सामान्य ज्ञान
पाकिस्तान में अनादिकाल से जो धार्मिक स्थल सबसे अधिक मान्यता प्राप्त है वह है हिंगलाज माता का मंदिर। श्रद्धा से हिंगलाज माता मंदिर को नानी का मंदर या फिर नानी का हज कहा जाता हैं। नानी शब्द संस्कृत के ज्ञानी का अपभ्रंश है जो कि ईरान की एक देवी अनाहिता का भी दूसरा नाम है भारतीय उपमहाद्वीप में क्षत्रियों की कुलदेवी के रूप में विख्यात हिंगलाज भवानी माता का मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि आदि शक्ति का सिर जहां गिरा वहीं पर हिंगलाज माता का मंदिर स्थापित हो गया।
हिंगलाज भवानी माता का मंदिर बलोचिस्तान के ल्यारी जिले के हिंगोल नेशनल पार्क में हिंगोल नदी के किनारे स्थित है। क्वेटा-कराची मार्ग पर मुख्य हाइवे से करीब एक घण्टे की पैदल दूरी पर स्थित हिंगलाज माता का मंदिर पाकिस्तान के प्रमुख शहर कराची से 250 किलोमीटर दूर है।
बंटवारे के बाद से ही यहां आनेवाले दर्शनार्थियों की संख्या भले ही बहुत कम हो गई हो लेकिन यह मंदिर आज भी स्थानीय बलोचवासियों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। इस मंदिर के सालाना जलसे या मेले में केवल हिन्दू ही नहीं आते बल्कि मुसलमान भी आते हैं ।हिंगलाज माता मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां गुरु नानक देव भी दर्शन के लिए आये थे। हिंगलाज माता मंदिर एक विशाल पहाड़ के नीचे पिंडी के रूप में विद्यमान है जहां माता के मंदिर के साथ-साथ शिवजी का त्रिशूल भी रखा गया है।हिंगलाज माता के लिए हर साल मार्च अप्रैल महीने में लगने वाला मेला न केवल हिन्दुओं में, बल्कि स्थानीय मुसलमानों में भी बहुत लोकप्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि दुर्गम पहाड़ी और शुष्क नदी के किनारे स्थित माता हिंगलाज का मंदिर दोनों धर्मावलंबियों के लिए अब समान रूप से महत्वपूर्ण हो गया है।
ख़ैबर-पख्तूनख्वा (पहले-उत्तर पश्चिम सीमांत प्रान्त) पाकिस्तान का एक प्रान्त या सूबा है। इसे सूबा-ए-सरहद के नाम से भी जाना जाता है जो अफग़़ानिस्तान की सीमा पर स्थित है । यहां पर पश्तूनों की आबादी अधिक है जिन्हें स्थानीय रूप से पख्तून भी कहते हैं । इनकी मातृभाषा पश्तो है । इस प्रांत की जनसंख्या करीब 2 करोड़ है जिसमें अफग़़ानिस्तान से आए शरणार्थियों की 15 लाख की आबादी सम्मिलित नहीं है ।
यहां पर आर्यों का आगमन ईसा के कोई 2000 साल पहले आरंभ हुआ । इस क्षेत्र में इंडो-ईरानियन शाखा आई । माना जाता है कि सातवीं सदी ईसापूर्व में हिन्दू महाजनपद गान्धार यहीं या इसी के समीप स्थित था । ईसा के 200 साल पहले बौद्ध धर्म यहां बहुत लोकप्रिय हुआ । मौर्यों के पतन के बाद इसपर कुषाणों का शासन आया । यह कुषाण साम्राज्य की राजधानी था और इस्लाम आने से पहले इस पर ईरानी आकर्मण भी होते रहे । इससे यहां जरथुष्ट्र के अनुयायियों की भी आबादी थी ।
सातवीं सदी में चीन के पर्यटकों ने यहां के बौद्ध धर्म का जिक्र किया है । ग्यारहवीं सदी में गजऩी के महमूद ने बौद्ध तथा जोरास्ट्री शाहों को हराकर अपना शासन स्थापित किया । गजऩी तथा गजऩी पर गोर के शासन के बाद यहां तुर्क तथा अरबों की आबादी बढ़ती गई । दिल्ली सल्तनत के शासन में भी यहां इस्लाम अपनाया गया । मुग़लों तथा फ़ारस के साफ़वियों के बीच इस क्षेत्र को लेकर संघर्ष होता रहा । 1893 में अंग्रेज़ों ने अफग़ानों से यह क्षेत्र एक समझौते में ले लिया और 1947 में जब पाकिस्तान आज़ाद हुआ तो यह पाकिस्तान का अंग बन गया । उत्तर पश्चिम सीमांत प्रान्त में 24 जिले हैं।
1. दुनिया का सबसे बड़ा हीरा उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) भारत (ब) चीन (स) दक्षिण अफ्रीका (द) ऑस्ट्रेलिया
2. न्यूयॉर्क शहर का पहले नाम था?
(अ) यू एम्स्टर्डम (ब) फेंटाबूम (स) लेनाप (द) इनमें से कोई नहीं
3. एफिल टॉवर किसके द्वारा बनाया गया था?
(अ) लियोनार्ड यूलर (ब) एमी एफिल (स) अलेक्जेंडर एफिल (द) इनमें से कोई नहीं
4. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह सबसे कम समय में सूर्य का चक्कर लगता है?
(अ) प्लूटो (ब) बुध (स) पृथ्वी (द) शनि
5. विज्ञान के किस क्षेत्र में ह्वाइट ड्वार्फ के बारे में सीखेंगे?
(अ) खगोलशास्त्र (ब) कृषि (स) जेनेटिक्स (द) एंथ्रोपोलॉजी
6. चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर कितने दिनों में लगाता है?
(अ) लगभग 28.1 दिन (ब) लगभग 30.2 दिन (स) लगभग 27.3 दिन (द) लगभग 28.3 दिन
7. आनुपातिक कर प्रणाली में?
(अ)आय के सभी स्तरों पर समान दर से कर लगाया जाता है (ब)आय के सभी स्तरों पर कर की दर बढ़ती जाती है (स)आय के सभी स्तरों पर कर की राशि समान रहती है (द) उपरोक्त सभी
8. कैफीन, टैनिल और निकोटीन औषधियां हैं?
(अ) स्टेरॉइड (ब) कोर्टिजोन (स) अल्कोहलॉइड (द)मंदभार
9. निम्नलिखित में से कौन से वायुयान-निर्माण केंद्र नहीं हैं?
(अ)बंगलूर (ब)औझर(नासिक के पास)(स)कानपुर (द)आदमपुर (पंजाब)
10. चंद्रमा पर कदम रखने वाला पहला देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ)यू.एस.ए. (ब) रूस (स) इंग्लैंड (द) फ्रांस
11. तोलक्कप्पियम् ग्रंथ संबंधित है?
(अ) प्रशासन से (ब) विधि से (स) व्याकरण और काव्य से (द) उपर्युक्त सभी से
12. दिल्ली का सुल्तान, जो दान-दक्षिणा के बारे में काफी ध्यान रखता था और इसके लिए एक विभाग दीवान ए खैरात (दान विभाग) स्थापित किया, वह था?
(अ) इल्तुतमिश (ब) फिरोज तुगलक (स) गयासुद्दीन शाह (द) बहलोल लोदी
13. मालवा के किस शासक के शासनकाल में मालवा राज्य का विलय अकबर द्वारा मुगल साम्राज्य में कर लिया गया?
(अ) महमूद शाह (ब) गयासुद्दीन शाह (स) हुसंग शाह (द) बाज बहादुर
14. अहमदाबाद की स्थापना किसने की?
(अ) अहमदशाह प्रथम ने (ब) मुहम्मद शाह (स) महमूद बेगड़ा (द) इनमें से कोई नहीं
15. जब 15 अगस्त, 1947 को भारत ने अपनी पहली आजादी का जश्न मनाया, तब महात्मा गांधी थे?
(अ) साबरमती आश्रम में (ब) सेवाग्राम आश्रम में (स) नई दिल्ली में (द) कोलकाता में
16. भारत एवं पाकिस्तान का विभाजन निम्नलिखित में से किस योजना के तहत हुआ था?
