सामान्य ज्ञान
बृहस्पति एक ग्रह है जिसे देवताओं का गुरु कहा जाता है। बृहस्पति का महाकाय लाल धब्बा पृथ्वी से पिछले 300 वर्षों से कुतुहुल का विषय रहा है। यह लाल धब्बा एक 12000& 25000 किमी का अंडाकार क्षेत्र है जो 2 पृथ्वी को अपने में समा सकता है। कुछ अन्य छोटे लेकिन ऐसे ही धब्बे दशकों से देखे गए हंै। अवरक्त किरणों के निरीक्षण और घूर्णन की दिशा से पता चलता है ये महाकाय लाल धब्बा एक उच्च दबाव क्षेत्र है जिसके बादल कुछ ज्यादा ही ऊंचे और आसपास के क्षेत्रों से ठंडे हंै। ऐसे ही क्षेत्र शनि और नेपच्युन पर भी देखे गए हैं। यह अभी तक अज्ञात है कि ये उच्च दबाव के क्षेत्र इतने लम्बे समय तक कैसे बने रहते हैं।
बृहस्पति सूर्य से जितनी ऊर्जा प्राप्त करता है उससे ज्यादा ऊर्जा उत्सर्जित करता है। बृहस्पति का आंतरिक भाग गर्म है, केन्द्रक का तापमान शायद 20 हजार डिग्री केल्विन है जोकि गुरुत्वीय संपीडऩ से उत्पन्न है। बृहस्पति सूर्य के जैसे नाभिकीय संलयन से ऊर्जा नहीं बना सकता है क्योंकि गुरुत्वीय संपीडऩ से प्राप्त ऊर्जा नाभिकीय संलयन प्रारंभ करने के लिये पर्याप्त नहीं है। केन्द्र की यह ऊर्जा बृहस्पति से बाहर नहीं निकल पाती है और बादलों के जटिल प्रवाह को नियंत्रित करती है। शनि और नेपच्युन बृहस्पति के जैसे ही है लेकिन युरेनस कुछ अलग है।
बृहस्पति अपने व्यास मे उतना ही बड़ा है जितना एक गैस ग्रह हो सकता है। यदि उसमे और द्रव्यमान डाला जाए तब भी वह गुरुत्वीय संपीडऩ से उतना ही बड़ा रहेगा। एक तारा इससे ज्यादा बड़ा अपने आतंरिक (नाभिकिय उर्जा) उर्जा श्रोत से ही इससे बड़ा हो सकता है। लेकिन बृहस्पति को तारा बनने के लिये अपने द्रव्यमान से 80 गुणा ज्यादा द्रव्यमान चाहीये।
बृहस्पति का एक विशाल चुंबकीय क्षेत्र है जो कि पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से कहीं ज्यादा शक्तिशाली है। इसका चुंबकीय क्षेत्र 65 करोड़ किमी (शनि की कक्षा से बाहर तक) फैला हुआ है। बृहस्पति के चंद्रमा उसके चुंबकीय क्षेत्र के अंदर ही है। इस चुंबकीय क्षेत्र के कारण बृहस्पति के वातावरण में कुछ उच्च ऊर्जायुक्त कण फंसे रह जाते हैं जो की अंतरिक्ष यान, अंतरिक्ष यात्रियों को हानि पहुंचा सकते हंै। यह पृथ्वी के वान एलन पट्टे के जैसा ही है लेकिन काफी उच्च क्षमता का और मानव के लिये घातक हैं।
राएन गिग्स एक जाने-माने फुटबॉल खिलाड़ी हैं। गिग्स वेल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो ग्रेट ब्रिटेन का हिस्सा है। ग्रेट ब्रिटेन चार देशों का समूह है, जिसमें इंग्लैंड के अलावा वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड आते हैं। वल्र्ड कप में इन देशों को अपने दम पर क्वालीफाई करना पड़ता है और वेल्स सिर्फ एक बार 1958 में विश्व कप के लिए चुना जा सका है। गिग्स जब से खेल रहे हैं, तब से उनकी राष्ट्रीय टीम कभी भी वल्र्ड कप में नहीं पहुंच पाई और इसी वजह से फुटबॉल की दुनिया का बहुत बड़ा हिस्सा गिग्स से अनजान है।
वह इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने कॅरिअर के दौरान हर साल प्रीमियम लीग खेली और हर साल गोल किए। वह बिना थके गेंद के साथ दौडऩे और गोल करने के मौके बनाने में माहिर माने जाते हैं। 2011 के सर्वे में उन्हें मैनचेस्टर यूनाइटेड का अब तक का महानतम खिलाड़ी चुना गया।
क्रिकेट में जिस वक्त सचिन तेंदुलकर ने कदम रखा, लगभग उसी वक्त गिग्स ने रेड डेविल की लाल जर्सी पहनी साल था 1990। सीनियर और जूनियर टीमों को मिला दिया जाए, तो 1985 से अब तक वे मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 953 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके नाम 13 राष्ट्रीय लीग खिताब, दो चैंपियंस लीग खिताब, चार एफए कप और तीन लीग कप आ चुके हैं। सम्मान के नजरिए से वह ग्रेट ब्रिटेन में सबसे ज्यादा सुसज्जित खिलाड़ी हैं। लेकिन इसके बावजूद वह वल्र्ड कप नहीं खेल पाए।
अंधायुग, जाने-माने साहित्यकार धर्मवीर भारती द्वारा रचित यह एक गीतिनाटिका है। इसमें मिथकीय आख्यान का पुन:सृजन किया गया है। कथा का आधार महाभारत है। कथा का संबंध अ_ारह दिनों तक चले महाभारत युद्ध के अ_ारहवें दिन की घटनाओं से है।
महाभारत जो कि एक प्राचीन महाकाव्य है, उसके चरित्रों और घटनाओं को आधुनिक संदर्भ में पुन:सृजित किया गया है। कथाकार की प्रेरणा और परिप्रेक्ष्य आधुनिक है , भले ही कथानक प्राचीन हो। इसमें समकालीन राजनीतिक संदर्भ भी है। अंधायुग में तुलना की गई है महाभारत युग से। महाभारत में 18 दिनों के युद्ध हुआ था। यह घटनाक्रम 18वें दिन का है। कथानक अंतिम रात्रि का है। दुर्योधन की हत्या हो चुकी है। उसके बाद का जो युग है, वह अंधा युग है। द्रोह, पराजय, बदला, हतोत्साह, निराशा प्रजा में व्याप्त है। शासक वर्ग में हतोत्साह की भावना है। इस युद्ध में दोनों पक्षों ने नियमों का उल्लंघन किया। ग़लत निर्णय लिये गए। ग़लत कार्य किया गया। दूसरे विश्वयुद्ध का ध्वंस और तीसरे विश्वयुद्ध की संभावना का त्रास, दोनों मिलकर जिस मानसिकता का निर्माण करते हैं, ‘अंधायुग’ के शुरु के अंशों में उसी की अभिव्यक्ति है।
वर्ष 2014 में ब्राजील में वल्र्ड कप फुटबॉल के मुकाबले होने जा रहे हैं। इस वल्र्ड कप में जो गेंद यानी फुटबॉल इस्तेमाल की जाएगी , उसे ब्रजूका नाम दिया गया है।
जर्मन कंपनी एडीडास की बनी आधिकारिक लाल, काले और सफेद रंग की गेंद को रियो द जनेरो में जारी किया गया है। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ फीफा ने इसे जारी किया है। वल्र्ड कप के मैच 12 जून, 2014 से खेले जाएंगे। इस गेंद की ढाई साल तक जांच की गई है। जिन 6 सौ मौजूदा और पूर्व फुटबॉलरों ने इसका टेस्ट किया है, उनमें अर्जेंटीना के मेसी से लेकर विश्व विजेता स्पेन के गोलकीपर और कप्तान कासियस तक शामिल हैं।
पिछली पीढ़ी के महान खिलाड़ी फ्रांस के जिनेदिन जिदान और जर्मन डिफेंडर बास्टियन श्वानश्टाइगर भी अपनी बूटों से इस गेंद को परख चुके हैं। एसी मिलान, बायर्न म्यूनिख और दूसरे बड़े क्लबों में इस गेंद की आजमाइश हो चुकी है। फीफा ने इसे ब्राजील के सम्मान में तय किया कि जिस दिन इस गेंद को रिलीज किया गया, उस दिन ब्राजील में पैदा हुए हर बच्चे को एक मुफ्त ब्रजूका दिया जाएगा।
ब्रजूका का मतलब स्थानीय भाषा में ब्राजीली होता है। इस नाम के चयन के लिए अच्छा खासा सर्वे किया गया, जिसमें 10 लाख ब्राजीली फैन शामिल हुए। लगभग 70 फीसदी लोगों ने ब्रजूका के हक में वोट किया, जबकि बोसा नोवा और कार्नावालेस्का नाम पर भी काफी चर्चा हुई। ब्राजील में विश्व कप फुटबॉल कुल 12 स्टेडियमों में खेला जाना है।
देवरत्तम विशुद्ध रूप से लोकनृत्य है, जिसे अब तक तमिलनाडु के मदुराई जिले के कोडानगपट्टी के वीरापंड्या काटाबोम्मन राजवंश के वंशजों द्वारा बचाए रखा गया है। वस्तुत: यह वर्ष में एक बार मंदिर के नजदीक किया जाता था और वह भी केवल उस समाज तक ही सीमित था।
लोक साहित्य के शोध विद्वानों ने यह पाया है कि देवरत्तम पुरातन तमिल राजाओं के प्राचीन मुन्थेर कुरूवाई और पिन्थेर कुरूवाई का मिश्रण है। यह युद्ध भूमि से राजा और उसकी सेना के विजयी होकर लौटने पर रथ के सामने और रथ पर किया जाता था। यहां तक कि कभी-कभी राजा और उसके सेना अधिकारी रथ के मंच पर नृत्य करते थे। सैनिक और नर्तकियां पंक्तियां बनाकर रथ के पीछे नृत्य करते थे।
अब, इस नृत्य में कोई गीत नहीं होते, परन्तु केवल उरूमी मेलम, थप्पू मेलम और कभी-कभी लम्बी बांसुरी के ताल पर नृत्य किया जाता है। इस नृत्य का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति नकली दाढ़ी व सीपियों (शेल्स) से सजा हुआ दांतों जैसा दिखने वाला मुखौटा लगाता है। वह पहले नृत्य करता है और दूसरे उसका अनुसरण करते हैं।
1. भारत में खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार -अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष हुई?
