धमतरी

प्रदेश सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाएं - राजेन्द्र
21-Jan-2023 8:28 PM
प्रदेश सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाएं - राजेन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 21 जनवरी। भाजपा मंडल मगरलोड की आवश्यक बैठक शक्ति केंद्र ग्राम सरगी में संपन्न हुआ। उक्त बैठक में मंडल के पिछले कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही कार्य विस्तार योजना की समीक्षा की गई आने वाले समय में प्रत्येक बूथ में नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

मन की बात कार्यक्रम में बूथ कमेटी को आमंत्रित कर कार्यक्रम सुनने की चर्चा की गई। बैठक में शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित करने हेतु शक्ति केंद्र वार प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति की गई। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को गांव-गांव करने का निर्णय लिया गया साथ ही आने वाले समय में जिला एवं प्रदेश स्तर पर मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम को प्रत्येक ग्राम में पहुंचकर विस्तार देने की बात मंडल प्रभारी एवं जिला के मंत्री राजेंद्र गोलछा ने कार्यकर्ताओं से की। बैठक में प्रभारी राजेंद्र गोलछा ने कहा कि आप लोग प्रदेश सरकार के विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाएं यह सरकार जन घोषणा पत्र में किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया है।इस बात को आप लोग चौक चौराहों और बाजार हाट के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का काम करें। आने वाले समय में भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकना है। गांव-गांव में पहुंचकर भूपेश बघेल हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ नारा देकर के इस छत्तीसगढ़ को बचाना है। इस अवसर पर मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा ने कहा कि यह सरकार जन विरोधी सरकार है इस सरकार के चलते पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गए हैं। आज किसी ग्राम में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है कांग्रेस के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गांव में जाने के लिए कतरा रहे हैं। हमें जनता के साथ खड़े होकर उनकी अधिकार की लड़ाई लडऩी है।  बैठक में बूथ स्तर पर आने वाले समय में प्रदेश से निर्देशानुसार कार्य योजना बनाकर कार्य करने का निर्णय लिया गया।

 बैठक में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा,मंडल अध्यक्ष विजय यदु, पिछड़ा मार्च प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शत्रुघ्न साहू किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीखम सेन, महामंत्री रामायण सिन्हा, एवन साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा सदस्य लोकेश साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष हिरंजय साहू, नगर पंचायत सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष दुर्गा साहू, पार्षद झामित सिन्हा, महिला मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य नंदनी सिन्हा, महिला मोर्चा महामंत्री द्वय भानु प्रिया साहू, सुनिता ध्रुव,मंडल मंत्री कविता यादव,मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष,टिकम साहू ,मन की बात संयोजक श्री जीवराखन साहू जी, मंडल मंत्री मिलन नेताम, हीरामन ध्रुव जनपद सदस्य, मीडिया प्रभारी देवराज देवांगन जी,बसंत साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, मुरली सिन्हा मंडल उपाध्य्क्ष भाजयुमो, नेमु निषाद उपाध्य्क्ष भाजयुमो, भाजयुमो महामंत्री टीकेश्वर साहू,घनश्याम साहू, शशिकांत ध्रुव उपाध्यक्ष आ. ज. जा मोर्चा, साहू कार्यलय प्रभारी, भूपेंद् साहू, मनोहर सिन्हा, देव नारायण साहू, खुबलाल साहू, ओमप्रकाश निषाद, संतु कुर्रे, लीला राम यादव, शक्ति केंद्र संयोजक सहसंयोजक बूथ के अध्यक्ष एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news