(अ) माउंटबेटन (ब) क्रिप्स योजना (स) चेम्सफोर्ड योजना (द) वेवेल योजना
17. गोदियां अधोलिखित किन स्थानों पर स्थापित हैं?
(अ) कोचीन (ब) विशाखापट्टनम् (स) मजगांव (द)इनमें सभी स्थानों पर
18. निम्रलिखित में से कौन सा लघु उद्योग है?
(अ)रस्सी बनाना (ब) फर्नीचर (स) लोहा-इस्पात (द)भारी उद्योग
19. एक पदार्थ में अशुद्धि मिलाने से उसकी प्रत्यास्थता?
(अ)घटती है (ब)अपरिवर्तित रहती है (स)बढ़ती है (द) बढ़ भी सकती है व घट भी सकती है
20. प्रोटीन के मूलभूत विल्डिंग ब्लॉक होते है?
(अ)न्यूक्लियोटाइड्स (ब)डाईपैप्टाइड्स (स)अमीनो अम्ल (द) मोनोसैकेराइडस
21. निम्रांकित कौन सी चीज विटामिन ए का उत्कृष्ट स्रोत है?
(अ)प्याज (ब)मक्का (स) आलू (द) गाजर की जड़
22. दिन में चांद पर खड़े व्यक्ति को चांद का अकाश कैसा दिखेगा?
(अ)काला (ब) सफेद (स) नीला (द) लाल
23. निम्नलिखित में से वह कौन सी मिट्टी है, जिसका निर्माण नदियों द्वारा हुआ है?
(अ) हिमोढ़ मिट्टी (ब) पथरीली मिट्टी (स) जलोढ़ मिट्टी (द) लोयस मिट्टी
24. किस मिट्टी में कैल्शियम की अधिकता होती है?
(अ) पेडोकल मिट्टी (ब) जलोढ़ मिट्टी (स)पेडाल्फर मिट्टी (द)इनमें से कोई नहीं
25. वायुदाबमापी की रीडिंग में अचानक गिरावट इस बाद का संकेत है कि मौसम?
(अ) स्थित तथा शांत होगा (ब) वर्षायुक्त होगा (स) ठंडा होगा (द) तूफानी होगा
26. गुरूत्वाकर्षण के भीतर मुक्त रूप से गिरता हुआ एक व्यक्ति अपने हाथ से एक गेंद छोड़ता है। गेंद की स्थिति क्या होगी?
(अ)उसके साथ-साथ नीचे गिरती है(ब)उसके साथ ऊपर जाती है (स)स्थिर रहती है (द) ऊपर-नीचे जाती है
27. गांधीजी के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(अ)भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में अहिंसा की नीति से वे संतुष्ट थे (ब)वे देश के शांतिपूर्ण विभाजन से संतुष्ट थे (स)वे देश की शांतिपूर्ण स्वाधीनता से संतुष्ट थे (द) वे देश के लिए स्वाधीनता प्राप्त करने से संतुष्ट थे
28. आदर्श गैस के लिये चाल्र्स का नियम किस परिवर्तन में लागू होता है?
(अ) समदाबीय (ब) समतापीय (स) समआयतनिक (द) रूद्धोष्म
---
सही जवाब- 1.(स)दक्षिण अफ्रीका, 2.(अ) यू एम्स्टर्डम, 3.(स) अलेक्जेंडर एफिल,4.(ब) बुध, 5.(अ) खगोलशास्त्र, 6.(स) लगभग 27.3 दिन, 7.(अ)आय के सभी स्तरों पर समान दर से कर लगाया जाता है, 8.(स) अल्कोहलॉइड, 9.(द) आदमपुर (पंजाब),10.(अ) यू.एस.ए., 11.(स) व्याकरण और काव्य से, 12.(ब) फिरोज तुगलक, 13.(द) बाज बहादुर, 14.(अ) अहमदशाह प्रथम ने, 15.(द) कोलकाता में, 16.(अ)माउंटबेटन, 17.(द)इनमें सभी स्थानों पर, 18.(ब) फर्नीचर,19.(स)बढ़ती है, 20.(स)अमीनो अम्ल, 21.(ब) मक्का, 22.(अ)काला, 23.(अ) हिमोढ़ मिट्टी, 24.(द)इनमें से कोई नहीं, 25.(द)आतें, 26.(द) ऊपर-नीचे जाती है, 27.(अ)भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में अहिंसा की नीति से वे संतुष्ट थे, 28.(अ) समदाबीय।
रेपसीड यानी सफेद सरसों का इस्तेमाल मनुष्य सदियों से कर रहा है. मध्यकाल से ही यह दीया जलाने के लिए तेल का भी स्रोत है। 19वीं सदी में रेपसीड के तेल का इस्तेमाल इंजन में चिकनाई पैदा करने वाले ल्यूब्रिकेंट के रूप में हुआ। रेपसीड को गोभी का बीज कहा जाता है। रेपसीड क्रूसीफेरी परिवार का एक सदस्य है और 75-175 सेमी की ऊंचाई तक बढ़ता है। पीले फूल, नीले, हरे पत्ते और भारी गहरी, रेशेदार मुख्य जड़ और छोटे गोल तथा काले , लाल रंग के बीज , इस पौधे की मुख्य पहचान हैं। यह पृथ्वी के सबसे प्राचीन पौधों में से एक है।
रेपसीड के तेल का इस्तेमाल प्राचीन काल से प्रकाश व्यवस्था के लिए होता आया है। रेपसीड तेल मानव उपभोग के लिए सबसे महत्वपूर्ण वनस्पति तेलों में से एक है। यूरोपीय संघ, पोलैंड और चेक गणराज्य, चीन, भारत, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में इसकी खेती बहुतायक में की जाती है।
कैनोला, रेपसीड या ब्रैसिका कैम्पेस्ट्रिस की दो फसलों (ब्रैसिका नैपस एल. और बी. कैम्पेस्ट्रिस एल.) में से एक को कहते हैं। इनके बीजों का उपयोग खाद्य तेल के उत्पादन में होता है जो मानव उपभोग के लिए अनुकूल होता है क्योंकि इसमें पारंपरिक रेपसीड तेलों की तुलना में इरुसिक एसिड की मात्रा कम होती है, साथ ही इसका इस्तेमाल मवेशियों का चारा तैयार करने में भी होता है क्योंकि इसमें जहरीले ग्लूकोसाइनोलेट्स का स्तर कम होता है ।
कैनोला को मूलत: कनाडा में कीथ डाउनी और बाल्डर आर. स्टीफेंसन द्वारा 1970 के दशक की शुरुआत में रेपसीड से प्राकृतिक रूप से उत्पादित किया गया था, लेकिन इरुसिक एसिड की काफी कम मात्रा के अतिरिक्त इसके पोषक गुण (न्यूट्रिशनल प्रोफाइल) भी काफी अलग होते हैं। कैनोला का नाम 1978 में कैने डियन ऑ यल, लो ए सिड से लिया गया था। ब्रैसिका जुन्सिया के विभिन्न लाइनों की क्रॉस-ब्रीडिंग से उत्पन्न लीयर (कम इरुसिक एसिड रेपसीड के लिए) के रूप में जाने जाने वाले एक उत्पाद को भी कैनोला ऑयल के रूप में संदर्भित किया जाता है और इसे खाने के लिए सुरक्षित समझा जाता है।
कैनोला तेल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम है जबकि मोनोअनसैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक है और इसमें एक उपयोगी ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद है; इसमें ह्रदय संबंधी स्वास्थ्य के सुविख्यात फायदे है और इसे अन्य के साथ-साथ अमेरिकन डाइटेटिक एसोसिएशन और अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन सहित कई स्वास्थ्य संबंधी पेशेवर संगठनों द्वारा मान्यता प्राप्त है। कैनोला तेल को इसमें मौजूद अनसैचुरेटेड वसा तत्व के कारण कोरोनरी हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने की क्षमता के आधार पर इसके योग्यतापूर्ण स्वास्थ्य संबंधी दावे को यू.एस. फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से मान्यता मिली हुई है।
1. रामदास- संत रामदास शिवाजी के आध्यात्मिक गुरु थे। इन्हें समर्थ रामदास भी कहा जाा है। कृष्णा नदी के तट पर चफाल नामक स्थान पर इनका मुख्य कार्यक्षेत्र था। उनकी प्रमुख आध्यात्मिक रचना- दासबोध है।
