सामान्य ज्ञान
1. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 15 अगस्त (ब) 26 जनवरी (स) 21 जून (द) 2 अक्टूबर
2. संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया?
(अ)2013 (ब)2014 (स) 2015 (द) 2016
3. हरियाणा राज्य कब बना था?
(अ)1 नवंबर, 1966 (ब)1 अक्टूबर, 1966 (स)1 सितंबर, 1966 (द) 1 नवंबर, 1965
4. ‘अणु शक्ति आयोग’ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
(अ) विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा (ब) महासभा द्वारा (स) यूनेस्को (द) सुरक्षा परिषद
5. क्षार वह पदार्थ है जो?
(अ) प्रोटॉन देता है (ब) प्रोटॉन ग्रहण करता है (स) इलेक्ट्रॉन देता है (द) इलेक्ट्रॉन युग्म ग्रहण करता है
6. थल समीर और समुद्र समीर बनने का कारण है?
(अ) चालन (ब) संवहन (स) विकिरण (द) ज्वार भाटा
7. निम्नलिखित में से कहां एकात्मक शासन व्यवस्था पाई जाती है?
(अ) स्विटजरलैंड में (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका में (स) (स) ब्रिटेन में (द) भारत में
8. सौरमंडल में पृथ्वी के दोनों तरफ कौन से ग्रह हैं?
(अ) मंगल और बृहस्पति (ब) बुध और शुक्र (स) शुक्र और शनि (द) मंगल और शुक्र
9. टीबिया नामक हड्डïी शरीर के किस अंग में पाई जाती है?
(अ) बांह में (ब)कान में (स)टांग में (द) खोपड़ी में
10. वायुयान के टायरों में हवा भरने के लिए किस गैस का इस्तेमाल किया जाता है?
(अ) हीलियम (ब)नाइट्रोजन (स) हाइड्रोजन (द)नियॉन
11. निम्नलिखित में कौन सा मंदिर खजुराहो में स्थित है?
(अ) कंदरिया महादेव (ब) देवी जगदम्बा (स) पाश्र्वनाथ (द) उपरोक्त सभी
12. असम का प्राचीन नाम क्या है?
(अ) पावा (ब) कामरूप (स) पिप्पलीवन (द) रामग्राम
13. पानी से भरे तालाब की गहराई किस कारण कम दिखाई देती है?
(अ) परावर्तन (ब) अपवर्तन (स) विवर्तन (द) व्यतिकरण
14. निम्नलिखित में से किसमें उच्चतम ऊर्जा होती है?
(अ) नीला प्रकाश (ब) हरा प्रकाश (स) लाल प्रकाश (द) पीला प्रकाश
15. बारूद निम्नलिखित में से किसका मिश्रण होता है?
(अ) बालू और टीएनटी का (ब) टीएनटी और चारकोल का (स) नाइटर, सल्फर और चारकोल का (द) सल्फर, बालू और चारकोल का
16. हीरे का एक कैरेट कितने मिलिग्राम का होता है?
(अ) 100 मिलीग्राम (ब) 150 मिलीग्राम (स) 200 मिलीग्राम (द) 250 मिलीग्राम
17. भारत में सर्वाधिक शुद्घ सिंचित क्षेत्र किस राज्य में पाया जाता है?
(अ) हरियाणा में (ब) मध्यप्रदेश में (स)उत्तरप्रदेश में (द) पंजाब में
18. भारत में कच्चा ऊन का सबसे अच्छा उत्पादक राज्य निम्न में से कौन सा है?
(अ)आंध्रप्रदेश (ब)जम्मू एवं कश्मीर(स)कर्नाटक (द) राजस्थान
19. भारत में मिथेन का एक बड़ा स्रोत कौन सा है?
(अ) धान का खेत (ब) गेहूं का खेत (स) गन्ने का खेत (द) फलों के बगीचे
20. जिन संसाधनों का प्रयोग बार-बार किया जा सकता है, उन्हें कहा जाता है?
(अ) जैव (ब) अजैव (स) अनवीकरणीय (द) नवीकरणीय
21. निम्नलिखित में से किन तिथियों को सूर्य की किरणें विषुवत् रेखा पर सीधी पड़ती है?
(अ) वर्ष भर (ब) 21 मार्च (स) 23 सितंबर (द) 21 मार्च तथा 23 सितंबर
22. निम्नलिखित में से किस महानगर के तटीय क्षेत्र को ज्वाला परिधि कहते हैं?
(अ) अंध महासागर (ब) प्रशांत महासागर (स) हिंद महासागर (द) इनमें से कोई नहीं
23. सडक़ों पर काम करने निकला कलइवाला बर्तनों को चमकदार रूप देने हेतु एक चमकदार चांदी समान तत्व का प्रयोग रगडऩे हेतु करता है, यह तत्व किसका बना हुआ होता है?
(अ) जस्ता (ब) टिन (स) सीसा (द) एल्यूमीनियम
24. निम्नलिखित में से कौन सा आरडीएक्स का दूसरा नाम है?
(अ) सियानोहाइड्रिन (ब) डेक्सट्रेन (स) साइक्लोनाइट (द) साइक्लोहेक्सेन
25. रेल किराया-भाड़ा पर सुझाव देने के लिए कौन सी समिति गठित की गई थी?
(अ) नंजुनदप्पा समिति (ब) रेखी समिति (स) राकेश मोहन समिति (द) सरकारिया समिति
26. इंद्रधनुषीय क्रांति का संबंध किससे है?
(अ) हरित क्रांति से (ब) श्वेत क्रांति से (स) नीली क्रांति से (द) इन सभी से
27. कर्नाटक संगीत का पितामह किसे कहा जाता है?
(अ) त्यागराज (ब) पुरंदर दास (स) स्वाति तिरूपाल (द) मुत्तुस्वामी दीक्षित
28. छोटा नागपुर पठार का सर्वाधिक घना बसा जिला धनबाद क्यों प्रसिद्ध है?
(अ) उपजाऊ मिट्टïी तथा दामोदर से निकाली गई नहरों द्वारा सिंचाई की सुविधा के कारण (ब) कोयला, लोहा, अभ्रक, तांबा इत्यादि का पाया जाना (स) खनन उद्योग का विकास तथा औद्योगीकरण (द) उपर्युक्त सभी
29. केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र में कितने प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को 20 जून 2016 को मंजूरी दे दी है?
(अ) सौ प्रतिशत (ब) पचास प्रतिशत (स) पच्चीस प्रतिशत (द) दो सौ प्रतिशत
---
सही जवाब- 1.(स)21 जून, 2.(ब)2014, 3.(अ) 1 नवंबर, 1966, 4.(ब) महासभा द्वारा, 5.(ब) प्रोटॉन ग्रहण करता है, 6.(अ) चालन, 7.(स)ब्रिटेन में, 8.(द) मंगल और शुक्र, 9.(स)टांग में, 10.(अ) हीलियम, 11.(द) उपरोक्त सभी, 12.(ब) कामरूप, 13.(ब) अपवर्तन, 14.(अ) नीला प्रकाश, 15.(स) नाइटर, सल्फर और चारकोल का, 16.(स) 200 मिलीग्राम, 17.(स)उत्तरप्रदेश में, 18.(ब) जम्मू एवं कश्मीर,19.(अ) धान का खेत, 20.(द)नवीकरणीय, 21.(द) 21 मार्च तथा 23 सितंबर, 22.(ब)प्रशांत महासागर, 23.(द)एल्यूमीनियम, 24.(स) साइक्लोनाइट, 25.(अ) नंजुनदप्पा समिति, 26.(द) इन सभी से, 27.(ब) पुरंदर दास, 28.(द) उपर्युक्त सभी. 29. (अ) सौ प्रतिशत ।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 360 में राष्ट्रपति को अधिकार दिया गया है कि वह उद्घोषणा द्वारा वित्तीय आपात की घोषणा कर सकता है, यदि उसका समाधान हो जाए कि भारत या उसके राज्य क्षेत्र के किसी भाग का वित्तीय स्थायित्व या साख संकट में है। बाद की उद्घोषणा को वापस लिया जा सकता है या उसमें परिवर्तन किया जा सकता है। इसे संसद के दोनों सदनों के समक्ष रखना होगा। वह दो मास की समाप्ति पर प्रवर्तन में नहीं रहेगी, यदि इस बीच दोनों सदनों के संकल्पों द्वारा उसका अनुमोदन न कर दिया जाए। एक बार यदि संसद उसका अनुमोदन कर दे तो अनुच्छेद 352 के अधीन की गई उदघोषणाओं के विपरीत उसे अनिश्चित काल तक जारी रखा जा सकता है, जब तक कि उसे वापस न ले लिया जाए या उसमें परिवर्तन न कर दिया जाए।
वित्तीय आपात के प्रवर्तन के दौरान संघ का कार्यपालिका का प्राधिकार इस बारे में भी होगा कि वह राज्य को वित्तीय औचित्य संबंधी कतिपय सिद्धांतों का पालन करने के लिए निर्देश दे सके और ऐसे अन्य निर्देश दे सके जिन्हें राष्टï्रपति जरुरी और उचित समझे। ये निर्देश इस बारे में भी हो सकते हैं कि राज्य की सेवा करने वाले सभी व्यक्तियों के वेतनों तथा भत्तों में कटौती कर दी जाए और अनुच्छेद 207 के अधीन धन विधेयकों तथा अन्य विधेयकों को राष्टï्रपति के विचारार्थ आरक्षित रखा जाए जब वे राज्य विधानमंडलों द्वारा पारित कर दिए जाएं। राष्टï्रपति संघ के कार्यकलापों के संबंध में सेवा करने वाले सभी व्यक्तियों के वेतनों तथा भत्तों में कमी करने का निर्देश भी दे सकता है और उनमें उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों के न्यायधीश भी शामिल होंगे।
सौभाग्य से, अभी तक संविधान के प्रवर्तन के वर्गित लगभग 53 वर्षों (1950-2003) के दौरान वित्तीय आपात लागू करने का एक भी अवसर नहीं आया है।
चीन का सुपर कंप्यूटर सनवे तायहुलाइट 20 जून 2016 को 93 पेटाफ्लॉप/सेकंड की स्पीड के चलते विश्व का सबसे तेज़ सुपरकंप्यूटर घोषित किया गया। जर्मनी स्थित फ्रेंकफर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुपरकंप्यूटर सम्मेलन के दौरान टॉप-500 सुपर कंप्यूटरों की सूची जारी की गयी।
इस सूची में बताया गया कि अमेरिका में सबसे अधिक सिस्टम नहीं हैं। औद्योगिक एवं शोधकार्यो में कार्यरत कंप्यूटरों के कारण पिछले कुछ वर्षों में चीन में इनकी संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है। चीन में 167 सुपरकंप्यूटर हैं जबकि अमेरिका में 165 सुपरकंप्यूटर ही कार्यरत हैं। पूरे एशिया में 218 सुपरकंप्यूटर मौजूद हैं जिसमे से 8 भारतीय संगठनों के पास मौजूद हैं।
