ताजा खबर

हिमाचल की सुक्खू सरकार में सात मंत्रियों ने ली शपथ, किसे मिली जगह
08-Jan-2023 11:48 AM
हिमाचल की सुक्खू सरकार में सात मंत्रियों ने ली शपथ, किसे मिली जगह

 

हिमाचल प्रदेश में आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के मंत्रियों ने शपथ ली.

दिसंबर में आए हिमाचल चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ था. सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया था.

अब एक महीने बाद मंत्रिमंडल के लिए मंत्रियों का चुनाव किया गया है.

शपथ ग्रहण समारोह में कुल सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इनमें धानी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह शामिल हैं.

मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विधायक विक्रमादित्य सिंह को भी जगह दी गई है.

वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए इच्छा ज़ाहिर की थी. लेकिन, ना चुने जाने से उनमें नाराज़गी भी थी.

शिमला में हुए इस समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद थे. राज्यपाल ने विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई (bbc.com/hindi)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news