2. एकनाथ- इनका जन्म पैठण (औरंगाबाद) में हुआ था। एकनाथ ने व्यवहारिक और आध्यात्मिक जीवन के सामंजस्य का समर्थन किया और वैराग्य के अलावा गृहस्थी के लिए भी भक्ति द्वारा मोक्ष का मार्ग बताया।
3. नामदेव- संत नामदेव का जन्म एक गरीब दर्जी परिवार में हुआ था। यह विठोबा (विष्णु) के भक्त थे। वरकरी सम्प्रदाय की स्थापना में संत नामदेव की मुख्य भूमिका थी। इनके भक्तिपरक मराठी गीतों का संग्रह -अभंग कहलाता है।
4. ज्ञानेश्वर- महाराष्टï्र में भक्ति आंदोलन के प्रणेता संत ज्ञानेश्वर को माना जाता है। उनका काल 13 वीं शताब्दी है। इन्होंने मराठी भाषा में गीता पर ज्ञानेश्वरी नामक टीका लिखी, जो विश्व की सर्वोत्तम रहस्वादी रचनाओं में एक मानी जाती है।
5. संत तुकाराम- इनका जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। पारिवारिक समस्याओं और कष्टïों के कारण वे घर से बाहर रहने लगे और संतों के उपदेशों का अध्ययन और मनन करते हुए भक्ति का प्रचार करते रहे।
आमतौर पर माना जाता है कि भांग का इस्तेमाल नशे के लिए होता आया है, लेकिन इसके कई औद्योगिक फायदे भी हैं। फ्रांस में इसके रेशे से खास तरह का कागज और कपड़े भी तैयार किए जा रहे हैं।
भांग के रेशों का इस्तेमाल ऊष्मारोधी कवच बनाने में भी किया जाता है। ये ठंडक को रोकते हैं लेकिन नमी से इनका बैर है। इसलिए इनका इस्तेमाल घरों की दीवारों और छतों को गर्म रखने के लिए घरों के अंदर परत लगाकर होता है। गर्मियों में इसकी मदद से घर ठंडा रहता है।
निशान-ए-इम्तियाज सम्मान की स्थापना पाकिस्तान सरकार द्वारा वर्ष 1957 की गई थी। निशान ए पाकिस्तान, पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान पाकिस्तान सरकार द्वारा उस व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जिन्होंने देश और राष्ट्र की सर्वोच्च सेवा की हो। यह सम्मान भारतीय अभिनेता दिलीप कुमार को भी मिल चुका है।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने सेना अध्यक्ष जनरल राहील शरीफ तथा ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल रशद महमूद को वर्ष 2013 के पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान-ए-इम्तियाज’ से सम्मानित किया।
संक्रामक रोग, रोग जो किसी ना किसी रोगजनित कारकों (रोगाणुओं) जैसे प्रोटोज़ोआ, कवक, जीवाणु, वाइरस इत्यादि के कारण होते है । संक्रामक रोगों मे एक शरीर से अन्य शरीर में फैलने की क्षमता होती है । मलेरिया, टायफायड, चेचक, इन्फ्लुएन्जा इत्यादि संक्रामक रोगों के उदाहरण हैं ।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि दुनिया भर में संक्रामक रोग पहले से कहीं ज्यादा तेजी से फैल रहे हैं और उनका इलाज करना ज्यादा मुश्किल हो गया है । अपनी वार्षिक विश्व स्वास्थ्य रिपोर्ट 2008 में राष्टï्र संघ एजेंसी ने कहा है कि 1970 के दशक से हर साल एक या ज्यादा नए रोगों का पता चल रहा है, जो अभूतपूर्व है । एजेंसी ने कहा है कि तपेदिक जैसी जानी-मानी बीमारियों को नियंत्रित करने के प्रयास भी सीमित हो रहे हैं, क्योंकि वे ज्यादा ताकतवर और दवाइयों की प्रतिरोधी किस्मों में विकसित होती जा रही हैं ।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि संक्रामक रोगों के प्रसार का कारण पिछले 50 वर्षों में अंतर्राष्टï्रीय हवाई यातायात में वृद्धि है । उसने पिछले 5 वर्षों में ही 1,100 से ज्यादा विभिन्न बीमारियां फैलने की पुष्टि की है । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने 193 सदस्यों को बीमारियों के फैलने के बारे में जानकारी देने और टीके विकसित करने में मदद देने के लिए विषाणुओं के नमूनों का आदान-प्रदान करने में एक-दूसरे के साथ ज्यादा सहयोग करने का अनुरोध किया है ।
1. ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी वित्तीय स्रोतों की कमी है। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण किस स्रोत से प्राप्त होता है?
(अ) ग्रामीण साहूकारों से (ब) सहकारी बैंकों एवं समितियों से (स) वाणिज्यिक बैंकों से (द) सरकार से
2. सरकार का वित्त मंत्रालय आर्थिक क्रियाओं को प्रभावित करने के लिए कौन सी नीति का निर्माण करता है?
(अ) मौद्रिक नीति (ब) वित्तीय नीति (स) औद्योगिक नीति (द) कृषि कीमत नीति
3. भारत के बजट में निम्नलिखित में से किसको शामिल किया जाता है?
(अ) पिछले वर्ष के वास्तविक आंकड़े (ब) चालू वर्ष के संशोधित आंकड़े (स) अगले वर्ष के बजटीय अनुमान (द) उपरोक्त सभी
4. धु्रवों पर क्षोभमण्डल किस ऊंचाई तक विद्यमान है?
(अ)5 किमी तक (ब) 10 किमी तक (स) 8 किमी तक (द) 18 किमी तक
5. एक बायोगैस बेहतर काम करेगा यदि?
(अ)40अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय (एयरोविक)स्थिति में हो (ब)40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो (स)45अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय स्थिति मेें हो (द)इनमें से कोई नहीं
6. कौन सी बीमारी आनुवांशिक है?
(अ)तपेदिक(टयूबरक्यूलोसिस)(ब)हीमोफीलिया (स) जॉडिस (द) इनमें से कोई नहीं
7. नए खोजे गए उच्चताप अतिचालक है?
(अ) मिश्रधातु (ब) शुद्ध दुर्लभ मृदा धातु (स) मृतिका ऑक्साइड (द) अकार्बनिक बहुलक
8. जिस सीमा को लॉघने पर तारों में आंतरिक निपात होता है उसे कहते हैं
(अ) चंद्रशेखर सीमा (ब) एडिंग्टन सीमा (स) होयले सीमा (द)उपरोक्त कोई नहीं
9. लोदी वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली सुल्तान था?
(अ) बहलोल लोदी (ब) सिकंदर लोदी (स) इब्राहीम लोदी (द) इनमें से कोई नहीं
10. इतावली यात्री निकोलो द कोण्टी (1420-21) ने किस विजयनगर सम्राट के शासनकाल में विजयनगर की यात्रा की?
(अ) देवराय प्रथम (ब) देवराय द्वितीय (स) कृष्णदेव राय (द) अच्युतदेव रा
11. कौन सा स्थान विजयनगर साम्राज्य में गलीचा निर्माण के लिए प्रसिद्ध था?
(अ) पुलीकट (ब) विजयनगर (स) कालीकट (द) वारंगल
12. कश्मीर के प्रसिद्ध शासक जेन उल आबिदीन ने महाभारत, राजतरंगिनी आदि संस्कृत ग्रंथों का अनुवाद किस भाषा में करवाया?
(अ) उर्दू में (ब)अरबी में (स) फारसी में (द) इनमें से कोई नहीं
13. महाभारत का बांग्ला में अनुवाद बंगाल के किस सुल्तान ने कराया?