सनवे तायहुलाइट सुपरकंप्यूटर 93 पेटाफ्लॉप/सेकंड की रफ़्तार से कार्य कर सकता है। इसका निर्माण चीन के समानांतर कंप्यूटर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र (एनआरसीपीसी) द्वारा किया गया. यह नेशनल सुपरकंप्यूटिंग सेंटर वूशी में कार्यरत है। इस सुपरकंप्यूटर ने यह साबित कर दिया कि चीन इस क्षेत्र में कड़ी टक्कर देे सकता है तथा बड़े स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध करा सकता है।
वहाबी आंदोलन का लक्ष्य मुस्लिम सुधारवादी व इस्लामी सत्ता की पुनस्र्थापना थी। इस आंदोलन के संस्थापक अब्दुल वहाब थे। भारत में इस आंदोलन के संस्थापक सैयद अहमद रायबरेलवी (1786-1831 ई.) थे। प्रारंभ में यह आंदोलन भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में प्रभावी रहा। 1831 में सैयद अहमद की मृत्यु के बाद इस आंदोलन का केंद्र पटना में हो गया।
19 वीं शताब्दी के मध्यम में इस आंदोलन ने ब्रिटिश सत्ता को कड़ी चुनौती दी थी। सैय्यद अहमद के बाद इस आंदोलन के नेता मौलवी कासिम, विलायत अली, इनायत अली व मौलवी अहमदुल्ला थे। इस संगठित तथा नियोजित आंदोलन को कई सैन्य अभियानों और अनेक नेताओं को मृत्युदंड देने के बाद ही अंग्रेज दबा सके थे।
भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केन्द्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है। रिजर्व बैक भारत की अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करता है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल सन 1935 को रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ऐक्ट 1934 के अनुसार हुई। वर्ष 1935 से लेकर अब तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद 23 हस्तियां संभाल चुकी हैं। आइए, आपको मिलवाते हैं इनमें से 11 गवर्नरों से, जो किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में रहे-
1. सर ऑसबॉर्न स्मिथ- 20 साल तक बैंक ऑफ न्यू साउथ वेल्स और 10 साल तक कॉमनवेल्थ बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया में काम करने वाले प्रोफेशनल बैंकर स्मिथ 1926 में भारत आए और इम्पीरियल बैंक के मैनेजिंग गवर्नर नियुक्त किए गए। 1 अप्रैल 1935 को ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें आरबीआई का पहला गवर्नर नियुक्ति किया। उन्होंने सवा 2 साल तक यह पद संभाला। उनका कार्यकाल 30 जून 1937 को समाप्त हो गया। अपने कार्यकाल में उन्होंने किसी भारतीय मुद्रा पर दस्तखत नहीं किए।
2. जेम्स ब्रेड टेलर- टेलर ने 1 जुलाई 1937 को आरबीआई के दूसरे गवर्नर के तौर पर पदभार ग्रहण किया। वे अपनी मृत्यु (17 फरवरी 1943) तक इस पद पर बने रहे। भारतीय रुपये पर पहली बार बतौर गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर ने ही दस्तखत किए। वह भारतीय सिविल सेवा के भी अधिकारी थे। उन्होंने एक दशक तक तत्कालीन अंग्रेजी शासन के करंसी डिपार्टमेंट में डिप्टी कंट्रोलर का पद भी संभाला।
3. सी डी देशमुख- ब्रिटिश शासन की ओर से पहले भारतीय आरबीआई गवर्नर के रूप में चिंतामन द्वारकानाथ देशमुख को नियुक्त किया गया। वह 11 अगस्त 1943 से 30 जून 1949 तक इस पद पर रहे। देशमुख 1950 से 1956 तक केंद्रीय कैबिनेट में वित्त मंत्री भी रहे। कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद उन्हें यूजीसी का चेयरमैन भी बनाया गया। 1956-1961 तक इस पद पर रहने के दौरान ही उन्होंने 1959 में इंडिया इंटरनैशनल सेंटर की स्थापना की। इसके बाद वह 1962 से 67 तक दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति भी रहे।
4. बेनेगल रामा राव- चैन्नई (मद्रास) के प्रेजिडेंसी कॉलेज और कैम्ब्रिज के किंग्स कॉलेज से पढ़ाई करने वाले बेनेगल राव ने 1 जुलाई 1949 को आरबीआई गवर्नर का पद संभाला। वह 14 जनवरी 1957 तक इस पद पर बने रहे। वह भारतीय सिविल सेवा (1919) के अधिकारी थे। राव देश के इतिहास में सबसे लंबे समय (7 साल 197 दिन) तक आरबीआई गवर्नर रहे।
5. एल के झा- आरबीआई के 8वें गवर्नर लक्ष्मी कांत झा 1 जून 1967 से 3 मई 1970 तक इस पद पर रहे। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के छात्र रहे श्री झा पहले ऐसे आरबीआई चीफ थे, जिन्होंने भारतीय रुपये के नोट पर हिंदी में भी हस्ताक्षर किए। 1969 में महात्मा गांधी की जयंती पर पहली बार 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 100 रुपये के नोट हिंदी में हस्ताक्षर के साथ सामने आए।
6. आई जी पटेल- इंद्राप्रसाद गोवर्धनभाई पटेल 1 दिसंबर 1977 से 15 सितंबर 1982 तक रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे। 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने उन्हें वित्त मंत्रालय सौंपने का विचार किया, लेकिन पटेल ने यह ऑफर ठुकरा दिया। उसी साल उन्हें अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
7. डॉ. मनमोहन सिंह- देश के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह 16 सितंबर 1982 से 14 जनवरी 1985 तक आरबीआई के गवर्नर रहे हैं। पीवी नरसिम्हा राव के कार्यकाल में मनमोहन सिंह देश के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह 1972 से 1976 तक मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रह चुके हैं।
8. अमिताभ घोष- रिजर्व बैंक के अब तक के इतिहास में घोष सबसे कम, 20 दिनों तक गवर्नर रहे हैं। इससे पहले अमिताभ इलाहाबाद बैंक के चेयरमैन और आईडीबीआई बैंक के डायरेक्टर भी रह चुके हैं।
9. बिमल जालान- पूर्व राज्यसभा सांसद बिमल जालान 22 नवंबर 1997 से 6 सितंबर 2003 तक आरबीआई के चेयरमैन रहे। 1997 में जब उन्होंने पद संभाला, उस समय दुनिया साउथ ईस्ट एशिया करंसी क्राइसिस से जूझ रही थी। भारतीय अर्थव्यवस्था भी इससे अछूती नहीं थी। अपने योग्य नेतृत्व से इन्होंने भारत को इस संकट का शिकार होने से बचाया।
10. डी. सुब्बाराव- एक भारतीय अर्थशास्त्री और बैंकर दुव्वरी सुब्बाराव 5 सितंबर 2008 से 4 सितंबर 2013 तक आरबीआई के 22वें गवर्नर रहे। उनके कार्यकाल के दौरान वैश्विक मंदी की शुरुआत हुई। उनके नेतृत्व में ही इस कठिन दौर में रिजर्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था को इस समस्या से बचाने के लिए सरकार तथा अन्य वित्तीय क्षेत्र के नियामकों के साथ मिलकर बेहतर तालमेल बिठाते हुये काम किया।
11. रघुराम गोविंद राजन- 4 सितंबर 2013 को डी. सुब्बाराव के रिटायर होने के बाद राजन को आरबीआई का 23वां गवर्नर बनाया गया। इससे पहले वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रमुख आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं। साल 2003 से 2006 तक वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख अर्थशास्त्री और अनुसंधान निदेशक रहे। उन्होंने भारत में वित्तीय सुधार के लिए योजना आयोग द्वारा नियुक्त समिति का नेतृत्व भी किया। राजन ने भारतीय वित्त मंत्रालय, वल्र्ड बैंक, फेडरल रिजर्व बोर्ड और स्वीडिश संसदीय आयोग के सलाहकार के रूप में भी काम किया है। वे शिकागो यूनिवर्सिटी में बूथ स्कूल ऑफ बिजनस में प्रोफेसर भी थे और आरबीआई गवर्नर के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद वे वापस शिकागो जाने का मन बना चुके हैं। रघुराम संभवत: देश के पहले ऐसे आरबीआई गवर्नर हैं, जिनका जाना इतनी सुर्खियां बटोर चुका है।
उपशास्त्रीय संगीत में शास्त्रीय संगीत तथा लोक संगीत अथवा शास्त्रीय संगीत और लोकप्रिय संगीत जैसे पश्चिमी या पॉप का मिश्रण होता है। ऐसा संगीत को लोकप्रिय बनाने या विशेष प्रभाव उत्पन्न करने के लिए फिल्मों या नाटकों में किया जाता है।
लोकगीतों में धु्रपद, धमार, होली व चैती आदि अनेक विधाएँ हैं जो पहले लोक संगीत की भांति प्रकाश में आए और बाद में उनका शास्त्रीयकरण किया गया। इनके शास्त्रीय रूप का विद्वान पूरी तरह पालन करते हैं, लेकिन आज भी लोक-संगीतकार इनके शास्त्रीय रूप का गंभीरता से पालन किए बिना इन्हें सुंदरता से प्रस्तुत करते हैं। इस प्रकार के मिश्रण को उपशास्त्रीय संगीत कहते हैं।
1. कनाडा की उस कवयित्री, साहित्यकार एवं पर्यावरणविद का क्या नाम है, जिन्हें वर्ष 2016 के ‘पेन पिंटर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया?
