धमतरी
कुरुद के प्राचीन श्रीराम मंदिर में बसंत उत्सव कल
11-Mar-2023 5:30 PM
कुरुद, 11 मार्च। प्राचीन श्रीराम मंदिर कुरुद में इस बार भी बसंत उत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें ढोल नगाड़ों के साथ फागुन की मस्ती में फूलों से होली खेली जाएगी। जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
प्रतिवर्षानुसार इस बार भी रंग पंचमी के मौके पर प्राचीन श्रीराम मंदिर कुरुद में 12 मार्च को बसंत उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के मंहत अखिलेश वैष्णव ने बताया कि मंदिर देवालय सदा से ही लोक परम्परा एवं उत्सव को सहेजने का केंद्र रहे हैं। श्री राम मंदिर में हमेशा ऋतुओं के दो प्रमुख शरद एवं बसंत उत्सव मनाने की परम्परा रही है। इसी के तहत रविवार को शाम सात बजे से बसंत उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें सांस्कृतिक उत्सव, लोक परम्परा में आस्था रखने वाले फाग के रसिक जनों एवं फाग मंडलियों के साथ मिलकर बसंत उत्सव मनाया जाएगा।