(अ) अलाउद्दीन हुसैन शाह (ब) नुसरत शाह (स) राजा गणेश (द) इनमें से कोई नहीं
14. अंतर राज्य परिषदों की स्थापना निम्नलिखित में से कौन करता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) भारत के मुख्य न्यायाधीश (द) उपराष्ट्रपति
15. राष्ट्रपति अंतर राज्य परिषद की स्थापना कब कर सकता है?
(अ) आपातकाल के दौरान (ब) अपनी स्वेच्छा से (स) किसी भी समय जब लगे कि इसकी स्थापना करना लोकहित में होगा (द) जब किसी राज्य का राज्यपाल उसे ऐसा करने के लिए कहे
16. भारत में विशाल मात्रा में मौजूद ज्ञात भंडार के रेडियो धर्मी खनिज में स्थित तत्व का नाम क्या है?
(अ)यूरेनियम (ब) प्लूटोनियम (स) रेडियम (द) थोरियम।
17. मोती में मौजूद प्रमुख रासायनिक तत्व हैं?
(अ)मैग्रेशियम कार्बोनेट (ब)कैल्शियम कार्बोनेट (स)मैग्रेशियम कार्बोनेट व कैल्शियम कार्बोनेट का मिश्रण (द)कैल्शियम सल्फेट व कैल्शियम कार्बोनेट का मिश्रण
18. संगमकालीन शासक करिकाल का संबंध निम्नलिखित में से किस राजवंश से था?
(अ) पाण्ड्य (ब) चोल (स) चेर (द) पल्लव
19. कला की गांधार शैली का सर्वाधिक विकास किसके समय में हुआ?
(अ) अशोक (ब) कनिष्क (स) चंद्रगुप्त मौर्य (द) बिंदुसार
20. कला की मथुरा शैली में मूर्तियों का निर्माण हुआ?
(अ) संगमरमर द्वारा (ब) ग्रेनाइट द्वारा (स) लाल बलुआ पत्थर द्वारा (द) उक्त सभी
21. निम्नलिखित में से किस एक नगर में भूमध्य सागरीय जलवायु नहीं पाई जाती है?
(अ) लास एंजिल्स (ब) रोम (स) केपटाउन (द) न्यूयार्क
22. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष कौन रहे?
(अ) अबुल कलाम आजाद (ब) दादाभाई नौरोजी (स) डब्ल्यू.सी. बनर्जी (द) वल्लभ भाई पटेल
23. दीनबंधु के नाम से कौन विख्यात था?
(अ) जीएस खरपड़े (ब) आचार्य नरेंद्र देव (स) चितरंजन दास (द) सी.एफ. एंड्रूज
24. माई एक्सपेरिमेंट विथ ट्रूथ के रचनाकार हैं?
(अ) महात्मा गांधी (ब) मौलाना आजाद (स) जवाहरलाल नेहरू (द) जयप्रकाश नारायण
25. तमिल का गौरवगं्रथ जीवन चिंतामणि निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) जैन (ब) बौद्ध (स) हिंदू (द) ईसाई
26. प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में पायी जाने वाली धातु निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) लोहा (ब) सोना (स) चांदी (द) जस्ता
---
सही जवाब- 1.(ब) सहकारी बैंकों एवं समितियों से, 2.(ब) वित्तीय नीति, 3.(द) उपरोक्त सभी, 4.(स) 8 किमी तक, 5.(ब)40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो,6.(अ)तपेदिक (टयूबरक्यूलोसिस), 7.(स)मृतिका ऑक्साइड, 8.(अ)चंद्रशेखर सीमा, 9.(ब) सिकंदर लोदी, 10.(अ) देवराय प्रथम, 11.(स) कालीकट, 12.(स) फारसी में, 13.(ब) नुसरत शाह, 14.(अ) राष्ट्रपति, 15.(स) किसी भी समय जब लगे कि इसकी स्थापना करना लोकहित में होगा, 16.(ब) प्लूटोनियम, 17.(स)मैग्रेशियम कार्बोनेट व कैल्शियम कार्बोनेट का मिश्रण, 18.(ब) चोल, 19.(ब) कनिष्क, 20.(स) लाल बलुआ पत्थर द्वारा, 21.(द)न्यूयार्क, 22.(अ) अबुल कलाम आजाद,23.(द) सी.एफ. एंड्रूज, 24.(अ) महात्मा गांधी, 25.(अ)जैन, 26.(द) जस्ता
दालचीनी का प्रयोग गरम मसाले में किया जाता है। इसके अलावा अनेक औषधीय पदार्थों में भी इसका उपयोग होता है। यह दाल चीनी रुड्डह्वह्म्ड्डद्गड्डद्ग जाति के एक छोटे सदाबहार पेड़ की भीतरी छाल से प्राप्त की जाती है। सबसे अच्छी दाल चीनी श्रीलंका से आती है, लेकिन यह पेड़ दक्षिण भारत, जावा, सुमात्रा, वियतनाम, मैडागास्कर, जंजीबार, मिस्र,वेस्टइंडीज और ब्राजील में भी मिलते हैं।
दालचीनी का पेड़ काफी बड़ा होता है। जब इसका पेड़ बड़ा हो जाता है तो इसकी जड़ों से दर्जनों डालियां निकलती हैं। इनकी ऊपर छाल उतार ली जाती है और इसे सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है। इस छाल के भीतरी हिस्से से ही दालचीनी बनाई जाती है।
दालचीनी का प्रायेग तरह-तरह के भोज्य पदार्थो में किया जाता है। ईसा से कोई दो हजार साल पहले चीन से इसे मिस्र लाया गया था। हाल के अध्ययन से यह भी पता चला है कि इसके नियमित प्रयोग से डायबिटिज और कोलेस्ट्राल पर भी नियंत्रण होता है।
कैश रिजïर्व यानी सीआरआर वह आनुपातिक राशि है, जो बैंकों से ली जाती है। जिससे खातेदार के पैसे की सुरक्षा बनी रहे। इस समय सीआरआर 15 प्रतिशत है जिसक मतलब ये हुआ कि अगर बैंक के पास सौ रुपए जमा होते हैं, तो उसमें से पंद्रह रुपए वह भारतीय रिजर्व बैंक के पास जमा करा देता है। यानी इन पंद्रह रुपए का निवेश नहीं होता है। ये वित्तीय बाजारों से बाहर हो जाते हैं।
अगर बैंक सौ रुपए लेता है तो उससे कई गुना अधिक निवेश कर सकता है। इसलिए अगर किसी समय बैंक मुश्किल में आ जाए तो ये पंद्रह रुपए तो सुरक्षित रखे ही हैं। हालांकि खातेदार के एक लाख रुपए का बीमा होता है। जहां तक देश की अर्थव्यवस्था का सवाल है तो अगर मुद्रास्फीति बढ़ जाती है तो भारतीय रिजर्व बैंक कैश रिजर्व रैशों भी बढ़ा देता है ताकि और अधिक रुपए सुरक्षित रह सके और बैंक उसी अनुपात में कम उधार दे सकें। इससे मुद्रा स्फीति अपने आप कम हो जाती है।
प्रोटोजोआ अत्यन्त सूक्ष्म जीव होते हैं जिन्हें माइक्रोस्कोप से ही देखा जा सकता है , लेकिन ये बहुकोशीय जीवों की तरह सांस लेते हैं। ये गतिशिील होते हैं और प्रजनन करते हैं। इनमें लिंग भिन्नताएं नहीं होती यानी नर-मादा नहीं होते हैं। बल्कि एक प्रोटोजोआ के दो भागों में विभाजित होने से प्रजनन होता है।
प्रोटोजोआ की बीस हजार से अधिक प्रजातियों के बारे में जानकारी है। जिनमें से अधिकांश पानी में या नम इलाकों में रहते हैं। ये अपनी झिल्ली से ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं । उनका भोजन बैक्टीरिया और अन्य जीवों के अपशिष्टï होते हैं।
भारत के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), पर्यावरण एवं वन मंत्रालय (एमओईएफ) के तहत एक सांविधिक संगठन है। इसका गठन पानी (रोकथाम और प्रदूषण नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के तहत 1974 में किया गया था।