(अ) एलिना क्रॉसवर्ड (ब)मार्गरेट एटवुड (स) जेमिनी ग्रुजेस (द) येलेना इवानोविच
2. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय स्टेट बैंक के कुल कितने सहायक बैंकों के विलय करने को मंजूरी प्रदान की?
(अ)तीन (ब) चार (स) पांच (द) छह
3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया?
(अ) पीटर थॉमसन (ब) ग्रेग थॉमस (स) वाईएस डेविड (द) विक्टर ह्यूम
4. मानव प्रतिरक्षा हीनता विषाणु (एचआईवी) एक जीवधारी है, क्योंकि वह?
(अ) एक कोशिका में दूसरी में जा सकता है (ब) पोषक कोशिका श्वसन को अस्त-व्यस्त कर सकता है (स) स्वत: प्रजनन कर सकता है (द) पोषद में रोग उत्पन्न कर सकता है
5. लालटेन की लपट का पीला रंग किसका सूचक है?
(अ) केरोसिन का पूर्ण दहन और पर्याप्त ऑक्सीजन पूर्ति (ब) केरोसिन का अपूर्ण दहन और पर्याप्त ऑक्सीजन पूर्ति (स) केरोसिन का पूर्ण दहन और पर्याप्त ऑक्सीजन पूर्ति (द) इनमें से कोई नहीं
6. किस अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में थॉमस कप दिया जाता है?
(अ) फुटबॉल (ब) क्रिकेट (स) बॉस्केटबॉल (द) बैडमिंटन
7. निम्नलिखित में से कौन सी अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खेल प्रतियोगिता घास के मैदान में खेली जाती है?
(अ)यूएस ओपन (ब) फ्रेंच ओपन (स) विम्बलडन (द) ऑस्ट्रेलियाई ओपन
8. महिला जिम्नास्टिक स्पर्धा में प्रयोग किए जाने वाले ऐपरेटस हैं?
(अ) पेरेकलबार, बेलेंसिंग बीम, वाल्टिंग हार्स तथा अनइवेन बार (ब) बेलेंसिंग बीम, हारिजेन्टल बार, अनइवेन बार (स) बेलेंसिंग बीम, वाल्टिंग हार्स, अनइवेन बार तथा फ्लोर (द) उक्त सभी
9. विम्बलडन में महिलाओं की एकल मैचों की नौ बार चैंपियन रही महिला खिलाड़ी कौन है?
(अ) मार्टिना हिंगिस (ब) जेना नोवोतना (स) स्टेफी ग्राफ (द) मार्टिना नवरातिलोवा
10. निम्नलिखित में से किसने कहा कि समाजशास्त्र एक कलात्मक विज्ञान है?
(अ) सीएच कूले (ब) डब्ल्यू.आई. थॉमस (स) वी. पैरेटो (द)मैक्स वेबर
11. अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग के कितने सदस्य हैं?
(अ) 14 (ब) 24 (स) 34 (द) 44
12. संयुक्त राष्ट्र से संबंधित पहले विशिष्ट संगठन का नाम क्या है?
(अ) यूनेस्को (ब) विश्व स्वास्थ्य संगठन (स) संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (द) अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन
13. निम्नलिखित में से किसे जन समाज का भाग नहीं माना जाता?
(अ)गैर सरकारी संगठन (ब) जाति संगठन (स) विधानमंडल (द) परिवार
14. भारत की लगभग जनसंख्या किस आयु वर्ग में है?
(अ) 20 वर्ष से कम (ब) 21 वर्ष से 30 वर्ष (स) 31 से 40 वर्ष (द) 40 से अधिक
15. भारत में कार्यशील जनसंख्या का प्रतिशत कितना है?
(अ)50 प्रतिशत (ब) 57 प्रतिशत (स) 67 प्रतिशत (द) 33 प्रतिशत
16. विश्व बैंक के अनुसार विश्व की जनसंख्या कितनी है?
(अ)7 बिलियन (ब)6.5 बिलियन (स)6 बिलियन (द)5.5 बिलियन
17. सबसे अधिक घना आबाद सार्क देश निम्नलिखित देशों में से कौन सा है?
(अ) भारत (ब) पाकिस्तान (स) श्रीलंका (द) बांग्लादेश
18. कार्बोनिफेरस युग में विश्व में संपूर्ण महाद्वीप आपस में मिले हुए थे, यह किसकी मान्यता है?
(अ) वेग्नर (ब) डाना (स) जेफ्रीज (द) होम्स
19. निम्नलिखित में से कौन ईरान की सीमा का स्पर्श करता है?
(अ) कैस्पियन सागर (ब) अरल सागर (स) बैकाल झील (द) बाल्खश झील
20. निम्नलिखित में से कौन सा देश अंगुलीनुमा झीलों के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) नार्वे (ब) स्वीडेन (स) फिनलैंड (द) आइसलैंड
21. मानचित्र पर दूरियों को मापने के लिए निम्नलिखित में से किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
(अ) प्लैनीमीटर (ब) रोटामीटर (स) ऑपिसोमीटर (द) टेल्यूरोमीटर
22. हाइग्रोमीटर के उपयोग की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या करता है?
(अ) तरल पदार्थों की गति (ब) वायु में आद्र्रता मापने हेतु (स) जल की शुद्धता मापने हेतु (द) वायुमंडलीय दाब मापने हेतु
23. कानूनी विषयों पर राज्य सरकार को कौन परामर्श देता है?
(अ) महान्यायवादी (ब) एडवोकेट जनरल (स) महान्यायाभिकर्ता (द) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
24. प्रत्येक राज्य में महाधिवक्ता की नियुक्ति निम्नलिखित में से किसके द्वारा की जाती है?
(अ) राज्यपाल (ब) राष्ट्रपति (स) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
25. किस राज्य ने गरीबों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए अम्मा फार्मेसी शुरू की है?
(अ) दिल्ली (ब) गुजरात (स) तमिलनाडु (द) राजस्थान
26. मानव भूगोल अस्थायी पृथ्वी एवं चंचल मानव के पारस्परिक परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है। यह किसका कथन है?