(अ)1951 में (ब) 1957 में (स) 1961 में (द) 1964 में
2. डबल फॉल्ट शब्द किस खेल से संबंधित है?
(अ) ब्रिज (ब) गोल्फ (स) क्रिकेट (द) टेनिस
3. निम्नलिखित में से किस खेल की टीम में महिला तथा पुरुष दोनों खिलाड़ी होते हैं?
(अ) कार्फबॉल (ब) नेटबॉल (स) सॉफ्ट बॉल (द) हैण्डबॉल
4. भारत ने ओलम्पिक खेलों में सर्वप्रथम भाग किस वर्ष लिया?
(अ)1924 में पेरिस ओलम्पिक (ब) 1912 में स्टॉकहोम ओलम्पिक (स) 1928 में एमस्टरडम ओलम्पिक (द) 1952 मे हेलसिंकी ओलम्पिक
5. अर्थशास्त्र में स्थैतिक तथा प्रावैगिक शब्दों का प्रयोग सर्वप्रथम किया था?
(अ) माल्थस ने (ब) मिल ने (स) मार्शल ने (द) वालरा ने
6. एक महानगर का तात्पर्य एक ऐसे शहर से है, जिसकी जनसंख्या का आकार हो?
(अ) 10 लाख से अधिक (ब) 15 लाख से अधिक (स) 20 लाख से अधिक (द) 25 लाख से अधिक
7. भारत की मिट्टी में दो तत्वों की कमी उर्वरकों के उपभोग को अधिक आवश्यक बनाती है। ये दो तत्व कौन-कौन से हैं?
(अ) नाइट्रोजन और लोहा (ब) फॉस्फोरस और नाइट्रोजन (स) एल्युमीनियम और लोहा (द) पोटैशियम और फॉस्फोरस
8. निम्नलिखित राष्ट्रमार्गों में से सबसे अधिक लंबाई किसकी है?
(अ) आगरा-मुंबई (ब) चेन्नई-थाणे (स) कोलकाता-हजीरा (द) पुणे-मछतीपत्तनम
9. सांभर झील राजस्थान के निम्नलिखित नगरों में से किसके निकटतम का क्षेत्र है?
(अ) भरतपुर (ब) जयपुर (स) जोधपुर (द) उदयपुर
10. भक्ति आंदोलन का प्रारंभ किसके द्वारा किया गया था?
(अ) अल्वार संतों द्वारा (ब) सूफी संतों द्वारा (स) सूरदास द्वारा (द) तुलसीदास द्वारा
11. ईश्वर से सानिध्य स्थापित करने के लिए किस भक्ति संत ने नृत्य एवं गान (कीर्तन) का माध्यम अपनाया?
(अ) शंकराचार्य (ब) चंडीदास (स) ज्ञानदेव (द) चैतन्य महाप्रभु
12. बनारस एवं इलाहाबाद के तीर्थयात्रा कर की समाप्ति के लिए किसने मुगल बादशाह के सामने बनारस के पंडितों का नेतृत्व किया था?
(अ) हरनाथ (ब) जगनाथ (स) कवीन्द्राचार्य (द) कवि हरिराम
13. अंग्रेज राजपूत सर टामस से निम्न में से किस मुगल शासक के काल में भारत आया?
(अ) अकबर (ब) हुमायूं (स) जहांगीर (द) शाहजहां
14. विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) कनाडा (ब) भारत (स) मैक्सिको (द) अमेरिका
15. कनाडा की सडबरी खान से क्या निकाला जाता है?
(अ) निकेल (ब) चांदी (स) प्लेटिनम (द) इनमें से सभी
16. म्यांमार की बाल्डविन खान किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) चांदी (ब) निकेल (स) तांबा (द) टिन
17. पनिका जनजाति मुख्य रूप से किस प्रदेश में पाई जाती है?
(अ) बिहार (ब) मध्यप्रदेश (स) उत्तरप्रदेश (द) उड़ीसा
18. प्रजाति के बदले नृजाति समूह के प्रयोग का सुझाव किसने दिया है?
(अ) होबेल (ब) क्रोबर (स) स्पेंसर (द) हक्सले
19. दी. चैलेंज ऑफ वल्र्ड पॉवर्टी पुस्तक किसने लिखी है?
(अ) गुन्नार मिर्डल (ब) अल्वा मिर्डल (स) ए.डी. रॉस (द) एस.पी. नगेंद्र
20. भारत में पर्यावरण सुरक्षा आंदोलन का प्रवर्तक किसे कहा जाता है?
(अ) हेमवती नंदन बहुगुणा (ब) स्वामी सहजानंद (स) सुंदरलाल बहुगुणा (द) इनमें से कोई नहीं
21. भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम कब प्रारंभ किया गया था?
(अ) 2 अक्टूबर, 1951 ई. को (ब) 2 अक्टूबर, 1952 ई. को (स) 2 अक्टूबर, 1953 ई. को (द) 2 अक्टूबर, 1954 ई. को
22. किसने कहा है कि अपराध एक सामान्य घटना है?
(अ) लावेज जे. कार (ब) डेविड एब्राहमसेन (स) अलबर्ट के. कोहेन (द) इमाइल दुर्खीम
23. भारत में निम्नलिखित में से कौन सी एक झील में जल की लवणता अधिकतम है?
(अ) डल (ब) चिलिका (स) वुलर (द) सांभर
24. भारत में निम्नलिखित में से कौन से राज्य में काली मिर्च का उत्पादन सबसे अधिक किया जाता है?
(अ) तमिलनाडु (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) आंध्र प्रदेश
25. किसने कहा कि समाजशास्त्र एक कलात्मक विज्ञान है?
(अ) सी.एच. कूले (ब) डब्ल्यू.आई. थॉमस (स) वी. पैरेटो (द) मैक्स वेबर
26. किस वर्ष चौथी पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई?
(अ) वर्ष 1969 (ब) वर्ष 1968 (स) वर्ष1967 (द)वर्ष 1966
27. ओक, बीच, बर्च, वालनट, एल्ब आदि के वृक्ष कहां पाए जाते हैं?
(अ) शीतोष्ण वर्षा वन (ब) मध्य अक्षांशीय पर्णपाती वन (स) भूमध्यसागरीय वन (द) विषुवतीय वन
28. मोन्टाना वन कहां पाए जाते हैं?
(अ) रॉकी पर्वत की पूर्वी ढाल पर (ब) रॉकी पर्वत की पश्चिमी ढाल पर (स) एंडीज पर्वत की पश्चिमी ढाल पर (द) एंडीज पर्वत की पूर्वी ढाल पर
29. किस वन को जंतुओं की दृष्टि से प्राकृतिक प्राणी उद्यान कहा जाता है?
(अ) स्टेपी वन (ब) मानसूनी वन (स) सवाना वन (द) इनमें से सभी को
----
सही जवाब- 1.(स)1961 में, 2.(द) टेनिस, 3.(अ) कार्फबॉल, 4.(स) 1928 में एमस्टरडम ओलम्पिक, 5.(ब) मिल ने, 6.(अ) 10 लाख से अधिक, 7.(ब) फॉस्फोरस और नाइट्रोजन, 8.(स) कोलकाता-हजीरा, 9.(ब) जयपुर, 10.(अ) अल्वार संतों द्वारा,11.(द)चैतन्य महाप्रभु, 12.(स)कवीन्द्राचार्य, 13.(स)जहांगीर,14.(स)मैक्सिको, 15.(द) इनमें से सभी, 16.(अ) चांदी, 17.(ब)मध्यप्रदेश में, 18.(द)हक्सले, 19.(अ)गुन्नार मिर्डल, 20.(स)सुंदरलालबहुगुणा, 21.(ब)2 अक्टूबर, 1952 ई. को, 22.(द) इमाइल दुर्खीम, 23.(द) सांभर,24.(ब)केरल, 25.(ब) डब्ल्यू.आई. थॉमस, 26.(अ)वर्ष 1969, 27.(ब) मध्य अक्षांशीय पर्णपाती वन, 28.(द) एंडीज पर्वत की पूर्वी ढाल पर, 29.(स) सवाना वन।
सवाई माधोपुर, पूर्वी राजस्थान राज्य का एक नगर है। प्राचीनबद्ध सवाई माधोपुर की स्थापना जयपुर नरेश माधो सिंह 1751-1768 ने जयपुर शहर की तर्ज पर योजनाबद्ध तरीके से की थी। यह नगर एक प्रमुख सडक़ अैर रेल जंक्शन है और यहां धातु के सामान तथा कृषि उत्पादों का व्यापार होता है। सवाई माधेपुर हाथ से बने पीतल और तांबे के बर्तनों, वॉर्निश की गई लकड़ी की कारीगरी, कुट्ïटी से बनी वस्तुओं, ताश, खस घास के सुगंधित अर्क के लिए विख्यात है। यहां खाद्य प्रसंस्करण और सीमेंट के कारखाने हैं।
गेहूं मक्का, चावल, जौ, चना, गन्ना और तिलहन इस क्षेत्र की मुख्य फसले हैं तथा यहां सीसा, जस्ता, चांदी और बेंटोनाइट का खनन होता है।
जल पीपल एक प्रकार का औषधीय पौधा है। इसका रंग काला होता है। स्वाद में यह तीखा और सुगंधित होता है। यह काली मिर्च से मिलती - जुलती है। इसकी तासीर शीतल और रूखी होती है। इसकी तुलना छोटी काली मिर्च से की जाती है।
जल पीपल कब्ज को दूर करती है, दिल, दिमाग और नेत्रों को बलवान बनाती है। इसके अलावा रक्त विकार, फोड़े- फुसिंयों और जलन को खत्म करती है। दांतों के दर्द, दस्त, नाक के रोल और खूनी अतिसार जैसे रोगों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
1. भारत का कुल कृषित क्षेत्र 136 मिलियन हेक्टेयर है। इसके कितने प्रतिशत भाग पर कृत्रिम सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध हैं?