यह देश में प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में एक शीर्ष संगठन है और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की तकनीकी शाखा के रूप में काम करता है।
सीपीसीबी हाल ही में पानी में जैव रासायनिक ऑक्सीजन की मांग के स्तर के आधार पर 293 नदियों में फैले प्रदूषित क्षेत्रों की पहचान की है। अधिकतम की सूची में देश में महाराष्ट्र और गुजरात शीर्ष पर हैं। सीपीसीबी के अनुसार दूषणकारी तत्व जैसे दैनिक उपयोग के बर्तन, जलीय वातावरण प्रभावित कर रहे थे।
सीपीसीबी की आकड़ों में देश भर के विभिन्न नदियों में सीवेज की निकासी खुले जल में करने से नदियां प्रदूषित थीं। इनमें जम्मू एवं कश्मीर और चार केंद्र शासित प्रदेशों और अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम समेत पूर्वोत्तर राज्यों को छोडक़र देश के लगभग सभी भागों में स्थित हैं। सीपीसीबी ने पहली बार 1995 और 2008 के बीच पानी के नमूनों को लेकर परीक्षण के बाद दिसंबर 2009 में प्रदूषित नदी के हिस्सों पर अपनी रिपोर्ट को संकलित किया था। इन हिस्सों में तब से राज्य और संघ शासित राज्यों द्वारा 1429 जल गुणवत्ता स्टेशनों के एक नेटवर्क के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है।
21 दिसम्बर सन 1964 ईसवी को फि़लिस्तीनी स्वतंत्रता संगठन पी एल ओ की स्थापना हुई। आरंभ में यह संगठन 8 छापामार गुटों और कई सामाजिक शैक्षणिक उपचारिक सांस्कृतिक और आर्थिक संस्थाओं पर आधारित था। एक वर्ष बाद इस संगठन की सैनिक शाखा ने अलफ़त्ह के नाम से अपनी गतिविधियां आरंभ की इसके दस हज़ार सदस्य थे।
1974 में पी एल ओ को संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकृति मिली और 1982 में इस संगठन ने सौ से अधिक देशों के साथ सरकारी रुप से संबंध स्थापित किये। इसी वर्ष पी एल ओ की सैनिक शाखा लेबनान पर ज़ायोनी शासन के आक्रमण के चलते पीछे हटने पर विवश हुई और फिर उसके बाद इसने धीरे-धीरे सशस्त्र संघर्ष समाप्त कर दिया और 1993 में पी एल ओ के अध्यक्ष यासिर अराफ़ात ने ओस्लो समझौते पर हस्ताक्षर करके ज़ायोनी शासन को औपचारिकता दे दी। बदले में ज़ायोनी शासन भी पश्चिमी तट और ग़ज़्ज़ा पट्टी के क्षेत्र को फि़लिस्तीनियों को लौटने के लिए वचनबद्ध हुआ। किंतु ज़ायोनी शासन ने दूसरे समझौतों और वचनों की भांति ओस्लो समझौते की भी अवहेलना की। इस प्रकार से ज़ायोनी शासन को विशिष्टता देने के लिए पी एल ओ की आलोचना की जाती रही है।
21 दिसंबर, 1898 में मैरी क्यूरी और उनके पति पियर ने रेडियम की खोज की। खनिज का अध्ययन करते हुए जब उन्होंने उससे यूरेनियम अलग कर दिया तो पाया कि बाकी बचे हिस्से में अभी भी कोई रेडियोधर्मी तत्व बाकी था। उन्होंने इस तत्व को रेडियम नाम दिया।
1910 में क्यूरी और आंद्रे लुईस डेबिएर्न ने विद्युत अपघटन की प्रक्रिया द्वारा रेडियम को शुद्ध धातु के रूप में अलग किया। 4 फरवरी 1936 को अमेरिका में पहली बार कृत्रिम रेडियम बनाया गया, यह रेडियम ई कहलाय। यह प्रयोगशाला में कृत्रिम रूप से तैयार किया जाने वाला पहला रेडियोधर्मी तत्व था।
रेडियम की चमकीली प्रकृति के कारण इसका इस्तेमाल शुरू में पेंट, कपड़ों, घड़ी की सूइयों इत्यादि में हुआ। इसके अलावा कई चिकित्सीय कारणों से उसका इस्तेमाल दंतमंजन, बालों की क्रीम और कई दूसरी दवाइयों के अलावा कैंसर के इलाज के लिए भी हुआ, लेकिन 1940 तक आते आते इसकी रेडियोधर्मी प्रवृत्ति की वजह से विकिरण के नुकसान सामने आए और इसके पेंट, कपड़ों या दवाइयों इत्यादि में इस्तेमाल पर कई देशों में पाबंदी लगा दी गई।
रेडियम आवर्त सारणी के द्वितीय मुख्य समूह का अंतिम तत्व है। रेडियोऐक्टिव तत्वों में इसका मुख्य स्थान है। इसके अनेक रेडियोऐक्टिव समस्थानिक मिलते हैं, जिनमें 226 द्रव्यमान संख्या का समस्थानिक सबसे स्थिर है। यूरेनियम अयस्कों के साथ रेडियम सदा मिश्रित रहता है। यूरेनियम रेडियोऐक्टिव तत्व है। इसी क्रिया द्वारा रेडियम की उत्पत्ति होती है, परंतु रेडियम का, स्वयं रेडियोऐक्टिव होने के कारण, क्षय भी होता रहता है। इस कारण यूरेनियम अयस्क में रेडियम की मात्रा वस्तुत: स्थिर रहती है। इसके अतिरिक्त थोरियम अयस्क भी इसका स्रोत है। समुद्र तथा उसकी निचली सतह और कुछ नदियों के जल में भी इसकी सूक्ष्म मात्रा मिलती है।
पिचब्लेंड अयस्क मुख्यत: अफ्रीका में कांगो के कटैंगा प्रांत में तथा कैनाडा और पश्चिम अमरीका में मिलता है। इसके अतिरिक्त यूरोप के कुछ स्थानों में, दक्षिणी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया तथा मैडागास्कर में भी इसके अयस्क मिलते हैं। भारत के केरल राज्य में मोनोजाइट अयस्क बहुत मात्रा में प्राप्य है। इससे रेडियम का दूसरा समस्थानिक, जिसे मिज़ोथोरियम कहते हैं, मिलता है। यह अधिक अस्थायी रूप का समस्थानिक है।
1. दुनिया का सबसे बड़ा हीरा उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) भारत (ब) चीन (स) दक्षिण अफ्रीका (द) ऑस्ट्रेलिया
2. न्यूयॉर्क शहर का पहले नाम था?
(अ) यू एम्स्टर्डम (ब) फेंटाबूम (स) लेनाप (द) इनमें से कोई नहीं
3. एफिल टॉवर किसके द्वारा बनाया गया था?
(अ) लियोनार्ड यूलर (ब) एमी एफिल (स) अलेक्जेंडर एफिल (द) इनमें से कोई नहीं
4. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह सबसे कम समय में सूर्य का चक्कर लगता है?
(अ) प्लूटो (ब) बुध (स) पृथ्वी (द) शनि
5. विज्ञान के किस क्षेत्र में ह्वाइट ड्वार्फ के बारे में सीखेंगे?
(अ) खगोलशास्त्र (ब) कृषि (स) जेनेटिक्स (द) एंथ्रोपोलॉजी
6. चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर कितने दिनों में लगाता है?
(अ) लगभग 28.1 दिन (ब) लगभग 30.2 दिन (स) लगभग 27.3 दिन (द) लगभग 28.3 दिन
7. आनुपातिक कर प्रणाली में?
(अ)आय के सभी स्तरों पर समान दर से कर लगाया जाता है (ब)आय के सभी स्तरों पर कर की दर बढ़ती जाती है (स)आय के सभी स्तरों पर कर की राशि समान रहती है (द) उपरोक्त सभी
8. कैफीन, टैनिल और निकोटीन औषधियां हैं?
(अ) स्टेरॉइड (ब) कोर्टिजोन (स) अल्कोहलॉइड (द)मंदभार
9. निम्नलिखित में से कौन से वायुयान-निर्माण केंद्र नहीं हैं?