(अ) ब्लॉश (ब)हण्टिंगटन (स) कु. सेम्पुल (द) हम्बोल्ट
-------------
सही जवाब- 1.(ब)मार्गरेट एटवुड, 2.(स) पांच, 3.(अ) पीटर थॉमसन, 4.(स)स्वत: प्रजनन कर सकता है, 5.(अ) केरोसिन का पूर्ण दहन और पर्याप्त ऑक्सीजन पूर्ति, 6.(द) बैडमिंटन, 7.(स) विम्बलडन, 8.(स) बेलेंसिंग बीम, वाल्टिंग हार्स, अनइवेन बार तथा फ्लोर, 9.(द) मार्टिना नवरातिलोवा, 10.(ब) डब्ल्यू.आई. थॉमस, 11.(स) 34, 12.(द) अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन, 13.(अ)गैर सरकारी संगठन, 14.(अ) 20 वर्ष से कम, 15.(ब)57 प्रतिशत,16.(ब)6.5 बिलियन,17.(द)बांग्लादेश, 18.(अ) वेग्नर, 19.(अ) कैस्पियन सागर, 20.(स) फिनलैंड, 21.(स) ऑपिसोमीटर, 22.(ब) वायु में आद्र्रता मापने हेतु, 23.(ब) एडवोकेट जनरल, 24.(अ) राज्यपाल, 25.(स) तमिलनाडु, 26.(स)कु. सेम्पुल।
कैथल, उत्तर-मध्य हरियाणा राज्य का एक जिला है। कैथल की स्थापना प्राचीन महाकाव्य। महाभारत में वर्णित पांडव राजा युधिष्ठिïर ने की थी। बाद में कैथल मुस्लिम संस्कृति का केंद्र बन गया। यहां ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं में एक विशाल स्नान जलाशय और 13 वीं शताब्दी के कई पीरों की मजारें हैं। एक कृषि विपणन केंद्र कैथल को 1867 में नगरपालिका के रूप में गठित किया गया। कैथल के कुल क्षेत्रफल में 86 प्रतिशत से अधिक भाग में खेती की जाती है, जहां अधिकांश क्षेत्र में दो फसलें उगाई जाती हैं और लगभग समूचा क्षेत्र सिंचित है। कृषि में गेहूं और चावल की प्रधानता है। अन्य फसलों में तिलहन, गन्ना और कपास शामिल हैं। लगभग सभी गांव सडक़ मार्ग से जुड़े हैं। कैथल के उद्योगों में हथकरघा बुनाई, चीनी और कृषि उपकरणों का निर्माण शामिल है। कैथल के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्घ कई महाविद्यालय हैं, जिनमें हरियाणा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट और आरकेएसडी कॉलेज शामिल हैं।
आमतौर पर टाइगर या तो आपको चिडिय़ाघरों में दिखते हैं या जंगल सफारी पर, लेकिन क्या आपने दक्षिणपूर्व एशिया की इस विवादित जगह के बारे में सुना है, जिसे टाइगर टेंपल कहते हैं।
पश्चिमी थाईलैंड के कंचनाबुरी में एक मठ और वन्यजीव पार्क है. पर्यटकों में यह सालों से टाइगर मंदिर के नाम से प्रसिद्ध रहा है। यहां नारंगी पोशाक पहने बौद्ध भिक्षुओं के आस-पास बाघ या उनके शावकों का दिखना आम बात है। दूर-दूर से पर्यटक यहां भारी कीमत चुका कर टाइगर्स के पास जाने, उन्हें छूने, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने पहुंचते रहे हैं। इस कारण जंगलों में आजाद रहने के बजाए इन जानवरों को अपना समय कैद में बिताना पड़ता है।
दुनिया भर के कई वन्यजीव संरक्षक इस मठ पर उंगलियां उठाते रहे हैं। उनका मानना है कि यहां जंगली जानवरों को पालतू बनाने की जबरन कोशिश होती है ना कि किसी तरह की पूजा। इसके अलावा बाघ के अंगों की तस्करी का भी आरोप थामंदिर से खतरे में पड़ी प्रजातियों के शरीर के हिस्से और उत्पाद भी मिले। कई दशकों से जारी विरोध के स्वरों के कारण अब स्थिति बदल रही है। थाई प्रशासन ने इस मंदिर को दिया गया चिडिय़ाघर का लाइसेंस रद्द कर दिया है। जून 2016 में ही थाईलैंड के वन्यजीव विभाग ने मॉनेस्टरी से 137 टाइगरों को जब्त किया। उन्हें वहां 40 फ्रीजर में जमाए हुए और 20 बोतलों में बंद बाघ के बच्चों के शव मिले। यहां से टाइगरों को बेहोश कर सरकारी आश्रयों में पहुंचाया जा रहा है। टेंपल प्रशासन सरकार पर उन्हें तंग करने का आरोप लगा रहा है। टाइगर मंदिर पर वन्यजीव तस्करी के आरोप हैं और उस पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। मंदिर के कर्मचारियों पर बाघों के साथ गलत व्यवहार करने, उनकी हत्या कर बाघ की त्वचा, मांस और हडिडयां बेचने का आरोप है. यह सब थाईलैंड में गैरकानूनी है।
हड़प्पा सभ्यता एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में इस तथ्य के सामने आने के बाद कि यह अब तक माने जाने वाले समय से भी पुरानी है, इस तरफ लोगों की उत्सुकता एक बार फिर बढ़ गई है। नए तथ्य के अनुसार यह सभ्यता 5500 साल नहीं बल्कि करीब 8 हजार साल पुरानी है। लगभग सभी सभ्यताओं में ईश्वर या देवता की अवधारणा देखने को मिलती है। हड़प्पा सभ्यता में भी ऐसा ही था, जिसमें शामिल कई देवता और मान्यताएं आज मौजूदा हिंदू धर्म का भी अभिन्न हिस्सा हैं। हड़प्पा सभ्यता के लोग जिनकी पूजा-आराधना करते थे, वे हैं-
पशुपति- हड़प्पा सभ्यता में पशुपति को प्रमुख देवता माना जाता था। उपलब्ध ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार इन्हें जंगलों और पशुओं के देवता के तौर पर पूजा जाता था। पशुपति को योगी की मुद्रा में दिखाया गया है। जिनके सिर पर सींग का मुकुट है और उनके चारों तरफ गैंडा, बाघ और बैल बैठे हुए हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव की परिकल्पना पशुपति से ही प्रेरित है।
मातृदेवी- इस सभ्यता के लोग मातृदेवी की भी पूजा करते थे। खोदाई के दौरान बड़ी संख्या में इनकी मूर्तियां मिली हैं। इन्हें संभवत: उर्वरता और समृद्धि की देवी माना जाता था।
वृषभ (बैल)- हड़प्पा सभ्यता के लोग जिनकी आराधना करते थे, उनमें कई जानवर भी शामिल हैं। बैल उनमें से ही एक है। यहां की कई मुहरों पर एक कूबड़ वाला बैल अंकित है। ऐसा माना जाता है कि ये लोग बैल बहुत शुभ मानते थे।
नाग- न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के कई दूसरे हिस्सों में भी सांपों और नागों को हमेशा से रहस्यमयी माना जाता रहा है। इस सभ्यता में भी इस बात के प्रमाण मिलते हैं कि लोग नागों की पूजा करते थे।
पीपल- इस सभ्यता में पेड़ों और वनस्पतियों की आराधना का भी विधान था। पीपल के पेड़ को इसमें काफी पवित्र माना गया है। कई बार इसका चित्रांकन देवाताओं के साथ किया गया है।
ताबीज- वास्तुगत प्रमाणों के आधार पर कहा जाता है कि हड़प्पा सभ्यता विकसित और नगरीय थी। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है कि यह अंधविश्वास और जादू-टोने जैसे विचारों से भी अछूती थी। यहां मिले ताबीजों से पता चलता है कि ये उन पर भी विश्वास करते थे।
हालांकि ये सभी केवल प्रमुख चरित्र हैं जिनकी आराधना की जाती थी, संभव है इनकी संख्या और अधिक हो। दिलचस्प बात ये है कि पूजा-विधान के संबन्ध में इतने साक्ष्य मिलने के बाद भी आज तक कहीं भी किसी मंदिर या पूजा स्थल का कोई प्रमाण नहीं मिला है।
सिन्धु घाटी सभ्यता का क्षेत्र अत्यन्त व्यापक था। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई से इस सभ्यता के प्रमाण मिले हैं। अत: विद्वानों ने इसे सिन्धु घाटी की सभ्यता का नाम दिया, क्योंकि यह क्षेत्र सिन्धु और उसकी सहायक नदियों के क्षेत्र में आते हैं, पर बाद में रोपड़, लोथल, कालीबंगा, वनमाली, रंगापुर आदि क्षेत्रों में भी इस सभ्यता के अवशेष मिले जो सिन्धु और उसकी सहायक नदियों के क्षेत्र से बाहर थे। अत: कई इतिहासकार इस सभ्यता का प्रमुख केन्द्र हड़प्पा होने के कारण इस सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता नाम देना अधिक उचित मानते हैं। भारतीय पुरातत्व विभाग के महानिदेशक सर जॉन मार्शल ने 1924 में सिन्धु सभ्यता के बारे में तीन महत्वपूर्ण ग्रंथ लिखे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा- योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है
जिसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून कोअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है। वर्ष 2016 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय है- युवाओं से जुडऩा।
विश्व शरणार्थी दिवस हर साल 20 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिवस शरणार्थियों की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है, यह दिवस उनके साहस और शरणार्थी समस्याओं को हल करने की प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। यह विभिन्न देशों से जुड़े हुए, उनकी मेजबानी करते हुए शरणार्र्थियों के योगदान को भी मान्यता देता है।
अनेक देश अलग-अलग तिथियों में अपने यहां शरणार्थी दिवस मनाते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण अफ्रीका शरणार्थी दिवस है, जो 20 जून को प्रति वर्ष मनाया जाता रहा है । दिसंबर 2000 में संयुक्त राष्ट्र ने अफ्रीका शरणार्थी दिवस यानी 20 जून को प्रतिवर्ष विश्व शरणार्थी दिवस मनाने का निर्णय लिया. वर्ष 2001 से प्रति वर्ष संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का मुख्य कारण लोगों में जागरुकता फैलानी है कि कोई भी इंसान अमान्य नहीं होता फिर चाहे वह किसी भी देश का हो।। म्यांमार, लीबिया, सीरिया, अफगानिस्तान, मलेशिया, यूनान और अधिकांश अफ्रीकी देशों से हर साल लाखों नागरिक दूसरे देशों में शरणार्थी के रूप में शरण लेते हैं। संयुक्त राष्ट्र की संस्था युएनएचसीआर (ठ्ठद्बह्लद्गस्र हृड्डह्लद्बशठ्ठह्य ॥द्बद्दद्ध ष्टशद्वद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठद्गह्म् द्घशह्म् क्रद्गद्घह्वद्दद्गद्गह्य) रिफ्यूजी लोगों की सहायता करती है।
- 1808-फ्रांसीसी रसायनज्ञ जोजफ़ लुइ गे लुसाक ने बोरॉन तत्व की खोज की।
- 1853-लिफाफों को मोडऩे वाली मशीन बनाने के लिए डॉ. रसैल एल. हैवेस को पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1945-दूसरे विश्व युद्ध में अमरीका को मिली अहम कामयाबी। इस लंबी लड़ाई में करीब 7 हजार अमरीकी सैनिक मारे गए थे। करीब तीन महीने की लड़ाई के बाद अमरीका ने जापान के ओकीनावा द्वीप पर 21 जून 1945 के दिन कब्ज़ा कर लिया। जापान के दक्षिणी तट से 550 किलोमीटर की दूरी पर बसा ओकिनावा द्वीप अमरीकी सेना के लिए बेहद अहम था क्योंकि वहां से जापान पर हवाई और समुद्री रास्ते से हमले करना आसान है। इस विजय की घोषणा अमरीकी सैन्य अधिकारी चेस्टर निमिट्ज़ ने की। जैसे-जैसे अमरीकी सेना द्वीप के पास पहुंची, ऊंची चोटियों पर तैनात कई जापानी सैनिकों ने वहां से कूद कर जान दे दी, ताकि उन्हें युद्ध-बंदी ना बनाया जा सके। हालांकि अमरीकी सेना ने 4 हजार जापानी सेनिकों को युद्ध-बंदी बना लिया। एक अप्रैल को शुरू हुई इस लड़ाई में 90 हजार जापानी सैनिक मारे गए। अमरीकी सेना को पूरे द्वीप पर कब्ज़ा करने में समय लगा क्योंकि राजधानी ओकीनावा में पहाड़ और गुफाओं का फायदा उठाते हुए जापानी सेना ने उन्हें कड़ी टक्कर दी।
- 1999 - कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न।
- 2001 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया ।
- 2002 - यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।
- 2004 - चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
- 2005 - डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।
- 2008 - फिलीपीन्स में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
- 1927 - रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मानित एक वरिष्ठ पत्रकार बी. जी. वर्गीज का जन्म हुआ।
- 1912 - प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का जन्म हुआ।
- 1887- कनाडा के भूविज्ञानी नॉर्मन एल. बॉवेन का जन्म हुआ, जो प्रायोगिक पाषाण विज्ञानियों में गिने जाते हैं। उन्होंने प्रायोगिक रूप में पत्थरों के उद्गम तथा उनके रासायनिक अपघटकों के बारे में अध्ययन किया। (निधन-11 सितम्बर 1956)
- 1876-डच भौतिकशास्त्री विलेम हेन्ड्रिक कीसम का जन्म हुआ, जिन्होंने पहली बार 1926 में हीलियम पर दाब डालकर उसे ठोस रूप में परिवर्तित किया। (निधन- 24 मार्च 1956)
- 1994 -अमेरिकी खगोलशास्त्री वलियम विल्सन मॉरगन का निधन हुआ, जिन्होंने पहली बार प्रमाण दिया कि आकाशगंगा का आकार सर्पिल है। उन्होंने अपना जीवन येर्केस ऑब्ज़र्वेटरी में बिताया, वे तीन साल तक वहां के निदेशक भी रहे। (जन्म 3 जनवरी 1906)
- 1874-स्वीडन के भौतिकशास्त्री ऐन्डर्स जोनास ऐंग्स्ट्रॉम का निधन हुआ, जो स्पेक्ट्रोस्कोपी के शुरुआती वैज्ञानिकों में जाने जाते हैं। इनके नाम पर ही लम्बाई की एक छोटी इकाई को ऐंग्स्ट्रॉम कहा जाता है। (जन्म-13 अगस्त 1814)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व संगीत दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफ़ी दिवस ।
1. पूर्ण फुटबाल खेल की स्टाइल किस देश से संबंधित है?