(अ) 25 प्रतिशत (ब) 35 प्रतिशत (स) 50 प्रतिशत (द) 65 प्रतिशत
2. नौवें दशक में औद्योगिक क्षेत्र का सबसे तेजी से विकसित होने वाला भाग निम्नलिखित में से कौन था?
(अ) उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (ब) अन्य उपभोक्ता वस्तुएं (स) पूंजी वस्तुएं (द) खनन संबंधी उद्योग
3. औद्योगिक नीति, 1948 में वायुयान तथा जलयान निर्माण को किस वर्ग में रखा गया था?
(अ) सार्वजनिक क्षेत्र (ब) निजी क्षेत्र (स) मिश्रित क्षेत्र (द) सरकारी नियंत्रण वाला क्षेत्र
4. अप्रैल, 1990 में भारतीय औद्योगिक विकास बैंक के सहायक के रूप में निम्न में से किसकी स्थापना की गई?
(अ) भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (ब) भारतीय औद्योगिक ऋण एवं निवेश निगम (स) भारतीय औद्योगिक पुननिर्माण बैंक (द) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक
5. भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची को किस संशोधन के द्वारा वर्तमान रूप दिया गया?
(अ) प्रथम संशोधन द्वारा (ब) आठवें संशोधन द्वारा (स) नौवें संशोधन द्वारा(द) 42वें संशोधन द्वारा
6. एशिया की विशाल नदी मेकांग निम्नलिखित में से किस देश में नहीं बहती?
(अ) चीन (ब) मलेशिया (स) कंबोडिया (द) लाओस
7. निम्नलिखित देशों में से किसके साथ लाटविया की सीमाएं नहीं लगती हैं?
(अ) रुस (ब) एस्टोनिया (स) लिथुआनिया (द) पोलैंड
8. निम्नलिखित नगरों में से माध्य समुद्र तल से किसकी ऊंचाई अधिकतम है?
(अ) बंगलौर (ब) दिल्ली (स) जोधपुर (द) नागपुर
9. निम्नलिखित राज्यों में से किसका क्षेत्रफल सबसे कम है?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) गुजरात (स) कर्नाटक (द) तमिलनाडु
10. अलाउद्दीन खिलजी के राजस्व व्यवस्था और लगान व्यवस्था में सुधार का मुख्य उद्देश्य था?
(अ) एक शक्तिशाली और निरंकुश राज्य की स्थापना (ब) साम्राज्य विस्तार की लालसा (स) मंगोल आक्रमण से सुरक्षा के लिए एक बड़ी सेना के रख रखाव के लिए (द) उपरोक्त सभी
11. सबसे अधिक बार और सर्वाधिक भीषण मंगोल आक्रमण किस सल्तनतकालीन सुल्तान के समय में हुआ?
(अ) अलाउद्दीन खिलजी (ब) इल्तुतमिश (स) मोहम्मद बिन तुगलक (द) फिरोजशाह तुगलक
12. क्राइम एंड कस्टम इन सेवेज सोसाइटी पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) एस.सी. दुबे (ब) डी. एन. मजूमदार (स) बी. मेलिनावस्की (द) ए. आर. रैडक्लिफ-ब्राउन
13. मिताक्षरा और दायभाग क्या है?
(अ) वर्ण व्यवस्था से संबंधित चिंतन के दो सम्प्रदाय (ब) फसल की कटाई से संबंधित ग्रामीण भारत के दो त्योहार (स) वैदिक युग के दो दार्शनिक(द) पितृवंशीय हिंदुओं में संपत्ति के उत्तराधिकार को निर्देशित करने वाले दो प्रमुख सिद्घांत
14. महासागर में सबसे अधिक गहराई प्रशांत महासागर के मेरियाना गर्त की है, जो है?
(अ) समुद्रतल से 9 हजार 200 मीटर नीचे (ब) समुद्रतल से 10 हजार 500 मीटर नीचे (स) समुद्रतल से 11 हजार 33 मीटर नीचे (द) समुद्रतल से 11500 मीटर नीचे
15. निम्नलिखित में से कौन सा महासागरीय गर्त प्रशांत महासागर में स्थित नहीं है?
(अ) मेरियाना (ब) मिण्डनाओ (स) टोंगा (द) प्यूर्टोरिको
16. कला की गांधार शैली का सर्वाधिक विकास किसके समय में हुआ?
(अ) अशोक (ब) कनिष्क (स) चंद्रगुप्त मौर्य (द) बिंदुसार
17. कनिष्क के शासनकाल की सर्वाधिक महत्वपूर्ण घटना कौन-सी थी?
(अ) बौद्ध धर्म का भारत से बाहर प्रसार (ब) जैन धर्म का पुन: उदय (स) चतुर्थ बौद्ध संगीति (द) कला की गांधार शैली का विकास
18. मौर्योतर काल का सर्वाधिक विकसित उद्योग कौन सा था?
(अ) धातुकर्म (ब) मृदभांड (स) रत्नाभूषण (द) वस्त्र उद्योग
19. मौर्य एवं मौर्योत्तर काल में पश्चिमी भारत का सर्वाधिक महत्व पूर्ण बंदरगाह था?
(अ) सोपारा (ब) भरुकच्छ (स) कल्याण (द) उपरोक्त सभी
20. गुप्तकाल में आयात की जाने वाली महत्वपूर्ण वस्तुएं कौन-सी थी?
(अ) चीना रेशम-चीन (ब) हाथी दांत-इथोपिया (स) घोड़े-अरब, ईरान, बैक्ट्रिया (द) उपरोक्त सभी
21. प्राचीन काल में ऋण पर लिए धन पर ब्याज की दर जाति के अनुसार अलग-अलग थी। निम्नलिखित में सर्वाधिक ब्याज वसूला जाता था?
(अ) क्षत्रिय से (ब) ब्राह्मण से (स) वैश्य से (द) शूद्र से
22. वर्ष 1848 में निम्नलिखित में से किसने भारत में लोक निर्माण विभाग प्रारंभ किया?
(अ) लॉर्ड विलियम बेटिंक (ब) लॉर्ड डलहौजी (स) लॉर्ड वेलेजली (द) लॉर्ड कार्नवालिस
23. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस का तीन बार अध्यक्ष चुना गया?
(अ) दादाभाई नौरोजी (ब) सुरेंद्रनाथ बनर्जी (स) गोपाल कृष्ण गोखले (द) शंकरन नायर
24. एक रुपए के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?
(अ) वित्त मंत्रालय के सचिव के (ब) गवर्नर, भारतीय रिजर्व बैंक का (स) वित्त मंत्री का (द) इनमें से किसी के नहीं
25. भारत में रुपए का अवमूल्यन पहली बार जिस वर्ष किया गया था, वह था?
