धमतरी

त्याग, प्रेम और सदाचार के सच्चे आदर्श थे प्रभु श्रीराम - होरा
09-Jan-2023 4:00 PM
त्याग, प्रेम और सदाचार के सच्चे आदर्श थे प्रभु श्रीराम - होरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 9 जनवरी।
अमलीडीह में 3 दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता के तृतीय दिवस में गुरूमुख सिंह होरा उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी व पूर्व विधायक धमतरी थे।
मानस प्रेमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रामायण उस सौहार्द और सद्भाव का उदाहरण है, जो एक परिवार के सदस्यों के बीच होना चाहिए। यह आदर्श भाईचारे, महान मित्रता और प्रेम और स्नेह की महानता की महिमा का बखान करता है।

प्रभु श्रीराम एक आदर्श शासक थे, जिन्होंने अपने प्रजा की पसंद और नापसंद को ध्यान में रखते हुए उनके कल्याण को प्राथमिकता देते हुए शासन किया। शासक के रूप में राम की कोई बराबरी नहीं है। वे शक्ति, सदाचार और प्रेम के सच्चे आदर्श थे। इसलिए यह आवश्यक है कि हम सभी श्रीराम जी को अनुकरणीय आदर्श के रूप में ले। श्रीराम के आदर्श का अपने दिनचर्या में आत्मसात करके जीवन का वास्तविक सुख प्राप्त करें।

इस अवसर पर नीलमणि साहू, गोपी साहू, डामन साहू, भारत साहू, दीनानाथ साहू, गुणेश्वर साहू, महंगू राम, धनीराम, किशन साहू, रामरतन साहू, गुलाब राम, ओमप्रकाश निर्मलकर, पन्नालाल साहू, रघुनाथ साहू, टकेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news