(अ) जर्मनी (ब) ब्राजील (स) हॉलैंड (द) स्पेन
2. आईएसआईएस (ढ्ढस्ढ्ढस्) आतंकवादी संगठन का संंबंध किस देश से है?
(अ) सीरिया और इरान (ब) इरान और इराक (स) सीरिया और इराक (द) पाकिस्तान
3. वन लाइफ इज नोट इनफ निम्नलिखित में से किस भारतीय राजनेता की जीवनी है?
(अ) जसवंत सिंह (ब) नटवर सिंह (स) मनमोहन सिंह (द) राजीव गांधी
4. खोलॉंगचु परियोजना भारत ने निम्नलिखित में से किस देश के साथ प्रारंभ की है?
(अ) भूटान (ब) नेपाल (स) पाकिस्तान (द) चीन
5. भारत का प्रथम शहर जो सीसीटीवी(ष्टष्टञ्जङ्क) निगरानी मे आ गया है?
(अ) पुणे (ब) वडोदरा (स) सूरत (द) भोपाल
6. किस राष्ट्र ने आतंकवादी हमले के बाद आपातकाल की घोषणा की है?
(अ) पाकिस्तान (ब) इरान (स) इराक (द) अफगानिस्तान
7. ब्राजुका क्या है?
(अ) 2014 फीफा वल्र्ड कप की गेंद का नाम (ब) 2014 फीफा वल्र्ड कप (स) 2014 फीफा वल्र्ड कप (द) एक पुस्तक का नाम
8. देश का प्राचीनतम फुटबॉल टूर्नामेंट कौन सा है?
(अ) संतोष ट्रॉफी (ब) डूरंड कप (स) आई.एफ.ए. शील्ड (द) सेवर्स कप
9. विश्व का सर्वाधिक ऊंचा जल प्रपात निम्न में से कौन सा है?
(अ) टुगेला (ब) साल्टो ऐंजल (स) सदरलैंड (द) टाकाकाउ
10. सर्वप्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता शंकर कुरूप का संबंध किस भाषा से हैै?
(अ) तमिल से (ब) मलयालम से (स) बंगला से (द) मराठी से
11. शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में कार्यरत अंतर्राष्टï्रीय संस्था निम्र मे से कौन सी है?
(अ) यूएनओ (ब) यूनीसेफ (स) यूनेस्को (द) आईएलओ
12. मानव शरीर में खाद्य पदार्थों का पाचन सबसे पहले किस अंग में होता है?
(अ) आमाशय में (ब) यकृत में (स) लघु आंत में (द) वृहत आंत में
13. खाद्य पचन में निम्नलिखित में से क्या सहायक होते हैं?
(अ) एंजाइम्स (ब) विटामिंस (स) इंसुलिन (द) हार्मोंस
14. निम्नांकित किस मिट्टïी में पोटाश तथा फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में होता है और वह बहुत अधिक उपजाऊ भी होती है?
(अ) लाल मिट्टïी (ब) लैटेराइट मिट्टïी (स) जलोढ़ या कांप मिट्टïी (द) दलदली मिट्टïी
15. ब्लू मून परिघटना कब होती है?
(अ) जब एक ही माह में दो पूर्णिमा हो (ब) जब एक ही कैलेंडर वर्ष में दो लगातार माहों में चार पूर्णमायें हों (स) जब एक ही कैलेंडर वर्ष में तीन बार चार एक ही माह में दो पूर्णिमायें हो (द) उपर्युक्त में से किसी से भी नहीं
16. धरातल के जिस स्थान पर सर्वप्रथम भूकंप का अनुभव किया जाता है, कहलाता है?
(अ) भूकंप मूल (ब) भूकंप अधिकेंद्र (स) भूकंप केंद्र (द) इनमें से कोई नहीं
17. भूकंप में धरातलीय तरंगें होती है?
(अ) गौण तरंगें (ब) एल तरंगें (स) प्राथमिक तरंगें (द) प्राथमिक एवं गौण तरंगें
18. निम्नलिखित में से किस राज्य के शुद्ध बोए गए क्षेत्र का सर्वाधिक भाग सिंचित है?
(अ) पंजाब (ब) हरियाणा (स) उत्तरप्रदेश (द) तमिलनाडु
19. राजस्थान नहर का नया नाम क्या है?
(अ) महात्मा गांधी नहर (ब) इंदिरा गांधी नहर (स) जवाहर नहर (द) सुभाष नहर
20. ब्लैक होल कहां होता है?
(अ) आकाश गंगा में (ब) शुक्र ग्रह में (स) शनि ग्रह में (द) इनमें से कोई नहीं
21. श्रीकृष्ण के शंख का क्या नाम था?
(अ) विजय (ब) पांज्चजन्य (स) उद्घोष (द) जलज
22. अज्ञातवास के समय जब पांडव मत्स्य देश में राजा विराट के यहां रह रहे थे, तो उस समय कंक किस पांडव का नाम था?
(अ) सहदेव (ब) युधिष्ठिïर (स) नकुल (द) भीम
23. पृथ्वी सूर्य के इर्द-गिर्द परिक्रमा लगभग कितनों दिनों में पूरी करती है?
(अ) 365.12 दिन में (ब) 365.25 दिन में (स) 365.50 दिन में (द) 365.75 दिन में
24. अंत: सागरीय भूकंपों द्वारा उत्पन्न समुद्री लहरों को क्या कहा जाता है?
(अ) सर्क (ब) सुनामी (स) स्केल (द) केम
25. लैंड ऑफ व्हाइट एलीफेंट के उपनाम से निम्न में से कौन सा देश जाना जाता है?
(अ) थाइलैंड (ब) हॉलैंड (स) पोलैंड (द) फिनलैंड
26. निम्नांकित में से किस प्रकार की मिट्टïी में लोहे तथा एल्यूमिनियम की मात्रा अधिक पाई जाती है?
(अ) काली मिट्टïी (ब) लैटेराइट मिट्टी (स) लाल मिट्टïी (द) जलोढ़ या कांप मिट्टïी
27. भारतीयनौसेना मे देश का सबसे बडा स्वदेशी युद्धपोत् शामिल किया गया है। वह युद्धपोत कौन-सा है?
(अ) आईएनएस मद्रास (ब) आईएनएस कोलकाता (स) आईएनएस मुंबई (द) आईएनएस शिवालिक
28. एक भारत, एक दर रोमिंग योजना किस कंपनी द्वारा जारी की गयी है?
(अ) रिलायंस कम्युनिकेशन (ब) आइडिया (स) एयरटेल (द) एयरसेल
29. गोल्डन बूट पुरस्कार किस खेल में सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है?