(अ) 1949 (ब) 1966 (स) 1972 (द) 1990
----
सही जवाब- 1.(ब) 35 प्रतिशत, 2.(अ) उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, 3.(स) मिश्रित क्षेत्र, 4.(द) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक, 5. (अ) प्रथम संशोधन द्वारा, 6.(ब) मलेशिया, 7.(द) पोलैंड, 8.(अ) बंगलौर, 9.(द) तमिलनाडु, 10.(द) उपरोक्त सभी, 11.(अ) अलाउद्दीन खिलजी, 12.(स)बी. मेलिनावस्की, 13.(द)पितृवंशीय हिंदुओं में संपत्ति के उत्तराधिकार को निर्देशित करने वाले दो प्रमुख सिद्घांत, 14.(स) समुद्रतल से 11हजार 33 मीटर नीचे, 15.(द)प्यूर्टोरिको, 16.(ब) कनिष्क, 17.(स) चतुर्थ बौद्ध संगीति, 18.(द)वस्त्र उद्योग, 19.(ब)भरुकच्छ, 20.(द) उपरोक्त सभी, 21.(द)शूद्र से, 22.(ब)लॉर्ड डलहौजी, 23.(अ) दादाभाई नौरोजी, 24.(अ)वित्त मंत्रालय के सचिव के, 25.(अ) 1949 ।
लातिन अमेरिका के कई देशों से होकर बहने वाली दुनिया की सबसे बड़ी नदियों में शामिल अमेजन नदी की सतह से लगभग 13 हजार फुट नीचे एक और विशाल जलधारा बह रही है। इसे ही हमजा नदी नाम दिया गया है।
इस बात की सूचना डॉ मन्नथल वलिया हमजा ने 17 अगस्त 2011 को रियो डि जेनेरियो में आयोजित इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ द ब्राजीलियन सोसायटी आफ जियोग्राफि़क्स में दी। डॉ. हमजा अपनी टीम के साथ पिछले 40 वर्षों से भी अधिक समय से रियो डि जेनेरियो की राष्ट्रीय वेधशाला में इस क्षेत्र के बारे में अनुसंधान कर रहे हैं। भारतीय मूल के भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. वलिया हमजा के नेतृत्व में खोजी गई इस नदी का नाम उन्हीं के नाम पर हमजा रखा गया है।
सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास ने इस क्षेत्र में 1970 के दशक में तेल के 242 कुएं खोदे थे जिनके तापमान में काफी विभिन्नता थी। इसी के आधार पर वैज्ञानिकों के दल ने इस क्षेत्र में जांच की जिसमें अमेजन नदी के ठीक नीचे लगभग 13 हजार फुट (लगभग तीन से चार किलोमीटर) की गहराई पर एक विशाल जलधारा का पता चला। वेधशाला के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस भूमिगत नदी की लंबाई अमेजन नदी के लगभग बराबर यानी छह हजार किलोमीटर है। वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक इस नदी में प्रति सेकंड तीन हजार घन मीटर पानी बहता है। यह नदी दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की सबसे बड़ी नहीं अमेजन की तरह एंडीज पर्वत माला से निकलकर पश्चिम से पूर्व की ओर अटलांटिक महासागर में गिरती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस भूमिगत नदी के कारण ही अमेजन नदी के मुहाने पर पानी अपेक्षाकृत कम खारा है।
विज्ञान ने हमें बताया है कि समुद्र के भीतर भी पानी, पहाड़, जीव-जंतुओं और वनस्पति का अनोखा संसार है। मगर जमीन के नीचे नदियां बहती होंगी और सागर उद्वेलित होते होंगे, यह अजीब बात है।
भौगोलिक रूप से यह एक असाधारण बात है कि अमेजन के लगभग लगभग समानान्तर पृथ्वी के भीतर भी उतनी ही विराट नदी बह रही है, यानी ब्राजील में हमारी धरती की क्रस्ट में दो विभिन्न स्तरों पर बहती दो नदियों की एक प्रणाली है। अमेजन नदी जहां एक किलोमीटर से सौ किलोमीटर तक चौड़ी है। वहीं हमजा नदी की चौड़ाई दो सौ किलोमीटर से चार सौ किलोमीटर तक है। मगर अमेजन की तुलना में हमजा कहीं कम वेग से बहती है। अमेजन का वेग है पांच मीटर प्रति सेकण्ड , जबकि हमजा का वेग है एक मिलीमीटर प्रति सेकण्ड। हमजा नदी के अस्तित्व का पता तब चला जब तेल के 241 निष्क्रिय कुंओं में गहराई के विभिन्न स्तरों पर तापमान में असामान्य उतार चढ़ाव देख गया। दूसरी ओर इसके पूर्व भूमिगत सागर का पता सन 2007 में तब चला था, जब कुछ सीलन भरे क्षेत्रों के कारण भूकंपनीय तरंगों के धीमा पडऩे पर उन इलाकों में जांच की गई। यह जल राशि इण्डोनेशिया से लेकर रूस तक सात सौ किलोमीटर से लेकर चौदह सौ किलोमीटर की गहराई में फैली है। इसे भूमिगत सागर का नाम दिया गया।
किष्किन्धा काण्ड , रामायण का एक अंश है। इस काण्ड में पम्पासरोवर पर स्थित राम से हनुमानजी का मिलन, सुग्रीव से मित्रता, सुग्रीव द्वारा बालि का वृत्तान्त-कथन, सीता की खोज के लिए सुग्रीव की प्रतिज्ञा, वालि-सुग्रीव युद्ध, राम के द्वारा वालि का वध, सुग्रीव का राज्याभिषेक तथा वालिपुत्र अंगद को युवराज पद, वर्षा ऋतु वर्णन, शरद ऋतु वर्णन, सुग्रीव तथा हनुमान जी के द्वारा वानरसेना का संगठन, सीतान्वेषण हेतु चारों दिशाओं में वानरों का गमन, हनुमान का लंका-गमन, सम्पाति-वृत्तान्त, जाम्बवन्त का हनुमान को समुद्र-लंघन हेतु प्रेरित करना तथा हनुमानजी का महेन्द्र पर्वत पर आरोहण आदि विषयों उल्लेख मिलता है।
किष्किन्धाकाण्ड में 67 सर्ग तथा 2 हजार 455 श्लोक हैं। धार्मिक दृष्टि से इस काण्ड का पाठ मित्रलाभ तथा नष्टद्रव्य की खोज हेतु करना उचित है।
बधारा (अंग्रेजी- eriolaena quni) एक प्रकार का औषधीय युक्त पौधा है। हिन्दी में इसे बधारा, भेदेरा कहते हैं। संस्कृत में- गोपामुद्रा, मराठी में लहाण शिवन, सिवनी, गुजराती में लटकेसरनुझाड़, लैटिन में एरियोलेना कुनी कहते हैं।
बधारा कड़वा, तीखा, सुंगधित, पिच्छिल, शांति वद्र्धक, मूत्र वद्र्धक, कामशक्तिवद्र्धक, कफनाशक, होता है। कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, उपदंश, प्रमेह और सूजाक आदि विकारों के इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
तेलंगाना का अर्थ है ‘तेलुगू भाषियों की भूमि’। हैदराबाद को भारतीय सेना द्वारा 17 सितंबर 1948 में भारत में शामिल किया गया जबकि हैदराबाद के तत्कालीन निजाम इसे एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाना चाहते थे। मद्रास राज्य के कुछ हिस्सों तथा वर्तमान तेलंगाना के जिलों को शामिल करके तेलुगू भाषियों के लिए आंध्र प्रदेश राज्य का गठन 1956 में किया गया था। अब केन्द्र सरकार ने तेलंगाना राज्य के गठन की अनुमति प्रदान कर दी है।
तेलंगाना राज्य का भौगोलिक क्षेत्र अविभाजित आंध्र प्रदेश के 23 जिलों में से 10 जिलों में फैला होगा। तेलंगाना में कुल 10 जिले हैं- अदीलाबाद, खम्मम, ग्रेटर हैदराबाद, मेदक, रंगारेड्डी, नालगोंडा, महबूबनगर, वारंगल, करीमनगर और निजामाबाद। आंध्रप्रदेश राज्य की कुल 42 लोकसभा सीटों और 294 विधानसभा सीटों में से तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटों और 119 विधानसभा सीटें दिए जाने की संभावना है।
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन के अंतर्गत लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए पुस्तकालयों के उन्नयन के संस्कृति मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी 28 नवम्बर 2013 को दी है।
इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों, अनुसंधानकर्ताओं, वैज्ञानिकों, कलाकारों, विकलांगजनों और आम लोगों को लाभ प्राप्त होना है। कार्यक्रम पर 12वीं पंचवर्षीय योजना में 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत भारत के बारे में और भारत में सृजित जानकारी संबंधी डिजिटल संसाधनों का व्यापक डाटाबेस तैयार करने में सहायता के लिए वास्तविक राष्ट्रीय पुस्तकालय बनाने की व्यवस्था है। इस डाटाबेस को मुफ्त रूप से एक्सेस किया जाना है। इसके अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय के तहत 6 पुस्तकालय, राज्यों में 35 केंद्रीय पुस्तकालय और 35 जिला पुस्तकालय खोले जाएंगे। इनमें आर्थिक दृष्टि से पिछड़े जिलों को वरीयता देते हुए उनमें मॉडल पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। वहीं राज्यों में 629 जिला पुस्तकालय नेटवर्क संपर्क सुविधा प्रदान की जाएगी।
बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश राज्य का हिस्सा है। 15अगस्त 2003 को पूर्व निमाड़ खण्डवा से अलग करके इसे जिले बनाया गया । इसका जिला मुख्यालय बुरहानपुर नगर है ।
बुरहानपुर नगर ताप्ती नदी के किनारे स्थित है। ईस्वी सन् 1400 के आसपास राजकुमार नासिर खान ने इस नगर की स्थापना की थी। यह नगर मुगलों के काल में कुछ समय तक राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित था। ऐतिहासिक बुरहानपुर नगर का नाम शेख़ बुरहान-उद्-दीन के नाम पर पड़ा। नगर में कई ऐतिहासिक भवन हैं जिनका कला और स्थापत्य इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। जैसे कि बीवी की मस्जिद, जामी मस्जिद, बादशाही किला, नासिरखान और आदिल शाह की मजार, राजा की छतरी, खूनी भण्डारा आदि। सिखों के धार्मिक स्थल के रूप में भी बुरहानपुर अपना महत्व रखता है ।
राजप्रतिनिधियों (वाइसराय) का स्थान होने से इस नगर का काफी विस्तार किया गया था और इसे बहुत सजाया गया था। आइन-ए-अकबरी में बुरहानपुर का उल्लेख उद्यानों की नगरी के रूप में किया गया है, जिसमें कुछ में चंदन उगाया जाता था। जैसा कि उद्योग और बैकिंग, व्यापार तथा वाणिज्य के अध्यायों में बताया गया है, बुरहानपुर को अपने उच्च कोटि के मलमल वस्त्र निर्माण, सोने के तार खींचने और अन्य संबद्ध उद्योगों और शिल्पों के लिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त थी।
1. पेन ड्राइव क्या है?
