धमतरी

उपचुनाव: आमदी में कांग्रेस-भाजपा ने जीती एक-एक सीट
13-Jan-2023 3:37 PM
उपचुनाव: आमदी में कांग्रेस-भाजपा ने जीती एक-एक सीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 13 जनवरी।
नगरीय निकाय उप-चुनाव की गुरुवार को मतगणना हुई। आमदी में पार्षद पद की 2 सीटों के लिए हुए चुनाव में 1-1 सीट कांग्रेस और भाजपा के खाते में गई है।
बीते 9 जनवरी को जिले में 2 पार्षद, 1 सरपंच और 11 पंचों के लिए उप-चुनाव हुआ था। मतदान के तत्काल बाद सरपंच और पंचों का परिणाम आ गया। इसके दो दिन बाद गुरुवार को नगर पंचायत आमदी में स्ट्रांग रूम का सील खोला गया। रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष के मतपेटियां खोली गई। कांग्रेस-भाजपा के अधिकृत मतगणना अभिकर्ता की मौजूदगी में मतपत्रों की गणना हैं, जिसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल को एक-एक सीट में सफलता मिली।

निर्वाचन सूत्रों के मुताबिक नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक-9 में भाजपा की सुनीता साहू ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सत्या पाड़े को 49 मतों से हराया। उप-चुनाव में सुनीता साहू को 150 मत मिले, जबकि सत्या पाड़े को 101 मत मिले। यहां 7 मत रिजेक्ट हुए। गौरतलब है कि पहले यह सीट कांग्रेस के पास थी। पार्षद तामेश्वरी प्रजापति के निधन के बाद यहां उप-चुनाव हुआ। इसी तरह वार्ड क्रमांक- 2 में कांग्रेस अपनी यह सीट बचाने में कामयाब रही। यहां कांग्रेस प्रत्याशी को अनीता ध्रुव को 149 मत मिले, जबकि भाजपा के जागेश्वर ध्रुव को 119 मत मिले। इस तरह अनीता ने यह चुनाव 51 मतों से जीत गई।

यहां एक मत निरस्त हुआ। मजेदार बात यह है कि इस बस्ती में एक ऐसा भी मतदाता हैं, जिन्हें दोनों प्रत्याशी पसंद नहीं आया और उन्होंने अपना मत नोटा में दिया। गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक-2 पहले भी कांग्रेस के पास थी। पूर्व में यहां के पार्षद चन्द्रशेखर ध्रुव थे। उनके निधन के बाद उसकी पत्नी अनीता ध्रुव को चुनाव मैदान में उतारा गया था। आमदी में अब भाजपा के 8 पार्षद तथा कांग्रेस के 7 पार्षद है।

गांवों में ये बने पंच
डोमा-1 में कृति बाई सतनामी, डोमा-3 में राजेंद्र कुमार, डोमा वार्ड-4 में कौशिल्या कंवर, डोमा वार्ड- 6 में ओमेश्वरी बाई, डोमा-10 में सतवंतीन बाई, डोमा वार्ड-13 में महेंद्र मानिकपुरी, डोमा-14 में रूपेश कुमार गोंड़, डोमा-15 में अनीता साहू, डोमा वार्ड-16 में धनेश्वरी बाई, वार्ड-18 में रमेश्वरी साहू, लिमतरा वार्ड-13 में ऋषि कुमार साहू विजयी घोषित हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news