ताजा खबर

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू और तेदेपा के सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात
05-Jul-2024 9:55 AM
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू और तेदेपा के सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात

नयी दिल्ली, 4 जुलाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसदों से मुलाकात की और इस दौरान देश व राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार 'विकसित भारत' और 'विकसित आंध्र प्रदेश' के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है।

अमित शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन चंद्रबाबू नायडू गारू और तेदेपा के सांसदों के साथ बैठक की। हमने देश और राज्य की प्रगति में तेजी लाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। राजग सरकार विकसित भारत और विकसित आंध्र प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।’’

नायडू के नेतृत्व वाली तेदेपा राजग की एक महत्वपूर्ण सहयोगी पार्टी है, जिसके 16 लोकसभा सांसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को समर्थन दे रहे हैं। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news