(अ) एक चुंबकीय द्वितीयक भंडारक इकाई (ब)एक हटाई न जाने वाली द्वितीयक भंडारक इकाई (स) एक स्थाई द्वितीयक भंडारक इकाई (द) इनमें से कोई नहीं
2. पर्सनल कंप्यूटर के विकास का श्रेय निम्न में से किस कंपनी को दिया जाता है?
(अ) एचसीएल (ब) आईबीएम (स) सी-डेक (द) एचपी
3. कंप्यूटर का सबसे प्रमुख अंग है?
(अ) मदर बोर्ड (ब) की बोर्ड (स) माउस (द) सीडी रोम
4. वह यंत्र, जो डिजीटल संकेतों को एनालॉग संकेत में बदलता है, कहलाता है?
(अ) माउस (ब) प्रिंटर (स) मॉडम (द) इनमें से कोई नहीं
5. वह भक्ति संत कौन थे, जिनके बारह शिष्य थे, जिनमें नाई, जुलाहे, कसाई आदि शामिल थे?
(अ) वल्लभाचार्य (ब) रामानंद (स) रहीम (द) नामदेव
6. शुद्घ अद्वैत का सिद्घांत का प्रतिपादित निम्नलिखित में से किसने किया था?
(अ) वल्लभाचार्य (ब) माधवाचार्य (स) रामानुज (द) नरसी मेहता
7. भारत में फिरदौस सिलसिला की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
(अ) बदरूद्दीन (ब) शेख हुसैन बल्खी (स) शेख अहमद सरहिंदी (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
8. अकबर के दरबार में प्रसिद्घ संगीतज्ञ तानसेन का असली नाम क्या था?
(अ) महानंद पांडे (ब) लाल कलवंत (स) बाज बहादुर (द) रामतनु पांडे
9. निम्नलिखित में से कौन कैबिनेट मिशन का सदस्य नहीं था?
(अ) सर स्टैफोर्ड क्रिप्स (ब) ए.वी. अलेक्जेण्डर (स) रैडक्लिफ (द) पेथविक लॉरेन्स
10. निम्नलिखित कर निर्धारण प्रणालियों में से किसके अंतर्गत ब्रिटिश सरकार कृषकों से सीधे राजस्व एकत्रित करती थी?
(अ) जमींदारी (ब) रैयतवारी (स) अन्नावारी (द) देसाइवारी
11. अर्थव्यवस्था की वैसी स्थिति, जिसमें मुद्रा स्फीति के साथ मंदी मंदी की स्थिति होती है, कहलाती है?
(अ)इन्फ्लेक्शन (ब) स्टेगफ्लेशन(स)रिफ्लेशन (द) एमोर्टाइजेशन
12. मुद्रा की से बाजार की वस्तुएं?
(अ) सस्ती हो जाती है (ब) महंगी हो जाती है (स) प्रचुरता से मिलती है (द) बिल्कुल नहीं मिलती है
13. लगातार बढ़ती कीमतों की प्रक्रिया होती है?
(अ)मंदी (ब)अति उत्पादन (स) मुद्रा स्फीति (द) मुद्रा अवस्फीति
14. पनीर किसका एक उदाहरण है?
(अ) जैल (ब) सोल (स) इमल्सन (द) एरोसोल
15. फ्लोरोसेंट ट्यूब में निम्नलिखित में से कौन सी गैस भरी जाती है?
(अ) निऑन (ब) सोडियम (स) मर्करी (द) आर्गन के साथ मर्करी वेपर
16. प्रसिद्ध लेखक अश्वघोष एवं नागार्जुन किस वंश की समकालीन विभूतियां थी?
(अ) कुषाण वंश (ब) मौर्य वंश (स) गुप्त वंश (द) वर्धन वंश
17. निम्नलिखित उत्तर भारतीय नगरों में किसे रेशम उत्पादन का मुख्य केंद्र माना जाता था?
(अ) वाराणसी (ब) मथुरा (स) तक्षशिला (द) उज्जयिनी
18. क्रिकेट के लिए प्रसिद्घ वानखेड़े स्टेडियम निम्नलिखित में से किस शहर में है?
(अ) दिल्ली (ब) मुंबई (स) कोलकाता (द) बैंगलोर
19. प्रवासी भारतीय दिवस निम्नलिखित में से कौन से दिन मनाया जाता है?
(अ) 9 मार्च (ब) 9 फरवरी (स) 9 जनवरी (द) 19 फरवरी
20. सत्यम निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में कार्यरत थी?
(अ) कपड़ा (ब) खनन (स) फार्मा (द) इनमें से कोई नहीं
21. भारत में निम्नलिखित में से कौन सा एक सबसे लंबा राष्टï्रीय राजमार्ग है?
(अ)एनएच-2 (ब)एनएच-7 (स) एनएच-8 (द) एनएच-31
22. निम्नलिखित में से किस एक स्थान पर वन आच्छादन मानचित्रण, वन सामग्री सूची एवं दूर संवेदन और त्रढ्ढस् के क्षेत्र में प्रशिक्षण में लगी राष्टï्रीय संस्था, भारतीय वन सर्वेक्षण अवस्थित है?
(अ) देहरादून (ब) इटानगर (स) अहमदाबाद (द) आईजोल
23. निम्नलिखित में से किस वर्ष में पहली रेलवे लाइन बंबई और थाणे के बीच डाली गई थी?
(अ) 1853 (ब) 1854 (स) 1856 (द) 1858
24. भारत ने निम्नलिखित में से किस देश के साथ करार किया ताकि अंतरराष्टï्रीय समुद्री सरहद रेखा पार करने वाले मछुआरों की समस्या से आसानी से निपटा जा सके?
(अ) बांग्लादेश (ब) श्रीलंका (स) पाकिस्तान (द) म्यांमार
25. विश्व विकास रिपोर्ट-2009 जारी की गई थी, हर वर्ष विश्व विकास रिपोर्ट का प्रकाशन कौन करता है?
(अ) एशियाई विकास बैंक (ब) विश्व बैंक (स) अंतरराष्टï्रीय मुद्रा कोष (द) संयुक्त राष्टï्र संघ
26. जनसंख्या वितरण को प्रदर्शित करने की सर्वोत्तम विधि निम्र में से कौन सी है?
(अ)आइसोप्लेथ (ब) कॉरोप्लेथ (स) विषम छायांकन (द) बिंदु
27. शुष्क प्रदेश में अद्र्धचंद्राकर निक्षेप वाली स्थालकृति को क्या कहते हैं?
(अ) इर्ग (ब) लोयस (स) बरखान (द) सोफ्
28. निम्नलिखित में से कौनसा वन भारत में आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?
(अ) ज्वारीय वन (ब) सदाबहार वन (स) कांटेदार वन (द) पतझड़ वाले वन
29. भारत का वह राज्य कौन सा है, जहां वनीय आवरण का सर्वाधिक प्रतिशत पाया जाता है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) मिजोरम (स) ओडि़शा (द) केरल
----
सही जवाब- 1.(स) एक स्थाई द्वितीयक भंडारक इकाई, 2.(ब) आईबीएम, 3.(अ) मदर बोर्ड, 4.(स) मॉडम, 5.(ब) रामानंद, 6.(अ) वल्लभाचार्य, 7.(अ) बदरूद्दीन, 8.(द) रामतनु पांडे, 9.(स) रैडक्लिफ, 10.(ब) रैयतवारी, 11.(ब) स्टेगफ्लेशन, 12.(ब) महंगी हो जाती है, 13.(स) मुद्रा स्फीति, 14.(अ) जैल, 15. (द) आर्गन के साथ मर्करी वेपर, 16.(अ) कुषाण वंश, 17.(अ) वाराणसी, 18.(ब) मुंबई, 19.(स) 9 जनवरी, 20.(द)इनमें से कोई नहीं, 21.(स) एनएच-8, 22.(अ) देहरादून, 23.(अ) 1853, 24.(ब) श्रीलंका, 25.(ब) विश्व बैंक, 26.(द) बिंदु, 27.(स) बरखान, 28.(द) पतझड़ वाले वन, 29.(स) ओडि़शा।
गंगा का उद्गम स्थल हिमालय पर्वत की दक्षिण श्रेणियां हैं। प्रवाह के प्रारंभिक चरण में भारत के राज्य में दो नदियां अलकनन्दा और भागीरथी निकलती हैं। अलकनन्दा की सहायक नदी धौली, विष्णु गंगा तथा मंदाकिनी है। भागीरथी गोमुख स्थान से 25 किमी लम्बे गंगोत्री हिमनद से निकलती है। भागीरथी और अलकनन्दा देव प्रयाग में संगम करती है यहां से वह गंगा के रुप में पहचानी जाती है। भारत के विशाल मैदानी इलाके से होकर बहती हुई गंगा बंगाल की खाड़ी में बहुत सी शाखाओं में विभाजित होकर मिलती है। इनमें से एक शाखा का नाम हुगली नदी भी है जो कोलकाता के पास बहती है, दूसरी शाखा पद्मा नदी बांग्लादेश में प्रवेश करती है। इस नदी की पूरी लंबाई लगभग 2507 किलोमीटर है। गंगा और बंगाल की खाड़ी के मिलन स्थल पर बनने वाले मुहाने को सुंदरवन के नाम से जाना जाता है जो विश्व की बहुत सी प्रसिद्ध वनस्पतियों और प्रसिद्ध बंगाल टाईगर का निवास स्थान है।
यमुना नदी यों तो अपने आप में एक स्वतंत्र और बड़ी नदी है, गंगा में प्रयाग यानी इलाहाबाद में आकर मिलती है। अलकनन्दा नदी गंगा की सहयोगी नदी हैं। यह गंगा के चार नामों में से एक है। चार धामों में गंगा के कई रूप और नाम हैं। गंगोत्री में गंगा को भागीरथी के नाम से जाना जाता है, केदारनाथ में मंदाकिनी और बद्रीनाथ में अलकनन्दा। यह उत्तराखंड में शतपथ और भगीरथ खडक़ नामक हिमनदों से निकलती है। यह स्थान गंगोत्री कहलाता है। अलकनंदा नदी घाटी में लगभग 229 किमी तक बहती है। देव प्रयाग या विष्णु प्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी का संगम होता है और इसके बाद अलकनंदा नाम समाप्त होकर केवल गंगा नाम रह जाता है। अलकनंदा चमोली टेहरी और पौड़ी जिलों से होकर गुजऱती है।.गंगा के पानी में इसका योगदान भागीरथी से अधिक है। हिंदुओं का प्रसिद्ध तीर्थस्थल बद्रीनाथ और अलकनंदा के तट पर ही बसा हुआ है। तिब्बत की सीमा के पास केशवप्रयाग स्थान पर यह आधुनिक सरस्वती नदी से मिलती है। केशवप्रयाग, बद्रीनाथ से कुछ ऊंचाई पर स्थित है।
