धमतरी

रायपुर अधिवेशन के बाद बदली कांग्रेसियों की बॉडी लेंग्वेज
02-Mar-2023 2:58 PM
रायपुर अधिवेशन के बाद बदली कांग्रेसियों की बॉडी लेंग्वेज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 2 मार्च।
रायपुर अधिवेशन के बाद कांग्रेसजनों के बॉडी लेंग्वेज में अभूतपूर्व परिवर्तन नजर आने लगा है, अब वे दोगुने जोश के साथ हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का हिस्सा बन कांग्रेस सरकार की उपलब्धि और पार्टी की रीतिनीति को जनमन तक पहुंचाने में लगे हैं। देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, हिंसा, नफरत के लिए केन्द्र सरकार को कठघरे में खड़ा करने का प्रयास कांग्रेस कर रही है। 

कुरुद विधानसभा क्षेत्र के तहत सेनानी ग्राम मेघा,अरौद गिरौद, सेन्हाभाठा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के नेतृत्व में निकली गई। हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में शामिल होकर कांग्रेस के बड़े नेता घर घर जाकर लोगों को भूपेश बघेल सरकार की किसान, मजदूर, गरीब हितैषी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।  

साथ ही देश में बढ़ती नफरत, मंहगाई, बेरोजगारी के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यात्रा प्रभारी एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नाहर ने बताया कि रायपुर अधिवेशन में आला नेताओं की बात सुन पार्टी जनों में नई उर्जा का संचार हुआ है, अब हम दोगुने जोश के साथ हांथ जोड़ों अभियान के तहत लोगों से मिल अपनी बात कह रहे हैं। 

सेन्हाभाठा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी मेंबर प्रभात राव मेघावाले ने कहा कि साढ़े आठ सालों में केन्द्र सरकार ने नोटबंदी, तालाबंदी,जीएसटी, मंहगाई, बेरोजगारी, नफरत के सिवाय कुछ नहीं दिया। जबकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने मजदूर, गरीब, किसानों के आंसू पोंछ उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का काम किया है। 

उन्होंने माना कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश का मुड़ बदला है, लोग अब सच और झूठ का फर्क समझने लगे हैं। कुरुद मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर का कहना था कि धर्म और नफऱत की राजनीति करने वाली भाजपा विरोधी दलों से राजनीतिक तौर पर मुकाबला करने से डरकर संवैधानिक संस्थाओं को आगे कर अपनी हताशा दिखा रही है। 

जनपद अध्यक्ष शारदा साहू ने बताया कि 2022 तक किसानों की आमदनी डबल करने का वायदा करने वाले भाजपाई अब इसका जिक्र ही नहीं करते। नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कहा कि पंद्रह सालों तक जमकर भ्रष्टाचार करने वाले भाजपा नेताओं के इशारे पर आज ईडी छापामार कर कांग्रेस को डराने का काम कर रही है, अडानी के काले कारनामों पर पर्दा डालने वालों की हकीकत जनता समझ चुकी है। 

जिलापंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है, नहीं तो ये नफरतजीवी लोग सत्ता के लिए भाई से भाई को लड़ाने में पीछे नहीं रहेंगे।  हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में ब्लाक अध्यक्ष डिहूराम साहू, सरपंच शंकर साहू, जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू, जगजीत कौर, रेखा साहू, कुंती पटेल, गिरीश साहू, कमलेश सोनी, सुखीराम कुर्रे, सीताराम ध्रुव, चेतन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news