जशपुर

महतारी वंदन योजना के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुईं गोमती
05-May-2024 10:38 PM
महतारी वंदन योजना के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुईं गोमती

जशपुरनगर, 5 मई। विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के बागबहार भाजपा मंडल एवं पत्थलगांव शहर भाजपा मंडल में आयोजित महतारी वंदन योजना के अभिनंदन कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक गोमती साय शामिल हुईं।

बागबहार में विधायक गोमती साय ने महतारी वंदन योजना के अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थित सभी लाभार्थी माताओं बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जो आपसे वादा किया, उसे निभाया है। आप लोगों ने अपनी इस बेटी को विधानसभा चुनाव में प्यार आशीर्वाद दिया है, वही आशीर्वाद आप लोगों को अब लोकसभा चुनाव में रायगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी भाई राधेश्याम राठिया को भी वोट के रूप में देना है।

प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन एवं देश में मोदीजी की गारंटी अपने देखा है और इसी प्रकार डबल इंजन की सरकार को बनाये रखना है तो कमल छाप में वोट देकर तीसरी बार मोदीजी को प्रधानमंत्री बनना है। यह सब नारी शक्ति के आशीर्वाद से संभव होकर रहेगा।

इस अवसर पर रवि परहा, कमलजील सिंह, चंद्रचूर्ण सिंह, आनंद शर्मा, सुमल पैकरा, शिव प्रसाद बंजारा, जनपद यादव, कोसी प्रसाद, मीना चौहान, धनियारो परहा, दुर्गावती, सुमित्रा पैकरा, भूपेंद्र जायसवाल, दया राम भगत, नीलांबर यादव,  राजेन्द्र पैंकरा, रीना पैकरा, बलभद्र नायक, करम साय यादव, कृष्णा पैकरा, अंकित गुप्ता सहित हितग्राही बहनें, भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पत्थलगांव शहर भाजपा मंडल में विधायक गोमती साय ने महतारी वंदन योजना के अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थित नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को मोदीजी ने हक देने का बिल संसद में पास कर दिया है।

 इस चुनाव में आपके आशीर्वाद से तीसरी बार मोदीजी के प्रधानमंत्री बनते ही महिला अधिकार बिल लागू हो जाएगा। महतारी वंदन योजना के तहत अब हमारी सभी माताओं बहनों को प्रति माह 1000 रुपये मिल रहे हंै।

 कांग्रेस के ठगेश नेता एक लाख देने की बात कर रहे हैं, जो एक धोखा है। पहले भी इन्होंने महिलाओं को 500 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन चुनाव जीतते ही भूल गए। आप लोग जिस प्रकार अपनी इस बेटी को विधानसभा चुनाव में वोट देकर जीत का आशीर्वाद दिया है, उसी प्रकार 7 मई को भाई राधेश्याम राठिया को भी अपना वोट रूपी आशीर्वाद देकर दिल्ली में मोदीजी को समर्थन करने भेजना है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पत्थलगांव शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल, सुचिता एक्का, भुवनेश्वरी बेहरा, अंजू टोप्पो, रेणु विश्वास, मिनी माहेश्वरी, रेखा मुनी भागत, डॉ. बी. एल. भागत, राम अवतार अग्रवाल, विश्वनाथ शर्मा, राम निवास जिंदल, भारती शर्मा, अनिता राजपुत, बसंत शर्मा, प्रियेश शुक्ला, संजय लोहिया, सुरेंद सहित मतदाता बहनें, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news