैज्ञानिकों की बहुत मदद की।
- 1843 - इटली के चिकित्सक तथा कोशिका वैज्ञानिक कैमिलो गॉल्जी का जन्म हुआ, जिन्होंने 1873 में कोशिका के नए घटक की खोज की जिसे हम गॉल्जी कॉम्प्लेक्स के नाम से जानते है। तंत्रिका तंत्र का अध्ययन करने के लिए उन्हें स्पेन के वैज्ञानिक के साथ सन् 1960 में फीजिय़ोलॉजी/मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-21 जनवरी 1926)
- 1983 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री हरमन काह्न का निधन हुआ, जो नाभिकीय युद्ध के खतरों से लोगों को आगाह करते रहे। उन्होंने ओन थर्मोन्यूक्लियर वॉर (1960) और थिंकिंग अबाउट द अनथिंकेबल (1962) जैसी किताबों में नाभिकीय युद्ध के नतीजों का अनुमान लगाया। (जन्म-15 फरवरी 1922)
- 1930- स्कॉटलैण्ड के चिकित्सक तथा उपन्यासकार सर आर्थर कैनन डॉयले का निधन हुआ, जिन्हें खासकर मशहूर जासूसी औपन्यासिक किरदार शैरलॉक होम्स के जनक के रूप में जाना जाता है। (जन्म 22 मई 1859)।
- 1926-ब्रिटेन के पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ एडवर्ड ब्राउन का निधन हुआ। वे सन 1862 ईसवी में जन्मे ओर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उन्होंने पूर्वी देशों की भाषाओं की शिक्षा दी। उन्हें तुर्की अरबी और फार्सी भाषाओं में दक्षता प्राप्त थी। (भाषा)
- छह जुलाई : व्यावहारिक नीतिशास्त्र के अनूठे दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म
- नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) व्यावहारिक नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म 1946 में छह जुलाई को हुआ था। व्यावहारिक नीतिशास्त्र को नया आयाम देने वाले सिंगर को पशुओं के अधिकार और वैश्विक गरीबी के विश्लेषण के लिए खास तौर पर जाना जाता है। सिंगर को नारीवाद, पर्यावरणवाद और गर्भपात संबंधी अधिकारों की सूक्ष्म विवेचना के लिए भी जाना जाता है।
- इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में छह जुलाई के दिन एक बड़ा मोड़ आया जब ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, समाजकर्मी कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी छह जुलाई 1892 को ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए।
- देश-दुनिया के इतिहास में छह जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1885 : महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।
- 1892 : दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने।
- 1901 : भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म।
- 1935 : तिब्बत समुदाय के 14 वें गुरू दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म। 1944 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ के संबोधन से पुकारा।
- 1946 : नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म।
- 1947 : सोवियत संघ में एके-47 रायफलों का निर्माण शुरू।
- 1964 : मलावी (पूर्व में न्यासालैंड) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
- 1986 : भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन।
- 2002: चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।
- 2006 : नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया।
- 1885- लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
- 1905-जॉन वाकर पहले व्यक्ति थे जिनके उंगलियों के निशान यूरोप से अमेरिका की पुलिस के पास भेजे गए।
- 1920- पहली बार वायुयान की दिशा ज्ञात करने के लिए रेडियो कम्पास का इस्तेमाल किया गया।
- 1944- महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
- 2002 - अफग़़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।
- 2005 - मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।
- 2006 - विश्व कप फ़ुटबॉल में फ्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।
- 2008 - दक्षिणी मिस्र में 5 हजार साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।
- 1837 - समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का जन्म हुआ।
- 1901- भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ।
- 1986 - आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष जगजीवन राम का निधन हुआ जिन्हें आदर से बाबूजी कहा जाता था।
- 1997 -प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का निधन हुआ।
- 2011 - फि़ल्म निर्देशक मणि कौल का निधन हुआ।
- 1785 - अंग्रेज़ वनस्पति विज्ञानी सर विलियम जैक्सन हूकर का जन्म हुआ, जो कीव के रॉयल बॉटैनिकल गार्डन के पहले निदेशक थे। उन्होंने फर्न, शैवाल, लाइकैन और कवक के अध्ययन को विस्तार प्रदान किया। (निधन-12 अगस्त 1865)
- 1854 - जर्मन भौतिकशास्त्री जॉर्ज ओह्म का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1825 में अपने प्रयोग द्वारा बताया कि संसार में कोई भी पदार्थ परिपूर्ण रूप से विद्युत संचालक नहीं होता। प्रत्येक संचालक में कुछ न कुछ प्रतिरोध होता ही है। इन्होंने सन् 1826 में मशहूर ओह्म (ओम) का नियम दिया। (जन्म-16 मार्च 1789)
- 1851 -अमेरिकी अन्वेषक थॉमस डेवनपोर्ट का निधन हुआ, जिन्होंने पहली सफल विद्युत मोटर का निर्माण किया। डेवनपोर्ट पहले व्यक्ति थे जिन्हें सन् 1837 में मोटर के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ। (जन्म-9 जुलाई 1802)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व जूनोसिस दिवस।
- 1882 - न्यूयॉर्क में डायनमो का परीक्षण हुआ।
- 1996 - ऐडिनबरा (स्कॉटलैंड) के रोज़लिन संस्थान में डॉली नामक भेंड़ का क्लोन तैयार किया गया।
- 1977 - पाकिस्तान की सैनिक क्रांति में प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहां जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
- 1994 - इस्रायल अधिकृत जेरिको में फिलीस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
- 1998 - पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल खिताब जीता।
- 1999-संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
- 2000 - दुशानबे (कजाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।
- 2001 - चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2002 - काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
- 2004 - ग्रीस ने यूरो कप 2004 फ़ुटबॉल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
- 2007 - मैक्सिको के दक्षिणी प्रांत ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मृत्यु। ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण क़दम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
- 2008 - नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
- 1957-अनुग्रह नारायण सिन्हा-भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।
- 1888-अमेरिकी शरीर क्रिया विज्ञानी हर्बर्ट स्पेन्सर गैजऱ का जन्म हुआ, जिन्होंने जोजफ़ इर्लैंगर के साथ सन् 1944 में शरीरक्रियाविज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया जो विभिन्न प्रकार के तंत्रिका रेशों के कार्यों की आधारभूत खोज के लिए प्रदान किया गया। (निधन-11 मई 1963)
- 1891- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ जॉन हॉवर्ड नॉरथ्रॉप का जन्म हुआ, जिन्होंने सफलतापूर्वक कई एन्ज़ाइमों का क्रिस्टलीकरण किया। जिसके लिए उन्हें जेम्स बी. सम्नर और वैन्डेल एम. स्टैन्ली के साथ वर्ष 1946 में रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-27 मई 1987)
- 1937 -अमेरिकी अन्वेषक चेस्टर ग्रीनवुड का निधन हुआ, जिन्होंने कानों के मफलर का आविष्कार किया जिसके लिए उन्हें 13 मार्च को पेटेन्ट जारी किया गया। एक बार सर्दी में स्केटिंग करते हुए कानों में चुभन महसूस हुई तो उन्होंने इससे बचने के लिए बीवर के फर को एक पतले फ्रेम में लगाया और कानों को ढंक लिया। उसके बाद उसके कानों के मफलर की मांग बढ़ती गई। (जन्म-4 दिसम्बर 1858)
- 1911-आयरलैंड के भौतिकशास्त्री जॉर्ज जॉनस्टोन स्टोनी का निधन हुआ, जिन्होंने विद्युत की इकाई के लिए इलेक्ट्रॉन शब्द प्रतिपादित किया। (जन्म 15 फरवरी 1826)
- 1882 -सेन डियागो कैलीफोर्निया में डबल-डेकर ट्राम की शुरुआत हुई।
- 1997 -पाथफाइंडर, मानव रहित अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह के वातावरण में पहुंचा। पृथ्वी से मंगल ग्रह तक पहुंचने में इस यान को सात महीने लगे।
- 1996 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1997 - अमेरिकी यान सोजर्नर मंगल ग्रह पर पहुंचा।
- 1998 - चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल खिताब जीता, जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए प्लेनेट-बी नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा, ब्रिटेन के एक पावरबोट द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
- 2001 - भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।
- 2003 - पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।
- 2005 - आस्ट्रेलिया में डाल्फिऩ की एक नई प्रजाति स्नबफिऩ खोजी गई।
- 2006 - गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फि़शर का निधन।
- 2007 - वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
- 2008 - लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
- 1898 - भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म हुआ।
- 1916 - हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो।
- 1902 - साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन हुआ।
- 1963 - भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का निधन हुआ।
- 1982- बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन हुआ।
