धमतरी

जनपद पंचायत स्तरीय रामायण प्रतियोगिता शुरू
21-Jan-2023 4:46 PM
जनपद पंचायत स्तरीय रामायण प्रतियोगिता शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 21 जनवरी।
छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार जनपद पंचायत स्तर पर ग्राम भैसमुण्डी में आयोजित रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष शारदा साहू उपाध्यक्ष जानसिंग यादव के करकमलों से किया गया। इसमें तेरह रामायण मंडली भाग ले रही हंै।

कुरुद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसमुण्डी में 21 जनवरी को आयोजित जनपद स्तरीय इस प्रतियोगिता में कुरुद नगर पंचायत के एक एवं ग्राम पंचायत कातलबोड़, जोरातराई, सिंधौरीखुर्द, कोटगांव, कचना, चटौद, भेलवाकुदा, पचपेड़ी, मरौद, गोजी, गुदगुदा की रामायण मंडली पौन घंटे की भीतर मानस पाठ का प्रदर्शन करेंगी। 

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परम्परा, धर्म आस्था को जनमन तक स्थापित करने का काम कर रहे हैं। जिसके तहत नरुवा गरुवा घुरवा बाड़ी योजना लागू किया गया। तीज त्यौहार में अपनी लोक परम्परा को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढिय़ा आलोम्पिक में खेल संस्कृति को आगे लाने का काम किया गया। उपाध्यक्ष जानसिंग यादव ने इस मौके पर कहा कि प्रभु राम किसी एक विचार धारा विशेष के नहीं हम सबके आराध्य हैं । छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है, इसलिए कांग्रेस सरकार ने यहां माता कौशल्या का भव्य मंदिर बनवाया, साथ ही राम वन गमन मार्ग को चिन्हित कर उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है। 

जनपद सीईओ जीआर यादव ने बताया कि शासन के आदेश पर पहले ग्रामीण स्तर पर रामायण प्रतियोगिता करवाई गई,  जनपद स्तर पर रामायण स्पर्धा के बाद जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस मौके पर राकेश ध्रुव,सुरज भान साहू, युवराज साहू,लुकेश साहू, सीताराम सिन्हा, विशाल नगारची,झालेन्द कंवर, चन्द्र कुमार साहू, कुलेश्वर सिन्हा, निरंजन साहू, रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news