ताजा खबर

ई साक्ष्य और आईओ मितान एप्स का प्रयोग करने 600 पुलिस जवानों ने लिया प्रशिक्षण
05-Oct-2024 11:28 AM
ई साक्ष्य और आईओ मितान एप्स का प्रयोग करने 600 पुलिस जवानों ने लिया प्रशिक्षण

बिलासपुर, 5 अक्टूबर। बिलासपुर रेंज के अंतर्गत जिलों में ई साक्ष्य और आईओ मितान एप्लिकेशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सीसीटीएनएस शाखा पुलिस मुख्यालय के सहयोग से एकदिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रेंज के राजपत्रित अधिकारियों, थाना,चौकी प्रभारियों, विवेचकों और सीसीटीएनएस ऑपरेटरों को प्रशिक्षित किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि 1 जुलाई 2024 से तीन नए कानून लागू होने के बाद से ई साक्ष्य एप्लिकेशन का महत्व बढ़ गया है। इन कानूनों के तहत आपराधिक मामलों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य का संग्रहण, पीड़ित और गवाहों के कथन, तलाशी और जप्ती के दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी का प्रावधान अनिवार्य हो गया है। ई साक्ष्य एप्लिकेशन, जो राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित किया गया है, विवेचकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में साक्ष्य रिकॉर्ड करने, संरक्षित करने और प्रमाणपत्र प्राप्त करने में मदद करता है। इस एप के माध्यम से रिकॉर्ड किए गए साक्ष्यों को ई साक्ष्य पोर्टल पर क्लाउड में अपलोड किया जा सकता है और वीडियो, फोटो व प्रमाणपत्र को डाउनलोड भी किया जा सकता है।

इसी प्रकार, आईओ मितानएप्लिकेशन, जो पुलिस मुख्यालय द्वारा विकसित किया गया है, अपराध की विवेचना में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र करने में मदद करता है। पुलिस अधिकारियों को इन दोनों एप्स का  आपराधिक मामलों में अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए।

कार्यशाला में सीसीटीएनएस शाखा के अधिकारियों सत्यप्रकाश उपाध्याय, शेखर देवनाथ, और पुरुषोत्तम वर्मा ने ई साक्ष्य और आईओ मितान एप्स के उपयोग पर विस्तृत और सरल प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया।

इस कार्यशाला को सफल बनाने में दीपमाला कश्यप, पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा), बिलासपुर का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक विकास पाटले का सहयोग रहा।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news