- 1911- अमेरिकी भौतिकशास्त्री फ्रेड्रिक सीट्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने नाभिकीय भौतिकी, ठोस पदार्थ, क्रिस्टल आदि क्षेत्रों में काम किया।
- 1945-अमरीकी गणितज्ञ और लेखक जॉन एलन पॉलस का जन्म हुआ, जिन्होंने अपनी पुस्तकों में गणित को ऐसे तरीके से प्रस्तुत किया जो सीखने और समझने में सरल है।
- 1934 -वैज्ञानिक मैरी मार्जा स्क्लोडोस्का क्यूरी का निधन हुआ। जो पोलैंड में जन्मी फ्रांसीसी रसायनज्ञ तथा भौतिकशास्त्री थीं। जिन्होंने पोलोनियम तथा रेडियम जैसे तत्वों की खोज की, जिसके लिए उन्हें उनके पति पियरे क्यूरी के साथ वर्ष 1903 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 7 नवम्बर 1867)
- 1840-जर्मन सैन्य चिकित्सालय के प्रमुख कार्ल फर्डिनैन्ड वॉन ग्रैफ का निधन हुआ, जिन्होंने आधुनिक प्लास्टिक सर्जरी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। (जन्म-8 मार्च 1787)
- नयी दिल्ली, तीन जुलाई। बीसवीं सदी के महान लेखक फ्रांज काफ्का का जन्म प्राग में तीन जुलाई, 1883 को हुआ था। उनकी रचनाएं आधुनिक समाज का बेजोड़ चित्रण करती हैं और दुनिया भर के साहित्यकार उनसे प्रेरणा पाते हैं। उनके वैश्विक महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके नाम पर शब्द तक गढ़ा गया है। मनुष्य की ऐसी परिस्थिति जिसमें उसे कोई रास्ता नहीं दिखता और वह चारों ओर मुश्किलों में घिरा होता है उसे ‘काफ्काएस्क’ कहा जाता है। उनकी रचनाएं ‘मेटामाफोर्सिस’, ‘द ट्रायल’ और ‘द कैसल’ को दुनियाभर में खूब सराहना मिली।
- देश दुनिया के इतिहास में तीन जुलाई के नाम पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1661 : पुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटिश राजा चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दिया।
- 1720 : स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1760 : मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
- 1778 : प्रशा ने ऑस्ट्रिया के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की। 1876 : मांटनीग्रो ने तुर्की के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।
- 1883 : महान लेखक फ्रांज काफ्का का प्राग में जन्म। 1884 : स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी।
- 1908 : ब्रिटिश सरकार ने बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया। 1941 : भारतीय सिने प्रतिभा अडूर गोपालकृष्णन का जन्म।
- 1947: सोवियत संघ ने मार्शल योजना में भाग लेने से मना कर दिया।
- 1951 : न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का जन्म।
- 1962 : अमेरिकी अभिनेता टॉम हैंक्स का जन्म।
- 1971 : विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म।
- 1996 : हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राजकुमार का निधन। उन्होंने संवाद अदायगी के अनूठे अंदाज के चलते रूपहले पर्दे पर अपनी एक खास जगह बनाई।
- 2018 : मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया।
- 1841-जॉन कॉच ऐडम्स ने एक अनजान ग्रह की मौजूदगी के बारे में बताया जो वास्तव में प्लूटो ग्रह था।
- 1989 - सोवियत संघ के पूर्व राष्टप्तपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन।
- 1992 - रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत।
- 1999 - कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न।
- 2000 - लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2004 - रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं।
- 2005 - महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल खिताब जीता।
- 2006 - कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की। स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
- 2007 - विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोणा की।
- 1897- भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का जन्म हुआ।
- 1996 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता राज कुमार का निधन हुआ।
- 1782 -फ्रांसीसी खनिज विज्ञानी और खान अभियंता पियरे बेर्दियर का जन्म हुआ, जिन्होंने 23 मार्च 1821 में दक्षिणी फ्रांस के एक गांव में बॉक्साइट नामक अयस्क की खोज की। (निधन-24 अगस्त 1861)
- 1858-अमेरिकी पुराजीव विज्ञानी चाल्र्स शूकेर्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने पुराभूगोल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सन् 1880 में उन्होंने जीवाश्मों का चित्रण किया और उस काल की धरती तथा समुद्रों के बारे में अध्ययन किया। (निधन-20 नवम्बर 1942)
- 1920-अमेरिकी सेना के चिकित्सक विलियम क्रॉफोर्ड गॉर्गस का निधन हुआ, जिन्होंने पनामा नहर में मच्छरों की रोकथाम पर काम किया। उन्होंने बताया कि पीत-ज्वर तथा मलेरिया पर नियंत्रण करने के लिए मच्छरों की आबादी पर काबू पाना होगा। (जन्म-3 अक्तूबर 1854)
- 1937 -अमेरिकी अन्वेषक जैकब शिक का निधन हुआ, जिन्होंने जिसने इलेक्ट्रिक रेजऱ का आविष्कार किया, सन् 1925 में उन्होंने रेजऱ के धंधे की शुरूआत की।
- 1904-अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ। वे सन 1860 ईसवी में हंग्री की राजधानी बुडापेस्ट में जन्मे और कुछ समय के बाद ऑस्ट्रिया चले गये। यहां उनके मन में यहूदियों को एक अलग देश में एकत्रित करने के विचार ने ज़ोर पकड़ा। इसी कारण उन्होंने 1895 में यहूदी सरकार नामक पुस्तक लिखी जिसमें उन्होंने वर्चस्ववाद और जातीय दृष्टि से स्वयं को श्रेष्ठ समझने के ज़ायोनी विचार को पेश किया। हर्टज़ल और उनके जैसे विचारकों ने सन 1897 में स्वीटजऱलैंड के बील नगर में एक सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म संगठन की स्थापना की गई। (भाषा)
- 1850 -गैस मास्क बनाने के लिए कैम्ब्रिज के बेंजामिन लेन को पेटेन्ट प्रदान किया गया।
- 1889 -ब्राज़ील में एक शांत विद्रोह के बाद राजशाही शासन व्यवस्था का समापना और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की स्थापना हूई। इस देश के अंतिम नरेश पेड्रो द्वितीय थे जिन्होंने देश में बहुत से सुधार करने का प्रयास किया। उन्होंने सन 1888 में दास प्रथा को समाप्त कर दिया जिसके कारण ज़मींदार उन्से अप्रसन्न हो गए जो पहले उनके समर्थक थे। दूसरी ओर देश में लोकतंत्र की स्थापना का आंदोलन बहुत तेज़ गया हो जिसके बाद पेड्रो ने बिना किसी प्रतिरोध के सत्ता छोड़ दी और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था हो गई।
- 1940 -ऐनरिको फर्मी के नाम रेडियोधर्मी पदार्थ उत्पादित करने के लिए अमेरिकी पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1976 - उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम एक बार फिर आपस में मिलकर एक देश में परिवर्तित हो गये और हनोई नगर इस देश की राजधानी घोषित किया गया। विदेशी हस्तक्षेप के कारण यह देश सन 1954 में दो भगों में बंट गया था।
- 1985 - आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2004 - भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।
- 2006 - इंग्लैंड फ़ुटबॉल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।
- 2004 - मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को युनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया।
- 1906 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री हैन्ज़ अल्ब्रैक्ट बेद का जन्म हुआ, जिन्होंने शास्त्रीय भौतिकी को क्वान्टम भौतिकी का आकार देने में योगदान दिया, तथा द्रव्य की विशेषताए तथा नाभिक की संरचना तथा बलों के बारे में बताया। उन्हें तारों में ऊर्जा उत्पादन पर किए गए कार्य के लिए सन् 1967 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (निधन-6 मार्च 2005)
- 1862- वैज्ञानिक सर विलियम हेनरी ब्रैग का जन्म हुआ, जो ठोस अवस्था भौतिकी के शुरुआती वैज्ञानिकों में से एक थे। उन्हें अपने बेटे सर लॉरेन्स ब्रैग के साथ क्रिस्टलों की संरचना बताने के लिए वर्ष 1915 में संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने एक्स किरणों की तरंगदैध्र्य मापने के लिए एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर का निर्माण किया। (निधन-12 मार्च 1942)
- 1843-जर्मन चिकित्सक सैम्युअल हैनमेन का निधन हुआ, जिन्होंने नई चिकित्सा पद्धति होम्योपैथी की स्थापना की। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था। वे तांबे की खान के निकट के एक गांव में अपना चिकित्सालय चला रहे थे, वहीं उन्होंने होम्योपैथी की प्रैक्टिस शुरू की। (जन्म-10 अप्रैल 1775)
- 1963 -अमेरिकी खगोलशास्त्री सेद बैर्नेस निकॉल्सन का निधन हुआ, जिन्हें वृहस्पति के चार उपग्रह खोजने के लिए जाना जाता है। सन् 1914 में उन्होंने वृहस्पति के नौवें उपग्रह की खोज की। (जन्म-12 नवम्बर 1891)।
- 1961 -अमरीका के विख्यात लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे का निधन हुआ। वे सन 1954 में साहित्य का नोबल पुरस्कार प्राप्त करने में सफल हुए। वृद्ध और समुद्र, सशस्त्र विदा, आदि उनकी रचनाओं के नाम हैं।
- 1796 - डॉ. ऐडवर्ड जेनर द्वारा चेचक की रोकथाम हेतु पहली बार प्रयोग किया गया।
- 1852 -को सिंध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिफऱ् सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए सिंध डाक नामक डाक टिकट जारी किया गया।
- 1934 -पहली बार सम्पूर्ण शरीर का एक्स-रे चित्र लिया गया।
- 1965 - 1 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया। इस न्यायाधिकरण के फैसले में 1968 में प्रकाशित, 9/10 हिस्सा भारत को और शेष 1/10 हिस्से का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया।
- 1990 - पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता।
- 1996 - आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
