रायपुर

पति के पास विदेश जा रही महिला के जेवरात चुराने वाली आया और ज्वेलर गिरफ्तार
25-Dec-2022 4:21 PM
पति के पास विदेश जा रही महिला के जेवरात  चुराने वाली आया और ज्वेलर गिरफ्तार

चोरी के जेवरात गलाकर बिस्किट बना दिया था 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 दिसंबर।
श्रृष्टि प्लाजो के एक फ्लैट से लाखों  के जेवरात चुराने  आया और खरीदने वाले को खम्हारडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
महिला आरोपी धरौनी उर्फ लक्ष्मी साहू यास्मीन आरा खातून के घर में बच्चे की केयर टेकर का काम करती है। और उसने मौका पाकर अलग-अलग दिन आलमारी में रखें लाखों के जेवरातों की  चुराए थे। धरौनी उर्फ लक्ष्मी साहू चोरी के जेवरातों को अवंति विहार स्थित वंश ज्वेलर्स के संचालक किशोर सोनी के पास बेच चुकी थी।
और  किशोर सोनी इन जेवरातों को गलाकर बिस्किट बना दिया था।  उसे चोरी के जेवरात क्रय करने पर धारा 411 भादवि. के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की 1 सोने की अंगूठी, 2  सोने का चैन, जेवरातों को गलाकर बनाया गया बिस्किट, स्टोन कुल वजनी लगभग 103 ग्राम एवं नगदी रकम 8,500/- रूपए कुल  कीमत लगभग 5,75,000/- रूपए जब्त किया गया है। और  धारा 380, 381, 411, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया।
 पुलिस के मुताबिक जैस्मीन आरा खातून   विदेश में रहने वाले अपने पति के पास जाने  सामान पैक करवा रही थी। कुछ दिनों पूर्व उसने अपने जेवर आलमारी में रखे थे। शुक्रवार को सामान पैकिंग के समय यास्मीन ने देखा तो  जेवरात आलमारी में नहीं थे।  उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने पतासाजी प्रारंभ की। पुलिस ने बच्चों   की देख-रेख करने वाली आया बाई धरौनी उर्फ लक्ष्मी साहू से  पूछताछ करने पर बार - बार बयान बदलती रही। 
 कड़ाई से पूछताछ करने पर लक्ष्मी साहू ने बताया कि वह मौका पाकर जेवरात चोरी कर अवंति विहार स्थित वंश ज्वेलर्स के संचालक किशोर सोनी के पास बेचना और एक सोने की अंगूठी को अपने पास रखी थी। इस पर  किशोर सोनी ने भी खरीदना स्वीकार कियाधरौनी उर्फ लक्ष्मी साहू पति तुकाराम साहू उम्र 26 साल  विजय नगर खम्हारडीह और किशोर सोनी उम्र 68 साल निवासी अवंति विहार श्रीराम हाईट्स खम्हारडीह निवासी है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news