धमतरी

कर्णेश्वर मेला महोत्सव को सफल बनाने समितियों का गठन
09-Jan-2023 5:22 PM
कर्णेश्वर मेला महोत्सव को सफल बनाने समितियों का गठन

  5 से 9 फरवरी तक मेले का आयोजन   

‘छत्तीसगढ़’संवाददाता

नगरी, 9 जनवरी। ऐतिहासिक कर्णेश्वर मेला महोत्सव का आयोजन 5  से 9 फरवरी तक होगा। कर्णेश्वर ट्रस्ट की रविवार को हुई बैठक में सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव की उपस्थिति व ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पांच दिवसीय मेला महोत्सव परम्परा के अनुसार करने का निर्णय लिया गया। चार फरवरी के मध्य रात्रि से बालका व महानदी के संगम पर शाही पुन्नी स्नान होगा, जिसमें सिहावा अंचल सहित ओडिशा व बस्तर के देवी-देवताओं का आगमन अपने देव विग्रह समेत होगा, जिसकी व्यापक तैयारियां पर चर्चा हुई। छह फरवरी को मड़ई का आयोजन होगा। परम्परा अनुसार  देवी देवता मेला का परिक्रमा इस दिन करेंगे।

सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने ऐतिहासिक कर्णेश्वर मेला को सफल बनाने हर संभव मदद  दिलाने का भरोसा दिलाया।

ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों  की जानकारी दी। मेला के स्वरूप को अंतिम रूप प्रदान करने आगामी 15 जनवरी को ट्रस्ट की बैठक आहूत की गई  है।

बैठक में मेला महोत्सव को सफल बनाने विभिन्न समितियों का गठन किया गया।  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रकाश बैस, प्रदीप जैन, बंटी नाग, मोहन पुजारी, रामगोपाल साहू, मनोहर मानिकपुरी, मोहन नाहटा, राकेश चौबे, मेला बाजार व्यवस्थापन प्रभारी -छबि ठाकुर,कैलाश प्रजापति, महेंद्र धेनुसेवक, मोहन पुजारी, प्रवीण गुप्ता, उत्तम साहू, रामभरोसा साहू, अकबर कश्यप।

भोजन व्यवस्था प्रभारी - रामलाल नेताम, प्रताप सुरेशा, सचिन भंसाली, प्रकाश सार्वा, ललित शर्मा, रामभरोसा साहू। देव आमंत्रण व सत्कार समिति -कैलाश पवार,राम प्रसाद मरकाम,उत्तम साहू,कलम सिंह पवार, लखन लाल ध्रुव, रवि ठाकुर, भरत निर्मलकर, गगन नाहटा, ललित शर्मा, प्रेमलता नागवंशी, निकेश ठाकुर, अमर सिंह पटेल।

प्रचार प्रसार-किशन गजेन्द्र, पेमन स्वर्णबर,ललित निर्मलकर, रवि भट्ट, हनी कशयप, महेंद्र कौशल। विद्युत व माइक- कमल डागा, ललित निर्मलकर। घाट व पेयजल प्रभारी-नागेंद्र शुक्ला, रवि दुबे, मिलेश्वर साहू, ईश्वर जांगड़े, पंकज ध्रुव। पूजा प्रभार योगेश साहू, नंद यादव, डोमार मिश्रा, अनिरुद्ध साहू आदि  शामिल किए गए।

बैठक में प्रमुख रूप से के एस श्रीमाली, भानेंद्र  ठाकुर, राजेंद्र सोनी,प्रेमजीत छाबड़ा, टेश्वर ध्रुव, अशोक संचेती, अभिनव अवस्थी, कुलदीप साहू आदि की उपस्थिति रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news