- 1997 - ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग चीन को सुपुर्द।
- 2003 - समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।
- 2004 - आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया।
- 1882 - भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञबिधान चंद्र राय का जन्म हुआ। जिनका जन्म दिवस आज भारत में चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है।(निधन- 1 जुलाई 1962)।
- 1927 - भारत के 11 वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म हुआ।
- 1928 -उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव का जन्म हुआ।
- 1933 - वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का जन्म हुआ।
- 1938 -बांसुरी वादक और संगीतकार हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म हुआ।
- 1903 -ब्रिटेन की महिला विमान चालक एमी जॉन्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने 1928 में लंदन से ऑस्ट्रेलिया के डार्विन तक अकेले विमान उड़ाने का कीर्तिमान स्थापित किया। (मृत्यु 5 जनवरी 1941)
- 1929- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ गेरॉल्ड मॉरिस एडेल्म का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रतिरक्षियों (ऐन्टीबॉडीज़) की संरचना में योगदान दिया। जिसके लिए उन्हें रूडनी पोर्टर के साथ 1972 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 2004 अमेरिकी भौतिकविद् एडवर्ड जोजफ़ हॉफमैन का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1974 में माइकल ई. फेल्प्स के सहयोग से पी.ई.टी. स्कैनर (पॉज़ीट्रॉन ऐमिशन टोमोग्राफी) का आविष्कार किया। ( जन्म-1 जनवरी 1942)
- 1971-ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री सर लॉरेंस ब्रैग का निधन हुआ, जिन्हें 1915 में उनके पिता सर विलियम ब्रैग के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (जन्म 31 मार्च 1890)
- 30 जून : कॉमिक्स के पन्नों पर पहली बार नजर आया सुपरमैन
- नयी दिल्ली, 29 जून : साल के छठे महीने का अंतिम दिन यानी 30 जून आने के साथ ही हम इस वर्ष का आधा सफर पूरा कर चुके हैं। साल का 181वां दिन देश दुनिया के इतिहास में बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है।
- वह 1938 में 30 जून का ही दिन था जब बच्चों के सबसे पसंदीदा कार्टून चरित्रों में शुमार सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स के पन्नों पर नजर आया था। उसके बाद सुपरमैन दुनियाभर के बच्चों का पसंदीदा किरदार बन गया।
- देश दुनिया के इतिहास में 30 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1855 : बंगाल के भोगनादिघी में सशस्त्र संथालों ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया।
- 1914 : महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी का निधन।
- 1933 : फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
- 1934 : जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया।
- 1938 : बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक में नजर आया।
- 1947 : भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा।
- 1960: अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया।
- 1962 : रवांडा और बुरूंडी आजाद हुए।
- 1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का विलय।
- 1997 : हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म।
- 2000 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
- 2005 : स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।
- 2012 : मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।
- 1896-विलियम एस. हैडावे के नाम इलेक्ट्रिक स्टोव के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1948- जॉन बर्डीन तथा वाल्टर ब्रैटेन ने अपने द्वारा आविष्कृत ट्रांजि़स्टर का प्रदर्शन किया।
- 1999 - आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फि़शर का इस्तीफ़ा।
- 2002 - ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
- 2003 - चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन।
- 2005 - ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबॉल कप जीता।
- 2006 - विश्वकप फ़ुटबॉल में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
- 2007 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।
- 2008 - रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया। भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पाकिस्तान सरकार ने कबाइली ख़ैबर दर्रा क्षेत्र में दहशत फैला रहे तीन आतंकी गुटों पर प्रतिबंध लगाया। राबर्ट मुगावे ने जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- 1911 - भारतीय साहित्यकार नागार्जुन का जन्म हुआ।
- 1917 - भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन हुआ।
- 1817 -अंग्रेज़ वनस्पति वैज्ञानिक सर जोजफ़ डाल्टन हूकर का जन्म हुआ, जिन्होंने जॉर्ज बेन्थम के साथ मिलकर वनस्पतियों का एक महत्वपूर्ण वर्गीकरण दिया जो काफी मशहूर माना जाता है। (निधन-10 दिसम्बर 1911)
- 1926- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ पॉल बर्ग का जन्म हुआ, जिन्होंने जैव रसायन विज्ञान के आधारभूत सिद्धान्तों का अध्ययन किया। उन्होंने न्यूक्लिक अम्ल का अध्ययन किया, खासकर रीकम्बिनैन्ट डी.एन.ए, जिसके लिए उन्हें वॉल्टर गिल्बर्ट तथा फ्रेड्रिक सैंगर के साथ 1980 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1898-जर्मनी में जन्मे ऑस्ट्रियाई अन्वेषक सीगफ्राइड मैर्कस का निधन हुआ, जिन्होंने गैसोलीन से चलने वाले वाहनों का आविष्कार किया। सन् 1887 में उन्होंने बिजली का लैम्प भी तैयार किया। (जन्म-18 सितम्बर 1831)
- 1919- अंग्रेज़ वैज्ञानिक जॉन विलियम स्ट्रट का निधन हुआ, जिन्होंने ऑप्टिक्स पर काफी कार्य किया। उन्हें आर्गन गैस को सफलतापूर्वक अलग करने के लिए 1904 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-12 नवम्बर 1842)।
- 29 जून : जब देश में मनाया जाता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
- नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा)। सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति तैयार करने में सांख्यिकी के महत्त्व के बारे में जन जागरुकता पैदा करने के वास्ते हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- इस दिन को मनाने का मकसद रोजाना की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरुक करना है। यह दिन भारत के प्रख्यात सांख्यिकीविद दिवंगत प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जन्मतिथि के अवसर पर मनाया जाता है।
- देश दुनिया के इतिहास में 29 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त।
- 1757 : क्लाइव ने मुर्शीदाबाद में प्रवेश किया और मीर जाफर की बंगाल, बिहार और ओड़िशा के नवाब के तौर पर तख्तपोशी की । 1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई।
- 1913 : यूनान सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गाारिया का युद्ध शुरू हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।
- 1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1974 : सेशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली। 1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।
- 2004 : पूर्वी एशिया सम्मलेन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति। 2005- भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता। 2007 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए।
- 2013 : कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।
- 1991-तीन उपग्रहों के साथ पहली बार अमेरिकी रॉकेट केप कैनवेरेल से छोड़ा गया।
- 1994-एक पिग्मी मैमथ का संपूर्ण जीवाश्म कैलिफोर्निया से प्राप्त हुआ।
- 2000 - सिएरा लियोन में रिवॉल्यूशनरी युनाइटेड फ्रंट के विद्रोहियों ने बंधक बनाने गये शेष 21 भारतीय शांति सैनिकों को रिहा किया, विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित।
- 2002 - चीन में ज़बर्दस्त भूकम्प आया।
- 2004 - पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।
- 2005 - भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।
- 2008 - पर्यावरण से जुड़ी ग़ैर सरकारी संस्था जनहित फाउण्डेशन को पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार प्रदान किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में आग से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल लागू करने की घोषणा की।
- 1861 - हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री का जन्म हुआ।
- 1873 - बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त का निधन हुआ।
- 1966 -प्राचीन भारतीय इतिहास के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का निधन हुआ।
- 1893 - भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकाता के संस्थापक प्रशांतचंद्र महालनोबीस का जन्म हुआ, जो भारत में सांख्यिकी आंदोलन के जन्मदाता भी माने जाते हैं। भारत की दूसरी पंचवर्षीय योजना महालनोबीस मॉडल पर ही आधारित थी। (निधन-28 जून 1972)
- 1903-ब्रिटेन के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर ऐलन डॉवर ब्ल्यूमलीन का जन्म हुआ, जिन्होंने ध्वनि, उच्च कोटि के राडार और विद्युत मापन के उपकरणों के लिए पेटेन्ट प्राप्त किए। (निधन- 6 जून 1942)
- 1860 -अंग्रेज़ चिकित्सक थॉमस ऐडीसन का निधन हुआ, जो ऐडीसन बीमारी के लक्षण बताने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने बताया कि ऐडीसन बीमारी ऐड्रीनल गं्रथि के कार्यहीन हो जाने से पैदा होती है। (जन्म अप्रैल 1793)
