धमतरी

छत्तीसगढ़ मराठा समाज महिला प्रकोष्ठ ने जीजा माता एवं स्वामी विवेकानंद की मनाई जयंती
13-Jan-2023 3:06 PM
छत्तीसगढ़ मराठा समाज महिला प्रकोष्ठ ने जीजा माता एवं स्वामी विवेकानंद की मनाई जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,  13 जनवरी।
छत्तीसगढ़ मराठा समाज महिला प्रकोष्ठ ने जीजा माता जयंती एवं स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन किया। विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को संचालित कर कार्यक्रम मनाया।

दाजी मराठी उमावि में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जीजा माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम के इस अवसर पर रेखा पवार, प्रतिभा जगताप अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्कूली बच्चों द्वारा जीजा माता एवं स्वामी विवेकानंद के स्वरूप में परिधान पहन कर प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें जीजा माता एवं स्वामी विवेकानंद से संबंधित प्रश्न बच्चों से पूछे गए, जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।

अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीजा माता एवं स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। उसके पश्चात छत्तीसगढ़ मराठा समाज महिला प्रकोष्ठ की समस्त पदाधिकारियों एवं मराठा समाज के सदस्य ने छत्रपति शिवाजी चौक पर उपस्थित होकर जीजा माता एवं स्वामी विवेकानंद की तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम के इस अवसर पर मराठा समाज अध्यक्ष रविंद्र राव माने, गोपाल राव रणसिंह, प्रदीप पवार, हीरा पवार, अभिषेक जाधव, योगेश बाबर, मुकेश पवार, ज्ञानेश्वर चौहान, हितेश जाधव, कान्हा मोहिते,  रिषभ घोरपड़े, शुभम कृदंत, प्रिंस जैन, मोंटू साहू,  प्रांजल शर्मा, शिवांश पटवा, विकास निंबालकर,  राकेश जाधव, छत्तीसगढ़ मराठा समाज महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी वर्षा रणसिंह, कल्पना रणसिंह हैं। अपूर्वा शिंदे, मीता गायकवाड़, अनीता घोरपड़े, राजश्री रणसिंह, रश्मि निंबालकर, प्रगति पवार, आरती बाबर, सुचेता लोंधे, छत्तीसगढ़ मराठा समाज की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कविता बाबर उपस्थित रहीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news