(अ)बंगलूर (ब)औझर(नासिक के पास)(स)कानपुर (द)आदमपुर (पंजाब)
10. चंद्रमा पर कदम रखने वाला पहला देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ)यू.एस.ए. (ब) रूस (स) इंग्लैंड (द) फ्रांस
11. तोलक्कप्पियम् ग्रंथ संबंधित है?
(अ) प्रशासन से (ब) विधि से (स) व्याकरण और काव्य से (द) उपर्युक्त सभी से
12. दिल्ली का सुल्तान, जो दान-दक्षिणा के बारे में काफी ध्यान रखता था और इसके लिए एक विभाग दीवान ए खैरात (दान विभाग) स्थापित किया, वह था?
(अ) इल्तुतमिश (ब) फिरोज तुगलक (स) गयासुद्दीन शाह (द) बहलोल लोदी
13. मालवा के किस शासक के शासनकाल में मालवा राज्य का विलय अकबर द्वारा मुगल साम्राज्य में कर लिया गया?
(अ) महमूद शाह (ब) गयासुद्दीन शाह (स) हुसंग शाह (द) बाज बहादुर
14. अहमदाबाद की स्थापना किसने की?
(अ) अहमदशाह प्रथम ने (ब) मुहम्मद शाह (स) महमूद बेगड़ा (द) इनमें से कोई नहीं
15. जब 15 अगस्त, 1947 को भारत ने अपनी पहली आजादी का जश्न मनाया, तब महात्मा गांधी थे?
(अ) साबरमती आश्रम में (ब) सेवाग्राम आश्रम में (स) नई दिल्ली में (द) कोलकाता में
16. भारत एवं पाकिस्तान का विभाजन निम्नलिखित में से किस योजना के तहत हुआ था?
(अ) माउंटबेटन (ब) क्रिप्स योजना (स) चेम्सफोर्ड योजना (द) वेवेल योजना
17. गोदियां अधोलिखित किन स्थानों पर स्थापित हैं?
(अ) कोचीन (ब) विशाखापट्टनम् (स) मजगांव (द)इनमें सभी स्थानों पर
18. निम्रलिखित में से कौन सा लघु उद्योग है?
(अ)रस्सी बनाना (ब) फर्नीचर (स) लोहा-इस्पात (द)भारी उद्योग
19. एक पदार्थ में अशुद्धि मिलाने से उसकी प्रत्यास्थता?
(अ)घटती है (ब)अपरिवर्तित रहती है (स)बढ़ती है (द) बढ़ भी सकती है व घट भी सकती है
20. प्रोटीन के मूलभूत विल्डिंग ब्लॉक होते है?
(अ)न्यूक्लियोटाइड्स (ब)डाईपैप्टाइड्स (स)अमीनो अम्ल (द) मोनोसैकेराइडस
21. निम्रांकित कौन सी चीज विटामिन ए का उत्कृष्ट स्रोत है?
(अ)प्याज (ब)मक्का (स) आलू (द) गाजर की जड़
22. दिन में चांद पर खड़े व्यक्ति को चांद का अकाश कैसा दिखेगा?
(अ)काला (ब) सफेद (स) नीला (द) लाल
23. निम्नलिखित में से वह कौन सी मिट्टी है, जिसका निर्माण नदियों द्वारा हुआ है?
(अ) हिमोढ़ मिट्टी (ब) पथरीली मिट्टी (स) जलोढ़ मिट्टी (द) लोयस मिट्टी
24. किस मिट्टी में कैल्शियम की अधिकता होती है?
(अ) पेडोकल मिट्टी (ब) जलोढ़ मिट्टी (स)पेडाल्फर मिट्टी (द)इनमें से कोई नहीं
25. वायुदाबमापी की रीडिंग में अचानक गिरावट इस बाद का संकेत है कि मौसम?
(अ) स्थित तथा शांत होगा (ब) वर्षायुक्त होगा (स) ठंडा होगा (द) तूफानी होगा
26. गुरूत्वाकर्षण के भीतर मुक्त रूप से गिरता हुआ एक व्यक्ति अपने हाथ से एक गेंद छोड़ता है। गेंद की स्थिति क्या होगी?
(अ)उसके साथ-साथ नीचे गिरती है(ब)उसके साथ ऊपर जाती है (स)स्थिर रहती है (द) ऊपर-नीचे जाती है
27. गांधीजी के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(अ)भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में अहिंसा की नीति से वे संतुष्ट थे (ब)वे देश के शांतिपूर्ण विभाजन से संतुष्ट थे (स)वे देश की शांतिपूर्ण स्वाधीनता से संतुष्ट थे (द) वे देश के लिए स्वाधीनता प्राप्त करने से संतुष्ट थे
28. आदर्श गैस के लिये चाल्र्स का नियम किस परिवर्तन में लागू होता है?
(अ) समदाबीय (ब) समतापीय (स) समआयतनिक (द) रूद्धोष्म
---
सही जवाब- 1.(स)दक्षिण अफ्रीका, 2.(अ) यू एम्स्टर्डम, 3.(स) अलेक्जेंडर एफिल,4.(ब) बुध, 5.(अ) खगोलशास्त्र, 6.(स) लगभग 27.3 दिन, 7.(अ)आय के सभी स्तरों पर समान दर से कर लगाया जाता है, 8.(स) अल्कोहलॉइड, 9.(द) आदमपुर (पंजाब),10.(अ) यू.एस.ए., 11.(स) व्याकरण और काव्य से, 12.(ब) फिरोज तुगलक, 13.(द) बाज बहादुर, 14.(अ) अहमदशाह प्रथम ने, 15.(द) कोलकाता में, 16.(अ)माउंटबेटन, 17.(द)इनमें सभी स्थानों पर, 18.(ब) फर्नीचर,19.(स)बढ़ती है, 20.(स)अमीनो अम्ल, 21.(ब) मक्का, 22.(अ)काला, 23.(अ) हिमोढ़ मिट्टी, 24.(द)इनमें से कोई नहीं, 25.(द)आतें, 26.(द) ऊपर-नीचे जाती है, 27.(अ)भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में अहिंसा की नीति से वे संतुष्ट थे, 28.(अ) समदाबीय
भारत सरकार ने अल्पसंख्यक अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 1978 में अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया था। इसे बाद में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम-1992 के तहत कानून के रूप में 1992 में पारित किया गया।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को वर्ष 2006 जनवरी में यूपीए सरकार ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के अधीन कर दिया। इसे वे सारे संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं, जो दीवानी अदालतों को हैं। इस आयोग का गठन भारत के लिए इसलिए भी महत्व रखता है, क्योंकि पूरे यूरोप के किसी भी राष्ट्र में ऐसा कोई आयोग नहीं है। आज भारत के कई अन्य राज्यों में भी राज्य अल्पसंख्यक आयोग हैं। वर्तमान समय में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष वजाहत हबीबुल्लाह हंै।
दुनिया में सबसे अधिक अफीम की खेती अफगानिस्तान में ही होती है। 2013 में अफग़़ानिस्तान में अफ़ीम की खेती पांच हज़ार पांच सौ टन तक पहुंच गयी जो एक रिकार्ड है। अफ़ीम अफग़़ानिस्तान की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़ दुनिया का 90 प्रतिशत अफ़ीम अफग़़ानिस्तान से आता है। ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय हर साल अफग़़ानिस्तान में अफ़ीम के उत्पादन का सर्वेक्षण करता है। वर्ष 2011 में हुए इसी सर्वेक्षण में ये बात सामने आई कि अफ़ीम की क़ीमत में 133 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। पहले अफ़ीम मुक्त घोषित किए जा चुके अफग़़ानिस्तान के तीन प्रांतों में कपिसा, उत्तर में बाग़लान और फऱयाब में मुख्य रूप से अफीम की खेती की जाती है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अफग़़ानिस्तान में अफ़ीम की खेती न केवल यह कि अफग़़ान जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य और कल्याण के लिए ख़तरनाक है बल्कि क्षेत्र और पूरी दुनिया के लिए बहुत बड़ा ख़तरा है। इस पौधे की खेती अक्टूबर से अप्रैल के बीच की जाती है। यह एक औषधीय पौधा है। जिसका उपयोग पीड़ा की अनुभूति कम करने के लिए होता है। इसका ज्यादा इस्तेमाल शरीर में नकारात्मक प्रभाव देता है।
