ताजा खबर

रमन सिंह झूठ बोल रहे कि 60 हजार कि.मी. सड़क बनाई जबकि प्रदेश में कुल 32800 किमी. ही सड़क
28-Sep-2022 8:51 PM
रमन सिंह झूठ बोल रहे कि 60 हजार कि.मी. सड़क बनाई जबकि प्रदेश में कुल 32800 किमी. ही सड़क

रायपुर, 28 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह ने सत्ता प्राप्ति के लिये झूठ का सहारा लेना चालू कर दिया। वे दावा कर रहे कि 15 साल में उन्होंने 60 हजार किमी सड़कें बनाई छत्तीसगढ़ में। जबकि आज की तारीख में छत्तीसगढ़ में कुल 32 हजार 833 किमी सड़कें हैं। राष्ट्रीय राजमार्गो की लंबाई 3510 कि.मी. प्रांतीय राजमार्गो की लंबाई 4176 कि.मी. जिला सड़को की लंबाई 11243 कि.मी. और ग्रामीण सड़को की लंबाई 13902 कि.मी. है। रमन सिंह के पहले, 2003 के पहले भी छत्तीसगढ़ में भी सड़क थी। ऐसा नही कि तब लोग पगडंडी में चलते थे। 2018 के बाद भी सड़क बनाई गयी है। इन सबके बाद भी छत्तीसगढ़ में कुल 32 हजार 833 किमी सड़क है। रमन सिंह ने 60 हजार कि.मी. सरकार कहां बनाई यह पूरी तरह झूठ है।

प्रदेश प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि  पूरे देश में 32800 कि.मी. सड़क है रमन सिंह दावा कर रहे 60000 बनाया मतलब उनके समय, 27200 कि.मी. सड़क कागज पर बनी है। उस कागजी सड़क को बनाने का महा घोटाला रमन सिंह ने किया उसका पैसा कहां गया। गुजरात गया या दिल्ली गया रमन बताये। 1 कि.मी. सड़क बनाने में 3 करोड़ की लगभग लागत आती है। रमन सिंह के समय गायब 27200 कि.मी. सड़को के बनाने में 81600 करोड़ का घपला हुआ यह बात रमन ने अपने प्रेस कान्फ्रेस में माना। चर्चा में प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, आईटी सेल के राष्ट्रीय समन्वयक आयुष पाण्डेय, मीडिया समन्वयक विकास बजाज, मणी वैष्णव उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news