कपड़ों की रानी कहा जाने वाला रेशम ऐतिहासिक दृष्टि से भारत के सबसे महत्वपूर्ण उद्योगों में से एक रहा है। भारत में आज रेशम उद्योग में 7 लाख से ज्यादा कृषक परिवार काम कर रहे हैं, जो मुख्यत: पश्चिम बंगाल, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में केंद्रित हैं। रेशम उत्पादन में भारतीय रेशम उद्योग का विश्व में दूसरा स्थान है जिसकी कुल रेशम उत्पादन में 18 फीसदी की हिस्सेदारी है।
नए बदलावों द्वारा भारतीय रेशम उद्योग ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर बेहतर विकास का प्रदर्शन किया है। भारतीय रेशम उद्योग से 60 लाख श्रमिकों के साथ-साथ छोटे और सीमांत किसान भी जुड़े हुए हैं। रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कपड़ा मंत्रालय द्वारा कई नई पहल की जा रही हैं। कच्चे रेशम का उत्पादन, जिसमें मलबरी, टस्सर, इरी, मूंगा शामिल हैं, का उत्पादन 2010-11 में 16 हजार 360 मीट्रिक टन से बढक़र 2012-13 में 18 हजार 272 मीट्रिक टन हो गया । रेशम के धागे के उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की गई है । रेशम के धागे का उत्पादन 2010-11 में 880 मीट्रिक टन से बढक़र 2012-13 में 1 हजार 155 मीट्रिक टन हो गया। केंद्रीय रेशम बोर्ड के माध्यम से भारत सरकार ने रेशम उद्योग को विकसित करने और रेशम का उत्पादन बढ़ाकर वैश्विक बाजारों में इसे और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने हेतु कुछ कदम उठाए हैं । शोध और विकास प्रणालियों को बढ़ावा देना, जापान अंतर्राष्टीय सहयोग एजेंसी की मदद से बिवोल्टाइन ब्रिड को विकसित करना, रेशमकीट बीज अधिनियम लागू करना आदि कपड़ा मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों में शामिल है। रेशम बोर्ड के माध्यम से कपड़ा मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों में राज्य रेशम उत्पादन विभागों के सहयोग से एक केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना का भी कार्यान्वयन किया जा रहा है ।
केंद्रीय रेशम बोर्ड के केंद्रीय रेशम उत्पादन प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से भारत सरकार बुनाई क्षेत्र सहित कोकून से आगे की प्रक्रिया के क्षेत्र के लिए तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है ।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर, 1950 को मानव अधिकार दिवस के रूप में घोषित किया। मकसद था दुनिया भर के लोगों का ध्यान मानवाधिकार की ओर खींचना, ताकि हर देश और समुदाय में सभी को एक नजर से देखा जाए। 10 दिसम्बर सन 1948 ईसवी को संयुक्त राष्टृ की महासभा ने मानवाधिकार घोषणा पत्र जारी किया। संयुक्त राष्टृ के निर्देश पर को देशों की प्रतिनिधियों पर आधारित एक समिति ने इस घोषणा पत्र का मसौदा तैयार किया। यह 1 प्रस्तावना और 30 सूत्रों पर आधारित है। इसके पहले सूत्र में समस्त जनजाति के एकसमान होने ओर उसके बीच भाइचारे के प्रचलन की ओर संकेत किया गया है।
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयुक्त कार्यालय की स्थापना को 2013 में 20 साल पूरे हो रहे हैं। 20 दिसंबर 1993 को संयुक्त राष्ट्र ने मानव अधिकार मामलों की देखभाल के लिए एक आयुक्त का होना तय किया। यह फैसला इसी साल विएना में मानवाधिकारों पर हुए विश्व सम्मेलन में शामिल देशों के प्रतिनिधियों की सलाह पर किया गया। पिछले 25 सालों में मानव अधिकारों की रक्षा की दिशा में यह सबसे बड़ा फैसला माना जाता है।
गरुड़ पुराण हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथों में से एक है। वैष्णव सम्प्रदाय से सम्बन्धित गरुड़ पुराण सनातन धर्म में मृत्यु के बाद सद्गति प्रदान करने वाला माना जाता है। इसलिए सनातन हिन्दू धर्म में मृत्यु के बाद गरुड़ पुराण के श्रवण का प्रावधान है।
अठारह पुराणों में गरुड़ महापुराण का अपना एक विशेष महत्व है। क्योंकि इसके देव स्वयं विष्णु माने जाते हैं, इसीलिए यह वैष्णव पुराण है। गरुड़ पुराण के अनुसार हमारे कर्मों का फल हमें हमारे जीवन में तो मिलता ही है, परंतु मरने के बाद भी कार्यों का अच्छा-बुरा फल मिलता है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु की भक्ति का विस्तार से वर्णन मिलता है। विष्णु के चौबीस अवतारों का वर्णन ठीक उसी प्रकार इस पुराण में प्राप्त होता है, जिस प्रकार श्रीमद्भागवत में उपलब्ध होता है।
आरम्भ में मनु से सृष्टि की उत्पत्ति, धु्रव चरित्र और बारह आदित्यों की कथा प्राप्त होती है। उसके बाद सूर्य और चन्द्र ग्रहों के मंत्र, शिव-पार्वती मन्त्र, इन्द्र से संबंधित मंत्र, सरस्वती के मन्त्र और नौ शक्तियों के विषय में विस्तार से बताया गया है।
गरुड़ पुराण में उन्नीस हज़ार श्लोक कहे जाते हैं, किन्तु वर्तमान समय में कुल सात हज़ार श्लोक ही उपलब्ध हैं। इस पुराण को दो भागों में रखकर देखना चाहिए। पहले भाग में विष्णु भक्ति और उपासना की विधियों का उल्लेख है तथा मृत्यु के उपरान्त प्राय: गरुड़ पुराण के श्रवण का प्रावधान है। दूसरे भाग में प्रेतकल्प का विस्तार से वर्णन करते हुए विभिन्न नरकों में जीव के पडऩे का वृत्तान्त है। इसमें मरने के बाद मनुष्य की क्या गति होती है, उसका किस प्रकार की योनियों में जन्म होता है, प्रेत योनि से मुक्त कैसे पाई जा सकती है, श्राद्ध और पितृ कर्म किस तरह करने चाहिए तथा नरकों के दारुण दुख से कैसे मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है आदि विषयों का विस्तारपूर्वक वर्णन प्राप्त होता है।
इस पुराण में महर्षि कश्यप और तक्षक नाग को लेकर एक सुन्दर उपाख्यान दिया गया है। इस पुराण में नीति सम्बन्धी सार तत्त्व, आयुर्वेद, गया तीर्थ का माहात्म्य, श्राद्ध विधि, दशावतार चारित्र तथा सूर्य-चन्द्र वंशों का वर्णन विस्तार से प्राप्त होता है। बीच-बीच में कुछ अन्य वंशों का भी उल्लेख है। इस पुराण के प्रेत कल्प में पैतीस अध्याय हैं, जिसका प्रचलन सबसे अधिक हिन्दुओं के सनातन धर्म में है। गरुड़ पुराण में प्रेत योनि और नरक में पडऩे से बचने के उपाय भी सुझाए गए हैं। उनमें सर्वाधिक प्रमुख उपाय दान-दक्षिणा, पिण्डदान तथा श्राद्ध कर्म आदि बताए गए हैं।
10 दिसम्बर सन 1896 ईसवी को स्वेडन के रसायनशास्त्री अल्फ्रेड नोबल का निधन हुआ। उनका जन्म 1833 ईसवी में हुआ। वे युवास्था में रुस पलायन कर गये। रसायनशास्त्र में गहन अध्ययन और शोधकार्य के पश्चात 1867 में उन्होंने डाइनामाइट नामक विस्फोटक की खोज की। परंतु इस पदार्थ का इस्तेमाल शांति पूर्ण कार्यों के बजाए युद्ध में होने लगा इससे नोबेल को गहरा आघात पहुंचा जिसके बाद वे शांति के कार्यों में लग गये। उन्होंने वर्ष 1900 में एक कोष बनाया जिसका नाम नोबेल फाउंडेशन रखा गया। इस कोष के माध्यम से हर वर्ष किसी ऐसे व्यक्ति को जिसने भौतिक , रासायन, चिकित्सा और विश्व शांति में से किसी एक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो, उसे पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार को कोष के संस्थापक के नाम के अनुसार नोबल पुरस्कार कहा जाता है। ये पुरस्कार वर्ष 1901 से दिए जा रहे हैं। यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए जिनमें 1867 में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया।
1. प्रकाश तरंग किस प्रकार की तरंग है?
