राजनांदगांव

अभियान के ग्रामीण पर्यवेक्षक बने योगेन्द्र
22-Jan-2023 3:32 PM
अभियान के ग्रामीण पर्यवेक्षक बने योगेन्द्र

राजनांदगांव, 22 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर के जिलों में गणतंत्र दिवस पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत कर रही है। इस अभियान के लिए योगेन्द्रदास वैष्णव को ग्रामीण पर्यवेक्षक बनाया गया है।
यह अभियान दो माह तक चलेगी। इसमें प्रत्येक बूथों के साथ प्रत्येक घर, गांव व शहर को जोड़ते जनसंवाद स्थापित करते कांग्रेस के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश एवं उसकी सफलता तथा केंद्र सरकार की नाकामियों, वादाखिलाफी तथा देश में बढ़ रही महंगाई के बारे में बताना है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।
मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान की सफलतम के लिए प्रदेशभर में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जिसमें राजनांदगांव विधानसभा ग्रामीण से योगेन्द्र दास वैष्णव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। श्री वैष्णव ने उक्त नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत सिंह चावला,  पदम कोठारी, कुलबीर सिंह छाबड़ा का आभार जताते कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है, उसे पूरी निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news