धमतरी

न्यायाधीशों ने ग्रामीण महिलाओं को दी कानूनी जानकारी
12-Mar-2023 3:52 PM
न्यायाधीशों ने ग्रामीण महिलाओं को दी कानूनी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 12 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के मौके पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 4 से 11 मार्च तक ग्रामीण महिलाओं के बीच कानूनी जागरूकता फैलाने तहसील विधिक सेवा समिति कुरुद द्वारा ग्राम देवरी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धमतरी अध्यक्ष केएल चरयाणी के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में भखारा तहसील के ग्राम देवरी में महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनक कुमार हिडको व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक, कुमुदिनी गर्ग न्यायाधीश वर्ग दो एवं तहसीलदार भखारा हनुमंत श्याम द्वारा उपस्थित महिलाओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, राष्ट्रीय महिला आयोग तथा राज्य महिला आयोग के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गई।
इसी तरह संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार ,मूल कर्तव्यों के बारे में बताते हुए महिलाओं से सम्बंधित कानूनी जानकारी भरण-पोषण, सम्पत्ति में अधिकार, घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम, लैगिक अपराधों में बालकों का संरक्षण, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ, एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news