- 1890-ब्रिटेन के औद्योगिक रसायनज्ञ ऐलेक्ज़ेन्डर पार्केस का निधन हुआ, जो इलेक्ट्रोप्लेटिंग में निपुण थे, उन्होंने कपड़ों को वॉटरप्रूफ बनाने के लिए उस पर रबर कोटिंग लगाने का तरीका ईजाद किया। (जन्म-29 दिसम्बर 1813)
- महत्वपूर्ण दिवस- भारतीय सांख्यिकी दिवस (29 जून 2007 से प्रारंभ)।
- 1846 -ऐडॉल्फ सैक्स को सैक्सोफोन के लिए पेटेन्ट मिला।
- 1919 - बासार्य की संधि पर हस्ताक्षर।
- 1935 - पहली बार विषाणु को क्रिस्टलीय रूप में बदला गया। वैज्ञानिक वैन्डेल स्टैन्ले ने तम्बाकू के विषाणु (टोबैको मोज़ैक वाइरस) को क्रिस्टलीकृत किया।
- 1999 - रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।
- 2003 - इस्रायल-फिलीस्तीन पश्चिम एशिया में खून-खऱाबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।
- 2004 - अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी।
- 2005 - रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा।
- 2007 - जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन।
- 2008 - बैंक आफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक टी. एस. नारायण स्वामी को इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वेतन आयोग ने पत्रकार व ग़ैरपत्रकार कर्मचारियों को 8 जनवरी, 2008 को मूल वेतन पर 30 प्रतिशत की अंतरिम राहत देने की सिफ़ारिश की। लंदन में एक समारोह में नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया।
- 2010 - हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही मिदनापुर जि़ले में हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिन्हें विपरीत दिशा से आ रही एक मालगाड़ी ने ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे 149 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।
- 1921 - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव का जन्म हुआ।
- 1927- अमेरिकी रसायनज्ञ एफ. शेरवुड रोलैंड का जन्म हुआ, जिन्होंने मैरियो मॉलिना और पॉल क्रट्ज़ेन के साथ ओज़ोन परत के क्षय पर अनुसंधान किया। मॉलिना के साथ उन्होंने बताया कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन ओज़ोन परत के क्षय के लिए जिम्मेदार हैं।
- 1926 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री और विकिरणशास्त्री रॉबर्ट एस. लेडले का जन्म हुआ, जिन्होंने आटोमैटिक कम्प्यूटराइज़्ड ट्रान्सवजऱ् ऐक्सियल एक्स-रे स्कैनर का आविष्कार किया जो आज निदान के क्षेत्र में बहुत अहम भूमिका रखता है।
- 1923-अमेरिका के भौतिकशास्त्री हर्मन एम. बिग्स का निधन हुआ, जिन्होंने जन स्वास्थ्य के लिए जीवाणु विज्ञान में अध्ययन किया और खतरनाक बीमारियों की रोकथाम के लिए काम किया। (जन्म-29 सितम्बर 1859)
- 1889-पहली अमेरिकी महिला खगोलशास्त्री मारिया मिशेल का निधन हुआ, जो धूमकेतु के बारे में जानकारी देने से प्रसिद्ध हुईं। बाद में वे अमेरिकन ऐसोशिएशन आफ आर्ट्स एण्ड साइंस की पहली महिला सदस्य बनीं। (जन्म 1 अगस्त 1818) ।
- 28 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- गरीब दिवस (पी.वी. नरसिंह राव का जन्म दिवस)
- बाहरी कडिय़ाँ
- 27 जून : तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाने का निर्णय लिया गया
- नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा)। इतिहास में 27 जून का विशेष महत्व है। 1964 में इसी दिन यह निर्णय लिया गया था कि दिल्ली में स्थित तीन मूर्ति भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय बनाया जाएगा। उनके निधन के बाद उनकी स्मृति में इसे संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया। सीढ़ीनुमा गुलाब उद्यान और एक दूरबीन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। इसी गुलाब उद्यान से नेहरु जी अपनी शेरवानी पर लगाने के लिए गुलाब का फूल चुना करते थे।
- देश और दुनिया के इतिहास में 27 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1693 : लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन शुरू।
- 1838 : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
- 1839 : पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का निधन। महाराजा रणजीत एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने न केवल पंजाब को एक सशक्त सूबे के रूप में एकजुट रखा, बल्कि अपने जीते-जी अंग्रेजों को अपने साम्राज्य के पास भी नहीं फटकने दिया। 1940 : सोवियत संघ की सेना ने रोमानिया पर हमला किया। 1957 : ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।
- 1967 : लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।
- 1967 : भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
- 1991 : युगोस्लाविया की सेना ने स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे के भीतर ही इस छोटे से देश पर हमला कर दिया।
- 2002 : जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत हुए।
- 2003 : अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
- 2005 : ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
- 2008 : माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
- 2008 : भारत और पाकिस्तान ने ईरानी गैस पाइप लाइन परियोजना को शुरू करने में आ रही बाधाओें को दूर किया।
- 2008 : 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व थल सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन।
- 2021: जम्मू में वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादियों ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराए।
- 1954 -विश्व के पहले परमाणु ऊर्जा केन्द्र से ओबनिन्स्क (सोवियत रूस) में बिजली का उत्पादन शुरू हुआ।
- 1978- मिट जाने वाली स्याही पेन का आविष्कार हुआ।
- 2002 - जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।
- 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
- 2004 - अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 2005 - ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
- 2006 - गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए।
- 2007 - जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।
- 2008 - भारत व पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।
- 1939 -हिन्दी फि़ल्मों के संगीतकार राहुल देव बर्मन का जन्म हुआ।
- 1964 - भारतीय खिलाड़ी पी. टी. उषा का जन्म हुआ।
- 1839 - सिख महाराजा रणजीत सिंह का निधन हुआ।
- 1870 - अमेरिकी जन्तु विज्ञानी तथा भ्रूण विज्ञानी फ्रैन्क रैट्टरे लिली का जन्म हुआ, जो निषेचन में किए अपने अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। वे लिंग निर्धारण में काम आने वाले हार्मोन पर अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (निधन- 5 नवम्बर 1947)
- 1787- स्वाध्याय वाले प्रकृतिविद् थॉमस से का जन्म हुआ, जिन्हें अमेरिका के आधुनिक कीटविज्ञान के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। उनके कार्यों की पुस्तक अमेरिकन ऐन्टोमोलॉजी बहुत प्रसिद्ध है। (निधन-10 अक्टूबर 1834)
- 1998-चीन के पक्षी विज्ञानी झेंग ज़्वाक्सिन का निधन हुआ, जो चीन के आधुनिक पक्षी विज्ञान के जनक माने जाते हैं। इन्हें पक्षियों तथा प्रकृति से अत्यधिक प्रेम था। सन् 1934 में उन्होंने चाइना ज़ूलॉजिकल सोसायटी की संस्थापना की। (जन्म-18 नवम्बर 1906)
- 1932-अमेरिकी भौतिकशास्त्री लुइस विन्सलॉ आस्टिन का निधन हुआ, जो दूर रेडियो ट्रान्समिशन पर अनुसंधान करने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने लुई कोहन के साथ मिलकर दूर के रेडियो सिग्नल की क्षमता ज्ञात करने का सूत्र दिया जिसे आस्टिन-कोहन सूत्र कहा जाता है। (जन्म-30 अक्तूबर 1867)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व मधुमेह दिवस।
- 26 जून : संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र को मंजूरी, 50 देशों ने किए हस्ताक्षर
- नयी दिल्ली, 26 जून। संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में 26 जून के दिन का एक खास महत्व है। संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक महत्व, युद्ध को टालने में उसकी भूमिका, कमजोर देशों को दी जाने वाली सहायता और शांति स्थापना में उसके योगदान से सभी वाकिफ हैं। यह अन्तरराष्ट्रीय संगठन औपचारिक रूप से 24 अक्टूबर 1945 को वजूद में आया, लेकिन इसके घोषणापत्र को उसी वर्ष 26 जून को स्वीकार कर लिया गया था और इसपर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे।
- आने वाली पीढ़ियों को युद्ध की आग से बचाना और हर परिस्थिति में मानव अधिकारों की रक्षा करना इस संगठन के प्रारंभिक दायित्वों में शामिल थे, लेकिन वक्त गुजरने के साथ साथ संगठन के कार्य और दायित्वों का विस्तार होता चला गया। आज दुनिया के लगभग सभी देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन का मुख्यालय न्यूयार्क में है।
- देश और दुनिया के इतिहास में 26 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1498: चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया। आधुनिक टूथ ब्रश के पहले मॉडल को चीन के राजा ने पेटेंट कराया था। 1714: स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1945: सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। 1949: बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। 1976 : कनाडा के टोरंटो में स्थित सीएन टॉवर को जनता के लिए खोला गया। 1,815 फुट की यह इमारत उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी, जिसे 2007 में दुबई की इमारत बुर्ज खलीफा ने दूसरे स्थान पर धकेल दिया। 1982 : एयर इंडिया का पहला बोईंग विमान ‘गौरीशंकर’ बम्बई में दुर्घटनाग्रस्त।
- 2000 : बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई।
