खेल

हैरी ब्रूक की जगह दिल्ली कैपिटल्स में आए लिजाद विलियम्स
08-Apr-2024 2:00 PM
हैरी ब्रूक की जगह दिल्ली कैपिटल्स में आए लिजाद विलियम्स

नई दिल्ली, 8 अप्रैल। आईपीएल 2024 में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ शामिल किया है। वे हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए हैं।

आईपीएल ने सोमवार को एक बयान में कहा, 2021 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से विलियम्स ने दो टेस्ट, चार वनडे और 11 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है।

लिजाद विलियम्स को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

इंग्लैंड की टीम के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रूक निजी कारणों का हवाला देकर आईपीएल 2024 शुरु होने के पहले ही टूर्नामेंट से हट चुके थे। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछली नीलामी में 4 करोड़ रुपए में हैरी ब्रूक को खरीदा था।

 (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news