सूरजमुखी या सूर्यमुखी का वानस्पतिक नाम हेलियनथस एनस है। अमेरिका के देशज वार्षिक पौधे हैं। यह अनेक देशों के बागों में उगाया जाता है। यह कंपोजिटी कुल के हेलिएंथस गण का एक सदस्य है। इस गण में लगभग साठ जातियां पाई गई हैं जिनमें हेलिएंथस ऐमूस , हेलिएंथस डिकैपेटलेस, हेलिएंथिस मल्टिफ्लोरस, हे. औरगैलिस, हे. ऐट्रोरुबेंस , हे. जाइजेन्टियस और हे. मौलिस प्रमुख हैं।
सूरजमुखी को सुंदरता और तेल के लिए जाना जाता है। औद्योगिक स्तर पर इसका इस्तेमाल खाद्य तेल, ल्यूब्रिकेंट और बायोडीजल बनाने में होता है। जर्मनी में चार लाख हेक्टेयर के क्षेत्र में सूरजमुखी की खेती होती है। भारत में भी बहुतायक में इसकी खेती होती है।
यह फूल अमरीका का देशज है पर रूस, अमरीका, ब्रिटेन, मिस्र, डेनमार्क, स्वीडन और भारत आदि अनेक देशों में आज उगाया जाता है। इसका नाम सूरजमुखी इस कारण पड़ा कि यह सूर्य और ओर झुकता रहता है, हालांकि प्राय: सभी पेड़ पौधे सूर्य प्रकाश के लिए सूर्य की ओर कुछ न कुछ झुकते हैं। इसके बीज से उत्कृष्ट कोटि का खाद्य तेल प्राप्त होता है और खली मुर्गी को खिलाई जाती है। सूरजमुखी के पेड़ में रितुआ रोग भी कभी-कभी लग जाता है जिससे पत्तियों के पिछले भाग में पीतभूरे रंग के चकत्ते पड़ जाते हैं। इससे रक्षा के लिए गंधक की धूल छिडक़ी जा सकती है।
कच्छ का रण गुजरात के कच्छ जिले में थार रेगिस्तान में स्थित एक मौसमी ख़ार है। कच्छ गुजरात के सबसे बड़े जिलों में से एक है। यह अरब सागर और नमक की पपड़ी की तरह जमे रेगिस्तान से घिरा हुआ है। यह जिला कई प्रकार के शिल्प और परंपराओं की अंतिम सीमा माना जाता है।
कच्छ का रण शिल्प कौशल के उदगम स्थल के रूप में भी वर्णित है। शिल्प कौशल के अंतर्गत ब्लॉक प्रिंटिंग, मिट्टी के बर्तन, लकड़ी की नक्काशी, धातु शिल्प और अन्य हस्तशिल्प आते हैं। इस जिले का इतिहास हड़प्पा सभ्यता के धोलावीरा स्थान से भी संबंधित है। जडेजा राजपूत वंश ने यहां वर्ष 1540 से लेकर वर्ष 1940 तक शासन किया है। कच्छ का रण में भारतीय जंगली गधे की वन्यजीव प्रजाति का निवास स्थान है। भारतीय बस्टर्ड और संकटग्रस्त पक्षियों की प्रजाति लिए ये प्रजनन भूमि के रूप में उपयोगी है।
हर साल इस क्षेत्र में दिसंबर महीने में रण उत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसे देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। यह महोत्सव फरवरी महीने तक चलता है। इस वर्ष 2013 में रण उत्सव सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल पर आयोजित किया गया है।
रण उत्सव को राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2005 में प्रारंभ किया गया। शुरू में इसे तीन दिनों के लिए आयोजित किया गया, परन्तु लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए रण महोत्सव को दो माह तक के लिए आयोजित किया जाने लगा।
कच्छ का रण के प्राकृतिक सौंदर्य की तस्वीरें लेने के लिए देश और विदेश से पेशेवर फोटोग्राफर यहां पहुंचते हैं। इस उत्सव में ऊंट सफारी, रेगिस्तान बाइकिंग, पैरा मोटरिंग, और लोक संगीत के रूप में लोकगीत भी आकर्षण का केंद्र रहते हैं।
रॉस द्वीप अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के निकट स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप ब्रिटिश वास्तुशिल्प के खंडहरों के लिए प्रसिद्ध है। रॉस द्वीप 200 एकड़ में फैला हुआ है। फीनिक्स उपसागर से नाव के माध्यम से चंद मिनटों में रॉस द्वीप पहुंचा जा सकता है। सुबह के समय यह द्वीप पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है।
1. माल्थस के अनुसार जनसंख्या कितने वर्षों में दुगुनी हो जाती है?
(अ) 15 वर्ष (ब) 25 वर्ष (स) 35 वर्ष (द) 45 वर्ष
2. निम्नलिखित में से किस भाषा परिवार की भाषाएं विश्व में सबसे अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है?
(अ) एफ्रो एशियाटिक परिवार (ब) भारत यूरोपीय परिवार (स) चीनी तिब्बती परिवार (द) पैलियो एशियाटिक परिवार
3. निम्नलिखित में से कौन क्षेत्रफल एवं जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से छोटा देश है?
(अ)भूटान (ब) नेपाल (स) मालदीव (द) श्रीलंका
4. इंटरनेट के जरिए लोगों से संपर्क करने के लिए हम अक्सर उनके किस पते का इस्तेमाल करते हैं?
(अ) वेबसाइट (ब) ई-मेल एड्रेस (स)यूजर नेम (द)पासवर्ड
5. जब इटली की सरकार ने भारत को स्वतंत्रता प्रदान करने का निश्चय किया, उस समय भारत का वायसराय कौन था?
(अ) लॉर्ड माउंटबेटन (ब) लॉर्ड लिनलिथगो (स) लॉर्ड वेवेल (द) लॉर्ड वैलिंगटन
6. जब भारत वर्ष को स्वतंत्रता प्राप्त हुई, उस समय ब्रिटेन में कौन दल सत्तारूढ़ था?
(अ) लेबर (ब) लिबरल (स) कंजरवेटिव (द) डेमोक्रेटिक
7. विश्व में किस देश में निर्मित घडिय़ां सबसे अधिक पसंद की जाती हैं?
(अ) भारत (ब) स्विट्जरलैंड (स)अमरीका (द) ब्रिटेन
8. मद्रास का नाम बदलकर चैन्नई किस वर्ष रखा गया?
(अ) 1996 (ब) 1995 (स) 2000 (द) 2002
9. कोलकाता का प्रेसिडेंसी कॉलेज पहले किस नाम से जाना जाता था?
(अ) हिंदू कॉलेज (ब) ब्रिटिश कॉलेज (स) साहित्य और संस्कृति कॉलेज (द) इनमें से कोई नहीं
10. हथियारों का सबसे अधिक निर्यातक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) चीन (ब)पाकिस्तान (स)संयुक्त राष्टï्र अमरीका (द) बोत्सवाना
11. लांैग पेड़ के किस भाग से प्राप्त होती है?
(अ) कलियों से (ब) फूलों से (स) फलों से (द)तने से
12. विश्व का सबसे बड़ा टिन उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) ब्राजील (ब)भारत (स)मैैक्सिको (द)आस्टे्रेलिया
13. प्लेग रोग का जनक कौन सा है?
(अ) पिस्सू (ब) क्यूलेक्स (स) एनाफिलीज (द) सेंडफ्लाई
14. नाग फांस से राम और लक्ष्मण को निम्नलिखित में से किसने मुक्ति दिलाई ?
(अ) जटायू (ब) गरुड़ (स) हनुमान (द) जामवंत
15. कौन से वित्त आयोग की सिफारिश पर त्वरित न्यायालयों का गठन किया गया है ?
(अ) दसवें वित्त आयोग (ब) ग्यारहवें वित्त आयोग (स)आठवें वित्त आयोग सिंह (द) पहले वित्त आयोग
16. राष्टï्रीय कानूनी सेवा प्राधिकार जो समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त न्यायिक सेवा उपलब्ध कराता है, के अध्यक्ष होते हैं?