- 2004 : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरूल्लाह खान जमाली ने इस्तीफा दिया।
- 2004 मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर का निधन
- 1498-चीन में टूथब्रश का आविष्कार हुआ जिसे बांस की लकड़ी पर हॉग की गर्दन से लिए गए बालों को समकोण पर लगाकर बनाया गया था।
- 1894 -गैसोलिन से चलने वाले आटोमोबाइल के लिए जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1945 - सेन फ्रांसिसको में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर।
- 1992 - भारत ने तीन बीघा गलियारा 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया।
- 1999 - अमेरिकी ऊर्जा विभाग के हथियार कार्यक्रम के प्रमुख विक्टर रीस का इस्तीफ़ा, बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत, आई.ओ.सी. से अध्यक्ष जे.ए. समारांच को बेस्ट स्पोट्र्स लीडर आफ़ द सेंचुरी अवार्ड प्रदत्त।
- 2000 - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा दिया गया।
- 2004 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली का इस्तीफ़ा, शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
- 2008 - बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर जि़ले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की। बिजली परियोजनाओं के लिए कास्टिंग फोर्जिंग एवं बेलेंस आफ प्लाट उपकरणों को बनाने के लिए एनटीपीसी व भारत फोर्ज ने बीएफ-एनटीपीसी एनर्जी सिस्टम लिमिटेड नामक संयुक्त उद्यम बनाया।
- 1838 - बंगाली उपन्यासकार बंकिमचंद्र चटर्जी का जन्म हुआ।
- 1888 - मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का जन्म हुआ।
- 2004 - भारतीय फि़ल्म निर्माता यश जौहर का निधन हुआ।
- 1910 -अमेरिकी रसायनज्ञ और टेफ्लॉन के अन्वेषक (यह पॉलीटेट्राफ्लोरोइथाइलीन का ट्रेडमार्क नाम है) रॉय जे. प्लंकेट का जन्म हुआ । आज टेफ्लॉन धातु के बर्तनों में जंगरोधी के रूप में काम आता है तथा रेडियोधर्मी वस्तुएं बनाने के काम आता है। (निधन-12 मई 1994 )
- 1937-अमेरिकी भौतिकशास्त्री रॉबर्ट सी. रिचर्डसन का जन्म हुआ, जिन्हें डगलस ओशेरॉफ और डेविड ली के साथ हीलियम के समस्थानिक-3 की अतिद्रवता (सुपरफ्ल्युडिटी) की खोज की जिसके लिए उन्हें 1996 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1943- आस्ट्रिया के रोगप्रतिरोधक विज्ञानी और चिकित्सक कार्ल लैंडस्टीनर का निधन हुआ, जिन्हें सन् 1930 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्होंने रक्त समूहों पर भी काम किया। (जन्म-14 जून 1868)
- 1796 -अमेरिकी खगोलशास्त्री, उपकरण निर्माता तथा अन्वेषक डेविड रिटैनहाउस का निधन हुआ, जिन्होंने शुक्र के वातावरण का अध्ययन किया। (जन्म 8 अप्रैल 1732)
- महत्वपूर्ण दिवस-मादक द्रव्यों के सेवन एवं उनके अवैध व्यापार के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस। (भाषा)
25 जून : देश में आपातकाल लगाने की घोषणा, स्वतंत्र भारत का सबसे विवादित दिन
नयी दिल्ली, 24 जून। इतिहास में 25 जून का दिन भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। आज ही के दिन 1975 में देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की गई जिसने कई ऐतिहासिक घटनाओं को जन्म दिया। 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल था। तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की थी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए थे।
देश और दुनिया के इतिहास में 25 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1529 : मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
1788 : वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
1941 : फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
1947 : एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी करोड़ों प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।
1950 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।
1974 : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म।
1975 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की।
2005 : ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा।
2009 : पाश्चात्य संगीत और नृत्य की एक नई परिभाषा लिखने वाले और दुनियाभर में करोड़ों के चहेते माइकल जैक्सन की मृत्यु।
1783-लैवॉइज़े ने कहा कि पानी, हाइड्रोजन तथा आक्सीजन से मिल कर बना होता है।
1924- प्रोफेसर अल्बर्ट काल्मैट के द्वारा टी.बी. का टीका तैयार किया गया।
1977 - आपातकाल की बरसी 25 जून को काला दिवस के रुप में मनाया जाता है।
1998 - सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुंचे।
1999 - संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।
2002 - अफग़़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।
2003 - सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन।
2004 - रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।
2005 - अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया।
1931 - भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ।
1924 - बॉलीवुड फि़ल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का जन्म हुआ।
1950 -भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का निधन हुआ।
1911-अमेरिका के जैवरसायनज्ञ विलियम एच. स्टीन का जन्म हुआ, जिन्हें (स्टैनफोर्ड मूरे तथा क्रिश्चियन बी. ऐन्फिन्सेन) के साथ 1972 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन- 2 फरवरी 1980)
1905- जर्मन-अमेरिकी खगोलशास्त्री रूपर्ट वाइल्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने वृहस्पति तथा शुक्र ग्रहों के वातावरण का अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि शुक्रके परित: गैस के बादल फॉरमैल्डीहाइड से बने हैं और उसमें सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ अल्प मात्रा में पानी भी मौजूद है। (निधन-9 जनवरी 1976)
1898 - जर्मनी के प्रकृतिविद तथा वनस्पति वैज्ञानिक फर्डिनैन्ड (जूलियस) कॉह्न का निधन हुआ, जो जीवाणु-विज्ञान के संस्थापकों में गिने जाते हैं। उन्हें जीवाणु, फफूंद, पादपरोग-विज्ञान पर अध्ययन के लिए भी जाना जाता है। (जन्म-24 जनवरी 1828)
1995-आयरिश भौतिकशास्त्री अर्नैस्ट थॉमस सिन्टन वॉल्टन का निधन हुआ, जिन्हें कुकक्राफ्ट वाल्टन जेनरेटर के निर्माण के लिए 1951 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पहला नाभिकीय कण त्वरित्र था। (भाषा)
- 24 जून : भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में दूसरी पारी में मात्र 42 रन पर सिमटी
- नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) इतिहास में 24 जून का दिन कई लिहाज से महत्वपूर्ण है। डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने 24 जून को राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत करके इसे खास बना दिया और क्रिकेट और टेनिस के कुछ रिकॉर्ड भी 24 जून के दिन बने।
- 1974 में वह 24 जून का ही दिन था, जब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मात्र 42 रन पर सिमट गई थी। बहुत बरस तक यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का न्यूनतम स्कोर बना रहा, लेकिन दो वर्ष पहले भारतीय बल्लेबाजों ने आस्ट्रेलिया दौरे के पहले मैच में अपनी दूसरी पारी में 36 रन बनाकर इस स्कोर को और भी न्यूनतम बना डाला। 24 जून 2010 को विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला।
- देश और दुनिया के इतिहास की 24 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1206 : दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी।
- 1564 : भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई।
- 1793 : फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया।
- 1963 : डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत की।
- 1966 : मुम्बई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।
- 1974 : भारतीय टीम लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमटी। यह टेस्ट में भारत का न्यूनतम स्कोर है और वह टेस्ट मैच पारी और 285 रन से हारा।
- 1975 : न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।
- 1980 : भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन।
- 2010 : विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला। यह ऐतिहासिक मैच अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच खेला गया।
- 1778-डेविड रिटेनहाउस ने पूर्ण सूर्यग्रहण का पता लगाया।
- 1963 -पहली बार घरेलू वीडियो रिकॉर्डर का प्रदर्शन बी.बी.सी. के कार्यालय में किया गया।
- 2004 - जॉन नेग्रोपोटे ईराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।
- 2005 - अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता।
- 2006 - फिलीपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त।
- 2007 - इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उफऱ् केमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनाई।
- 2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 1897 - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक ओंकारनाथ ठाकुर का जन्म हुआ।
- 1564 - भारतीय इतिहासकी सर्वाधिक प्रसिद्ध रानियों में से एक रानी दुर्गावती का निधन हुआ।
- 1881 - हिन्दू धर्म में अमर हो चुकी ओम जय जगदीश आरती जैसे भावपूर्ण गीत के रचयिता पंडित श्रद्धाराम शर्मा का निधन हुआ।
