खेल

शाहिद अफ़रीदी ने कहा था भारत को दुश्मन देश, अब दानिश कनेरिया ने दिया है जवाब
09-May-2022 6:28 PM
शाहिद अफ़रीदी ने कहा था भारत को दुश्मन देश, अब दानिश कनेरिया ने दिया है जवाब

 

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया और पूर्व कप्तान शाहिद अफ़रीदी के बीच ज़ुबानी जंग तेज़ हो गई है. हाल ही में भारतीय मीडिया के साथ इंटरव्यू में दानिश कनेरिया ने शाहिद अफ़रीदी पर आरोप लगाया था कि हिंदू होने के कारण उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था. दानिश कनेरिया ने ये भी आरोप लगाया कि अफ़रीदी ने उन्हें इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाला. लेकिन अफ़रीदी ने दानिश कनेरिया के आरोपों को ख़ारिज किया और कहा कि दानिश कनेरिया ने स्पॉट फ़िक्सिंग मामले में देश को अपमानित किया और इसी के कारण उनका क्रिकेट करियर भी ख़त्म हो गया.

स्पॉट फ़िक्सिंग मामले में कनेरिया पर गंभीर आरोप लगे थे. शाहिद अफ़ीरीदी ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और पैसा बनाने के लिए कनेरिया उन पर आरोप लगा रहे हैं. अफ़रीदी ने ये भी कहा था कि दानिश कनेरिया हमारे दुश्मन देश को इंटरव्यू दे रहे हैं, जिसकी वजह से धार्मिक भावनाएँ भड़क सकती हैं. अब दानिश कनेरिया ने अफ़रीदी की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है. कनेरिया ने कहा- भारत हमारा दुश्मन नहीं है. हमारे दुश्मन वो हैं, जो धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं. अगर आप भारत को दुश्मन मानते हैं, तो फिर किसी भारतीय मीडिया चैनल पर कभी मत जाइए. (bbc.com)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news