जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 1 फरवरी। कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ जीतेन्द्र यादव के दिशानिर्देश में जिले में गोधन न्याय योजना का बेहतर संचालन किया जा रहा हैं। जिले के सभी 8 विकास खंड के 432 गोठान में गोबर खरीदी की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा हैं। जिले के 98 फीसदी गोठान में 30 किवंटल से ज्यादा गोबर खरीदी की गई हैं।
कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल द्वारा प्रत्येक सप्ताह गोबर खरीदी और खाद बनाने की प्रगति की समीक्षा की जाती है। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने सभी जनपद सीईओ और कृषि विभाग के अधिकारियों को बेहतर गोबर खरीदी करने के लिए शाबाशी दी हैं। उल्लेखनीय है कि जिले के 410 गोठान में लक्ष्य से ज्यादा गोबर खरीदी की गई हैं। साथ ही गोठान में आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। स्व सहायता समूह की महिलाओं को गोठान रोजगार मिला है। और महिलाएं स्वालंबन की ओर निरंतर अग्रसर हो रही हैं।