- 1927- अमेरिकी भौतिकशास्त्री मार्टिन लेविस पर्ल का जन्म हुआ, जिन्होंने टाउ नामक उपपरमाण्विक कण की खोज की जिसे उन्होंने 1970 के मध्य में बताया इसके लिए उन्हें 1995 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1909- ब्रिटेन के नाभिकीय भौतिकशास्त्री विलियम पेनी का जन्म हुआ, जिन्होंने इंग्लैण्ड के परमाणु बम निर्माण की नींव रखी। जिस तरह रॉबर्ट ओपनहाइमर को अमेरिकी परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता है उसी तरह पेनी को इंग्लैण्ड में परमाणु कार्यक्रम का जनक मानते हैं। (निधन- 3 मार्च 1991)
- 2003 -अमेरिकी पारिस्थितिक वैज्ञानिक रिचर्ड पफ का निधन हुआ, जो 1950 के नेचर कंसर्वेन्सी के संस्थापक अध्यक्ष थे। इन्होंने बाद में वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फण्ड की स्थापना में योगदान दिया। (जन्म-19 अप्रैल 1904)
- 23 जून : दो बड़े विमान हादसों का गवाह, एक ने संजय गांधी की जान ली
- नयी दिल्ली, 23 जून :भाषा: विश्व इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिन्होंने कई बार हवाओं के रूख मोड़ दिए। 23 जून 1980 की एक घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले।
- इस दिन हुई एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी का निधन हो गया। संजय गांधी को इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन उनके निधन से देश की सियासी हवाएं पूरी तरह बदल गईं।
- 23 जून का दिन एक अन्य विमान हादसे का भी गवाह है। 1985 में वह 23 जून का ही दिन था, जब एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के क़रीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और 329 यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे के समय विमान अपने गंतव्य हीथ्रो हवाई अड्डे से मात्र 45 मिनट की दूरी पर था।
- देश और दुनिया के इतिहास में 23 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1661 : सम्राट चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाल की राजकुमारी से विवाह हुआ और पुर्तगाल ने दहेज के तौर पर बम्बई को ब्रिटेन को सौंप दिया।
- 1757 : पलासी की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथों सिराजुद्दौला की हार और वह ऊंट पर बैठकर निकल भागा। 1761 : मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन।
- 1810 : बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा। 1868 : क्रिस्टोफर एल शोल्स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
- 1953 : जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर में एक अस्पताल में निधन।
- 1960 : जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता।
- 1980 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत।
- 1985 : एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त। सभी 329 यात्रियों की मौत।
- 1992 : न्यूयॉर्क के अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रक़ैद की सजा सुनाई गई। 1994 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया। 1994 : उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा।
- 1996 : शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
- 2008 : टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कम्पनियों का 270 करोड़ डालर में अधिग्रहण किया।
- 2013 : निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करनेवाले पहले व्यक्ति बने।
- 2016 : ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 48.1 ने इसका विरोध किया।
- 1868 -क्रिस्टोफर लैथम शोल्स टाइपराइटर को पेटेन्ट कराया गया।
- 1953 - जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में कैद के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
- 1980 - भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बड़े पुत्र संजय गांधी एक विमान दुर्घटना में मारे गए।
- 1994 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाए जाने की घोषणा।
- 1995 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100 वां प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।
- 2008 - प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की। टायन बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कम्पनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया। नेपाल की मौजूदा सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी।
- 1934 - गांधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता चण्डी प्रसाद भट्ट का निधन हुआ।
- 1761 - महान मराठा पेशवा बालाजी बाजीराव का निधन हुआ।
- 1914 - राजनेता तथा समाज सुधारक गंगाप्रसाद वर्मा का निधन हुआ।
- 1971 - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश का निधन हुआ।
- 1980 - भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरी का निधन हुआ।
- 1937-अंग्रेज़ भूविज्ञानी तथा पुराजल वायु विज्ञानी निकोलस शैक्लेटन का जन्म हुआ, जिन्होंने यह पता लगाने में मदद की कि कार्बन डाईआक्साइड भी हरितगृह प्रभाव (ग्रीनहाउस इफेक्ट) के लिए उत्तरदाई गैसों में से एक है। उन्होंने प्राचीनकाल में हुए जलवायु परिवर्तनों पर भी काम किया। (निधन-24 जनवरी 2006)
- 1904- अमेरिकी मानव विज्ञानी केर्लेटन कून का जन्म हुआ, जिन्होंने सांस्कृतिक और भौतिक मानव-विज्ञान तथा पुरातत्वविज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्होंने जीवाश्मों पर अध्ययन किया तथा उनसे मानवविज्ञान के अध्ययन मे मदद मिली। (निधन-6 जून 1981)
- 1988- अमेरिकी मनोवैज्ञानिक हेनरी एलेक्ज़ेन्डर म्यूरे का निधन हुआ जिन्होंने मनुष्य के व्यक्तित्व के विकास पर सिद्धांत दिया कि मनुष्य का व्यक्तित्व उसकी जन्मजात आवश्यकताओं तथा उसके भौतिक और सामाजिक पर्यावरण से उसके सम्बन्ध पर निर्भर करता है। (जन्म-13 मई 1893)
- 1881-जर्मन वनस्पति विज्ञानी मैथियस जैकब श्लेडेन का निधन हुआ, जिन्होंने सबसे पहले ये सिद्धांत दिया कि पौधे कोशिकाओं से निर्मित होते हैं। श्लेडेन ने पौधों की वृद्धि तथा उनकी आन्तरिक संरचना पर सूक्ष्मदर्शी द्वारा अध्ययन किया। (जन्म-5 अप्रैल 1804)।
- नयी दिल्ली, 21 जून : इतिहास के पन्ने पलटते पलटते आज हम साल के 173वें दिन पर आ पहुंचे हैं और अब साल के 192 दिन बाकी हैं। इतिहास में आज की तारीख में जो घटनाएं दर्ज हैं उनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा फारवर्ड ब्लाक की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण घटना भी है।
- साल 1939 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 22 जून के ही दिन ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया। कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को जनता की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही फारवर्ड ब्लाक की स्थापना की थी।
- देश दुनिया के इतिहास में 22 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1555 : मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया।
- 1897 : चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी।
- 1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
- 1911 : किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
- 1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 'फॉरवर्ड ब्लॉक' की स्थापना की।
- 1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
- 1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
- 1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।
- 1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज करके अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा।
- 2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण। भारत में लाखों लोगों ने इसे विभिन्न तरीकों से देखा।
- 1832- पिन का निर्माण करने वाली मशीन को जॉन आयरलैंड हॉव द्वारा पेटेन्ट कराया गया।
- 1999- नेचर न्यूरोसाइंस में पहला प्रदर्शन प्रकाशित हुआ जिसमें एक चूहे के मस्तिष्क द्वारा रोबोट के हाथ को संचालित किया गया।
- 2002 - ईरान में आए भीषण भूकम्प में 500 से अधिक लोगों की मौत।
- 2005 - पूरा ईराक विश्व धरोहर सूची में शामिल।
- 2006 - अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।
- 2007 - सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।
- 2008 - सैय्यद फक़़ीर हुसैन को बालश्रम की केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल की क़ीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया।
- 1932 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का जन्म हुआ।
- 1994 - भारतीय सिनेमा के सफल फि़ल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद का निधन हुआ।
- 1887-अंग्रेज़ जीव विज्ञानी, दर्शनशास्त्री, शिक्षाविद् और लेखक सर जूलियन हक्सले का जन्म हुआ, जिन्होंने भ्रूणविज्ञान के आधुनिक विकास को प्रभावित किया। (निधन-14 फरवरी 1975)
- 1864-जर्मन गणितज्ञ हरमन मिन्कॉस्की का जन्म हुआ, जिन्होंने ज्यामितीय सिद्धान्त दिया जिसके जरिए उन्होंने गणित के जटिल सवालों को सुलझाने के लिए ज्यामितीय सिद्धान्त खोजे। (निधन-12 जनवरी 1909)
- 2004- ब्रिटिश खगोलशास्त्री थॉमस गोल्ड का निधन हुआ, जिन्होंने पल्सर और मैग्नेटोस्फीयर पर अध्ययन किया, उन्होंने बताया कि ब्रह्माण्ड में निरन्तर नई आकाशगंगाएं बन रही हैं। सन् 1967 में उन्होंने पल्सर की विशेषताओं पर अपना सिद्धांत दिया। (जन्म-22 मई 1920)
- 1906-जर्मनी के जन्तु विज्ञानी तथा सूक्ष्म जीव विज्ञानी फ्रिट्ज़ रिचर्ड शाउडिन का निधन हुआ, जिन्होंने डर्मैटोलॉजिस्ट ऐरिक हॉफमैन के साथ 1905 में सिफलिस के रोगाणु ट्रीपोनेमा पैलिडम की खोज की। (जन्म-19 सितम्बर 1871) ।
- 21 जून : भारत की पहल पर दुनिया ने मनाया योग दिवस
- नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) 21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। अन्य तमाम घटनाओं के अलावा यह तारीख सात वर्ष पहले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए।
- भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को योग दिवस का त्यौहार मनाया जाता है और सभी इसमें बढ़ चढ़कर शिरकत करते हैं। 21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।
- 1808-फ्रांसीसी रसायनज्ञ जोजफ़ लुइ गे लुसाक ने बोरॉन तत्व की खोज की।
- 1853-लिफाफों को मोडऩे वाली मशीन बनाने के लिए डॉ. रसैल एल. हैवेस को पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1945-दूसरे विश्व युद्ध में अमरीका को मिली अहम कामयाबी। इस लंबी लड़ाई में करीब 7 हजार अमरीकी सैनिक मारे गए थे। करीब तीन महीने की लड़ाई के बाद अमरीका ने जापान के ओकीनावा द्वीप पर 21 जून 1945 के दिन कब्ज़ा कर लिया। जापान के दक्षिणी तट से 550 किलोमीटर की दूरी पर बसा ओकिनावा द्वीप अमरीकी सेना के लिए बेहद अहम था क्योंकि वहां से जापान पर हवाई और समुद्री रास्ते से हमले करना आसान है। इस विजय की घोषणा अमरीकी सैन्य अधिकारी चेस्टर निमिट्ज़ ने की। जैसे-जैसे अमरीकी सेना द्वीप के पास पहुंची, ऊंची चोटियों पर तैनात कई जापानी सैनिकों ने वहां से कूद कर जान दे दी, ताकि उन्हें युद्ध-बंदी ना बनाया जा सके। हालांकि अमरीकी सेना ने 4 हजार जापानी सेनिकों को युद्ध-बंदी बना लिया। एक अप्रैल को शुरू हुई इस लड़ाई में 90 हजार जापानी सैनिक मारे गए। अमरीकी सेना को पूरे द्वीप पर कब्ज़ा करने में समय लगा क्योंकि राजधानी ओकीनावा में पहाड़ और गुफाओं का फायदा उठाते हुए जापानी सेना ने उन्हें कड़ी टक्कर दी।
- 1999 - कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न।
- 2001 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया ।
- 2002 - यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।
- 2004 - चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
- 2005 - डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।
- 2008 - फिलीपीन्स में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
- 1927 - रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मानित एक वरिष्ठ पत्रकार बी. जी. वर्गीज का जन्म हुआ।
- 1912 - प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का जन्म हुआ।
- 1887-कनाडा के भूविज्ञानी नॉर्मन एल. बॉवेन का जन्म हुआ, जो प्रायोगिक पाषाण विज्ञानियों में गिने जाते हैं। उन्होंने प्रायोगिक रूप में पत्थरों के उद्गम तथा उनके रासायनिक अपघटकों के बारे में अध्ययन किया। (निधन-11 सितम्बर 1956)
- 1876-डच भौतिकशास्त्री विलेम हेन्ड्रिक कीसम का जन्म हुआ, जिन्होंने पहली बार 1926 में हीलियम पर दाब डालकर उसे ठोस रूप में परिवर्तित किया। (निधन- 24 मार्च 1956)
- 1994 -अमेरिकी खगोलशास्त्री वलियम विल्सन मॉरगन का निधन हुआ, जिन्होंने पहली बार प्रमाण दिया कि आकाशगंगा का आकार सर्पिल है। उन्होंने अपना जीवन येर्केस ऑब्ज़र्वेटरी में बिताया, वे तीन साल तक वहां के निदेशक भी रहे। (जन्म 3 जनवरी 1906)
- 1874-स्वीडन के भौतिकशास्त्री ऐन्डर्स जोनास ऐंग्स्ट्रॉम का निधन हुआ, जो स्पेक्ट्रोस्कोपी के शुरुआती वैज्ञानिकों में जाने जाते हैं। इनके नाम पर ही लम्बाई की एक छोटी इकाई को ऐंग्स्ट्रॉम कहा जाता है। (जन्म-13 अगस्त 1814)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व संगीत दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफ़ी दिवस ।
20 जून : ग्वालियर किले पर ब्रिटिश सेना का कब्जा
नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा)। सन्1857 में हुए सैन्य विद्रोह के दौरान एक जून 1858 को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने मराठा विद्रोहियों के साथ मिलकर ग्वालियर के किले पर कब्जा किया था, लेकिन 16 जून को जनरल ह्यूज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना ने किले पर हमला कर दिया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई खूब बहादुरी से लड़ीं और अंग्रेजों को किले पर कब्जा नहीं करने दिया। मगर लड़ाई के दौरान उन्हें गोली लग गई और अगले दिन (17 जून को) ही उनकी मृत्यु हो गई। भारतीय इतिहास में यह ग्वालियर की लड़ाई के नाम से वर्णित है। लक्ष्मीबाई की मृत्यु के बाद अग्रेजों ने अगले तीन दिन में यानी 20 जून तक किले पर कब्जा कर लिया।
इसके अलावा 20 जून की तारीख भी देश और दुनिया में कई घटनाओं की गवाह है। 1877 में 20 जून के ही दिन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस को लोगों के लिए खोला गया था। विक्टोरियन गोथिक शैली और परंपरागत भारतीय स्थापत्य कला की झलक देते इस स्टेशन को 2004 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। निर्माण के समय इसका नाम विक्टोरिया टर्मिनस था, लेकिन 1996 में इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया। हालांकि इसके लघु रूप में यह आज भी वी.टी. के नाम से मशहूर है।
इस दिन की बुरी घटनाओं की बात करें तो 1990 में वह 20 जून का ही दिन था जब ईरान में भूकंप से 40 हजार लोग मारे गए। यह भी दुखद संयोग ही है कि 1994 में 20 जून को ही ईरान में एक मस्जिद में बम विस्फोट में 70 लोगों की मौत हो गई।
देश दुनिया के इतिहास में 20 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :
- 1858 : ग्वालियर के किले पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हुआ।
- 1873 : भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना।
- 1887: मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।
- 1916 : पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।
- 1990: ईरान में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मारे गए।
- 1994: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
- 1998 : विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पांचवां फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता।
- 2000 : काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
- 2001 : जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
- 2002 : पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
- 2002 : अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।
- 2005 - रूस मालवाहक यान एम-53 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।
- 2006 : जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
- 2014 : प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।
दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों का जन्मदिन
नयी दिल्ली, 19 जून। साल के छठे महीने का 19 वां दिन देश और दुनिया के इतिहास में कई कारणों से खास है। यह दिन दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। हालांकि अपने अपने देश के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में जन्म लेने के बावजूद इन दोनो के हालात और कार्य एकदम अलग हैं। भारत के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और म्यांमा में लोकतंत्र की स्थापना के लिए कई बरस तक संघर्ष करने वाली और दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू की का जन्म 19 जून को ही हुआ था।
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के यहां हुआ।
म्यांमा की लौह महिला सू की देश के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं, जिनकी 1947 में राजनीतिक हत्या कर दी गयी थी। सू की ने बर्मा में लोकतन्त्र की स्थापना के लिए लम्बा संघर्ष किया। उन्हें 1990 में राफ्तो पुरस्कार से, विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार से, 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार से और 1992 में भारत सरकार द्वारा जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
देश दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया।
1934 -सूरज पर पहला चलचित्र मेक्मैथ हलबर्ट वेधशाला में तैयार किया गया।
1963-रूसी अंतरिक्षयात्री वेलेन्टीना तेरेश्कोवा को दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होने का गौरव प्राप्त हुआ।
1996 - बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर चीन एवं सं.रा. अमेरिका में समझौते, प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।
1999 - कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।
2002 - पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री बनाया गया।
2003 - फिऩलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2005 - फ़ोब्र्स पत्रिका ने ओफ्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।
2006 - जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।
2007 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया। विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वां स्थान प्राप्त हुआ।
2008 - उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी और 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया। गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।
1970 - राहुल गांधी - भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य।
1924-अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रेमन्ड नूर्डा का जन्म हुआ, जिन्हें कम्प्यूटर नेटवर्किंग का जनक माना जाता है। उन्होंने सर्वप्रथम व्यक्तिगत कम्प्यूटरों में नेटवर्किंग के इस्तेमाल की शुरुआत की। (निधन-9 अक्तूबर 2006)
1910- अमेरिकी रसायनज्ञ पॉल जे. फ्लोरी का जन्म हुआ, जिन्हें संश्लेषित तथा प्राकृतिक पॉलीमर पर अध्ययन करने, तथा पॉलीमर के औद्योगिक स्तर पर निर्माण में सहायता के लिए सन् 1974 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन- 9 सितम्बर 1985)
1965-कनाडाई जैव रसायनज्ञ जेम्स बरट्रैम कॉलिप का निधन हुआ, जिन्होंने फ्रेड्रिक बैन्टिंग और चाल्र्स बेस्ट के साथ मिलकर इंसुलिन की खोज की। इसके अलावा उन्होंने पैराथॉयराइड हार्मोन की भी खोज की। (जन्म-20 नवम्बर 1892)