(अ) अनुप्रस्थ तरंग (ब) अनुदैध्र्य तरंग (स) अनुप्रस्थ और अनुदैध्र्य तरंग दोना (द) इनमें से कोई नहीं
2. निम्नलिखित में से किस घटना के आधार पर प्रकाश तरंगों के अनुप्रस्थ होने की पुष्टि होती है?
(अ) न्यूटन के द्वारा (ब) हाइगेन्स के द्वारा (स) प्लांक के द्वारा (द) फैराडे के द्वारा
3. निम्नलिखित में से कौन सी घटना प्रकाश और ध्वनि दोनों में घटित नहीं होती है?
(अ) विवर्तन (ब) धु्रवण (स) परावर्तन (द) अपवर्तन
4. किसी अवरोध की कोर (किनारे) के प्रकाश का मुडऩा क्या कहलाता है?
(अ) विक्षेपण (ब) विवर्तन (स) अपवर्तन (द) व्यतिकरण
5. लोकसभा का कार्यकाल?
(अ) किसी परिस्थिति में नहीं बढ़ाया जा सकता (ब) एक बार में छह महीने तक के लिए बढ़ाया जा सकता है (स) आपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में एक वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है (द) आपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में दो वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है
6. लोकसभा का पहला आमचुनाव कब हुआ था?
(अ) 1949 में (ब) 1952 में (स) 1950 में (द) 1954 में
7. राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में कितने व्यक्ति मनोनीत किए जाते हैं?
(अ) 10 (ब) 15 (स) 12 (द) 20
8. यदि सरकार राज्यसभा में पराजित हो जाए, तो क्या होता है?
(अ) प्रधानमंत्री त्यागपत्र दे देता है (ब) संसद भंग हो जाती है (स) राष्ट्रपति शासन लागू हो जाता है (द) इनमें से कोई नहीं
9. समस्त रेडियो सक्रिय पदार्थ क्षय होने के पश्चात किसमें अंतिम रूप से बदल जाते हैं?
(अ) कोरेण्डम (ब) सीसा (स) कैडमियम (द) जस्ता
10. किस रेडियोएक्टिव तत्व का नाम उसके खोजकर्ता के देश के नाम पर रखा गया है?
(अ) रेडियम (ब) यूरेनियम (स) पोलोनियम (द) पेलेडियम
11. निम्नलिखित देशों में से उच्चतम जनसंख्या वृद्धि दर है?
(अ) इंडोनेशिया की (ब) जापान की (स) फिलीपीन्स की (द) सिंगापुर की
12. बाहट किस देश की मुद्रा है?
(अ)तुर्की की (ब)थाइलैंड की (स) वियतनाम की (द) ईरान की
13. ढाका नगर डेल्टा प्रदेश की किस नदी के तट पर बसा है?
(अ) पद्मा (ब) मेघना (स) जमुुना (द) मधुमती
14. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी पाकिस्तान में नहीं बहती है?
(अ) व्यास (ब) रावी (स) चिनाब (द) सतलज
15. दक्षिण-पूर्वी एशिया में क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश है?
(अ) म्यांमार (ब) इंडोनेशिया (स) थाईलैंड (द) सिंगापुर
16. भारतीय संविधान के अनुसार अवशिष्ट शक्तियां किसको सौंपी गई है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) संघीय संसद (स) राज्य विधानमंडल (द) राज्यपाल
17. भारतीय संविधान में केंद्र व राज्य सरकारों के कार्यक्षेत्र को संघ सूची और समवर्ती सूची द्वारा स्पष्ट किया गया है, जो कार्य इन सूचियों में वर्णित नहीं है, वह किसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं?
(अ) राज्य के (ब) संघ के (स) संघ व राज्य के (द) किसी के कार्यक्षेत्र में नहीं
18. इनमें से किसे श्वेत हाथियों का देश कहा जाता है?
(अ) थाइलैंड (ब) कुवैत (स) दक्षिण अफ्रीका (द) भारत
19. किस देश के डाक टिकट पर हेलवेशिया लिखा होता है?
(अ) फिनलैंड (ब) स्पेन (स) स्विट्जरलैंड (द) ऑस्ट्रिया
20. जियाना- किस देश की संवाद एजेंसी है?
(अ) लीबिया (ब) जिम्बाब्वे (स) सूडान (द) मोरक्को
21. निम्नलिखित में से कौन सा एक रेडियाधर्मी पदार्थ नहीं है?
(अ) यूरेनियम (ब) रेडियम (स) प्लूटोनियम (द) सोडियम
22. पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए स्थान आरक्षित करने का उद्देश्य सुनिश्चित करना है?
(अ) महिलाओं व बच्चों का आर्थिक कल्याण (ब) ग्रामीण समाज में लिंग समानता (स) सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी (द) व्यक्तिगत रूप से महिलाओं का सशक्तिकरण
23. लोकायुक्त व उपलोकायुक्त अधिनियम सर्वप्रथम पारित किया गया?
(अ) महाराष्टï्र में (ब) पश्चिम बंगाल में (स) कर्नाटक में (द) उड़ीसा में
24. भारत में स्थानीय स्वशासन का पिता किसे कहा जाता है?
(अ) महात्मा गांधी (ब) लॉर्ड कैनिंग (स) लॉर्ड रिपन (द) लॉर्ड वैलेजली
25. अशोक मेहता समिति ने निम्नलिखित में से किसकी स्थापना की सिफारिश की?
(अ) नगर पंचायत की (ब) पंचायत समिति की (स) मंडल पंचायत की (द) ग्राम पंचायत की
26. प्रतिवर्ष उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 1 अप्रैल (ब) 23 अक्टूबर (स) 15 मार्च (द) 5 दिसम्बर
27. विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 7 अप्रैल को (ब) 9 अप्रैल को (स) 18 अप्रैल को (द) 20 अप्रैल को
28. मेयर इन काउंसिल प्रकार की सरकार का अर्थ है?
(अ) म्यूनिसिपल स्तर पर मंत्रिमंडल प्रकार की सरकार (ब) म्यूनिस्पल स्तर पर परंपरागत प्रीफेक्ट प्रकार की सरकार (स) मेयर अपने सहकर्मी के प्रति उत्तरदायी नहीं होता (द) म्यूनिसिपल स्तर पर राष्टï्रपति प्रकार की सरकार
29. अफ्रीका के निम्नलिखित में से किस अश्वेत राष्ट्र को सर्वप्रथम स्वाधीनता मिली?
(अ) माली (ब) घाना (स) चाड (द) नाइजर
---
सही जवाब- 1.(अ) अनुप्रस्थ तरंग, 2.(स) प्लांक के द्वारा, 3. 3.(ब) धु्रवण, 4.(ब) विवर्तन, 5.(स) आपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में एक वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है, 6.(ब) 1952 में, 7.(स) 12, 8.(द) इनमें से कोई नहीं, 9.(ब) सीसा, 10.(स) पोलोनियम, 11.(अ) इंडोनेशिया की, 12.(ब) थाइलैंड की, 13.(अ) पद्मा, 14.(अ) व्यास, 15.(ब) इंडोनेशिया, 16.(ब) संघीय संसद, 17.(ब) संघ के, 18.(अ) थाइलैंड, 19.(स) स्विट्जरलैंड, 20.(ब) जिम्बाब्वे, 21.(द) सोडियम, 22.(द) व्यक्तिगत रूप से महिलाओं का सशक्तिकरण, 23.(द) उड़ीसा में, 24.(ब) लॉर्ड कैनिंग, 25.(ब)पंचायत समिति की, 26.(स)15 मार्च, 27.(अ)7 अप्रैल को, 28.(अ)म्यूनिसिपल स्तर पर मंत्रिमंडल प्रकार की सरकार, 29.(ब) घाना।
1. प्रकाश के धु्रवण की घटना से यह सिद्ध होता है, कि प्रकाश तरंगें हैं-
(अ) तीक्ष्ण (ब) प्रगामी (स) अनुप्रस्थ (द) अनुदैध्र्य
2. माध्यम के तापमान के वृद्धि के साथ प्रकाश की गति क्या होती है?
(अ) बढ़ती है (ब) घटती है (स) वैसी ही रहती है (द) सहसा गिर जाती है
3. भारत के आकस्मिक निधि के संबंध में सत्य क्या है?
(अ) यह आपातकाल के लिए रखी गई धन राशि है (ब) यह राज्यों के मध्य वितरित की जाने वाली राशि है (स) केंद्र द्वारा अपने उपयोग में लाई जाने वाली धनराशि है (द) आकस्मिक व्यय को पूरा करने के लिए राष्ट्रपति की अनुमति से खर्च की जाने वाली राशि है
4. सर्वोच्च न्यायालय में सेवा नियुक्ति की आयु कितनी है?
(अ) 62 वर्ष (ब) 63 वर्ष (स) 64 वर्ष (द) 65 वर्ष
5. सेवानिवृत्त होने के पश्चात सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश कहां वकालत कर सकते हैं?
(अ) केवल सर्वोच्च न्यायालय में (ब) केवल उच्च न्यायालय में (स) सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय में (द) किसी भी न्यायालय में नहीं
6. सहसंयोजक यौगिकों के द्रवणांक तथा क्वथनांक निम्नलिखित होते हैं, क्योंकि?
(अ) ये कम क्रियाशील होते हैं (ब) जल में इनका आयनन नहीं होता है (स) ये प्राय: जल में अविलेय होते हैं (द) इनमें अंतराण्विक बल कमजोर होता है
7. कार्बन टेट्राक्लोराइड अणु की आकृति कैसी होती है?