(अ) फुटबॉल (ब) टेनिस (स) बैडमिंटन (द) हॉकी
---
सही जवाब- 1.(स) हॉलैंड, 2.(स) सीरिया और इराक, 3.(ब) नटवर सिंह, 4.(अ)भूटान, 5.(स)सूरत, 6.(स)इराक, 7.(अ) 2014 फीफा वल्र्ड कप की गेंद का नाम, 8.(ब) डूरंड कप, 9.(ब) साल्टो ऐंजल, 10.(ब) मलयालम से, 11.(स) यूनेस्को, 12.(स) लघु आंत में, 13.(अ) एंजाइम्स, 14.(स)जलोढ़ या कांप मिट्टïी, 15.(द) उपर्युक्त में से किसी से भी नहीं, 16.(ब)भूकंप अधिकेंद्र, 17.(ब)एल तरंगें, 18.(अ)पंजाब, 19.(ब)इंदिरा गांधी नहर, 20.(अ)आकाश गंगा में, 21.(ब)पांज्चजन्य, 22.(ब)युधिष्ठिïर, 23.(ब)365.25 दिन में, 24.(ब)सुनामी, 25.(स)पोलैंड, 26.(स) लाल मिट्टïी, 27.(ब) आईएनएस कोलकाता, 28.(अ)रिलायंस कम्युनिकेशन, 29. (अ) फुटबॉल- गोल्डन बूट सम्मान फीफा वल्र्ड कप फुटबॉल स्पर्धा में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है।
दुनिया भर में फादर्स डे अलग-अलग दिन मनाए जाते हैं। भारत में यह अमेरिका की तर्ज पर मनता है जबकि जर्मनी में ईसाई परंपरा के मुताबिक।
भारत में फादर्स डे अमेरिका की ही तरह जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। वैसे तो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फादर्स डे अलग-अलग दिन और विविध परंपराओं के कारण मनाया जाता है। हिन्दू परंपरा के मुताबिक पितृ दिवस भाद्रपद महीने की सर्वपितृ अमावस्या के दिन होता है।
पहला फादर्स डे 1910 की 19 जून को सोनोरा स्मार्ड डोड ने शुरू किया। अपने पिता विलियम जैक्सन स्मार्ट की याद में उन्होंने पादरी से अपील की कि पिता के लिए भी एक दिन होना चाहिए। पहले वह अपने पिता के जन्मदिन पांच जून को फादर्स डे मनाना चाहती थीं, लेकिन पादरी के पास तैयारी का समय नहीं था। फिर इसे 20 जून को मनाया गया, क्योंकि उस साल इसी दिन जून का तीसरा रविवार था।
वहीं जर्मनी में इसकी परंपरा चर्च और यीशू मसीह के स्वर्गारोहण से जुड़ी हुई है। यह हमेशा होली थर्सडे यानी पवित्र गुरुवार को ईस्टर के 40 दिन बाद बनाया जाता है। इस दिन जर्मनी में छुट्टी होती है और इसे पुरुष दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पुरुष मित्र मिल कर इस दिन का पूरा मजा लेते हैं।
विजयनगर साम्राज्य (1336-1646) मध्यकालीन दक्षिण भारत का एक साम्राज्य था। इसके राजाओं ने 310 वर्ष राज किया। इसका वास्तविक नाम कर्णाटक साम्राज्य था। इसकी स्थापना हरिहर प्रथम और बुक्का राय प्रथम नामक दो भाइयों ने की थी । ऐसा माना जाता है कि यह भाई पासी थे। पुर्तगाली इसे बिसनागा राज्य के नाम से जानते थे। इसका प्रतिद्वंदी मुस्लिम बहमनी सल्तनत था ।
इस राज्य की 1565 में भारी पराजय हुई और राजधानी विजयनगर को जला दिया गया। उसके पश्चात क्षीण रूप में यह और 80 वर्ष चला। राजधानी विजयनगर के अवशेष आधुनिक कर्नाटक राज्य में हम्पी शहर के निकट पाये गये हैं और यह एक विश्व विरासत स्थल है। पुरातात्विक खोज से इस साम्राज्य की शक्ति तथा धन-सम्पदा का पता चलता है।
कृष्ण उपनिषद उपनिषदों में एक अथर्ववेदीय उपनिषद है। यह एक परवर्ती उपनिषद है। जिसमें कृष्ण का दार्शनिक रूप व्याख्यात हुआ है।
वैष्णव सम्प्रदाय में इसका विशेष आदर है। इसके रचियता वैदिक काल के ऋषियों को माना जाता है परन्तु मुख्यत: वेदव्यास जी को कई उपनिषदों का लेखक माना जाता है। उपनिषदों के रचनाकाल के सम्बन्ध में विद्वानों का एक मत नहीं है। कुछ उपनिषदों को वेदों की मूल संहिताओं का अंश माना गया है। ये सर्वाधिक प्राचीन हैं। कुछ उपनिषद ‘ब्राह्मण’ और ‘आरण्यक’ ग्रन्थों के अंश माने गए हैं। इनका रचनाकाल संहिताओं के बाद का है। उपनिषदों के काल के विषय मे निश्चित मत नही है समान्यत उपनिषदो का काल रचनाकाल 3000 ईसा पूर्व से 500 ईसा पूर्व माना गया है। उपनिषदों के काल-निर्णय के लिए निम्न मुख्य तथ्यों को आधार माना गया है— पुरातत्व एवं भौगोलिक परिस्थितियां, पौराणिक अथवा वैदिक ऋषियों के नाम, सूर्यवंशी-चन्द्रवंशी राजाओं के समयकाल और उपनिषदों में वर्णित खगोलीय विवरण।
20 जून 1991 को जर्मनी की राजधानी फिर से बर्लिन ले जाने के बारे में संसद में मतदान हुआ था। इस प्रस्ताव के पक्ष में 338 और विरोध में 320 वोट पड़े। इसी के साथ तय हो गया कि एकीकृत जर्मनी की राजधानी बॉन की बजाए बर्लिन होगी। देश के दक्षिणी और पश्चिमी प्रांतों के सांसदों ने बॉन के पक्ष में जबकि उत्तरी और पूर्वी प्रांतों के सांसदों ने बर्लिन के पक्ष में मत दिया।
1990 में जर्मनी के एकीकरण के बाद से बर्लिन को फिर से राजधानी बनाने की बहस शुरू हो गई थी। इस फैसले के साथ ही सरकार और संसद बॉन से बर्लिन चली गई, लेकिन छह मंत्रालयों का मुख्यालय अभी भी बॉन में ही हैं, जिनमें रक्षा और कृषि मंत्रालय शामिल हैं, जो मंत्रालय बर्लिन चले गए हैं, उनकी एक शाखा बॉन में भी है। राजधानी बदलने का फैसला होने के बाद उसे लागू करने में आठ साल और लग गए। 1999 में राजधानी बर्लिन चली गई।
वर्ष 1949 में पश्चिमी जर्मनी की अंतरिम राजधानी बॉन बनाई गई. इस शहर को पश्चिम जर्मनी के पहले चांसलर कोनराड आडेनावर की सलाह पर चुना गया। आडेनावर कोलोन के मेयर थे और इसी इलाके के रहने वाले भी। उनका मानना था कि बॉन को अंतरिम राजधानी बनाने से एकीकरण के बाद उसे बर्लिन ले जाना आसान होगा।
1. यूएन(हृ) मानवाधिकार आयोग का प्रमुख निम्नलिखित में से किसे बनाया गया है?
(अ) जैद राद जैद अल हुसैन (ब) नवी पिल्लै (स)डीना कवर (द) अल हुसैन पिल्लै
2. किस भारतीय खिलाड़ी ने तीरंदाजी विश्व कप 2014 के तीसरे चरण में रजत पदक जीता है?
(अ) रजत चौहान (ब) सुनील शर्मा (स) रजत भाटिया (द) सुनील चौहान
3. हाल ही में ब्राजील में फिफा 2014 फुटबाल विश्व कप आयोजित हुआ। फिफा (स्नढ्ढस्न्र)की फुल फोर्म क्या है?
(अ) फुटबाल इंस्टीट्यूशन फॉर ऑल कंट्रीस (ब) फुटबाल इनचार्ज विद फाइनल अथॉरिटी (स) फेडेरेशन इंटरनेशनल द फुटबाल एसोसिएशन (द) कोई नहीं
4. निम्नलिखित में वह मोबाइल नेटवर्क कौन सा है, जो जीएसएम टेक्नॉलॉजी पर आधारित नहीं है?
(अ) आइडिया (ब) बी.एस.एन.एल. (स) एयरटेल (द) रिलायंस
5. भारत का संलग्न क्षेत्र प्रादेशिक जल सीमा के आगे कितने समुद्री मील की दूरी तक है?
(अ) 12 मील (ब) 24 मील (स) 100 मील (द) 200 मील
6. डंकन पास किसके बीच स्थित है?
(अ) उत्तरी अंडमान एवं मध्य अंडमान (ब) दक्षिणी अंडमान एवं मध्य अंडमान (स) दक्षिणी अंडमान एवं छोटा अंडमान (द) कार निकोबार एवं छोटा निकोबार
7. मुगल चित्रकला निम्न में से किसके राज्यकाल में अपनी पराकाष्ठा पर पहुंची?
(अ) हुमायूं (ब) अकबर (स) जहांगीर (द) शाहजहां
8. प्रसिद्ध मीनाकारी थेवा कला का संबंध किससे है?
(अ)बीकानेर (ब) जयपुर (स) बांसवाड़ा (द) प्रतापगढ़
9. सांस्कृतिक नेताओं को अपनी सभाओं से जोडऩे के लिए निम्नलिखित में से कौन एक क्रिस्टल पुरस्कार प्रदान करता है?
(अ) एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (ब) अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (स) विश्व स्वास्थ्य संगठन (द) विश्व आर्थिक मंच
10. भारत में साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
(अ) अर्जुन पुरस्कार (ब) भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार (स) शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (द) तानसेन सम्मान
11. सर्वोच्च दर्जे का कोयला, जो काला, चमकीला और पानीदार होता है, तथा बिना लपट के जलता है, कहलाता है?