1820 -ब्रिटेन के खोजकर्ता तथा प्रकृतिविद् सर जोजफ़ बैंक का निधन हुआ, जो काफी समय तक रॉयल सोसायटी के अध्यक्ष रहे। वे विज्ञान के ख्यातिप्राप्त प्रचारकों में गिने जाते थे। (जन्म -13 फरवरी 1743)।भाषा
- गोवा की आजादी के आंदोलन की शुरूआत
- नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा)। हम सब जानते हैं कि भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकुमत से आजादी मिली, लेकिन आजाद भारत का एक हिस्सा ऐसा भी था जहां आजादी के बाद भी कई बरस तक विदेशियों का शासन रहा और इसे आजाद होने में 14 बरस और लगे। यह हिस्सा था देश का तटीय क्षेत्र गोवा, जो उस समय पुर्तगालियों के कब्जे में था।
- दरअसल 1946 में जब यह साफ हो गया कि अंग्रेज अब भारत में अधिक समय तक अपना शासन नहीं चला पाएंगे तब राष्ट्रीय नेता यह मानकर चल रहे थे कि अंग्रेजों के साथ-साथ पुर्तगाली भी गोवा छोड़कर चले जायेंगे। हालांकि स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी विचारधारा में यकीन रखने वाले राममनोहर लोहिया इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते थे।
- यही वजह थी कि लोहिया ने 18 जून, 1946 को गोवा पहुंचकर पुर्तगालियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। इस आंदोलन में हजारों गोवावासी शामिल हुए। हालांकि कई साल के संघर्ष के बाद गोवा को 1961 में आजादी मिली।
- देश दुनिया के इतिहास में 18 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1983-अंतरिक्ष यान चैलेंजर से अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री सैली के. रीड अंतरिक्ष में रवाना हुईं।
- 1965-पहले ठोस ईंधन वाले बड़े रॉकेट ने उड़ान भरी।
- 1979 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा साल्ट-द्वितीय समझौते पर वियना में हस्ताक्षर।
- 1997 - कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
- 1999 - 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ्ऱेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
- 2001 - पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के खिलाफ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
- 2004 - चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया। दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।
- 2008 - केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की। वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
- 1931 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालकके एस सुदर्शन का जन्म हुआ।
- 2002 - हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और सायरा बानो की मां नसीम बानो का निधन हुआ।
- 1918-अमेरिकी भौतिकशास्त्री जैरोम कार्ल का जन्म हुआ, जिन्होंने पहले नौसेना का कार्यभार संभाला, फिर 1968 में द्रव्य की विशेषताओं पर कार्य किया। उन्होंने एक्स-रे प्रकीर्णन द्वारा यौगिकों की क्रिस्टलीय संरचनाएं पता कीं।
- 1845 -फ्रांसीसी चिकित्सक तथा रोगविज्ञानी अल्फॉन्स लैवरेन का जन्म हुआ, जिन्होंने लाल रक्त कोशिका में मलेरिया के परजीवी का पता लगाया। उन्होंने काला-ज़ार तथा सुप्तरोग का भी अध्ययन किया। (निधन-18 मई 1922)
- 1971 -स्विस रसायनज्ञ पॉल कैरर का निधन हुआ, जिन्होंने कैरोटिनॉइड्स, फ्लैविन, विटामिन-ए और बी आदि के संघटकों के बारे में अध्ययन किया जिसके लिए उन्हें ब्रिटेन के सर नॉर्मन हैवॉर्थ के साथ 1937 का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-21 अप्रैल 1889)
- 1905-स्वीडन के रसायनज्ञ तथा भूविज्ञानी पेर ट्योडर क्लेव का निधन हुआ, जिन्होंने हॉल्मियम तथा थूलियम तत्वों की खोज की। सन् 1879 में उन्होंने साबित किया कि स्कैन्डियम वही तत्व है जिसे मैंडलीफ ने एकाबोरॉन बताया था। (जन्म-10 फरवरी 1840)
- महत्वपूर्ण दिवस- गोवा क्रांति दिवस।
- 17 जून : फ्रांस से तोहफे में मिली ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका पहुंची
- नयी दिल्ली, 17 जून :भाषा: हर देश में कोई न कोई ऐसा स्थान, स्मारक, पर्यटन स्थल या भवन होता है, जो उसकी पहचान होता है। ताजमहल को भारत की पहचान के तौर पर देखा जा सकता है तो ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ को अमेरिका की पहचान कहा जा सकता है। आज की पीढ़ी के लिए यह तथ्य रोचक हो सकता है कि ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका को फ्रांस की तरफ से तोहफे में मिला था और यह 17 जून के ही दिन अमेरिका को सौंपा गया था।
- चार जुलाई 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में फ्रांसीसियों द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ का निर्माण फ्रांस और अमेरिका दोनों के संयुक्त प्रयासों से किया गया था। दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए एक समझौते के तहत अमेरिकी लोगों ने इस मूर्ति का आधार बनाया, जबकि फ्रांसीसी लोगों ने मूर्ति को आकार और स्वरूप दिया। तांबे की यह शानदार प्रतिमा अमेरिका के न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन में ‘लिबर्टी द्वीप’ पर स्थित हैl देश दुनिया के इतिहास में 17 जून की तारीख के नाम दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1756 : नवाब सिराजुद्दौला ने 50 हजार सैनिकों के साथ कलकत्ता पर आक्रमण किया।
- 1950-गुर्दे का पहला प्रत्यारोपण शिकागो में डॉ. रिचर्ड एच. लॉवलर के द्वारा किया गया।
- 1967 -चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया।
- 1994 - उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
- 1999 - लेकेव जुमा द. अफ्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त, कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना।
- 2001 - नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।
- 2002 - कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
- 2003 - फ्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
- 2004 - मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।
- 2008 -देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेज़स का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया। कनाडा सरकार ने तमिल वल्र्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।
- 1973 -भारत के टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ।
- 1981 - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री अमृता राव का जन्म हुआ।
- 1632 - मुग़ल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज़ महल का निधन हुआ।
- 1858 - 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का निधन हुआ।
- 1867 - अमेरिकी अन्वेषक जॉन रॉबर्ट ग्रेग का जन्म आयरलैंड में हुआ, जिन्होंने मशहूर आशुलिपि का अविष्कार किया। उन्होंने 1893 में अपनी ग्रेग आशुलिपि प्रणाली अमेरिका में प्रस्तुत की जो जल्द ही कई विद्यालयों में इस्तेमाल होने लगी तथा कई भाषाओं में छपी। (निधन-23 फरवरी 1948)
- 1832-ब्रिटिश रसायनज्ञ सर विलियम क्रूक्स का जन्म हुआ, जिन्होंने थैलियम तत्व की खोज की। उन्होंने पता लगाया कि कैथोड किरणें तेज़ गति से चलने वाले आवेशित कणों से बनी होती हैं। (निधन- 4 अप्रैल 1919)
- 1881-ब्रिटिश आविष्कारक जेम्स स्टार्ले का निधन हुआ, जो साइकिल उद्योग के जनक माने जाते हैं। उन्होंने शुरुआत सिलाई मशीन से की, लेकिन बाद में वहां भारी मात्रा में साइकिलों का उत्पादन किया जाने लगा। (जन्म-21 अप्रैल 1830)
- 1940 -अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ सर आर्थर हैर्डेन क निधन हुआ, जिन्हें हैन्स वॉन यूलर चेल्पिन के साथ किण्वन तथा शर्करा के उत्पादन पर काम करने के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 12 अक्तूबर 1865)।
- 1606- जहांगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।
- 1858- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
- 1903- पेप्सी कोला कम्पनी ने पेप्सी कोला नाम के लिए अमेरिकी पेटेन्ट प्राप्त किया। हेनरी फोर्ड ने वाहन निर्माण की सुप्रसिद्ध फोर्ड कम्पनी की स्थापना की।
- 1983 - छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
- 2001 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
- 2006 - नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
- 2007 - सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।
- 2008 - उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ। मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फिऱाक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया। विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया। प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उफऱ् प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1920-हिन्दी फि़ल्मों के पाश्र्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म हुआ।
- 1925 - भारतीय स्वाधीनता सेनानी और राजनीतिज्ञ देशबंधु चितरंजन दास का जन्म हुआ।
- 1902- अमेरिकी वैज्ञानिक बारबरा मैकक्लिंटॉक का जन्म हुआ, जो आनुवांशिकी पर कार्य करने वाले शुरुआती वैज्ञानिकों में एक जानी जाती हैं। वर्ष 1940 से 1950 के दरम्यान उन्होंने मक्के पर काम किया और मालूम किया कि जीन स्थानांतरित हो सकते हैं। (निधन-3 सितम्बर 1992)
- 1902- अमेरिकी जीवाश्म विज्ञानी जॉर्ज गैलॉर्ड सिम्पसन का जन्म हुआ, जिन्होंने भूतकाल के जीवों और उस समय के वातावरण के बारे में अध्ययन किया। सन् 1953 में उन्होंने 5 करोड़ वर्ष पुराना घोड़े का जीवाश्म खोजा। (निधन-6 अक्टूबर 1984)
- 1977-अमेरिकी इंजीनियर वर्नर वॉन ब्राउन का निधन हुआ, जो रॉकेट के विकास तथा अंतरिक्षयान के निर्माण में सहायता के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 23 मार्च 1912)।