ताजा खबर
![कुएं में लकड़ी निकालने उतरे पांच ग्रामीणों की मौत कुएं में लकड़ी निकालने उतरे पांच ग्रामीणों की मौत](https://dailychhattisgarh.com/uploads/article/1720158256GLOGO.jpg)
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 5 जून। जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत की खबर है। कहा जा रहा है कि ग्रामीण कुएं में लकड़ी निकालने उतरे थे। जहरीली गैस से मृत्यु की आशंका जताई जा रही है।सीएम विष्णुदेव साय ने घटना को अत्यंत दुःखद बताया है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से कुंए का उपयोग नहीं हो रहा था और उसे ढंक दिया गया था। जहरीली गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। पुलिस भी पहुंची है। पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आसपास लोगों से और भी जानकारी जुटा जा रही है कैसे इतनी बड़ी घटना घट गई और ग्राम किकिरदा की इस घटना से पूरे गांव सकते में है।