रायपुर

लल्ला हत्या कांड का मास्टरमाइंड रवि साहू उड़ीसा से गिरफ्तार, 20 हजार का ईमान था
20-Sep-2022 4:15 PM
लल्ला हत्या कांड का मास्टरमाइंड रवि साहू उड़ीसा से गिरफ्तार, 20 हजार का ईमान था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 सितंबर।
माना बस्ती के एक रेस्टोरेंट में 5 सितंबर को हुए हत्या का मास्टरमाइंड रवि साहू को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। चाकू से वार कर हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था। इस मामले में पुलिस ने 9 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 5 सितंबर कि रात को माना स्थित आर एस रेस्टोरेंट  में दो गुटों में विवाद के बाद बदला लेने की मंशा में रवि साहू और उसके साथियों ने विजेंन्द्र बंजारे के घर घुस कर चाकू मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 302,34 का अपराध दर्ज कर घटना में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफतार किया गया था। रवि साहू घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच मुख्य आरोपी के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी उड़ीसा के पास एक गांव में छुपा हुआ है। थाना माना  234/22 धारा 302, 365, 147, 120बी, 34, 25, 27 आम्र्स एक्ट के प्रकरण दर्ज है। घटना का मुख्य आरोपी रवि साहू घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम द्वारा आरोपी रवि साहू की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी रवि साहू की ओडि़शा के नुवापाड़ा में उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों ने उड़ीसा के आसपास के इलाकों में छानबीन के बाद आरोपी रवि साहू की पतासाजी कर  उड़ीसा के नुवापाड़ा स्थित रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी रवि साहू थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्ध कई मामले पंजीबद्ध है।

गैंगवार में मारा गया लल्ला
रवि साहू शहर के बड़े सटोरियों में शामिल था। उसका कारोबार कालीबाड़ी, नेहरू नगर से लेकर माना बस्ती तक फैला था। माना में भी मृतक लल्ला ने भी सट्टा चालू किया था। इससे रवि साहू नाराज था, और कई दफे उसे चेताया भी था। दोनों के बीच इस संघर्ष की परिणति में लल्ला को जान गंवानी पड़ी। बुकी मार्केट के सूत्र इसे वर्चस्व का गैंगवार बताते हैं। रवि से शहर के कई मीडिया वाले, और कोतवाली माना थाने के पुलिस कर्मी भी उपकृत होते रहे हैं। उसकी फरारी में भी पुलिस कर्मियों का हाथ बताया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news