राजनांदगांव

सरकार बनी मितान, महिला समूह के हुनर को मिला सम्मान
24-Jun-2022 5:51 PM
सरकार बनी मितान, महिला समूह के हुनर को मिला सम्मान

गौठान समूह से जुडक़र हाथ में आमदनी आने से चेहरे पर आई मुस्कान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 जून।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गत् दिनों डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मुरमुंदा और पटपर में संचालित गौठान को देखने पहुंचे। उन्होंने महिला समूह के हुनर को देखकर उन्हें जय जोहार, जय बिहान कहकर उनका अभिवादन किया। मुरमुंदा गौठान से जुड़ी महिला समूह द्वारा अब तक 405 क्ंिवटल वर्मी कंपोस्ट खाद का निर्माण कर एक लाख 42 हजार रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है। यहां महिला समूह ने बताया कि समूह में 10 महिलाएं हैं प्रत्येक महिला को 3 से 4 हजार रुपए प्रतिमाह आमदनी हो रही है। महिला समूह द्वारा यहां मुर्गी शेड की मांग किए जाने पर मुर्गी शेड निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर ने यहां बिहान योजना अंतर्गत बनाए गए बिहान बाजार का अवलोकन किया। यहां समूह की 5 महिलाओं द्वारा दुकान संचालन किया जा रहा है। महिला समूह के द्वारा यहां लोक सेवा केंद्र, जनरल स्टोर, चाय नाश्ते की दुकान, सिलाई कढ़ाई का कार्य बखूबी ढंग से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर ने महिला समूह के इस हुनर और हौसले को देखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। 

कलेक्टर सिन्हा ने पटपर गौठान के वर्मी कंपोस्ट खाद की गुणवत्ता के लिए समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं दी। महिला समूह द्वारा वहां 2 तालाबों में मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। समूह द्वारा अब तक 2 लाख 83 हजार रुपए का लाभ अर्जित किया गया है। महिला समूह ने बताया कि अभी उनके द्वारा बाड़ी योजना अंतर्गत हल्दी-अदरक की खेती, जिमीकंद की खेती करेंगी। महिला समूह ने बताया कि उनके द्वारा यहां फिनाइल और पापड़ का व्यवसाय किया जा रहा है। महिला समूह ने यहां बने शेड में आजीविका मिशन अंतर्गत भवन निर्माण की मांग की। इसके लिए कलेक्टर श्री सिन्हा ने भवन निर्माण की तत्काल स्वीकृति दी।

जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने महिला समूह द्वारा बेचे जा रहे हैं। मूंगफली तेल की गुणवत्ता को देखकर खुद को क्रय करने से रोक नहीं पाए। यहां उन्होंने महिला समूह द्वारा विक्रय के लिए रखे गए 5 लीटर मूंगफली का तेल क्रय किया। उन्होंने कहा कि महिला समूह द्वारा शुद्ध तेल का उत्पादन किया गया है यह काफी प्रशंसनीय है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news