(अ) लिग्राइट (ब) पीट (स) बिटुमिनस (द) एंथ्रासाइट
12. भारत में कौनसा बेसिन सबसे बड़ा है?
(अ) सिंधु का बेसिन (ब) महानदी का बेसिन (स) गोदावरी का बेसिन (द) गंगा का बेसिन
13. बंगाल की खाड़ी की ओर जाते हुए गंगा नदी कौनसे राज्य में से नहीं गुजरती है?
(अ) बिहार (ब) ओड़ीसा (स) उत्तर प्रदेश (द) पश्चिमी बंगाल
14. भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य का समुद्री तट सबसे अधिक लंबा है?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) महाराष्ट्र (स) गुजरात (द) तमिलनाडु
15. प्रथम कृषि गणना कब की गई थी?
(अ) 1950 ई. (ब) 1960 ई. (स) 1970 ई. (द) 1991 ई.
16. सिंचाई विशेषज्ञों के अनुसार भारत की कितनी भूमि पर अधिकतम सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है?
(अ) 100 मि.हेक्टर (ब) 114 मि.हेक्टर (स) 130 मि.हेक्टर (द) 136 मि. हेक्टर
17. हृवेल तथा चमगादड़ सर्वप्रथम प्रकट हुए?
(अ)इओसीन महाकल्प में (ब) पेलियोजोइक युग में (स) ऑलीगोसीन महाकल्प में (द)मायोसीन महाकल्प में
18. निम्नलिखित स्थानों में से कहां शोम्पेन जनजाति पाई जाती है?
(अ) नीलगिरि पहाडिय़ां (ब) निकोबार द्वीपसमूह (स) स्पीति घाटी (द) लक्षद्वीप समूह
19. दुर्गापुर इस्पात कारखाने की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई?
(अ) रूस (ब) जर्मनी (स) ब्रिटेन (द) अमेरिका
20. भारत में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते निर्धारित करने का आधार क्या है?
(अ) जीवन स्तर (ब) प्रति व्यक्ति आय (स) राष्ट्रीय आय (द) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
21. खदानों में अधिकांश विस्फोट होते हैं?
(अ) ऑक्सीजन के साथ नाइट्रोजन के मिश्रण से (ब) एसीटिलीन के साथ ऑक्सीजन के मिश्रण से (स) हवा के साथ मिथेन के मिश्रण से (द) इथेन के साथ कार्बन डाइऑक्साइड के मिश्रण से
22. किसान कॉल सेंटर तथा कृषि चैनल का शुभारंभ कब किया गया?
(अ) जनवरी, 2001 (ब) जनवरी, 2002 (स) जनवरी, 2003 (द) जनवरी, 2004
23. फसलोत्पादन में नत्रजन उपयोग क्षमता की वृद्धि की जा सकती है?
(अ) उर्वरक की मात्रा के बार-बार प्रयोग द्वारा (ब) नत्रजन अवरोधक के प्रयोग द्वारा (स) नत्रजन धीरे छोडऩे वाले उर्वरकों के प्रयोग द्वारा (द) उपर्युक्त सभी के द्वारा
24. अलास्का किस महाद्वीपीय खंड का अंग है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) उत्तरी अमेरिका (द) दक्षिणी अमेरिका
25. खेतड़ी निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) तेल से (ब) उर्वरक से (स) तांबा से (द) लोहा से
26. आग बुझाने के लिए कौन सी गैस का इस्तेमाल प्रमुखता से किया जाता है?
(अ) नाइट्रोजन (ब) कार्बन मोनोऑक्साइड (स) कार्ब डाईऑक्साइड (द) हाइड्रोजन
27. इनमें से नकदी फसल कौन सी है?
(अ) चावल (ब) गेहूं (स) मक्का (द) गन्ना
---
सही जवाब-1.(अ)जैद राद जैद अल हुसैन, 2.(अ) रजत चौहान, 3.(स) फेडेरेशन इंटरनेशनल द फुटबाल एसोसिएशन, 4.(द) रिलायंस, 5.(ब) 24 मील, 6.(स) दक्षिणी अंडमान एवं छोटा अंडमान, 7.(स) जहांगीर, 8.(द) प्रतापगढ़, 9.(ब)अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक, 10.(ब)भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार, 11.(द)एंथ्रासाइट, 12. (स) गोदावरी का बेसिन, 13.(ब) ओड़ीसा, 14.(स)गुजरात, 15.(स) 1970 ई., 16.(ब)114 मि.हेक्टर, 17.(अ)इओसीन महाकल्प में, 18.(ब) निकोबार द्वीप समूह, 19.(स) ब्रिटेन, 20.(ब)प्रति व्यक्ति आय, 21.(स) हवा के साथ मिथेन के मिश्रण से, 22.(द)जनवरी, 2004, 23.(द) उपर्युक्त सभी के द्वारा, 24.(स) उत्तरी अमेरिका, 25.(स) तांबा से, 26.(स)कार्ब डाईऑक्साइड, 27.(द)गन्ना।
सरदार सरोवर बांध गुजरात राज्य के नवगांव में स्थित है। इस बांध का शिलान्याश 5 अप्रैल 1961 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने की थी। सरदार सरोवर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। यह नर्मदा नदी पर बना 800 मीटर ऊंचा है। नर्मदा नदी पर बनने वाले 30 बांधों में सरदार सरोवर और महेश्वर दो सबसे बड़ी बांध परियोजनाएं हैं और इनका लगातार विरोध होता रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य गुजरात के सूखाग्रस्त इलाक़ों में पानी पहुंचाना और मध्य प्रदेश के लिए बिजली पैदा करना है लेकिन ये परियोजनाएं अपनी अनुमानित लागत से काफ़ी ऊपर चली गई हैं।
नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई 17 मीटर और बढ़ाने की इजाज़त दी है। वर्तमान में यह बांध 121.92 मीटर ऊंचा है, जिसे अब 138.68 मीटर तक बढ़ाया जाना है।
सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के क्रम में इस पर 35 विशेष गेट लगेंगे। इस निर्णय से गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं राजस्थान राज्य को सिंचाई हेतु फायदा प्राप्त होगा। इसके साथ ही साथ ‘सरदार सरोवर बांध’ की बिजली उत्पादन क्षमता (वर्तमान 1450 मेगावाट) में भी वृद्धि होगी।
नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) का गठन वर्ष 1980 में ‘नर्मदा जल विवाद न्यायाधिकरण’ के सिफारिश पर हुई। एनसीए केंद सरकार के अधीन है।
भारतीय प्रौधोगिकी संस्थान (आईआईटी) बीएचयू, वाराणसी के ‘रसायन अभियांत्रिकी विभाग’ के वैज्ञानिकों ने फेफड़े के कैंसर रोकने में मददगार बैक्टीरिया की खोज की है। जिसके अनुसार मिट्टी में कुछ ऐसे बैक्टीरिया खोजे गए हैं, जो हवा में फैलने वाले कैंसरजनक रासायनिक कणों को सोख लेने में सक्षम हैं।
वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में यह पाया गया कि मृदा में मिलने वाले ‘मैथनोट्राप्स’ और ‘डाइजोट्राप्स’ नामक बैक्टीरिया, पेंट के कारखानों तथा पेट्रोल से चलने वाले वाहनों आदि से उत्सर्जित होकर वातावरण में फैलने वाले ‘वोलाटाइल आर्गेनिक कंपाउंड’ (वीओसी) के कणों को सोख लेने में सक्षम हैं। ये कण फेफड़े के कैंसर के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।
वैज्ञानिकों ने बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाने के लिए कोयला, पॉलिमिनाइल एल्कोहल, कंपोस्ट, बांस के टुकड़े, नारियल की पत्ती, पोटेशियम नाइट्रेट और कुछ अन्य चीजों के सहयोग से ‘बायोरिएक्टर’ विकसित किया। उनके अनुसार, यदि कारखानों और वाहनों से निकलने वाली गैसों को ‘बायोरिक्टर’ से पास कराया जाए तो ये बैक्टीरिया गैस में मौजूद ‘ट्राई क्लोरोइथिलिन’ नामक उस कण को नष्ट कर देंगे, जिनकी अति सूक्ष्म मात्र (5 पीपीएम) भी कैंसर रोग फैला सकती है।
19 जून 1623 को फ्रांस के क्लेरमोंट-फेरां में जन्मे ब्लेज पास्कल ने द्रव के दबाव और निर्वात के अहम समीकरण गढ़े। तीन साल की उम्र में पास्कल ने अपनी मां को खो दिया। मां की मौत के बाद पिता एतियेन पास्कल ने अपने बच्चे की बड़े सलीके से परवरिश की। पेशे से टैक्स सलाहकार पिता छोटे पास्कल को पढ़ाते थे। अपने पिता का कामकाज आसान करने के लिए पास्कल के मन में कई बार जोड़ घटाने और गुणा भाग करने मशीन बनाने की इच्छा होती रही।
वर्ष 1942 में किशोरावस्था में ही पास्कल गणना करने वाली मशीन बनाने में जुट गए। तीन साल की मेहनत के बाद उन्होंने 50 मॉडल तैयार किए। इस लिहाज से पास्कल को ही आधुनिक कैलकुलेटर का जनक कहा जाता है। अगले दस साल में उन्होंने 20 ऐसी मशीनें बनाईं जिन्हें पास्कल कैलकुलेटर या पास्कलीन कहा जाने लगा। उन्हीं के समीकरण को पास्कल ट्राइएंगल कहा जाता है। उन्होंने आधुनिक प्रोबेबिलिटी या संभावना का सिद्धांत भी रचा।
39 साल की उम्र में उन्होंने गणित और विज्ञान को काफी कुछ दे दिया। पेट के ट्यूमर से लड़ रहे पास्कल ने 19 अगस्त 1662 को दुनिया को अलविदा कहा।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने शनि के बर्फीले चंद्रमा एनसेलादूस पर बर्फीली चट्टानों के नीचे एक विशाल समुद्र का पता लगाया है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुत्वाकर्षण के आकलन से तकरीबन 30 से 40 किलोमीटर मोटी बर्फीली चट्टान के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई पर समुद्र होने के संकेत मिल रहे हैं। नासा के कैसीनी अंतरिक्ष यान और डीप स्पेस नेटवर्क ने यह दिखाया है कि एनसेलादूस पर तरल जल का विशाल भूमिगत समुद्र है। नासा की इस खोज ने शनि के इस चंद्रमा में वैज्ञानिकों की रुचि बढ़ा दी है कि यहां परग्रहीय सूक्ष्म जीवन के आसार मिल सकते हैं। कैसिनी ने जब 2005 में एनसेलादूस के दक्षिणी धु्रव के छिद्रों से जलवाष्प और बर्फ निकलते देखा, तो उसी समय अनुसंधानकर्ताओं ने वहां भूमिगत जलाशय की उपस्थिति का सिद्धांत पेश किया था। नए आंकड़ों ने एनसेलादूस की आंतरिक संरचना की पहली भू-भौतिक पैमाइश पेश की है। यह चंद्रमा के अंदर छिपे समुद्र के अस्तित्व से मेल खाता है।
1. विश्व बैंक का अंतरराष्ट्रीय सलाहकार किस भारतीय को नियुक्त किया गया है?
