धमतरी

भाजपाईयों ने सुनी मोदी से मन की बात
26-Feb-2023 3:43 PM
भाजपाईयों ने सुनी मोदी से मन की बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 26 फरवरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने सिन्हा कलार समाज भवन में इंतजाम किया गया था। जिसमें शामिल होकर सैकड़ों लोगों ने पीएम के मन की बात सुनी।
रविवार को आयोजित मन की बात प्रोगाम के लिए सिन्हा सामुदायिक भवन में एकत्रित हुए भाजपाईयों ने टीवी स्क्रीन पर बड़े चाव से अपने नेता की बात सुनी। प्रधानमंत्री ने पिछले एपिसोड से लेकर अब तक के अनुभव बताते हुए देशवासियों को भारत के प्रगति पथ पर आगे बढ़ते कदमों की जानकारी दी। इस बीच विधुत अवरोध पैदा हो जाने से आयोजकों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी। बैटरी लगा कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

इस बारे में भाजपा जिला  उपाध्यक्ष रविकांत चन्द्राकर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की बात लोगों तक ना पहुंचे इसलिए विधुत अवरोध पैदा किया गया।
इस मौके पर सरला कोसरिया, मालकराम साहू ,सत्यवान देवांगन, प्रसन्न नायडू, भूपेंद्र सिन्हा, विनोद चन्द्राकर, शत्रुहन साहू, कमलेश चन्द्राकर,अनुशिया साहू, भूमिका सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news