(अ) राष्टï्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश (द) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
17. थेरगाथा किस धर्म के साहित्य का प्रसिद्ध ग्रंथ है?
(अ) जैन (ब) बौद्ध (स) सिख (द) यहूदी
18. प्रजापति दक्ष की उत्पत्ति ब्रह्मïा के किस अंग से हुई मानी जाती है?
(अ) नेत्र (ब) जिह्वïा (स) अंगूठे (द) नासिका
19. आबू पर्वत पर स्थित देलवाड़ा का मंदिर किस धर्म के लोगों का मंदिर है?
(अ) बौद्ध (ब) जैन (स) पारसी (द)इनमें से कोई नहीं
20. सोना, हीरा, मोती, पन्ना और पुखराज के चूर्ण से बनी वस्तु क्या कहलाती है?
(अ) धातु मिश्रण (ब) पंचरत्न (स) पंचपरमेश्वर (द) पंचाभूत
21. नेपाल का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ का मंदिर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
(अ) गंगा (ब) सोन (स) विश्वमती (द) बाघमती
22. चीन का हर वार्षिक पंचांग किन प्रमुख 12 नामों पर आधारित होता है?
(अ) पक्षियों के नामों पर (ब)जानवरों के नाम पर (स) राशियों के नाम पर (द) ग्रहों के नाम पर
23. जापानियों के लकड़ी के सोल वाले जूते निम्नलिखित में से क्या कहलाते हैं?
(अ) ओरामा (ब) पास्तो (स) गेटा (द) मीठ
24. विश्व के किस रेलवे स्टेशन को वल्र्ड हेरिटेज स्टेट्स का दर्जा मिला हुआ है?
(अ) छत्रपति शिवाजी स्टेडियम मुंबई (ब) चेन्नई रेलवे स्टेशन (स) नई दिल्ली (द) सीरिया
25. माओरी जनजाति का निवास क्षेत्र निम्नलिखित में से कहां पाया जाता है?
(अ) इंग्लैंड (ब) फिनलैंड (स) स्कॉटलैंड (द) न्यूजीलैंड
26. भारत के समुद्र तट (कोस्ट) रेखा की लंबाई कितनी है?
(अ) 4 हजार 378 किमी (ब) 7 हजार 856 किमी (स) 4 हजार 560 किमी (द) 7516.5 किमी
27. लार्ड वैलेजली ने निम्नलिखित किसके द्वारा भारत में अंग्रेजी राजा का विस्तार किया?
(अ) विलयन नीति (ब) सहायक संधि (स) भारतीय रियासतों का विभाजन (द) रियासतों को मिलाने के द्वारा
28. इंगलैंड के हॉउस ऑफ कामन्स के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय हैं?
(अ) दादाभाई नौरोजी (ब)प. जवाहरलाल नेहरू(स) लाला लाजपत राय (द) विपिन्द्रचंद्र पाल
29. दादू दयाल निम्नलिखित में से किस संत परंपरा के कवि- संत हुए हैं ?
(अ) सगुण संत परंपरा (ब)निर्गुण संत परंपरा (स)रामभक्ति मार्ग(द) शिव भक्ति मार्ग
-----------------
सही जवाब- 1.(ब)25 वर्ष, 2.(स)चीनी तिब्बती परिवार, 3.(स) मालदीव, 4.(ब)ई-मेल एड्रेस, 5.(स)लॉर्ड वेवेल, 6.(अ)लेबर, 7.(ब) स्विट्जरलैंड, 8.(अ)1996, 9.(अ) हिंदू कॉलेज, 10.(स)संयुक्त राष्टï्र अमरीका, 11.(अ)कलियों से, 12.(अ) ब्राजील, 13.(अ) पिस्सू, 14.(ब)गरुड़ 15.(ब)ग्यारहवें वित्त आयोग, 16.(स)सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश, 17.(ब)बौद्ध, 18.(स)अंगूठे, 19.(ब)जैन, 20.(ब)पंचरत्न, 21.(स)विश्वमती, 22.(ब)जानवरों के नाम पर, 23.(स) गेटा, 24.(अ)छत्रपति शिवाजी स्टेडियम मुंबई, 25.(द) न्यूजीलैंड, 26.(द) 7516.5 किमी, 27.(ब) सहायक संधि, 28.(अ) दादाभाई नौरोजी, 29.(ब) निर्गुण संत परंपरा।
कैकसी के गर्भ से विश्रवा ऋषि के तीन पुत्र उत्पन्न हुए- रावण, कुंभकर्ण और विभीषण। रावण और कुंभकर्ण तो बड़े दुष्टकर्मा राक्षस थे, किंतु विभीषण बड़ा धार्मिक और न्यायप्रिय था। उसने रावण के हर अनुचित कार्य का विरोध किया। सीता-हरण के बाद सीता राम को लौटा देने की सलाह इसने अनेक बार दी। रावण हनुमान का वध करना चाहता था। दूत का वध नहीं किया जाता, यह परामर्श भी विभीषण ने ही दिया था। राम के संबंध में अन्य राक्षसों से भिन्न मत रखने के कारण रावण ने भरी सभा में उसे अपमानित किया और लात मारी। इस पर विभीषण लंका छोडक़र राम की शरण में आ गए। राम-रावण युद्घ में विभीषण ही राम का प्रमुख परामर्शदाता था। उसके दूत रावण की सेना के गुप्त समाचार लाया करते थे। रावण की मृत्यु के बाद राम के समझाने पर विभीषण ने रावण का अंतिम संस्कार किया। राम ने अयोध्या पहुंचने पर विभीषण का राज्याभिषेक करने के लिए लक्ष्मण को लंका भेजा था। उसके बाद लंका के अधिपति के रूप में विभीषण ने सपरिवार अयोध्या आकर राम के राज्याभिषेक में भाग लिया।
विभीषण यद्यपि राम-भक्त था, किंतु लंका पर आए संकट के समय उसने अपने देश का साथ नहीं दिया। इसलिए साहित्य में और बोलचाल में भी विभीषण शब्द अच्छे के लिए प्रयुक्त नहीं होता। इस बारे में एक कहावत भी है- घर का भेदी लंका ढाये।
विवाह की प्रथा आज सामान्यत: जिस रूप में प्रचलित है, उसका क्रमश: विकास हुआ। महाभारत में पांडु ने संतान प्राप्ति के उद्देश्य से अपनी पत्नी कुंती को नियोग के लिए प्रेरित किया और पिता कहलाए। मान्यता है कि भारत में सर्वप्रथम श्वेतकेतु ने विवाह की मर्यादा स्थापित की। प्राचीन साहित्य में 8 प्रकार के विवाहों का उल्लेख मिलता है।
1. पैशाच- इस प्रकार के विवाह में छल-कपट द्वारा कन्या पर अधिकार किया जाता था।
2. राक्षस- इसमें रोती-पीटती कन्या का, उसके संबंधियों को घायल करके बलपूर्वक अपहरण किया जाता था।
3. गांधर्व- इसमें स्त्री और पुरुष परस्पर निश्चय करके एक-दूसरे के साथ गमन करते थे।
4. असुर- इसमें पति कन्या तथा उसके संबंधियों को यथाशक्ति धन देकर कन्या से विवाह करता था।
5. प्राजापत्य- इसमें वर स्वयं विवाह के प्रार्थी के रूप में आता और पिता योग्य वर के साथ अपनी कन्या का विवाह कर देता।
6. आर्ष- इसमें युवक कन्या के पिता को एक गाय-बैल प्रदान करता था और कन्या से विवाह कर लेता था। विवाह के बाद यह गाय-बैल कन्या के साथ ही वर को दे दिया जाता।
7. दैव- इस प्रकार के विवाह में पिता यज्ञ कराने वाले पुरोहित को अपनी कन्या दक्षिणा के रूप में दे देता।
8. ब्रह्मï- इसमें कन्या का पिता वर को आमंत्रित करके उसका सत्कार करके दक्षिणा तथा वस्त्र-आभूषणों के साथ कन्या का दान करता था। इस प्रकार का विवाह ही अब भारतीय समाज में उचित माना जाता है।