(अ) बिक्रम दासगुप्ता (ब) सुदीप पाल (स) सुजीत दासगुप्ता (द) अभिजीत शर्मा
2. हाल ही में भारतरत्न जेआरडी टाटा पुरस्कार 2013 किसे दिया गया है?
(अ) सी. राधाकृष्ण (ब) सोमसुंदरम (स) गणेशशंकर (द) रसिक रवीन्द्र
3. प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना निम्नलिखित में से कौन-सा मंत्रालय प्रारंभ करेगा?
(अ) वित्त मंत्रालय (ब) कृषि मंत्रालय (स) ग्रामीण विकास मंत्रालय (द) ऊर्जा मंत्रालय
4. हाल ही में किसने टैब बैंकिंग सेवा शुरू की है?
(अ) एसबीआई (ब)पीएनबी (स) एचडीएफसी(द) एसबीबीजे
5. बलुआ पत्थर किसमेंं परिवर्तित होता है?
(अ) नीस में (ब) सिस्ट में (स) क्वार्टजाइट में (द) ग्रेफाइट में
6. निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रृंखला विश्व में सबसे बड़ी है?
(अ) हिमालय (ब) एंडीज (स) काकेशस (द) अलास्का
7. द ग्रेट ओशन ट्रेड मार्ग निम्नलिखित में से किस महासागर से होकर गुजरता है?
(अ) हिंद महासागर (ब) प्रशांत महासागर (स) उत्तरी अटलांटिक महासागर (द) दक्षिणी अटलांटिक महासागर
8. मूल अधिकारों पर आवश्यक प्रतिबंध लगाने का अधिकार किसको है?
(अ) राष्ट्रपति को (ब) संसद को (स) न्यायपालिका को (द) इनमें से कोई नहीं
9. संविधान के किस अनुच्छेद के प्रावधानों के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि अलंकरण प्रदान किए जाते हैं?
(अ) अनुच्छेद 15 (ब) अनुच्छेद 18 (स) अनुच्छेद 21 (द) अनुच्छेद 23
10. बैंक दर में परिवर्तन से प्रभावित होता है?
(अ) ब्याज की बाजार दर (ब) कनिवेश के लिए चुनिंदा उद्योग (स) ऋण देने वाले बैंक (द) नकदी आरक्षण अनुपात
11. तृतीय पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य था?
(अ) आत्म पोषित विकास (ब) गरीबी उन्मूलन (स) समाजवाद की स्थापना (द) रोजगारोन्मुख विकास
12. पंचवर्षीय योजना अनुमोदित करने हेतु भारत के अंतिम प्राधिकारी कौन हैं?
(अ) केंद्रीय मंत्रिपरिषद (ब) योजना आयोग (स) प्रधानमंत्री (द) इनमें से कोई नहीं
13. ट्रेड प्वाइंट की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(अ) आयात-निर्यात का आदान-प्रदान करने वाले देश (ब) आयात-निर्यात संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान करने वाले देश (स) विदेशी बैंकिंग व्यापार का आदान प्रदान केंद्र (द) सीमा शुल्क एकत्रित करने का केंद्र
14. वायुयान निर्माण में अग्रणी देश कौन सा है?
(अ) ग्रेट ब्रिटेन (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका (स) सी.आई.एस. (द) फ्रांस
15. ऑटोमोबाइल उद्योग की दृष्टि से किस देश का विश्व में अग्रणी स्थान है?
(अ) जापान (ब) यू.एस.ए. (स) जर्मनी (द) इटली
16. निम्नलिखित में से किस उद्योग को विकास उद्योग के रूप में जाना जाता है?
(अ) जलयान निर्माण उद्योग (ब) मोटरगाड़ी निर्माण उद्योग (स) वायुयान निर्माण उद्योग (द) रासायनिक उर्वरक उद्योग
17. अब तक की खोज में ज्ञात उन लोगों की संख्या बताइये जिन्हें 1857 में काला पानी की सजा हुई?
(अ)500 संख्या (ब)700 संख्या (स) 800 संख्या (द)900 संख्या
18. 1857 में जिन लोगों को अंडमान निर्वासित किया गया उनमें दक्षिण भारत के कितने लोग थे?
(अ) 150 (ब) 180 (स) 200 (द)250 से अधिक
19. भारतीय मानक समय निम्नलिखित में से किसके समीप से लिया जाता है?
(अ) इलाहाबाद, नैनी (ब) लखनऊ (स) मेरठ (द) दिल्ली
20. रूष्टङ्ग-स्ङ्ग क्या है?
(अ) एक तरह का सुपर कंप्यूटर (ब) चंद्रमा संघट्ट अन्वेषी का नाम (स) स्टॉक एक्सचेंज (द) नाभिकीय शक्ति युक्त पनडुब्बी
21. केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा व्यापक फसल बीमा योजना कब प्रारंभ की गई?
(अ) अप्रैल-1973 (ब) अप्रैल-1985 (स) अप्रैल-1987 (द) अप्रैल-1988
22. जल वाष्प कणों के संघनन के फलस्वरूप वायुमंडल की निचली परत में उपस्थित जल की बूंदें कहलाती हैं?
(अ)धुंध (ब) कोहरा (स) तुहिन (द) इनमें से कोई नहीं
23. चेन्नई की जलवायु कोलकाता की जलवायु की तुलना में गर्म क्यों रहती है, जबकि दोनों स्थान समुद्र तट पर स्थित हैं?
(अ) क्योंकि चेन्नई कोलकाता की अपेक्षा समुद्र तट से कुछ ही दूरी पर है (ब) चेन्नई के आसपास रेत ही रेत है (स) चेन्नई विषुवत् रेखा के अधिक समीप है (द) चेन्नई ठंडी हवाओं के मार्ग में नहीं पड़ता है, जबकि कोलकाता पड़ता है
24. विश्व के नारियल उत्पादक देशों में भारत का स्थान कौन सा है?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
25. विश्व में सबसे बड़ा अफीम उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) म्यांमार (ब) लाओस (स) ईरान (द) अफगानिस्तान
26. भारतीय उपमहाद्वीप मूलत: एक विशाल भूखंड का भाग था, जिसे कहते हैं?
(अ) जूरासिक भूखंड (ब) आर्यावर्त (स) इंडियाना (द) गोंडवाना महाद्वीप
----
सही जवाब- 1.(अ)बिक्रम दासगुप्ता, 2.(ब)सोमसुंदरम, 3.(ब) कृषि मंत्रालय, 4.(अ)एसबीआई, 5.(स)क्वार्टजाइट में, 6.(ब) एंडीज, 7.(स) उत्तरी अटलांटिक महासागर, 8.(ब) संसद को, 9.(ब) अनुच्छेद 18, 10.(अ)ब्याज की बाजार दर, 11.(अ)आत्म पोषित विकास, 12.(द)इनमें से कोई नहीं, 13.(ब)आयात-निर्यात संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान करने वाले देश, 14.(ब)संयुक्त राज्य अमेरिका, 15.(अ)जापान, 16.(ब)मोटरगाड़ी निर्माण उद्योग,17.(स) 800 संख्या, 18.(द)250 से अधिक, 19.(अ) इलाहाबाद, नैनी, 20.(स) स्टॉक एक्सचेंज, 21.(ब)अप्रैल-1985, 22.(अ)धुंध, 23.(स) चेन्नई विषुवत् रेखा के अधिक समीप है, 24.(अ) प्रथम, 25.(द) अफगानिस्तान, 26.(द)गोंडवाना महाद्वीप।
एनिमे शब्द जापान की एनिमेशन का एक लघु रूप है । इस कला को दुनिया के बहुत से लोग पसंद करते हैं । इस तरह कि एनिमेशन में पात्रों की बनावट पर एक खास तरह से काम किया जाता है । पात्रों कि आंखें, उनके बाल और उनके शरीर की बनावट भी आम किस्म की एनिमेशन से अलग देखी जाती है लेकिन इस कि लोकप्रियता को देखकर अब अन्य कार्टून्स में इसकी झलक देखी जा सकती है ।