(अ) पिरामिडीय (ब) वर्गाकार समतलीय (स) चतुष्फलकीय (द) विकृत चतुष्फलकीय
8. द्रवित सोडियम क्लोराइड विद्युत धारा का प्रवाह कर सकता है, क्योंकि इसमें उपस्थित होता है?
(अ) मुक्त इलेक्ट्रॉन (ब) मुक्त आयन (स) मुक्त अणु (द) सोडियम तथा क्लोरीन के परमाणु
9. भारत की लगभग जनसंख्या किस आयु वर्ग में है?
(अ) 20 वर्ष से कम (ब) 21 वर्ष से 30 वर्ष (स) 31 से 40 वर्ष (द) 40 से अधिक
10. भारत में कार्यशील जनसंख्या का प्रतिशत कितना है?
(अ) 50 प्रतिशत (ब) 57 प्रतिशत (स) 67 प्रतिशत (द) 33 प्रतिशत
11. संसार में निम्नतम प्रजनन दर किस देश की है?
(अ) चीन की (ब) इटली की (स) स्वीडन की (द) संयुक्त राज्य अमेरिकी की
12. सबसे अधिक घना आबाद सार्क देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) भारत (ब) पाकिस्तान (स) श्रीलंका (द) बांग्लादेश
13. नेपाल का विशेष भू-राजनीतिक महत्व रहा है, क्योंकि यह देश?
(अ) पर्वतीय है (ब) चीनी एवं ब्रिटिश-राज्य का सीमावर्ती व मध्यवर्ती देश रहा है (स) यह एक अलग पर्वतीय देश है (द) यह हिमालय का वरद पुत्र है
14. पश्चिमी पाकिस्तान के प्रधान या ऐतिहासिक दर्रों के नाम हैं?
(अ) खैबर (ब) बोलम (स) गोमल (द) उपर्युक्त सभी
15. शेरशाह सूरी के समय में कौन सा विद्वान था, जिसने पद्मावत की रचना की?
(अ) अबुल फजल (ब) मलिक मोहम्मद जायसी (स) फिरदौसी (द) जयदेव
16. जब अकबर ने चित्तौड़ के किले को घेरा था, तब निम्नलिखित में से किसने चार महीने तक उसे सुरक्षित रखा?
(अ) उदयसिंह (ब) राणा प्रताप (स) भामाशाह (द) जयमल
17. आर्थिक व सामाजिक नियोजन, भारतीय संविधान के जिस भाग में सम्मिलित किया गया है, वह है?
(अ) सातवीं अनुसूची की संघ सूची में (ब) सातवीं अनुसूची की राज्य सूची में (स) सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची में (द) इनमें से कोई नहीं
18. वह शासक कौन था, जिसने राजसिंहासन पर बैठने के लिए अपने पिता बिंदुसार की हत्या की थी?
(अ) अशोक (ब) अजातशत्रु (स) कनिष्क (द) सिमुक
19. निम्नलिखित में सम्राट अशोक की वह पत्नी कौन थी, जिसने उसको प्रभावित किया था?
(अ) चंडालिका (ब) चारुलता (स) गौतमी (द) कारुवाकी
20. हिंदू और मुसलमान भारत की दो आंखें हैं। यह कथन किसका है?
(अ) महात्मा गांधी (ब) इकबाल (स) मोहम्मद अली जिन्ना (द) सर सैयद अहमद खां
21. आर्य समाज के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(अ) संस्थापक स्वामी दयानंद थे (ब) 1875 में बंबई में इसकी स्थाना हुई (स) यह जाति प्रथा का विरोधी था (द) यह धर्मांतरण का विरोधी था
23. किस देश की सीमा समुद्र को छूती है?
(अ) ताईवान (ब) नेपाल (स) अफगानिस्तान (द) लाओस
24. शंघाई नगर किस नदी के किनारे स्थित है?
(अ) यांग्टिसी (ब) सीक्यांग (स) वी हो (द) ह्वांगहो
25. 73 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव लडऩे के लिए न्यूनतम आयु होनी चाहिए?
(अ) 18 वर्ष (ब) 23 वर्ष (स) 21 वर्ष (द) 25 वर्ष
26. स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के निवार्चित पदधारकों को हटाने के लिए वापस बुलाने का प्रावधान लागू किया गया?
(अ) बिहार में (ब) केरल में (स) मध्यप्रदेश में (द) हरियाणा में
27. निम्नांकित में से कौन सा शहर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी है?
(अ) शरजाह (ब) दुबई (स) आबूधाबी (द) अजमान
---
सही जवाब- 1.(स) अनुप्रस्थ, 2.(स) वैसी ही रहती है, 3.(द) आकस्मिक व्यय को पूरा करने के लिए राष्ट्रपति की अनुमति से खर्च की जाने वाली राशि है, 4.(द) 65 वर्ष, 5.(द) किसी भी न्यायालय में नहीं, 6.(द) इनमें अंतराण्विक बल कमजोर होता है, 7.(स) चतुष्फलकीय, 8.(ब) मुक्त आयन, 9.(अ) 20 वर्ष से कम, 10.(ब) 57 प्रतिशत, 11.(स) स्वीडन की, 12.(द) बांग्लादेश, 13.(ब) चीनी एवं ब्रिटिश-राज्य का सीमावर्ती व मध्यवर्ती देश रहा है, 14.(द) उपर्युक्त सभी, 15.(ब) मलिक मोहम्मद जायसी,16.(द)जयमल, 17.(अ) सातवीं अनुसूची की संघ सूची में, 18.(अ) अशोक, 19.(द) कारुवाकी, 20.(द) सर सैयद अहमद खां, 21.(द) यह धर्मांतरण का विरोधी था, 22.(द) यह धर्मांतरण का विरोधी था, 23.(अ)ताईवान,24.(अ) यांग्टिसी, 25.(स) 21 वर्ष, 26.(ब) केरल में, 27.(स) आबूधाबी।
खोंड, या कोंध, भारत के ओडि़शा राज्य की पहाडिय़ों और जंगलों के निवासी हैं। ये कोंड, काांध या कोंध भी कहलाते हैं। ये लोग द्रविड़ परिवार की कुई और उसकी दक्षिणी बोली कुवी बोलते हैं। अधिकांश खोंड अब चावल की खेती करते हैं, लेकिन अब भी कुटिया खोंड जैसे ऐसे कुछ समूह हैं, जो झूम खेती पर निर्भर हैं।
खोंड कई शताब्दियों से पश्चिम, उत्तर और पूर्व की ओर के ओडिय़ा भाषी और दक्षिण की ओर के तेलगुभाषी समूहों के संपर्क मे है। कुछ हद तक उन्होंने अपने पड़ोसियों की भाषाएं और प्रथाएं अपना ली हैं। बऊद मैदानों में ऐसे खोंड हैं, जो केवल ओडिय़ा भाषी हैं, आगे पहाडिय़ों में खोंड द्विभाषी हैं, दूरस्थ वनों में केवल कुई बोली जाती है। जाति, अस्पृश्यता और हिन्दू देवी-देवताओं के बारे में ज्ञान संबंधी हिन्दू प्रथाओं के पालन में एक समान क्रमिक परिवर्तन दिखाई देता है। बीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में परसंस्कृतिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से बढ़ी है।
थंगक एक जानी-मानी हस्तलिपि है, जो मुख्य रूप से गौतमबुद्ध और बौद्धदर्शन को समर्पित हैं। ऐसा विश्वास है कि बौद्ध धर्म का प्रचार करते हुए जब महान भिक्षुक गुरू भारत से तिब्बत आए तो शिक्षा और प्रचार की सामग्री में ये चित्र और हस्तलिपियां शामिल थीं। तिब्बती कलाकारों को इन चित्रों ने बड़ा प्रभावित किया और गौतम बुद्ध से संबंधित विषयों वाली इस शैली को अपनाते हुए उन्होंने, इसका नाम थंगक रखा।
आज यह तिब्बती चित्रकारों की कलात्मक परम्परा तो हैं ही, इनका धार्मिक महत्व भी कम नहीं है। भारत में जन्म लेने और फिर तिब्बत में विकसित होने के कारण यह शैली भारत और तिब्बत के घनिष्ट सम्बंधों की स्वर्णिम सूत्र भी है। इन चित्रों के विषय गहन और रहस्यमय हैं। महायान सूत्र के आशावाद और वज्रयान सूत्र के तांत्रिक मूल्यों से परिपूर्ण ये चित्र हर विचारधारा के सूक्ष्म भावों को स्पष्टता से व्यक्त करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन चित्रों पर केवल दृष्टिपात करने मात्र से मनुष्य के सांसारिक कष्ट दूर हो जाते हैं।
थंगक को बनाने की शैली अपने आप में अत्यंत विशिष्ट है जिसमें आध्यात्मिक प्रतीकों का विशेष महत्व होता है। ये सूती कपड़े के ऊपर बनाए जाते हैं। पृष्ठभूमि सफेद होती है लेकिन इसको महीन कारीगरी से भरा जा सकता है। रंगों का अपना अलग महत्व होता है। सफेद रंग शांति का प्रतीक माना गया है, सुनहरा नवजीवन, आनंद और निर्वाण का, लाल रंग प्रेम और द्वेष दोनों की पराकाष्ठा का, काला रंग क्रोध का, पीला अनुकंपा और हरा चेतना व बोध का। थंगक के लिये प्रयोग में लाए जाने वाले ये सभी रंग वनस्पति अथवा खनिज से प्राकृतिक रूप मे प्राप्त किये जाते हैं।