खेल

टोक्यो पैरालम्पिक-2020 का कार्यक्रम घोषित
03-Aug-2020 1:30 PM
टोक्यो पैरालम्पिक-2020 का कार्यक्रम घोषित

टोक्यो 3 अगस्त (आईएएनएस)| टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक आयोजन समिति ने सोमवार को अगले साल होने वाले पैरालम्पिक खेलों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह खेल अगले साल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक खेले जाएंगे।

इन खेलों में 21 जगहों पर 22 खेलों की 539 स्पर्धाएं होंगी। ओलम्पिक खेलों और पैरालम्पिक खेलों का आयोजन इसी साल होना था लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है।

आयोजकों ने एक बयान में कहा, "टोक्यो 2020, अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति और अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति ने अप्रैल में यह तय किया गया था टूर्नामेंट की तैयारी के हर पहलू पर जो प्रभाव पड़ा उसे देखते हुए 2021 का हर सत्र उसी तरह से आयोजित किया जाएगा जिस तरह से 2020 में प्लान किया गया था।"

पहला पदक पैरालम्पिक खेलों की शुरुआत के एक दिन बाद 25 अगस्त को महिला साइकिलिंग में दिया जाएगा। उसी दिन कुल 24 स्पर्धाओं में पदक दिए जाएंगे जिसमें 16 तैराकी, चार व्हीलचेयर फेंसिंग और चार साइकिलिंग में होंगे।

खेलों में एकल स्पर्धाओं में सबसे ज्यादा तादाद में हिस्सा लेंगे। कुल 167 पदक स्पधार्एं होंगी।

उद्घाटन और समापन समारोह ओलम्पिक स्टेडियम में ही होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news