रायपुर

मौसम ने करवट बदला अगले 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश
22-Sep-2022 7:09 PM
मौसम ने करवट बदला अगले 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 सितंबर। राजधानी में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार से ही मौसम बड़ा फेरबदल हुआ है। जिसके चलते कुछ जगहों पर बारिश देखी जा रही है। कहीं बारिश तो कहीं पर बादलों का डेरा। गुरूवार को भी कई जगहों पर हल्की बारिश हुई है। जिसके कारण प्रदेश के भरी बारिश के साथ बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। वातावरण में आद्र्रता भी दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के राज्यों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानी ने  बताया कि मानसून दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे क्षेत्र से 20 सितंबर को प्रारंभ हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई की रेखा खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर, और नलिया है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर तटीय उड़ीसा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है। एक द्रोणिका निम्न दाब के क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 21 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा भी होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य  छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news