खेल

नांदगांव की भुमिक्षा का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन
27-Jul-2023 12:27 PM
नांदगांव की भुमिक्षा का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन

   जर्मनी में 18 से 23 अगस्त तक 4 नेशन अंडर-21 बालिका स्पर्धा लेगी हिस्सा  

राजनांदगांव, 27 जुलाई। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की भुमिक्षा साहू का चयन जर्मनी के डूसलेफड्रफ में 18 से 23 अगस्त तक आयोजित 4 नेशन अंडर 21 बालिका हॉकी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में किया गया है।

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भारत सहित इंगलैंड, स्पैन तथा मेजबान जर्मनी चार देशो की हॉकी टीम भाग लेगी। बुधवार को घोषित जूनियर भारतीय टीम के 20 सदस्यों की सूची में नगर की बेटी भूमिक्षा साहू को शामिल किया गया है तथा उन्हीं के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही नगर की अनिशा साहू को भी रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। भूमिक्षा साहू अभी वर्तमान में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। साथ ही विगत एक वर्ष से हॉकी इंडिया की कोर टीम के साथ बैंग्लुरू सांई सेंटर में जूनियर भारतीय हॉकी टीम के कोंचिग कैम्प में शामिल है।

छग हॉकी अध्यक्ष श्री अंसारी ने बताया कि भूमिक्षा साहू अभी राउरकेला में सम्पन्न हुई 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल प्राप्त की तथा प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 18 गोल करते टॉप स्कोरर का स्थान प्राप्त किया। विगत माह राजनांदगांव में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालिका वेस्ट जोन हॉकी चैम्पियनशिप में 19 गोल कर टॉप स्कोरर का स्थान प्राप्त किया था। साथ ही भुमिक्षा विगत वर्षो में आयोजित सभी हॉकी प्रतियोगिता, जैसे खेलो इंडिया यूथ गेम ग्वालियर जहां देश की चुनिदा आठ टीम ही भाग लेती है, में 9 गोल, 2री हॉकी इंडिया अकादमी राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता ग्वालियर में 10 गोल तथा  27 जून से 07 जुलाई 2023 तक भुवनेश्वर में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते 21 गोल  करते उक्त सभी प्रतियोगितायों में टॉप स्कोरर का स्थान प्राप्त की थी।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि भूमिक्षा व अनिशा ने उनके प्रारंभिक कोच अनुराज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सन् 2014 से बसंतपुर स्थित मैदान तथा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में  हॉकी खेलना प्रारंभ किया था। दोनों ही होनहार खिलाड़ी छत्तीसगढ की ओर से खेलते हुए धरेलू हॉकी प्रतियोगिताओं में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते आ रही है। जिसमें 7वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता रामानाथामपुरम (तमिलनाडु) 2017, 7वीं जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता भोपाल (मध्यप्रदेश) 2017। 8वीं सब जूनियर व जूनियर बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता हिसार (हरियाणा) व भोपाल (मध्यप्रदेश) 2018 शामिल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news